सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished788 पृष्ठ

पृष्ठ 636, कुल 788 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 636

पृष्ठ 116 (89)
विदेशी अधीनता :
विदेशी जुवे की अधीनता राष्ट्रों के पतन के सबसे प्रबल कारणों में से एक है।
– प्रो.ए.ई.रॉस ¹
जनतन्त्र का एक विदेशी जनता के ऊपर एक जनतन्त्र की कार्रवाइयाँ
प्रभुत्व और जितनी झपट्टामार और निर्मम होती हैं, उतनी और किसी
विदेशी राष्ट्र : भी शासन की नहीं होती।
– लालाजी ²
विवाह :
डॉ. टैगोर³ का मानना है कि आदिम युगों से लेकर आज तक विवाह की
प्रणाली सिर्फ़ भारत में ही बल्कि सारी दुनिया में स्त्री और पुरुष के सच्चे मिलन
के रास्ते में एक बाधा ही बनी हुई है, जोकि केवल तभी सम्भव है जब समाज
इतना सक्षम हो जाये कि वह स्त्री को, घर में रचनात्मक कार्य करने से रोके बग़ैर,
उसकी विशिष्ट प्रतिभा को रचनात्मक कार्य में लगाने के लिए एक व्यापक क्षेत्र
मुहैया कर सके।
पृष्ठ 117 (90)
नागरिक और मनुष्य :
स्पार्टावासी पेडार्कटीज़ तीन सौ की परिषद में दाख़िले के लिए उपस्थित हुआ,
परन्तु उसे वापस कर दिया गया; वह इस खुशी में चला गया कि 300 स्पार्टावासी
उससे बेहतर तो थे। मैं समझता हूँ कि इसमें सन्देह की कोई गुंजाइश नहीं कि वह
सच्चा था,
वह एक सच्चा नागरिक था।

  1. अज्ञात
  2. लाला लाजपत राय (1865-1928), लाहौर में साइमन कमीशन का विरोध करने पर
    ब्रिटिश पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, और इसी में लगी सांघातिक चोट के फलस्वरूप बाद
    में, लाला जी की मृत्यु हो गयी। उनकी मौत और पंजाब के अपमान का बदला लेने के लिए
    भगतसिंह और उनके क्रान्तिकारी साथियों ने ब्रिटिश पुलिस अफ़सर, साण्डर्स की गोली मार
    कर हत्या कर दी।
  3. रवीन्द्रनाथ ठाकुर
    630 / भगतसिंह और उनके साथियों के सम्पूर्ण उपलब्ध दस्तावेज़