भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)
Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates
शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा
पृष्ठ 516, कुल 788 में से
संदर्भ में पढ़ेंपरिशिष्ट : तीन
गाँधीजी के नाम
शचीन्द्रनाथ सान्याल का खुला पत्र
मैं समझता हूँ कि यह मेरा दायित्व है कि मैं आपको उस वादे की याद दिलाऊँ
जिसे कि आपने कुछ समय पहले किया था कि जब क्रान्तिकारी एक बार फिर
अपनी चुप्पी तोड़कर भारतीय राजनीति के क्षेत्र में दाखि़ल होंगे तो आप राजनीति
के क्षेत्र से संन्यास ले लेंगे।। अहिंसावादी असहयोग आन्दोलन का प्रयोग अब ख़त्म
हो चुका है। आप अपने प्रयोग के लिए पूरा एक साल चाहते थे, लेकिन प्रयोग अगर
पाँच नहीं तो कम से कम पूरे चार सालों तक चला, और क्या अभी भी आप यह
कहना चाहते हैं कि यह काफ़ी लम्बे समय तक नहीं चला है?
आप वर्तमान युग के महानतम व्यक्तित्वों में से एक हैं और आपके प्रत्यक्ष
मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के तहत आपके कार्यक्रम को वास्तव में एक या दूसरे कारण
से देश के सर्वश्रेष्ठ लोगों द्वारा आगे बढ़ाया गया। हज़ारों नौजवानों, हमारे देश के
युवाओं ने आपके कल्ट (व्यक्ति-पूजा) को अपने समूचे उत्साह से गले लगाया।
व्यवहार में समूचे राष्ट्र ने आपके आह्वान का उत्तर दिया। यह कहना ग़लत नहीं
होगा कि जनता की यह प्रतिक्रिया चमत्कारिक नहीं तो असाधारण अवश्य थी।
इससे अधिक आप क्या चाहते? आपके अनुयायियों में बलिदान और ईमानदारी
की कमी न थी, सर्वाधिक स्वार्थी पेशेवर लोगों ने अपने पेशों का त्याग कर
दिया, देश के युवाओं ने अपनी समस्त सांसारिक सम्भावनाओं का त्याग करके
आपके झण्डे तले एकत्रित शक्तियों में शामिल हो गये, रुपये-पैसे की आमद नहीं
होने से हज़ारों परिवार कंगाल हो गये। पैसे की कमी न थी। आप एक करोड़
रुपया चाहते थे और आपको उससे अधिक मिला जितना कि आप चाहते थे।
वस्तुतः अगर मैं कहूँ कि आपके आह्वान का प्रत्युत्तर स्वयं आपकी उम्मीद से भी
अधिक था तो सम्भवतः मैं बहुत ग़लत नहीं होऊँगा। मैं यह कहना चाहूँगा कि
भारत ने अपनी योग्यता के अनुसार भरसक आपका अनुसरण किया और मैं
समझता हूँ कि इस बात से शायद ही इन्कार किया जा सके और अभी भी आप
510 / भगतसिंह और उनके साथियों के सम्पूर्ण उपलब्ध दस्तावेज़