सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

लीलावती (भास्कराचार्य द्वितीय - प्राचीन भारतीय गणित सटीक)

Lilavati of Bhaskaracharya with Hindi Commentary

भास्कराचार्य द्वितीय (११५० ई.) / पं. रामस्वरूप शर्मा द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished268 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

लीलावती भास्कराचार्य द्वितीय (बारहवीं शताब्दी) की अंकगणित और क्षेत्रमिति पर रचना है, जो उनके सिद्धान्तशिरोमणि का पहला भाग मानी जाती है। सदियों तक भारत में गणित की प्रारम्भिक शिक्षा इसी से होती रही। इसके प्रश्न प्रायः काव्यमय रूप में और किसी बाला को सम्बोधित करके पूछे गए हैं, जिससे यह ग्रन्थ रोचक भी बन गया है।

ग्रन्थ के विषयों में संख्याओं की परिकर्म (जोड़, घटाव, गुणा, भाग, वर्ग, घन, मूल), भिन्न और शून्य के नियम, त्रैराशिक और पञ्चराशिक, मिश्रक व्यवहार (ब्याज और मिश्रण), श्रेढ़ी, क्षेत्रफल, खात, चिति, क्रकच, राशि और छाया के व्यवहार, कुट्टक तथा अंकपाश (क्रमचय) आते हैं।

यह स्कैन खेमराज श्रीकृष्णदास के श्रीवेङ्कटेश्वर स्टीम प्रेस, बम्बई से माघ संवत् १९६४ (शक १८२९) में छपी तीसरी आवृत्ति है। इसमें मुरादाबाद निवासी पण्डित भोलानाथ के पुत्र पं. रामस्वरूप शर्मा की अन्वय सहित हिन्दी भाषा-टीका है; रामस्वरूप शर्मा ने काशी की राजकीय संस्कृत पाठशाला में न्याय आदि शास्त्र पढ़े थे। इस आवृत्ति का संशोधन मैथिल ज्योतिषी श्री बब्बू शर्मा झा ने किया। भूमिका में ज्योतिष को वेद का नेत्र बताकर इसके अध्ययन का महत्त्व समझाया गया है, और टीकाकार ने पुनर्मुद्रण के सब अधिकार सेठ खेमराज को सौंपने का उल्लेख किया है। यह प्रति जम्मू के स्वर्गीय पं. मनमोहन शास्त्री के संग्रह की है।

पृष्ठ 24
स्थायी लिंक
पृष्ठ 24 स्कैन

( ८ ) लीलावती ।
अर्थ:-हे बाले ! हरिणशावकनयनि ! हे चातुर्यकी खानि ! शुभे ! लीलावति
यदि रूपकी, स्थानकी, विभागकी और खण्डकी रीतिसे गुणा करना जानती हो
तों कहो ? १३५ एकसौ पेंतीसको यदि १२ बारहसे गुणा किया तों कितने होते
हैं यह सब रीतियोंसे कहो और वही गुणा किये हुए अंक १२ बारहसे भाग देनेसे-
कितने होते हैं सो कहो ॥ २ ॥
न्यासः-गुण्यः १३५ गुणकः १२
गुण्यान्त्यमंकं गुणकेन हन्यादिति कृते जातम् १६२०
फैलाव-पूर्वोक्त गुणाकी रीतिसे गुण्य १३५ के अन्तके ५ को गुणक १२
१३५ बारहसे गुणा तो ६० साठ हुए. तिसमेंसे साठके शून्यका
१२ गुण्यगुणकके नीचे इकाईके स्थानमें रक्खा और शेष छ ६ को
१६२० स्मरण रक्खा; फिर गुणकसे अन्तके समीपके ३ तीन
को गुणा तो १२ बारह तिया ३६ छत्तीस हुए; इसमें पहले ६० साठमें छ जोड
दिये तो ४२ बयालीस हुए; इसमेंसे अन्तका दोका अंक पूर्व शून्यके वामभागमें दहाईके
स्थानमें रक्खा और शेष ४चारको स्मरण रक्खा और तीसरे १ एकके अंकको गुणकसे
गुणा किया अर्थात् १२ एकान १२ बारहमें पहले बयालीसमेंके चारको जोड दिया
तब सोलह हुए इनको पहले रक्खे हुए अङ्कोंके वामभागमें रक्खा
तब १६२० एक हजार ६ छ सौ बीस २० फल होता है ॥ यह रीति सर्वत्र
प्रचलित है ॥
और “अंकानां वामतो गतिः”-
अंकोंकी वामभागसे गिनती होती है इस रीतिसे गुण्यमें अंतका अंक १ एक
१२३५ अंतके अंकका गुणा. होता है उसको १२ बारहसे गुणा तो १२३५
१५६५ द्वितीयांकका गुणा. एकहजार दोसौ पेंतीस हुए. अर्थात् अंतके
१६२० तृतीयांकका गुणा. अंकको गुणक १२ बारहसे गुणा तो १२
यही फल हुआ. बारह हुए. उनको अंतके १ अंकके स्थानमें
रक्खा तब पूर्वोक्त फल हुआ, फिर अंतके समीपके ३ तीन द्वितीयांकको गुणकसे
गुणा तब बारह तिया ३६ छत्तीस हुए, उनमेंसे छ को गुण्य अंक ३ तीनके स्थानमें रक्खा
और ३ तीनको शतस्थानी २ के नीचे लिखा और जोड दिया तब १५६५ एक हजार
पांचसौ पैंसठ हुआ. फिर तृतीयांक ५ पांचको गुणक १२ से गुणा तो बारह पांचे ६०
हुए; इसमेंसे शून्यको गुण्य पांचके स्थानमें लिखा और ६ छःको दशस्थानी ६ में
जोडा तो १२ बारह हुए. दो २ को दशस्थानमें लिखा और शेष १ एकको शतस्था-
CC-0. Late Pt. Manmohan Shastri Collection Jammu. Digitized by eGangotri

