सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 495, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 495

४५४ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ।
जहाँ सदा सोहागिनि होय पिया सों मिलि रडुरि ।
जब आवागमन न होय मुक्ति चेरी तेरी ॥
कहैं चरणदास गुरु मिले सोई हां रहु बौरी ।
तब सुखसागर के बीच कि लहरि है रहरी ॥
तू सुन हे लंगर बौरी ।
तूपांचौ घेरि पचीसौ घेरी विषयवासना की है चेरी बारी
वारी दौरी । तैं पियभूली चौरासी डोली अङ्ग अङ्ग के सुखमें
फूली मायालाई डौरी ॥ तैं काम क्रोध सों नेह लगायो मन
माता सब जग भर्मायो मोह यार बांकोरी । चरणदास शुक-
देव बतावैं निर्गुण छैला तोहिं मिलावैं जो टुक चेतन होरी ॥
पर आशाहै दुखदाई ।
जिन धीरजसों पति रसिया छांड़ौ बांको मोह यार कियो
गाढ़ो क्रोधसों प्रीति लगाई ॥ जिन जतसत देवर सों मुख
मोड़ा दया बहिन सों नाता तोड़ा सुमति सौकि बिसराई ।
जो धर्म पिता के घरसों छूटी क्षमा मायसों योंहीं रूठी कुमति
परोसिन पाई ॥ सन्तोष चचाको कहा न माना चची दीनता
सों रिसठाना माया मधि बौराई । चरणदास कहै जब निज
पतिपावै श्रीशुकदेव शरण सो आवै शील शिंगार बनाई ॥
राग सीठना ॥
टुकदरशन दे हरि प्यारे ।
बिनदेखेमोहिंकलन परति यह देह जरतिहै व्याकुल प्राण हमारे ॥
तेरी भौंहें मटक और प्रेम लटक हिय अटकी नंददुलारे ।
तेरी सुन्दर सूरति मोहनि मूरति नैना अति मतवारे ॥
तुमसो को छैला सदा नवेला अलबेला बांकारे ।
मैंहूं चरणदासा तुम सुख रासा आसा पुरवो आरे ॥