सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

रसतरङ्गिणी (सदानन्द शर्मा - पारद, धातु, उपधातु एवं भस्म रसायन शास्त्र सटीक)

Rasatarangini of Sadananda Sharma with Prasadani Commentary

सदानन्द शर्मा (टीकाकार: पं. हरिदत्त शास्त्री) द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished799 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

रसतरङ्गिणी बीसवीं शताब्दी के रसवैद्य प्राणाचार्य सदानन्द शर्मा का रसशास्त्र पर संस्कृत ग्रन्थ है। मुखपृष्ठ के अनुसार वे कविराज नरेन्द्रनाथ मित्र के शिष्य थे। पुराने रसग्रन्थों की बिखरी हुई विधियों को व्यवस्थित, स्पष्ट और प्रयोग-योग्य रूप में रखने के कारण यह ग्रन्थ आयुर्वेद महाविद्यालयों में रसशास्त्र और भैषज्य-कल्पना की पढ़ाई का मानक ग्रन्थ बन गया।

ग्रन्थ चौबीस तरङ्गों में है, जिनके विषय मोटे तौर पर ये हैं:

  • पारद का माहात्म्य, शोधन, अष्टसंस्कार, मूर्च्छना और बन्ध
  • महारस, उपरस और साधारण रस, जैसे अभ्रक, माक्षिक और गन्धक
  • स्वर्ण, रजत, ताम्र, वंग, नाग, यशद और लौह की भस्में
  • रत्न, उपरत्न, क्षार और द्रावक
  • कूपीपक्व रस, रससिन्दूर और रसकर्पूर

इस संस्करण में मूल के साथ आयुर्वेदाचार्य हरिदत्त शास्त्री की 'प्रसादनी' संस्कृत व्याख्या और आयुर्वेदाचार्य धर्मानन्द शास्त्री का 'रसविज्ञान' नामक हिन्दी वक्तव्य है। इसका सम्पादन पण्डित काशीनाथ शास्त्री ने किया और इसे मोतीलाल बनारसीदास ने प्रकाशित किया। ७९९ पृष्ठों का यह संस्करण रसशास्त्र के विद्यार्थियों और वैद्यों के लिए एक विस्तृत सन्दर्भ-ग्रन्थ है।

पृष्ठ 104
स्थायी लिंक
पृष्ठ 104 स्कैन

६२ रसतस्रङ्गिणी

बनाना चाहिए। इसकी मूसली भी लोहे की बीस अंगुल लम्बी सुन्दर चिकनी
होनी चाहिए। इस प्रकार के यन्त्र को विद्वान् लोग उलूखल (ऊखल) यन्त्र
कहते हैं। सोनामाखी, रूपामाखी, लोहचूर्ण, ताम्रचूर्ण आदि कूटने के लिए
इसे काम में लिया जाता है। इसके अतिरिक्त द्रव्य की मात्रा की अपेक्षा
करके छोटे-बड़े अनेक अन्य यन्त्र भी बनाये जा सकते हैं। रस शास्त्र पढ़ने-
वाले बालकों को जल्दी ही समझ में आनेवाले इन कुछ-कुछ यन्त्रों का यहाँ
मार्ग दर्शन करा दिया है। अर्थात् शास्त्रों में और भी ढेकी आदि यंत्र
पाये जाते हैं। उनको आवश्यकतानुसार शास्त्रविधि से बनाकर काम में
लाना चाहिए ॥ ५८-६२ ॥

इष्टिकायन्त्र

जमीन में एक गोलाकार गर्त (गढ़ा) बनाकर उस पर एक मोटा शराव
या प्याला रख दें, अब इसके ऊपर बीच में आवश्यकतानुसार दो अंगुल
चौड़ा गहरा गढ़ा की हुई ईंट जमाकर ईंट के गर्त के चारों तरफ एक
अंगुल ऊँची पालिक (थाँला, मेंड़) बना दें। पश्चात् ईंट के गढ़े में पारद
भरकर गढ़े के मुँह पर एक दृढ़ वस्त्र बाँध दें, फिर इस वस्त्र के ऊपर
गन्धक डालकर दूसरे शराव से ढक दें और शराव तथा पालि के
बीच सन्धि को अच्छी तरह
मिट्टी से बन्द कर दें। अब
शराव के ऊपर जंगली उपलें
रखकर कपोतपुट के रूप में
अग्नि लगा दें। कपोतपुट में
अग्नि तीव्र नहीं देनी चाहिए।
क्योंकि तीव्र अग्नि से पारद-
गन्धक उड़ जाने की सम्भावना
रहती है। इसको इष्टिकायन्त्र कहते हैं। इसके द्वारा गन्धक का जारण किया
जाता है। (र. र. स.)

