सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
आत्मतत्त्वविवेक / बौद्धधिक्कार (उदयनाचार्य - महामहोपाध्याय पं. केदारनाथ त्रिपाठी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सहित)

आत्मतत्त्वविवेक / बौद्धधिक्कार (उदयनाचार्य - महामहोपाध्याय पं. केदारनाथ त्रिपाठी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सहित)

Atmatattvaviveka of Udayanacharya

आचार्य उदयन (व्याख्याकार: पं. केदारनाथ त्रिपाठी) द्वारा

DevanagariHindipublished530 पृष्ठ

पृष्ठ 87, कुल 530 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 87

३८ आत्मतत्त्वविवेके
संसर्गः१, अस्तु बीजत्वमेव प्रयोजकं, भवतु च सहकारिसमवधाने
सति तद्धेतुस्वभावत्वं भावस्य, तथा च तदसन्निधानेऽकरणमप्यु-
पद्यताम् । तथापि तज्जातीयमात्र एवेयं व्यवस्था न त्वेकस्यां
व्यक्तौ, करणाकरणलक्षणविरुद्धधर्मसंसर्गस्य प्रत्यक्षसिद्धतया तत्र
दुर्वारत्वादिति चेत्, न, विरोधस्वरूपानवधारणात्२ ।
स खलु धर्मयोः परस्पराभावरूपत्वं वा स्यान्नित्यत्वानित्यत्व-
वत्, धर्मिणि तदापादकत्वं वा शीतोष्णवत्, तद्वत्ता वा दण्डित्व-
कुण्डलित्ववत् ।
संसर्ग मत हो, अंकुरके प्रति प्रयोजक भी बीजत्वसामान्य ही होवे,
सहकारियोंका योग होनेपर भाववस्तुका कर्तृत्व-स्वभाव भी रहे, तथा
सहकारियोंके अभावमें न करना भी सही होवे, तो भी यह व्यवस्था
बीजजातिमात्रके लिये ही हो सकती है, न कि एक व्यक्तिके लिये ।
क्योंकि आपके मतानुसार बखारेमे रहनेसे लेकर खेतमें जाने तक जो
एक बीज है, उसीमे करना और न करनारूप विरुद्ध धर्मोका संसर्ग
रूप दोष प्रत्यक्षसिद्ध होनेसे अनिवार्य है" ऐसा कहना भी ठीक नहीं
है । क्योंकि करण और अकरणमे किस प्रकारका विरोध है, इसीका
निश्चय नहीं हो सकता है ।
क्योंकि क्या यह विरोध करण और अकरणरूप धर्मोंका परस्परका
अभावरूप होना है ? जैसा कि नित्यत्वका अभावरूप अनित्यत्व और
अनित्यत्व का अभावरूप नित्यत्व है, तथा वे परस्परमे विरोधी है ।
अथवा धर्मीमे परस्परके अभावका आक्षेप करनारूप विरोध है ? जैसा
कि शीतत्व जलमें रहता हुआ उसमे उष्णत्वाभावका आक्षेप कर देता है
और उष्णत्व अग्निमे रहता हुआ उसमे शीतत्वाभाव का आक्षेप कर देता
है । या एकमे रहते हुए भी परस्पर भेदरूप विरोध है ? जैसा कि
एक ही पुरुषमें दण्डित्व और कुण्डलित्व दोनों रहते हैं पर दण्डित्व
और कुण्डलित्व आपसमें एक दूसरे से भिन्न हैं ।
१ धर्मद्वयस्य—१ पु० पा० २. अनवबोधात्—१ पु० पा०