सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)

Ayurved Ka Kamaal (Rogon Ke Nidan Mein)

सद्गुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Jammu (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished112 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'आयुर्वेद का कमाल (रोगों के निदान में)' सद्गुरु मधु परमहंस जी के नाम से प्रकाशित एक घरेलू स्वास्थ्य-पुस्तिका है, जिसमें आम रोगों के लिए जड़ी-बूटियों और घरेलू उपायों के साथ-साथ योग और मानसिक शान्ति पर बल दिया गया है। मुखपृष्ठ पर एक दोहा है, जो सद्गुरु के नाम को सबसे बड़ी औषधि बताता है; इससे पुस्तक का आध्यात्मिक दृष्टिकोण स्पष्ट होता है।

पुस्तक सात भागों में है:

  • रोगों से बचे रहने के पाँच सर्वोत्तम फ़ॉर्मूले
  • रोगों के नाश में वनस्पति जगत का कमाल — अनिद्रा, अपच, आँख आना, आँख में जाला और कम दिखाई देना जैसे रोगों के लिए रोगवार नुस्खे
  • विषैले जीवों के काटने पर उपाय
  • कुछ ध्यान देने योग्य बातें
  • प्राणायाम और योगासनों द्वारा स्वास्थ्य-रक्षा
  • 'चिन्ता का ज़हर छोड़ें, भरोसे की दवा खाएँ'

यह साहिब बन्दगी सन्त आश्रम, राँजड़ी (पोस्ट राया, तहसील साम्बा, जिला जम्मू) से मार्च २००८ में प्रथम संस्करण के रूप में ५००० प्रतियों में प्रकाशित हुई। ११२ पृष्ठों की इस पुस्तक में बताए गए नुस्खे पारम्परिक जानकारी के रूप में पढ़े जाने चाहिए; किसी रोग में चिकित्सक की सलाह आवश्यक है।

पृष्ठ 6
स्थायी लिंक
पृष्ठ 6 स्कैन

6

साहिब बन्दगी

बालों में रूसी है69
बोलने में हकलाहट है69
भाग का नशा है69
मधुमेह है69
मलेरिया है71
मसूड़ों में पीड़ा है71
माथे में पीड़ा है71
मासिक धर्म में रुकावट है71
मासिक स्नाव अधिक है72
मिरगी रोग है72
मुँह आया है72
मुँह में छाले हैं73
मुँह से दुर्गंध आती है73
मूत्र बार-बार आता है73
मूत्र रुक-रुक कर आता है74
मेदा कमजोर है75
मोच आई है75
मोटापा है75
रक्त प्रदर है76
रक्त विकार है76
रक्त स्नाव हो रहा है76
लकवा है77
वात ज्वर है77
वायु गोला ( गैस ) है78
विष खा लिया है79
वीर्य की कमी है79
वीर्य पतला है79
शरीर से दुर्गंध आती है80
श्वेत प्रदर है80
सन्निपात है80
सफेद कोढ़ है81
पृष्ठ 7
स्थायी लिंक
पृष्ठ 7 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

7

□सफेद दाग हैं81
□सामान्य ज्वर हैं81
□सिर में जुएँ हैं82
□सिर में दर्द है83
□सुनाई कम देता है84
□सूजन है84
□सूजाक है84
□स्तनों में दूध की कमी है85
□स्वप्न दोष है85
□हाथी पाँव है86
□हिचकियाँ आ रही हैं86
□हिस्टोरिया है86
□हृदय रोग है87
□हैजा है88
  1. | विषधारियों ने काटा है | 89
  2. | कुछ ध्यान देने योग्य बातें | 92
  3. | प्राणायाम और योगासनों द्वारा स्वास्थ्य रक्षा | 95
    □ | वस्त्रिका प्राणायाम | 95
    □ | कपालभाती प्राणायाम | 95
    □ | अनुलोमविलोम प्राणायाम | 95
    □ | भुजंगासन की विधि | 96
    □ | मत्स्यासन की विधि | 97
    □ | वज्रासन की विधि | 98
    □ | सिंहमुद्रासन की विधि | 98
    □ | योग मुद्रासन की विधि | 99
    □ | पद्मासन की विधि | 99
    □ | धनुरासन की विधि | 100
  4. | चिंता का जहर छोड़ें भरोसे की दवा खाएँ | 101

