भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)
Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates
शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा
पृष्ठ 542, कुल 788 में से
संदर्भ में पढ़ेंअन्त में इतना ही कहूँगा कि वह नौजवान जो दुनिया में कुछ काम करना चाहते
हैं या जो लोग भगवान के हर बन्दे की सेवा करने के लिए अपनी क़ीमती
ज़िन्दगियाँ वक़्फ़ करना चाहते हैं, वे हिन्दुस्तानी मज़दूरों और किसानों में मिलकर
उनकी रुचि समझने की कोशिश करें और उनकी असली तकलीफ़ें दूर करते हुए
उनकी सच्ची उन्नति के लिए आन्दोलन करें। मैंने सरसरी निगाह से वर्तमान समय
की गतिविधियों के कुछेक प्रमाण देकर एक ख़ास रुचि की ओर इशारा किया है।
इसमें कुछेक नेकदिल लोगों को जोकि इन लहरों में शामिल हैं, नाराज़ नहीं होना
चाहिए। मैं उनकी हमदर्दी और सच्चाई को अनुभव करते हुए भी इस ग़लती की
ओर उनका ध्यान दिलाना अपना फ़र्ज़ समझता हूँ, क्योंकि मैं मानता हूँ कि यूरोपियन
मुदबर का यह कथन सोलह आने सही है कि एक कारकून का अपने काम से
ही अनजान होना ख़तरनाक और हलाल कर देने वाली बात है।
536 / भगतसिंह और उनके साथियों के सम्पूर्ण उपलब्ध दस्तावेज़