भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)
Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas
सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 336, कुल 690 में से
संदर्भ में पढ़ेंमनविरक्तकरणगुटकासारवर्णन । २६७
गुरुही के परताप सों, मिटै जगत की व्याध ।
राग दोष दुख ना रहै, उपजै प्रेम अगाध ॥
गुरुके चरणन में धरो, चित बुधि मन अहंकार ।
जब कछुआपा ना रहै, उतरै सबही भार ॥
मन विरक्त के करन को, कीन्हो गुटका सार ।
पढ़ै सुनै चितमें धरै, भवसागर हो पार ॥
इति श्रीचरणदासकृतमनविरक्तकरणगुटकासारसम्पूर्णम् ॥
अथ श्रीस्वामीचरणदासजीकृत
ब्रह्मज्ञानसागरप्रारम्भः ॥
००००००००
दो० जैसे हैं शुकदेव जी, जानत सब संसार ।
भगवत मत परगट कियो, जीव किये बहु पार ॥
तिन मोपै किरपा करी, दियो ज्ञान विज्ञान ।
सो सिप तुमसों कहतहौं, छूटै सब अज्ञान ॥
शिष्य सुनौ अब कहतहौं, परम पुरातन¹ ज्ञान ।
निगुरै² को नहिं दीजियो, ताके तपकी हान ॥
कुण्डलिया ॥
मोक्ष मुक्ति तुम चहतहौ तजौ कामना काम ।
मनकी इच्छा मेटकरि भजौ निरंजन नाम ॥
भजौ निरंजन तत्त्व देह अध्यास मिटावो ।
पंचनके तज स्वाद आपमें आप समावो ॥
जब छूटे झूठी देह जैसेके तैसे रहिया ।
चरणदास यही मुक्ति गुरूने हमसे कहिया ॥
१ पुराना २ जो किसी का मन्त्र न लियेहो ॥