नोट : दवा की जो भी मात्रा है, बच्चों को उससे आधी मात्रा ही देनी चाहिए

पृष्ठ 8
स्थायी लिंक
पृष्ठ 8 स्कैन

8

साहिब बन्दगी

दो शब्द संगत की ओर से

अपने हरमन प्यारे सतगुरु जी के चरण कमलों में अर्पण दो शब्द जिन्होंने देश सेवा के समय बड़ी सादगी से फौज की डियूटी करते समय अपना जीवन बिताया। आप पहरावे में फौज की हरी वर्दी में रहते हुए रोजाना शाम को सत्यसंग देते थे।

आप आम सैनिकों की तरह फिल्म देखने अथवा घूमने-फिरने कभी नहीं जाते थे। हमेशा एक ही धुन में रहें, या तो साहिब के भजन गाते या सत्संग करते थे।

अब मानव कल्याण के लिए आपने पूर्ण तौर पर अपने आप को अर्पण किया है। सुबह साहिब के कुल्ले का दरवाजा खुलने से पहले ही लोग लम्बी-2 कतारों में खड़े हो जाते हैं वह इन्तजार में होते हैं कि कब दरवाजा खुले और बन्दगी करते समय अपने दुःख तकलीफों का साहिब जी से हल करवा सकें।

इसके बाद भी जब साहिब जी को देखा तो संगत में घिरे हुए और मुस्कराते हुए देखा। दिन में घंटों सत्संग करने के बाद आप संगत की सेवा में हर समय व्ययस्थ रहते। मानव सेवा ही उनकी जिन्दगी का लक्ष्य है। ऐसा सन्त सतगुरु फिर शायद ही मिले जो अपने हाथों से संगत का भोजन भी बना कर देता हो।

आप जी सत्संग में आने वाले लोगों को सर्गुण भक्ति जो कि खुले तौर पर मूर्ती पूजा, जल पूजा, अग्नि पूजा, मड़ीया व मट्ट ठू पूजा, यज्ञ और हवन आदि के बिना दूसरी निर्गुण भक्ति जोकि इस शरीर की कोशिकायों को मुद्राओं द्वारा जगाने वाली भक्ति का खण्डन करके निरंजन अथवा काल पुरुष की इस भूल-भुलईया से निकाल कर सत्य भक्ति की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं।

शरीर की बनावट के बारे में साहिब जी बड़ी सहजता से बताते हैं कि पांच तत्व, 25 प्रवितियाँ और तीन गुण ही काल का रूप है इसीलिए आप काल पुरुष के काया के नाम को छोड़कर, शरीर को चलाने वाली चेतना (आत्मा) को नाम देते हैं जिसको आपने विदेह नाम कहा। प्रथम आप ही हैं जिसने संसार को काल पुरुष और दयाल पुरुष का भेद दिया है। विदेह नाम पाने वाले को कमाई की जरूरत नहीं पड़ती इसके कुछ नियम हैं जिसमें रहकर वह खुद-ब-खुद महत्त्मा बन जाता है।

1. सत्य बोलना 2. शाकाहारी रहना 3. नशा ना करना 4. पर स्त्री गमन ना करना 5. चोरी ना करना 6. जूआ ना खेलना 7. हक हलाल की कमाई करना।

अनथक सतगुरु जी ने बहुत थोड़े समय में 103 से ऊपर आश्रम बना कर लाखों लोगों को सतलोक की सत्य भक्ति में लगा दिया है। मगर यह समाज कल्याण का काम मीडिया वालों को नजर नहीं आता। साहिब जी के जाने के बाद स्कूलों और कॉलेजों में इस सदगुरु जी के बारे में पढ़ाया जायेगा और खोजें होंगी।

