आत्मतत्त्वविवेक / बौद्धधिक्कार (उदयनाचार्य - महामहोपाध्याय पं. केदारनाथ त्रिपाठी सविस्तार हिन्दी व्याख्या सहित)
Atmatattvaviveka of Udayanacharya
आचार्य उदयन (व्याख्याकार: पं. केदारनाथ त्रिपाठी) द्वारा
पृष्ठ 83, कुल 530 में से
संदर्भ में पढ़ें३४ आत्मतत्त्वविवेके
तथा च शाल्यादयः सामग्रीप्रविष्टा बीजत्वेनार्थक्रियासु नोप-
युज्यन्त इति व्यापकानुपलब्धिः प्रसङ्गहेतुः, तद्रूपताया अर्थक्रियां
प्रति योग्यतया व्याप्तत्वात्, अन्यथातिप्रसङ्गात् ।
तद्रूपत्वमेतस्य प्रत्यक्षसिद्धत्वादशक्यापह्नवमिति चेत्, अस्तु
तर्हि विपर्ययः—यद्रूपं तत् तेन रूपेणार्थक्रियासूपयुज्यते यथा
स्वभावेन सामग्रीनिवेशिनो भावाः, बीजजातीयाश्चैते१ कुशूलस्थादय
होता है । जिस प्रकार बीज कुञ्जररूपसे कुछ भी नहीं करता, अतः वह
कुञ्जरस्वरूप नहीं है । उसी प्रकार सामग्री सहित भी धान आदिको
बीजत्वरूपसे तुम कहीं उपयोगी नहीं मानते हो । ऐसी स्थिति में
बीजत्वस्वरूपका व्यापक जो अर्थक्रियाकारित्व है, उसकी अनुपलब्धि हो
जाती है, जो कि प्रसङ्गमे हेतु बन जाती है ।
वह प्रसङ्ग यों होगा—सामग्रीयुक्त बीजमें यदि बीजस्वरूपत्व होता
तो वह बीजत्वरूपसे अर्थ—( प्रयोजन ) क्रिया करता । तुम्हारे मतानु-
सार तो वह बीजत्वरूपसे अर्थक्रियामे उपयोगी नहीं है । इस प्रकार
अर्थक्रियाकारित्वरूप व्यापकके अभावमे व्याप्यभूत बीजरूपत्वका अभाव
प्रसक्त हो जाता है । क्योंकि जो तद्रूपवाला है, वह उस रूपसे अर्थ-
क्रियाके प्रति उपयोगी भी है । ऐसा न माननेपर बीज भी कुञ्जरजातीय
होने लगेगा । भले ही वह कुञ्जररूपसे कोई भी प्रयोजन नहीं सिद्ध
करता है ।
यदि कहो कि “प्रत्यक्षसिद्ध होनेके कारण कुशूलस्थको बीजजातिसे
अलग नहीं किया जा सकता” । तो प्रसङ्गकी जगह विपर्य्यय ही रहे ।
वह यों होगा—जो जिस रूपका होता है, वह उस रूपसे अर्थक्रिया
( प्रयोजनसिद्धि ) मे उपयोगी होता है, जैसे सामग्रीमध्यवर्ती क्षेत्रस्थ
बीज तुम्हारे मतानुसार कुर्वद्रूपत्वसे युक्त है और वह उस रूपसे उपयोगी
भी है । उसी प्रकार कुशूलस्थ भी बीजरूप है, अतः बीजरूपसे उसे
उपयोगी भी मानना पड़ेगा । इस तरह उस रूपका होना ही यहाँ उस
रूपसे उपयोगी होनेमें हेतु है । क्योंकि तद्रूपत्वमात्र ही उपयोगिताका
१. बीजरूपाश्चैते—२ पु० पा०