जारणायन्त्र

बारह अंगुल प्रमाण लम्बी छः अंगुल चौड़ी लोहे की एक मूषा और पौने

पृष्ठ 105
स्थायी लिंक
पृष्ठ 105 स्कैन

चतुर्थस्तरङ्गः ६३
बारह अंगुल लम्बी पौने छः
अंगुल चौड़ी दूसरी लोहे की
मूषा इस प्रकार लोहे की दो
मूषा बनावें । पौने बारह अंगुल-
वाली मूषा के लम्बाई पारद-
वाले भाग में चारों तरफ कुछ
बारीक छिद्र करके उसमें पारद
के समभाग शुद्ध गन्धक का चूर्ण
भर दें । और दूसरी लोह मूषा
में पारद भरकर इसमें गन्धक-
वाली मूषा को मुख की तरफ से
अच्छी तरह फँसाकर दृढ़ करके
चूना मण्डूर आदि के कल्क से
लेपकर सुखा दें, फिर एक चौड़े
नाद में जल भरकर उसके मुख पर बीच में पारदवाली मूषा प्रमाण चौड़ा
छिद्रकर एक दूसरा पात्र टिका दें । इस पात्र के छिद्र में पारदवाली मूषा
इस तरह फसावें जिससे इसका पारदवाला भाग मात्र जल में डूबा रहे । अब
अवशिष्ट मूषा के नीचे ऊपर कोयले या उपलों की अग्नि देवें । इस क्रिया से
गन्धक जीर्ण होता है । अतः इसे “जारणायन्त्र” कहते हैं ( र. र. स. ) ।
सोमनालयन्त्र
पारद में गन्धक जारण करने
के लिए जिस विधि में पारद-
वाली मूषा के नीचे जल और
ऊपर अग्नि दी जाती है उसे
“सोमनाल यन्त्र” विधान कहा
जाता है । इस यन्त्र का उपयोग
पारद में गगन आदि को जारण
करने के लिए किया जाता है ।
इसके बनाने की विधि यह है कि
एक मिट्टी के पात्र में जल भर

पृष्ठ 106
स्थायी लिंक
पृष्ठ 106 स्कैन

६४ रसतरङ्गिणी
कर उसके ऊपर जल को स्पर्श करती हुई एक पारदयुक्त मूषा रखकर (कच्छ-
पयन्त्र की भाँति) उसको शराव से बन्द करके जारणायन्त्र या कच्छपयंत्र की
भाँति अग्नि देवें । अन्यत्र सोमनालयन्त्र कें लक्षण इस प्रकार पाये जाते हैं-
“गजवेल्लिग्रहं सम्यक् पात्रेऽधोमुखविस्तरे । तदर्द्धाच्छादनं रम्यं सोमनाल-
मिहोदितम् ॥” रसपद्धति की टीका में इसे माक्षिक सत्त्व तथा अभ्रकसत्त्व के
जारणार्थ प्रयोग में लिया है । क्योंकि इस यन्त्र में नीचे सोम ( जल ) भरा
रहता है, बीच में मूषा के भीतर पारद रहता है और ऊपर अग्नि जलाते हैं ।
अतः इसे सोमनालयन्त्र कहा जाता है । ( र. र. स. )
हंसपाकयन्त्र
एक खर्पर (मिट्टी के बनेहुए पतले चौड़े कुण्डे) में किनारों तक वालुका
भर उसके ऊपर दूसरा चौड़ा ठीकरा या कुण्डा रख उसके ऊपर जवाखार
आदि पञ्चक्षार तथा पाँचों नमक तथा पूर्वोक्त विड द्रवों को गोमूत्र के साथ
एकत्र पीसकर रखें और धीरे २ मन्द अग्नि से पकावें ।
हंसपाकयन्त्र
उत्तम वार्तिककारों ने इसे “हंस
पाकयन्त्र” नाम से कहा है । हंस
सूर्य को कहते हैं, इस यन्त्र में
अग्नि प्रखर सूर्य की किरणों के
बराबर देकर पाक किया जाता
है। अतः इसे हंसपाक नाम से
लिखा है । वह यन्त्र विड के
पाकार्थ प्रयुक्त होता है ।
( .र र. स. )
नाभियन्त्र
लौह अथवा मिट्टी के तल भाग में पर्याप्त मोटी एक थाली बनावें । इसके
किनारे चार अंगुल ऊँचे हों, इसके बीच में पारद-गन्धक आने योग्य एक