रोगों से बचे रहने के पाँच सर्वोत्तम फार्मूले

पृष्ठ 9
स्थायी लिंक
पृष्ठ 9 स्कैन

रोगों से बचे रहने के पाँच

सर्वोत्तम फार्मूले

पाँच चीजें स्वास्थ्य के मामले में अपनाओगे तो रोग आपके पास आयेंगे ही नहीं।

नाम-भजन करना

सर्व रोग की औषध नाम

नाम सभी प्रकार के रोगों की औषधी है। इतना ही नहीं, यह नाम जन्म-मरण रूपी महारोग का भी नाश करने वाला है।

सतगुरु शब्द सहाई।

निकट गये तन रोग न व्यापे, पाप ताप मिट जाई॥

शरीर के रोग भी नहीं आयेंगे। नाम रक्षा करता है। पर शर्त है कि गुरु के शब्द का उल्लंघन न हो।

यह नाम रोगों का नाश कैसे करता है, इसे समझते हैं। पहले समझना होगा कि रोगों का मुख्य कारण क्या है।

जैसे डाक्टर आँख के रोग में दूषित पदार्थ के जमाव को नहीं समझ पाते हैं, वो आँखों का इलाज करने लगते हैं। वो आँख के परे की गहराई में नहीं जा पाते, गंदे पदार्थ की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं होता। ऐसे ही नजरिया वैद्य भी केवल दूषित पदार्थ तक ही पहुँच पाते हैं। डॉ० आँख तक ही रहा, उसके लिए आँख ही रोग की जड़ है। अन्य-अन्य चिकित्सा पद्धतियाँ अपनी-अपनी तरह से रोग की जड़ बताती हैं। आयुर्वेद शरीर में कफ, पित्त और वायु की मात्रा में असंतुलन को रोग की जड़ मानता है।

9

पृष्ठ 10
स्थायी लिंक
पृष्ठ 10 स्कैन

10

साहिब बन्दगी

सभी अपने-अपने तरीके से रोग की जड़ बता रहे हैं, पर रोगों की असली जड़ को कोई भी नहीं जानता है। वो जड़ है—मन। यह एक परम रहस्य है।

मन के पाँच हाथ हैं—काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार। ये पाँचों से ही भयंकर शारीरिक रोग उत्पन्न होते हैं। उदाहरण के लिए जिसमें काम अधिक है, उसे टी.बी. होने की पूरी-पूरी संभावना रहती है। इन सबको काबू करने के लिए सदगुरु नाम देता है। इसलिए नाम ही वास्तव में सब रोगों का नाश करने वाला है। जो नाम करने वाला है, उसे रोग आयेंगे ही नहीं।

व्यायाम करना

व्यायाम जैसा पीछे कहा गया, वैसा ही करना। यह भी रोगों को पास में नहीं आने देता है, शरीर में मौजूद दूषित द्रव्य को पसीने के द्वारा बाहर कर देता है।

मूली पपीते का सेवन करना

यदि आप भोजन के द्वारा अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना चाहते हैं तो सबसे पहले तो आप सुबह खाली पेट मूली, पपीते और खीरे का सेवन शुरू कर दें। लोगों को किसी चीज़ के खाने का सही समय भी मालूम नहीं है। अधिकतर लोग मूली और खीरा रात को ही खाते हैं। यह परम हानिकारक हो जाता है। इस फार्मूले को सदैव याद रखें—

खीरा सुबह हीरा दिन को खीरा रात को पीड़ा।

मूली सुबह पूली दिन को मूली रात को सूली।।

यानी खीरा सुबह के समय खायेंगे तो हीरे की तरह लाभकारी सिद्ध होगा, यदि दिन के समय खायेंगे तो केवल खीरा ही रह जायेगा और रात को सेवन करेंगे तो वो आपको पीड़ा देने वाला सिद्ध होगा। ऐसे ही मूली भी सुबह खायी तो उत्तम है, दिन के समय मध्यम और रात को खाना तो समझो कि अपने को सूली पर चढ़ाने के बराबर है।

पृष्ठ 11
स्थायी लिंक
पृष्ठ 11 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