पृष्ठ 25
स्थायी लिंक
पृष्ठ 25 स्कैन

गुणनप्रकारः। (९)
५ पांचमें जोड दिया तब ६ छ हुआ; तब १६२० एक हजार छ सौ बीस
फल हुआ.
अथ खण्डगुणा करनेकी रीति-
(सू० ३) गुण्यस्त्वधोऽधो गुणखण्डतुल्य-
स्तैः खंडकैः संगुणितो युतो वा ॥
अन्वयः-वा गुणखंडतुल्यः गुण्यः अधः अधः तैः खंडकैः संगुणितः ततः युतः
फलम् भवति ॥
अर्थः-अथवा गुणकके जितने खंड (टुकडे) कल्पना करे, उतने ही जगह गुण्य
को धरकर और नीचे रक्खे हुए गुणकके खंडोंसे गुण्यको अलग २ गुणा करके जोड
देय तब गुणनफल प्राप्त होता है ॥
न्यासः-अथवा गुणरूपविभागे खंडे कृते ८ । ४
आभ्यां पृथक् गुण्ये गुणिते च जातं तदेव १६२०
फैलाव-अथवा गुणक १२ बारहके दो खंड ८ आठ और ४ चार किये और
१३५ १३५ गुण्य १३५ को दो स्थानोंमें रक्खा और गुणकके दोनों
८ ४ खंडोंको गुण्यके नीचे दो जगह अलग २ रक्खा और अलग २
१०८० ५४० गुणा किया अर्थात् गुण्य १३५ एकसौ पैंतीस को गुणक
१०८० के खण्ड ८ आठसे गुणा किया तब १०८० एक हजार
५४० अस्सी हुए; और दूसरे खण्ड चारसे उसी गुण्य १३५ का
१६२० गुणनफल. गुणा किया तो ५४० पाँचसौ चालीस हुए. दोनों लब्धिका
जोड दिया तब वही १६२० एक हजार छ सौ बीस फल हुआ.
अथ विभाग गुणा करनेकी रीति-
(सू.४) भक्तो गुणः शुद्धयति येन तेन लब्ध्या च गुण्यो
गुणितः फलं वा ॥ ५ ॥
अन्वयः-वा गुणः येन भक्तः सन् शुद्धयति तेन लब्ध्या च गुणितः गुण्यः फलं
भवति ॥ ५ ॥
अर्थः-अथवा गुणकमें किसी अंकका भाग देनेसे यदि निःशेष हो जाय तो
जिसका भाग दिया उस भाजकसे और उस लब्धिसे गुण्यको गुणा करनेसे भी
गुणनफल प्राप्त होता है ॥ ५ ॥