पृष्ठ 107
स्थायी लिंक
पृष्ठ 107 स्कैन

५ चतुर्थस्तरङ्गः ६५
गर्त बनाकर इसमें पारद गन्धक
की कजली डाल दें । गर्त के
चारों तरफ एक अंगुल ऊँची
कुड्य ( पाली मेंड या दीवार )
बनावें । अब एक ऐसी गोस्तना-
कार ( गाय के थन के समान
आकार अर्थात् आगे को कुछ
पतली गोल और पीछे को चौड़ी
चपटी ) मूषा लें, जो कुड्य पर
अच्छी तरह जम सकती हो, उसे
जमाकर अर्थात् पाली को मूषा से
अच्छी तरह ढककर तोय-मृत्तिका
से इसकी सन्धियों को अच्छी तरह
बन्द कर दें । ( र. र. स. )
धूपयन्त्र
एक ऐसा लोहे का पात्र लें जो
आठ अंगुल ऊँचा, आठ अंगुल चौड़ा
हो । उसमें गन्धक, हरताल तथा
मैनसिल धूपन द्रव्य ( धुआँ देनेवाले )
जिनसे स्वर्ण तथा रजतपत्रों को धुँआ
देना हो, डाल दें । अथवा सीसाभस्म
डाल दें । उस पात्र में कण्ठ प्रदेश के
नीचे निर्मित जलाधार पर पतली-
पतली लोहे की शलाकायें ( या लोहे
की पतली जाली ) लगा दें । उन
शलाकाओं या जाली पर स्वर्ण के
बारीक कण्टकवेधी पत्र रख दें । अब
इस लोहपात्र के ऊपर दूसरा लोहपात्र
उलटा मुख रखकर कपड़मिट्टी से

पृष्ठ 108
स्थायी लिंक
पृष्ठ 108 स्कैन

६६ रसतरङ्गिणी
सन्धिबन्द करके सुखा लें। इस यंत्र को चूल्हे पर रखकर नीचे मन्द-मन्द अग्नि
जलायें। इस प्रकार धूप देने से स्वर्णपत्र काले और भस्म रूप में हो जाते हैं।
जिन्हें पारद शीघ्र ही खा जाता है और वे पत्र पारद में शीघ्र ही द्रवरूप हो जाते
हैं। अर्थात् शीघ्र गर्भद्रुति हो जाती है। तारकर्म अर्थात् चाँदी के पात्रों को धूपन
करने में चाँदी के पात्रों को वंग या वंगभस्म से धूपन किया जाता है। इसी प्रकार
पूर्वोक्त अन्यान्य उपरसों द्वारा भी धूपन किया जाता है। जारणार्थ द्रव्य को
प्रस्तुत करने के लिए इस धूपयन्त्र का प्रयोग होता है। (र. र. स.)
कोष्ठीयन्त्र
धातुओं का सत्त्वपातन करने के लिये सामान्यतः १६ अंगुल व्यास की और
एक हाथ ऊँची जो भट्टी बनायी जाती है, उसे कोष्ठीयन्त्र कहते हैं। कोष्ठीयन्त्र
बनाने के लिये एक बालिस्त लम्बी छः अंगुल चौड़ी दो दृढ मूषा बना लें। पहिले

पृष्ठ 109
स्थायी लिंक
पृष्ठ 109 स्कैन

चतुर्थस्तरङ्ग ६७
एक मूषा को सीधा मुख जमीन में गाड़ दें, उसके मुख पर दूसरी मूषा में
सत्त्वपातनार्थ द्रव्यों को भरकर और उसके मुख पर एक छिद्रयुक्त शराव टिका-
कर औंधामुख करके रख दें । और दोनों मूषा मुखों का सन्धि-बन्धन कर दें ।
अब लोहारों की भाँति ऊपर की मूषा के चारों तरफ नीचे से ऊपर को चौड़ा
कोयलों को रखने का एक आधार ( सोलह अंगुल ऊँचा ) बनावें । इसमें
कोयले भर दें । इस आधार के ऊपर की मूषा के कण्ठ प्रदेश के सामने
जमीन पर धौंकनी द्वारा हवा देने के लिये एक छिद्र भी बना दें । अब भट्ठी
में कोयले डालकर बीच में मूषा रख धौंकनी से धौंककर आवश्यकतानुसार
मात्रा में अग्नि को तीव्र करना चाहिए ।