11

उपवास रखना

10 दिन में एक बार व्रत रखना चाहिए। यह व्रत कैसे रखना, ध्यान से समझें। पूरा दिन कुछ नहीं खाना; रात को भी नहीं खाना; केवल पानी पी लेना। सुबह उठकर एक बड़ा गिलास पानी पीकर शौच जाना। बड़ा सख्त मल बाहर आयेगा; आँतें खुलेंगी। फिर मुँह-हाथ धोकर 4 लीटर पानी पीना। पेट में गैस होगी, इसलिए डकारते जाना, गैस बाहर निकालते जाना और पानी पीते जाना। ऐसे में दिल घबराने लगेगा। चिंता नहीं करना। शुरू-2 में मुश्किल आयेगी, फिर आसान हो जायेगा। इतना पानी पीना कि आँतों के नीचे उतर जाए। अब शौच जाने की इच्छा होगी। पहले तो रोटी के सड़े हुए अंश, काले-काले दाने, छिलके आदि, जो शरीर में फँसे होंगे, पानी के साथ बाहर आयेंगे। ये ही गैस बनाते हैं। फिर पीला-पीला पानी बाहर आयेगा। यदि पानी नीचे से उतरे तो थोड़ा हिलना-डुलना। तो तीसरी बार अब बची-खुची गंदगी के साथ थोड़ा-थोड़ा साफ़ पानी निकलेगा। चौथी बार नल की तरह साफ़ पानी बाहर आयेगा। फिर हाथ साफ़ करके मुँह में अंगुली डालकर बचा पानी भी बाहर निकाल लेना। इसके बाद अब हल्का भोजन करना। जब ऐसा व्रत होगा तो शरीर का वात, पित्त और कफ़ सब ठीक हो जायेगा, इसलिए रोग नहीं हो पायेंगे।

जैसे किसी मशीन से काम लेने के बाद समय-समय पर आप उसकी सफ़ाई करते हैं, ताकि वो ठीक से काम करती रहे, लंबे समय तक चले। आप उसकी सर्विस करवाते हैं। ऐसे ही इस शरीर में जो पाचन-क्रिया की मशीनें हैं, उन्हें भी सफ़ाई की जरूरत पड़ती है। भोजन के अंश जहाँ-तहाँ फँस जाते हैं, जिन्हें निकालने के लिए पीछे बताई गयी विधि के अनुसार 10 दिन में एक बार व्रत रख लेना चाहिए।

हमारा च्यवनप्राश खाना

यह हमारा च्यवनप्राश खाना इसलिए कहा कि हमारे च्यवनप्राश

पृष्ठ 12
स्थायी लिंक
पृष्ठ 12 स्कैन

12

साहिब बन्दगी

की बात ही सबसे निराली है। जो च्यवनप्राश हम बनाते हैं, मेरा दावा है कि दुनिया में कोई नहीं बना पायेगा। जिस च्यवन ऋषि ने इसे सबसे पहले बनाया था, वो भी ऐसा नहीं बना पाया था। क्योंकि इसमें मैंने सांसारिक बूटियाँ ही नहीं मिलायी हैं, एक अलौकिक बूटी भी मिलायी है। इसलिए बोल रहा हूँ कि ऐसा च्यवनप्राश कोई नहीं बना पायेगा।

यह हर रोग की दवा है। यहाँ तक कि विरोधी रोगों को भी यह ठीक कर देगा। यानी यदि आपको उच्च रक्तचाप होगा तो कम कर देगा और यदि निम्न रक्तचाप होगा तो बढ़ा देगा। यह आपका स्टेमिना भी बढ़ायेगा। यह आपको आलसी भी नहीं बनने देगा। ऐसा है यह च्यवनप्राश। जोड़ों के दर्द में यह लाजवाब है, आँखों की रोशनी पक्का बढ़ायेगा, खाँसी को जड़ से मिटा देगा, साँस की बीमारी होगी तो उसका नामोनिशान भी नहीं रहेगा। सार यह है कि शरीर के रोम-रोम को यह च्यवनप्राश चेतन कर देता है। आप जल्दी बूढ़े भी नहीं होंगे। यह मत सोचना कि कहीं व्यवसाय के लिए है। नहीं, 100 के करीब डिब्बे तो महीने में ऐसे ही मुफ्त में बाँट देता हूँ और फिर है भी बहुत ही सस्ता। इतना सस्ता कहीं नहीं होगा। फिर इसकी शुद्धता का क्या कहना! एक और बड़ी बात यह कि इसमें हम कोई केमिकलस भी नहीं डाल रहे हैं और न ही कोई मिलावट कर रहे हैं। आप हमारे बच्चे ही तो हैं। जैसे माता-पिता को बच्चों की फिकर होती है, ऐसे ही हमें भी आपकी फिकर है। इसलिए आपके लिए यह परम औषधी बनायी है। इसके सेवन में तीन बातें ध्यान में रखना-

