भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)
Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates
शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा
DevanagariHindipublished788 पृष्ठ
पृष्ठ 512, कुल 788 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 512
- प्रचार
- लोगों को जुटाना
- निधियों की व्यवस्था करना और आतंकवाद
- अस्त्र-शस्त्र एवं गोला-बारूद का संग्रह एवं भण्डारण
- विदेशी सम्बन्ध
- प्रचार का काम इस प्रकार से किया जायेगा :
(ए) खुले एवं गुप्त प्रेस के द्वारा (बी) व्यक्तिगत वार्तालाप के जरिये (सी)
सार्वजनिक मंचों के जरिये (डी) संगठित कथाओं की व्यवस्था के जरिये और
(ई) मैजिक लैण्टर्न स्लाइड्स के जरिये। - लोगों को जुटाने का काम विभिन्न ज़िलों के प्रभारी संगठनकर्ताओं द्वारा
किया जायेगा। - निधियों की व्यवस्था करने का काम आमतौर पर स्वैच्छिक चन्दे के उपाय
को काम में लाकर किया जायेगा और यदा-कदा ज़बरन उगाही के उपाय को काम
में लाया जायेगा। विदेशी सरकार के एजेण्ट या एजेण्टों द्वारा दमन के अतीव मामलों
में एसोसिएशन का यह कर्त्तव्य होगा कि वह जिस भी रूप में ठीक समझे उसका
प्रतिकार करे। - एसोसिएशन के हर सदस्य को शस्त्र सज्जित करने के लिए समस्त प्रयास
किये जायेंगे; लेकिन इस तरह के सभी हथियारों को विभिन्न केन्द्रों पर रखा जायेगा
और उनका उपयोग केवल प्रान्तीय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया
जायेगा।
ज़िला संगठनकर्ता या विभाग के प्रभारी अधिकारी की जानकारी और अनुमति
के बग़ैर एक भी हथियार ज़िले के किसी भी स्थान से हटाया या उपयोग में नहीं
लाया जायेगा। - विदेशी सम्बन्ध। विभाग केन्द्रीय समिति से मिलने वाले सीधे आदेशों के
तहत अपने काम को पूरा करेगा।
ज़िला संगठनकर्ता - उसके कर्त्तव्य
ज़िला संगठनकर्ता अपने ज़िले के सदस्यों का अकेला प्रभारी होगा। वह अपने
ज़िले के प्रत्येक हिस्से में अपने एसोसिएशन की शाखाएँ खोलने की कोशिश करेगा।
भरती का काम प्रभावी तरीक़े से चलाने के लिए उसे अपने ज़िले के विभिन्न
सार्वजनिक निकायों और संस्थाओं के साथ सम्पर्क बनाये रखना होगा। ज़िला
संगठनकर्ताओं को हर प्रकार से प्रान्तीय समिति के अधीन रखा जायेगा जोकि
समस्त गतिविधियों की निगरानी और निर्देशन करेगी।
ज़िला संगठनकर्ता यह सुनिश्चित करेगा कि सदस्यगण अलग-अलग समूहों में
506 / भगतसिंह और उनके साथियों के सम्पूर्ण उपलब्ध दस्तावेज़