वलभीयन्त्र

एक बृहदाकार गोल लोहे
का पात्र या टब बनायें, इसके
भीतरी कण्ठप्रदेश पर आमने-
सामने दो कड़े बनायें । इसी
प्रकार इस पात्र के मुख में आने
योग्य दूसरा लोहपात्र बनायें,
किन्तु इसके बाह्य कण्ठ प्रदेश
पर दो कड़े बनायें । अब बड़े
पात्र में कजली भरकर इसके
मुख पर दूसरा पात्र अच्छी तरह
फँसा देवें और इसमें मूर्च्छित
पारद डालकर इसको चूल्हे पर
रखकर छः घण्टे की अग्नि दें । यह पारद की मूर्च्छना को दूरकर उसमें
पुनः जागृति उत्पन्न करने के लिये प्रयुक्त होता है । इसे वलभी ( कड़ा ) यन्त्र
कहते हैं ।

पृष्ठ 110 स्कैन

६८ रसतरङ्गिणी
स्वेदनीयन्त्र
जल अथवा द्रव द्रव्य
(स्वरस, कषाय, काञ्जी, दुग्ध
आदि) को एक हाँडी में भर
कर फिर इस वस्त्र के ऊपर
पाक्य (स्वेद्य) द्रव्य को रख
ऊपर से किसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 111 स्कैन

चतुर्थस्तरङ्गः ६३
मण्डूर, फाणित (सीरा) इन्हें एकत्र मिलाकर अच्छी तरह लेप कर दें और
शुष्क कर लें । सूखने के बाद यन्त्र को चूल्हे पर चढ़ाकर जलाधार में जल
भर दें । इसको 'पातनायन्त्र' कहते हैं । (र. र. स.)
पातालयन्त्र का एक अन्य प्रकार
चूल्हे पर एक मिट्टी की नाँद को औंधा रखें और नाँद के ऊपर लोहे या
मिट्टी की एक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 112 स्कैन

७० रसतरङ्गिणी

(ऊपर के चित्र में लिखित शब्द: 'औषधि-पोटली', 'द्रव')

जल या काञ्जी से पोटली ऊँची
रहनी चाहिए । उसमें केवल भाफ
लगनी चाहिए । इस तरह यन्त्र
तय्यार होने पर उसे चूल्हे पर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 113 स्कैन

पञ्चमस्तरङ्गः ७१
जल भर दें। नीचे और जलाने पर जब डेगची का जल गरम हो जाय तो
उसे निकालकर ठंडा जल भरते रहें कि जिससे औषधि का अर्क (भाफ बन
कर) डेगची के पेंदे में लगकर भीतर के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 114 स्कैन

७२ रसतरङ्गिणी
देहलोहमयीं सिद्धिं सूतेऽतः सूत उच्यते ।
स्वभावाच्चपलो यस्मात् ततोऽसौ चपलः स्मृतः ॥३॥
आतङ्कपङ्कमग्नानां पारदानाच्च पारदः ।
अभ्रादिरसराजत्वाद्रासराजः स्मृतो बुधैः ॥४॥
अत्र पारदनामानि तन्त्रव्यवहारसाधनानि, शिवाह्वयो यावच्छिवनामभि-
र्वाच्यः । नामनिरुक्तिः शिष्यबोधार्था । रसनात् भक्षणात्,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 115 स्कैन

पञ्चमस्तरङ्गः ७३

भा. टी.- धात्वन्तर संयोगरहित पारद बाहर से अत्यन्त स्वच्छ, चम-
कीला, सूर्य के समान और भीतरी चमक में कुछ नीलप्रभ होता है । परन्तु
अशुद्ध पारद धूम्रवर्ण या पाण्डुर ( कुछ पीतवर्ण ) का होता है ॥५॥
दोषयुक्त पारद सेवन करने से शरीर में अनेक प्रकार के रोगों को पैदा
करता है । अतः दोषरहित पारद ही योगों में काम लाना चाहिए ॥६॥
अथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 116 स्कैन

· ७४ रसतुरङ्गिणी
साथ पूर्वकालीन पारद व्यापार की बहुलता तथा कुशलता भी प्रकट होती है।
विष, वह्नि तथा मलदोषों को नैसर्गिक माना जाता है। खान से निकलते
समय पारद में नाग, वंग धातुओं के योग के अतिरिक्त अन्य धातु (सुरमा
आदि) की अशुद्धि पायी जाती है। जिससे पारद में उस धातु के विषैले प्रभाव
उपस्थित होते हैं जिनसे मूर्च्छा उपद्रव होता है। इस विषय को फार्माकालोजी
थेरापुडिक्स एण्ड

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 117 स्कैन

पञ्चमस्तरङ्गः ७५
के लिये नाये हुए पारद को यदि औषधिकार्य में लाया जाय तो इसमें अशुद्धि
बहुत सम्भावनीय है । नवीन अन्वेषकों का विचार है कि बहुत सम्भव है कि
प्राचीनकाल में भी व्यापारी लोग चपल के मिश्रक (Alloy Of Bismith)
बनाते हों । आयुर्वेद में लिखे चपलधातु के गुणों में भी यह लिखा है कि
चपल रस बन्धकारक है । “चपलो वृष्यो रसबन्धकारकः ।” अतः चपलधातु