  1. 1. भोजन के बाद एक चम्मच दिन में दो बार ले सकते हैं।
  2. 2. बच्चों और बूढ़ों को आधा चम्मच ही खिलाएँ।
  3. 3. च्यवनप्राश खाने के आधे घण्टे बाद तक पानी मत पिएँ।
  4. 4. दूध के साथ च्यवनप्राश मत लें।

रोगों के नाश में वनस्पति जगत का कमाल

पृष्ठ 13 स्कैन

रोगों के नाश में वनस्पति

जगत का कमाल

अनिद्रा रोग है

अरंड का कमाल

अरण्ड के बीज को जलाकर काजल बना लें। उसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 14 स्कैन

14

साहिब बन्दगी

अदरक का कमाल

अदरक का रस निकालकर उसमें उतना ही नींबू का रस और थोड़ा-सी सेंधा नमक डालकर भोजन के पहले और बाद में दोनों समय सेवन करें।

अनार का कमाल

अनार के पतों को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 15 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

15

आँख में जाला है

अगस्त का कमाल

अगस्त के फूलों का रस निकालकर आँख में डालें।

आँखों से दिखाई कम देता हो तो

मुलहठी का कमाल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 16 स्कैन

16

साहिब बन्दगी

बार-बार पलकें झपकाएँ। जब भी हम पलकें झपकाते हैं तो आँखों की एक ग्रन्थि से निकलने वाला एक तरल पदार्थ गोलों के ऊपर से निकलकर जाता है और आँखों को तरल रखता है।

आँखें बंद करके सूर्य की तरफ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 17 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

17

फिटकरी का कमाल

250 मि. ग्रा. फिटकरी को पीस लें। अब इस पिंसी हुई फिटकरी को गुलाबजल में अच्छी तरह घोलें। यह आँखों की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 18 स्कैन

18

साहिब बन्दशी

करें। ध्यान रहे कि चावल बहुत अधिक गर्म न हों।

आधे सिर में दर्द है

अदरक का कमाल

अदरक को पानी में पीस लें। अब छानकर इस पानी की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 19 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

19

हींग का कमाल

गर्म पानी में हींग घोलकर गराये करें। घर से बाहर रहकर वहाँ की जलवायु के परिणामस्वरूप आवाज बैठी हो तो यह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 20 स्कैन

20

साहिब बन्दशी

लहसुन का कमाल

कच्चे लहसुन की दो कलियाँ छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े करके पानी के साथ चबा लें। भोजन के बाद यह दवा लें।

सर्पगंधा वटी का कमाल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 21 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

21

उल्टियाँ हो रही हैं

अनार का कमाल

देसी घी में चीनी मिलाकर चाशनी बना लें। यह चाशनी अनार के पौन गिलास रस में मिलाकर रोगी को पिलाएँ।

हर्र का

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

22

साहिब बन्दगी

काढ़े को सवा घण्टे के अन्तर से रोगी को देते रहें।

पीपल चूर्ण का कमाल

पीपल चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर ही खाएँ।

अन्य और सहायक उपचार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

23

अन्य और सहायक उपचार

❑ सोते समय गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन किया करें।

कमर में दर्द है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

24

साहिब बन्दगी

कान में दर्द है

आभ्रातक का कमाल

आभ्रातक के पतों का रस निकालकर 2 बूँद मात्र डालने से कान दर्द से राहत मिलती है।

अदरक का कमाल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

आयुर्वेद का कमाल रोगों के निदान में

25

  • ❑ पपीते का सेवन करें।
  • ❑ करेले का रस दिन में दो बार पिलाएँ।
  • ❑ सुबह-2 कच्ची मूली अच्छी तरह साफ करके पत्ते सहित खानी चाहिए।
  • ❑ लौकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें