सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 341, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 341

३०२ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
जाग्रत का अस्थूलहै, स्वप्ने लिंग शरीर ।
कारण जान सुषोपती, तुरिया साक्षी वीर ॥
जाग्रत स्वप्न सुषोपती, तुरी अवस्थ विचार ।
परा पश्यन्ती मध्यमा, वैखरी -वाणी चार ॥
जाग्रत वासा नैन में, स्वप्न कण्ठ अस्थान ।
जान सुषोपत्ति हिये में, नाभि तुरिय मनतान ॥
नाभि मध्य वाणी परा, हिये पश्यन्ती सुक्ख ।
कंठ मध्यमा जानिये, कहूं वैखरी मुख्य ॥
चितबुधिमन अहंकार जो, अन्त:करण सुचार ।
ज्ञान अग्नि सों जारिये, आतमतत्त्व विचार ॥
जलसों मन निश्चय कियो, भयो वायुसों चित्त ।
अहंकार भो अग्निसों, बुधि पृथ्वी सों मित्त ॥
शब्द स्पर्शरु गंधहै, अरु कहियत रसरूप ।
देह कर्म तनमात्रा, तू कहियत निहरूप ॥
शब्दा गुण आकाश का, सपरस गुण है वाय ।
पृथ्वीका गुण गंध है, सो यह प्रकट दिखाय ॥
रूप अग्निका गुण कहूं, रसगुण जलका जान ।
रणजीतबतावै खोलिकरि, ये शिष ले पहिंचान ॥
सरवन मुख इन्द्री भई, तत्त्वाकाश सों दोय ।
त्वचा हाथ इन्द्री युगल, वायुतत्त्व सों होय ॥
पावक सों इन्द्री युगल, भये नैन अरु पावँ ।
जलसों जो इन्द्री भई, लिंग रसना१ दो नावँ ॥
गुदा नासिका दो भई, पृथ्वी सों पहिंचान ।
चरणदास यों कहतहैं, एक कर्म इक ज्ञान ॥
१ जीभ ॥