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 118 स्कैन

७६ रसतरङ्गिणी
कञ्चुकाख्यां भजन्तीति प्राच्यपाश्चात्यसम्मतिः ।
केचिदेते कञ्चुकाख्या दोषा औपाधिकाः स्मृताः ॥१३॥
सप्तकंचुकानां परिचयः स्वरूपनिर्णयाय-रससंश्लिष्टाः प्राप्तपारदसंयोगधात-
वो नाग-वङ्गादयः यदा विष्णुपदामृतमम्बरपीयूषं (ऑक्सीजन् इत्याङ्गलभाषा-
याम्) गृह्णन्ति विशीर्णावयवत्वेनात्मनि लीनयन्ति, अवशीर्य्यते स्वरूपाच्च्यवते,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 119 स्कैन

पञ्चमस्तरङ्गः ७७
शुद्धस्तु पारदः सत्यं पीयूषसोदरः सर्वथाऽमृततुल्यः, सदोषस्तु अपरो यम
इति प्रभूतपीडाकर इत्यर्थः ॥ १४-१६ ॥
आ.टी.—पारद में जो स्वाभाविक दोष और कञ्चुक दोष पाये जाते हैं
उनको हटाने के लिये पारद का सामान्य शोधन करना आवश्यक है । शुद्ध
पारद सेवन करने पर निश्चित ही अमृत के समान गुणकारी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 120 स्कैन

७८ रसतरङ्गिणी
अथ रसपूजनम्
अघोरेण च मन्त्रेण खल्वे संस्थापितं रसम्।
गन्धधूपादिभिः प्राज्ञः पूजयेद्भिषजां वरः ॥ २० ॥
अघोरमन्त्रेणेति—अघोरमन्त्रश्च रुद्राध्यायोक्तः—"अघोरेभ्योऽथ घोरेभ्यो
घोरघोरतरेभ्यश्च । सर्वतः सर्वसर्वेभ्यो नमस्ते रुद्ररूपेभ्यः” ॥ २० ॥
भा.टी.—शोधन करने से पूर्व पारद का खरल में डालकर सुगन्धि धूप,
आदि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 121 स्कैन

पञ्चमस्तरङ्गः ७६
सिनी हरिद्रा, ऊर्णा मेषरोमाणि, अम्लजलेन काञ्जिकेन । अत्र च धूमादि-
चूर्णानां भागाः पारदात् षोडशांशाः स्युः । मृगेक्षणा इन्द्रावारुणी, अंकोलः
अंकोठः, "ढेरा" इति भाषायाम्, निशा हरिद्रा, एषां चूर्णैः । धूर्तः धत्तूरः,
त्रिकण्टको गोक्षुरः, सकन्यकं कुमारीरससहितम् । ईशसंज्ञः पारदः ॥२२-२६॥
भा.टी.-पारद को घर का धुआँ, ईंट का चूर्ण,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 122 स्कैन

८० रसतरङ्गिणी
अथ द्वितीयशोधनप्रकारः सुखसाधनार्थम्—समसुधारजसा पारदतुल्येन
चूर्णकच्छ्लोदेन, ततो द्विगुणवस्त्रान्तर्गलितम् । निस्त्वग्रसोनकल्केन पारदतुल्येन
कल्ककृष्णीभावपर्यन्तं युक्त्या मर्दयेत् । स्पष्टमन्यत् । अस्य प्रामाणिकतां
बोधयति—श्रीमद्गुरुमुखोद्गीत इति । उक्तञ्चान्यत्रापि—"एकेन लशुनेनापि
शुद्धो भवति पारदः । पिष्टो लवणसंयुक्तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन

६ पञ्चमस्तरङ्गः ८१
चतुर्थःशोधनप्रकारः—यामिनीः हरिद्रा। यवाग्रजो यवक्षारः सुवर्चिकः
वर्जिङ्गारः कितवः धत्तूरः, अश्वसंख्यैः सप्तभिः ॥ ३२-३३ ॥
भा. टी.—गुड़, त्रिकटुचूर्णं, अजवाइन, पाँचों नमक, चित्रकछालचूर्णं
त्रफलाचूर्णं, जवाखार, सज्जीखार, सुहागा, धतूरा बीज और सरसों, इन,
सबको पृथक् समभाग में लेकर इनका चूर्ण पारद में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें