भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)
Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas
सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 322, कुल 690 में से
संदर्भ में पढ़ेंमनविरक्तकरणगुटकासारवर्णन । २८३
कीन्हे महाप्रसन्न श्रीपति धायकै ॥
ऐसे मन भगवान सों अपनौ लायलौं ।
पावों पुरुष निधान प्रीतिके भायहौं ॥
लछमी करी जु भक्ति पुराणन में कहैं ।
नारायण दई ठौर सदा हियमें रहें ॥
मैंहूं ऐसी भक्ति करूं अतिप्रेम सों ।
करूं महापरसन्न अधिकही नेमसों ॥
आज के दिनसे आश पुरुष की त्यागिकै ।
राखूं प्रभुकी चाह चरणहीं लागिकै ॥
जो कछु हरि मोहिं देयँ सोई निर्दोषहै ।
करूं भजन भगवन्त तासु सों मोपहै ॥
मनुष रूप कह वस्तु जु आशा कीजिये ।
बहुत वहाँलों देत जहाँलों जीजिये ॥
दो० दुख में काम न आवई, मुये न संगी कोय ।
चरणदास यों कहत हैं, ये संसारी लोय ॥
अष्टपदी ॥
जब वह मृतक होय नहा कछु हेत है ।
हरि जु सदाही संग सभी सुधिलेत है ॥
मनुष आपनी नाहिं जु इच्छा करिसकै ।
औरन को कहा देय मूर्ख योंहीं तकै ॥
पिंगला कहो यह ज्ञान मुझे क्यों आइया ।
नीके काजन माहिं न चित्त लगाइया ॥
तीरथ बर्त्त न साधू दर्शन देखिया ।
हौं तिरिया बुरे कर्म कि चाल विशेषिया ॥
पुरुषोत्तम की दया मों यह पहिचानिये ।