भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)
Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas
सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 435, कुल 690 में से
संदर्भ में पढ़ें३६६ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
दम का नहीं भरोसारे करिले चलनेका सामान ।
तन पिंजरेसों निकसि जायगो पलमें पक्षी प्रान ॥
चलतै फिरतै सोवत जागत करत खान अरु पान ।
क्षण क्षण क्षण क्षण आयु घटतिहै होत देहकी हान ॥
माल मुलुक अरु सुख सम्पतिमें क्यों हूवां गलतान ।
देखत देखत बिनशि जायगो मति करु मान गुमान ॥
कोई रहन न पावै जगमें यह तू निश्चय जान ।
अजहूं समुझि छांडु कुटिलाई मूरुख नर अज्ञान ॥
टेरि चितावैं ज्ञान बतावैं गीता वेद पुरान ।
चरणदास शुकदेव कहतहैं रामनाम उरआन ॥
राग काफी ॥
वह बोलता कितगया काया नगरि तजिकै ।
दशदरवाजे ज्योके त्योंहीं कौन राह गयो भजिकै ॥
सूनादेश गाँव भया सूना सूने घरके बासी ।
रूपरंग कछु औरै हूवा देहीभई उदासी ॥
साजन थे सो दुर्जन हूये तनको बांधि निकारा ।
चितासँवारि लिटाकरि तामें ऊपर धरा अँगाारा ॥
ढहगया महल चहलथी जामें मिलिगया माटी माहीं ।
पुत्र कलत्र भाइ अरु बांधव सबही ठोंक जलाई ॥
देखतहीका नाता जगमें मुये संग नहिं कोई ।
चरणदास शुकदेव कहत हैं हरि बिन मुक्ति न होई ॥
समझौरे भाई लोगो समझौरे हम कहत पुकारे ।
अरे हां नहि रहना करना अन्त पयाना ॥
मोह कुटुंबके औसर खोयो हरिकी सुधि बिसराई ।