भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)
Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas
सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा
पृष्ठ 228, कुल 690 में से
संदर्भ में पढ़ेंभक्तिपदार्थवर्णन । १४३
वह काम बुरारे भाई । सब देवै तन बौराई ॥
पंचों में नाक कटावै । वह जूती मार दिलावै ॥
मुँह काला गधे चढ़ावै । बहुलोग तमाशे आवै ॥
झिड़का ज्यों डोलै कूता । सबही के मन सूं ऊता ॥
कोई नीके मुख नहिं बोलै । शरमिंदा¹ जग में डोलै ॥
वह जीवत नरक मँझारी । सुन चेतौ नर अरु नारी ॥
काम अंग तजि दीजै । सतसंगतिही करि लीजै ॥
कहैं चरणहीं दासा । हरि भक्तन में कर वासा ॥
दो० तन मन जारै कामहीं, चित करै डावांडोल ।
धरम करम सब खोय कै, रहै आप हिय खोल ॥
वह दया क्षमा को मारै । जत सतको पकरि पछारै ॥
शुचि² नेमको दूरि कढ़ाबै । मुख ऊपर धूरि उड़ावै ॥
जग भीतर महिमा खोवै । पापों की माला पोवै ॥
वह धीरज नाहीं राखै । वह मुखसों झूठी भाखै ॥
वह चाल चले विपरीता³ । करि विषय भोगकी चीता ॥
काम बली जहँ आवै । अरु बहुतक औगुण लावै ॥
यह मैनखोट का पूरा । कोइ जीतै गुरुमुख शूरा ॥
साधु भक्ति वह गुनियां । जिन कामदुष्ट को हनियां ॥
चेत कही शुकदेवा । सब चरणदास सुनिलेवा ॥
दो० सुनिकै जो चित में धरै, फेरि चलै वह चाल ।
खांड़ा पकरे शीलका, काम हनै ततकाल ॥
अथ क्रोध अंग ॥
क्रोध महाचण्डाल है, जानत है सब कोय ।
जांके अँग वरणन करूं, सुनियो सुरतिसमोय ॥
- १ लज्जित २ पवित्र ३ उलटी ॥