सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 259, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 259

२२२ श्रीस्वामीचरणदासजीकाग्रन्थ ।
चारों भैया जान सनक कूं आदि दे ।
परम पुनीत प्रवीन सकल गुन आगरे ॥
भगवत कथा सब कोऊ सुने चित लायके ।
जो पे ज्ञानी होंहिं ज्ञान को पाय के ॥
तिहि कारनही बैठ सकल आता तहां ।
बोले अति परबीन सनक इहि बिधि जहां ॥
वेदन ऐसीं भांत सूं यह स्तुति करी ।
जै जै जै तुम आदि पुरुष नित हो हरी ॥
त्यागो निद्रा जोग जागो करतार जू ।
निज माया बिस्तार सृजो संसार हू ॥
जो पै माया रहत तुम्हारे संगही ।
तुम कबहु करतार जु वाके बस नहीं ॥
खोटी अधम जो नारि कहीं कोई होत है ।
अपने पति को दोष लगावत है वहै ॥
यह कारन मन लाय के माया परिहरो ।
जग सिरजन के काज आप आज्ञा करो ॥
तुम तिरबिधि भगवान रहत ब्रह्माण्ड में ।
प्रथम सूक्ष्म प्रान रहत है पिण्ड में ॥
दुतिय रूप