सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

भगत सिंह और उनके साथियों के संपूर्ण उपलब्ध दस्तावेज (प्रो. चमनलाल - प्रामाणिक ऐतिहासिक संकलन)

Complete Available Documents of Bhagat Singh & Associates

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (सम्पादक: प्रो. चमनलाल) द्वारा

DevanagariHindipublished788 पृष्ठ

पृष्ठ 385, कुल 788 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 385

कुचला नहीं जा सकता। भले ही आप कुछ इन्सानों को कुचल देने में सफलता
हासिल कर लें, लेकिन याद रहे, आप इस राष्ट्र को नहीं कुचल सकते। जहाँ तक
इस अध्यादेश का सन्दर्भ है, हम इसे अपनी शानदार सफलता मानते हैं। हम आरम्भ
से ही यह बताने का प्रयास करते रहे हैं कि आपका यह क़ानून एक खूबसूरत फ़रेब
है। यह न्याय नहीं दे सकता। लेकिन अफ़सोस है कि जेल में जो सुविधाएँ क़ानूनन
और इंसाफ़ करके अपराधियों को मिलती हैं और साधारण बन्दियों को भी दी जाती
हैं, वे सुविधाएँ भी हम राजनीतिक बन्दियों को नहीं दी जातीं। हम चाहते थे कि
सरकार पर्दे से बाहर आये और स्पष्ट कहे कि राजनीतिक बन्दियों को बचाव का
कोई अवसर नहीं दिया जा सकता।
हमें लगता है कि सरकार ने यही बात स्पष्ट रूप से स्वीकारी है। हम
आपको और आपकी सरकार को इस साफ़गोई के लिए धन्यवाद देते हैं और
अध्यादेश का स्वागत करते हैं।
आपके प्रतिनिधि स्पेशल मजिस्ट्रेट और इस्तगासा के सरकारी वकील द्वारा
लगातार हमारे उचित व्यवहार को साफ़-साफ़ स्वीकारने के बावजूद सिर्फ़ हमारे
मुक़दमे के वजूद के बारे में सोचते ही आपके मस्तिष्क में भयंकर खलबली मची
हुई है। हमारे इस संघर्ष की शानदार सफलता का इससे बढ़कर भरोसा और क्या
हो सकता है?
आपके आदि-आदि
भगतसिंह
जेल की सलाख़ों के पीछे से / 379