भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)
Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates
शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा
DevanagariHindipublished788 पृष्ठ
पृष्ठ 513, कुल 788 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 513
विभाजित हों और विभिन्न समूहों को एक-दूसरे के बारे में जानकारी न हो। जहाँ
तक सम्भव है कि किसी भी प्रान्त के ज़िला संगठनकर्ता एक-दूसरे की
गतिविधियों से अवगत न हों, उन्हें एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से या नाम से भी
नहीं जानना चाहिए। कोई भी ज़िला संगठनकर्ता अपने से बड़े अधिकारी को सूचना
दिये बग़ैर अपनी जगह को नहीं छोड़ेगा।
ज़िला संगठनकर्ता की योग्यताएँ
- उसके पास अलग-अलग मिजाज के लोगों को दिशा-निर्देश देने और उनसे
काम लेने की कुशलता और योग्यता होनी चाहिए। - उसके पास अपनी मातृभूमि के विशेष सन्दर्भ में सम-सामयिक राजनीतिक,
सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को समझने की क्षमता होनी चाहिए। - उसे भारत द्वारा विकसित की गयी सभ्यता-विशेष के विशिष्ट सन्दर्भ में
भारत के इतिहास की मूल भावना को आत्मसात करने में सक्षम होना चाहिए। - स्वतन्त्र भारत के जीवन लक्ष्य और मंज़िल को लेकर उसे अवश्य ही
आस्थावान होना चाहिए, जोकि मनुष्य की आत्मिक एवं भौतिक दोनों प्रकार की
गतिविधियों के विभिन्न क्षेत्रों में सामंजस्य क़ायम करती है। उसे अवश्य ही साहसी
और आत्मबलिदान के जज़्बे से परिपूर्ण होना चाहिए जिसके बिना उसके समस्त
देदीप्यमान गुणों का कोई मोल नहीं होगा।
प्रान्तीय परिषद और केन्द्रीय परिषद
प्रान्तीय समिति और केन्द्रीय समिति के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना होगा
कि उसके एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य को अपनी व्यक्तिगत योग्यताओं को
विकसित करने और उसे काम में लाने की पूरी स्वतन्त्रता और विपुल अवसर मिले,
इसके बग़ैर एसोसिएशन विघटित होने की ओर प्रवृत्त होगा।
कार्यक्रम
एसोसिएशन की समस्त गतिविधियों को दो हिस्सों - सार्वजनिक एवं निजी - में
बाँटा जायेगा।
सार्वजनिक : - क्लबों, पुस्तकालयों, सेवा समितियों आदि की शक्ल में एसोसिएशनों की
स्थापना करना। - मज़दूरों और किसानों का संगठन बनाना। विभिन्न फ़ैक्टरियों, रेलवे और
कोयला क्षेत्रों में मज़दूरों को संगठित और नियन्त्रित करने के लिए एसोसिएशन की
परिशिष्ट / 507