सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 339, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 339

३०० श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
बलकरना अरु धावना, उठना अरु संकोच ।
देह बढ़ै सो जानिये, वायु तत्त्व है शोच ॥
काम क्रोध मोह लोभ भय, तत्त्व आकाश को भाग ।
नभकी पांचौ जानिये, नित न्यारो तू जाग ॥
रोम गगन नाड़ी पवन, मांस अग्नि को अंश ।
त्वचा नीर सौं जानिये, अस्थि¹ मही को वंश ॥
कफ आकाश बिंदु वायुसों, रक्त अग्निसों बूझ ।
मूत्र नीर रणजीत भन, मेद महीसों सूझ ॥
नीर व्योमसपरशँ² पवन, आलस अग्नि पिछान ।
ध्यास नीर रणजीतमन, भूख महीसों जान ॥
उठना तौ आकाश सों, बल करना है वाय ।
बढ़नि अग्निधावन उदक³, संकोचन महिआय ॥
लोभ जु नभकाअंशहै, काम वायुका भाग ।
क्रोध अग्नि जल मोहहै, भय पृथ्वीका लाग ॥
पांच पचीसौ एकही, इनके सकल स्वभाव ।
निर्विकार तू ब्रह्म है, आप आपको पाव ॥
निराकार निर्लिप्त तू, देही जान अकार ।
आपन देही मान मत, यही ज्ञान ततसार ॥
शस्तर छेदि सकै नहीं, पावक सकै न जारि ।
मरै मिटै सो तू नहीं, गुरुगम भेद निहारि ॥
जलै कटै काया यही, बनै मिटै फिरि होय ।
जीवऽविनाशी नित्य है, जानै बिरला कोय ॥
जरा मरण धर्म देह को, भूख प्यास धर्म प्रान ।
सकल विकलमन जानिये, स्वाद सुइंद्री जान ॥
१ हाड़ २ छूना ३ जल ॥