अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)

अमर शहीद अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ: व्यक्तित्व और कृतित्व (काकोरी के अमर शहीद का जीवन व रचनाएँ)
Amar Shaheed Ashfaqulla Khan: Personality & Works
अशफ़ाक़उल्ला ख़ाँ 'वारसी' (सम्पादक: बनारसीदास चतुर्वेदी) द्वारा
DevanagariHindipublished297 पृष्ठ
पृष्ठ 141, कुल 297 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 141
आप मुझे अनाथालय में मिल सकेंगे।,' '¹
क्रांतिकारी उस समय छद्म नाम रखकर काम करते थे। राम प्रसाद
बिस्मिल के कई नाम थे, इसी में से एक नाम 'रुद्र राय' भी था। अन्य
क्रांतिकारियों के छद्म नाम की चर्चा योगेश चन्द्र चटर्जी ने की है, जो
निम्न है -
वास्तविक नाम छद्म नाम
- राम प्रसाद बिस्मिल- आनंद प्रकाश, रुद्रराय, मास्टर महाशय, महंत
- राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी- निताई, निताई चन्द्र, निताई मामा, जुगुल
किशोर, दीक्षित, मथुरा प्रसाद, जवाहर लाल
बाजपेई, के०पी० श्रीवास्तव। - राम कृष्ण खत्री - नरेन्द्र, गंगाराम, गोविन्द प्रकाश
- योगेश चन्द्र चटर्जी- राय, प्रफुल्ल चन्द्र राय, राय महाशय
- मुकुन्दी लाल - महाराज
- बनवारी लाल - तारा सिंह, रामान्दा सिंह
- अशफाक उल्ला - कुंवर जी, मन्ताना, वारी, कृष्ण
- बनारसी - बाबा
- मन्मथनाथ गुप्त - नवाब, नवाब साहब
- चन्द्रशेखर आजाद - क्यूइक सिल्वर
- एस०एन० बख्शी - बद्री, कन्हई लाल, बागची
- सेठ दामोदर स्वरूप- लाला जी
- जी०सी० कर - चौधरी
- पूर्वो, सुधीर विद्यार्थी (उद्धत), पृष्ठ -37
113