सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

भक्ति सागर ग्रन्थ: सन्त चरनदास (अष्टांग योग, धर्म-संवाद एवं सम्पूर्ण भक्ति रस महाकोश)

Bhakti Sagar Granth of Swami Charandas

सन्त चरनदास जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished690 पृष्ठ

पृष्ठ 138, कुल 690 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 138

अष्टाङ्गयोगवर्णन । १०३
कहा नाम लक्षण कहा, कौन रहे अस्थान ॥
गुरुवचन ॥
कहि शुकदेव वर्णन करूं, अष्ट सिद्धि के नाउ ।
लक्षण गुण सबही सहित, नीके तोहिं समझाउ ॥
अथ अष्टसिद्धि के नाम ॥
प्रथमै अणिमा सिद्धि कहावै । चाहे तो छोटा ह्वै जावै ॥
अणु समान छिपि जावै सोई । ऐसी कला जु पावै कोई ॥
दूजी महिमा लक्षण एता । चाहे बड़ा होय वह जेता ॥
तीजी लघिमा वह कहवावै । पुष्पतुल्य हलका ह्वै जावै ॥
चौथी गरिमा कहूँ बिचारी । चाहे जितना होवै भारी ॥
पाँचवीं प्रापति सिद्धि कहावै । जित चाहे तितही ह्वै आवै ॥
छठवीं पराकाम्य गुण धरै । शक्ति पाय चाहे सो करै ॥
सातवीं सिद्धि ईशिता रानो । सबको आज्ञा माहिं चलानी ॥
दो० वशीकरण सिधि आठवीं, कहैं श्री शुकदेव ।
चाहे जिसको वश करै, अपनाही करि लेव ॥
चरणदास सिद्धैं कही, समझलेहि मनमाहिं ।
जो हैं जनुआं राम के, इनमें उरझैं नाहिं ॥
योग किये आठो सिधि पावै । कै भोगै कै चित न लगावै ॥
योग किये मन जीता जावै । पलटै जीव ब्रह्मगति पावै ॥
योगेश्वर चाहे सो करै । भरी रितावै रीती भरै ॥
योगेश्वर ईश्वर ह्वै जाई । दिन दिन बढ़ै कला सवाई ॥
तजिये भोग योगहीं करिये । तिरगुण परै ध्यानही धरिये ॥
चौथे पद में करै निवासा । काहू विधि का रहै न साँसा ॥
योग करै सोई परबीना । शुकदेव कहैं प्रकट कहि दीना ॥