१. परिकर्म (अंकगणित, भिन्न व शून्य-परिकर्म)

पृष्ठ 26
स्थायी लिंक
पृष्ठ 26 स्कैन

(१०) लीलावती।
न्यासः-- अथवा गुणकस्त्रिभिर्भक्तो लब्धम् ४ ए
भिस्त्रिभिश्च गुण्ये गुणिते जातं तदेव १६२०
फैलाव-अथवा ऊपर कही हुई रीतिके अनुसार गुणक १२ बारहमें ३ तीनका
३) १२ (४ गुणकभागलब्धिः
भाग दिया तो ४ चार लब्धि हुए और
१२ लब्धिगुणन
गुणक निःशेष हो गया. इस लब्धि ४ चारसे
१३५
गुण्य १३५ को गुणा किया तो ५४० पाँचसौ
चालीस गुणनफल हुआ. फिर गुणकमें जिसका
४ फिर गुणकके भाजकसे
भाग दिया था उस तीन ३ से गुणा किया तो वही
५४०
१६२० एक हजार छः सौ बीस फल हुआ. इस
गुणाकरनेसे फलप्राप्ति
रीतिमें गुणकमें भाग देकर गुणा किया जाता
३
है इस कारण विभागगुणा कहाता है ॥ ५ ॥
१६२० वही ॥
अथ स्थानगुणा करनेकी रीति-
(सू०५) द्विधा भवेद्रूपविभाग एवं स्थानैः पृथग्वा गुणितः समेतः ॥
अन्वयः-वा स्थानैः पृथक् गुणितः समेतः फलम् भवति । एवं रूपविभागः
द्विधा भवेत् ॥
अर्थः-अथवा-गुणकके पहले एकस्थानी अङ्कसे फिर दशस्थानी अङ्कसे इसी प्रकार
जितने गुणकमें अङ्क हों सबसे क्रमसे अलग २ गुणा करके जोड देय तब गुणन-
फल प्राप्त होता है ॥
न्यासः-- अथवा स्थानविभागे खण्डे १।२ आभ्यां
पृथग्गुण्ये गुणिते यथास्थानयुते च जातं तदेव १६२० ॥
फैलाव-अथवा ऊपर उक्तरीतिके अनुसार स्थान विभाग किया अर्थात् पहले
१३५ १३५
२ १
गुणकके एक स्थानी २ दो से गुण्य १३५ को गुणा किया तो
२७० १३५
२७० दोसौ सत्तर हुए. फिर दशस्थानी १ एकसे गुण्य १३५
२७०
को गुणा किया तो वही १३५ एकसौ पैंतिस हुए. इनमें
१३५
दशस्थानी अङ्कसे गुणा किएहुये अङ्कोंको एक स्थान छोडकर
१६२० फल.
लिखकर जोड दिया तो वही १६२० एक हजार छासौ बीस फल हुआ ॥

पृष्ठ 27
स्थायी लिंक
पृष्ठ 27 स्कैन

गुणनप्रकारः । (११)
इष्टकल्पना करके गुणा करनेकी रीति-
(सू०६) इष्टोनयुक्तेन गुणेन निघ्नोऽभीष्टघ्नगुण्यान्वितवर्जितो वा ६।
अन्वयः-वा इष्टोनयुक्तेन गुणेन निघ्नः गुण्यः अभीष्टघ्नगुण्यान्वितवर्जितः फलं
भवति ॥ ६ ॥
अर्थः-अथवा गुणकमें कोई अङ्क ऐसा घटाया अथवा जोडा कि, जिससे गुणा
करनेसे सरलता हो उससे गुण्यको गुणा करके जो अङ्क गुणकमें घटाया हो
उससे गुण्यको गुणा करके घटाये हुए गुणकसे गुणा करनेमें जो लब्धि प्राप्त हुई
थी उसमें जोड देय और यदि गुणकमें कोई अङ्क मिलाया हो तो उसी अङ्कसे
गुण्यको गुणा करके जोडे हुए गुणकसे गुणा करी हुई लब्धिमें घटा देय तब शेष
गुणनफल होता है ॥ ६ ॥
न्यासः- अथवा द्व्यूनेन १० गुणेन द्वाभ्यां च पृथक् गुण्ये
गुणिते च जातं तदेव १६२० ॥
फैलाव-अथवा गुणकमें ऊपर कही हुई रीतिके अनुसार २ घटा दिया.
१३५ १३५ | शेष १० दशसे गुण्यको गुणा किया तब १३५० एक हजार
१० २ | तीनसौ पचास हुए, फिर पहिले घटाये हुए २ दोसे १३५
१३५० २७० | गुण्यको गुणा किया तो २७० दोसौ सत्तर हुए, फिर दोनों
१३५० जोड. | लब्धियोंको जोडनेसे वही १६२० एक हजार छ सौ
२७० | बीस हुए ॥ ६ ॥
१६२० फल. |
अथवाष्टयुतेन २० गुणेन गुण्ये गुणितेऽष्ट ८ गुणित-
गुण्यहीने च जातं तदेव १६२० ॥
फैलाव-अथवा ऊपर कही हुई रीतिके अनुसार गुणक १२ बारहमें ८ आठ
इष्ट मानकर जोडे तो २० बीस हुए फिर इस २० गुणकसे गुण्य १३५ को
गुणा किया तो २७०० दो हजार सातसौ | १३५ १३५ घटाव
हुए फिर पहिले इष्ट माने हुए ८ आठसे गुण्य | २० ८ २७००
१३५ को गुणा किया तो १०८० एक हजार | २७०० १०८०
अस्सी हुए इनको २० बीससे गुणा किये हुए | १०८०
अङ्कोंमें घटाया तो शेष १६२० रहा, यही फल | १६२०
| यही फल
हुआ।

पृष्ठ 28 स्कैन

( १२ ) लीलावती ।
अथ भागहारः ।
( भाग लेनेकी रीति. ) ( क ) जिसमें भाग दिया जाता है वह भाज्य कहा
जाता है और जिसका भाग दिया जाता है वह भाजक कहाता है ॥
भागहारे करणसूत्रं वृत्तम्-
भाग लेनेकी रीति के विषयमें एक श्लो०-
( सू० ७ ) भाज्याद्धरः शुद्ध्यति यद्गुणः स्यादंत्यात्फलं तत्खलु
भागहारे ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

भागहारः। ( १३ )
प्रकारान्तरम्–दूसरी रीति-
( सूत्र ८) समेन केनाप्यपवर्त्य हारभाज्यौ
भवेद्वा सति सम्भवे तु ॥ ७ ॥
अन्वयः-अथवा सति सम्भवे हारभाज्यौ केन अपि समेन अङ्केन अपवर्त्य
फलम् भवेत् ॥ ७ ॥
अर्थः-अथवा हो सके तो भाज्य और भाजक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

( १४ ) लीलावती।
अथ वर्गे करणसूत्रं वृत्तद्वयम्-
अब वर्ग करनेकी रीति दो श्लोकोंमें कहते हैं-
( सूत्रं ९ ) समद्विघातः कृतिरुच्यते-
अन्वयः-समद्विघातः कृतिः उच्यते।
अर्थः-समान दो अंकोंका परस्पर गुणा करनेसे जो फल होता है वह वर्ग
कहाता है ॥
( सू० १० ) अथ स्थाप्योऽन्त्यवर्गो द्विगुणान्त्यनिघ्नाः॥स्वस्वोप-
रिष्टाच्च तथा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

भागप्रहारः । ( १५ )

( ख ) (सूत्र १०) के अनुसार १४ चौदहका वर्ग किया अर्थात् | ९
अन्तके अंक १ एकका वर्ग करके उसी अंकके ऊपर रख दिया और | ९
अन्तके उसी १ एक अंकको द्विगुणा करके उससे अन्य अंक ४ को | ८ १
गुणा किया तब आठ ८ हुआ; उसको ४ चारके ऊपर रक्खा तब १८ | १८
हुआ; उनको एक स्थानमें अलग रक्खा फिर १४ में अन्तके अंक १ | १४
एकको मेट दिया तब ४ चार रह गये फिर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

( १६ ) लीलावती ।
वर्ग करनेकी तीसरी रीति.
यह विधि दो अंकके वर्गमें सरल पडती है ॥
( सू० १३) खण्डद्वयस्याभिहतिर्द्विनिघ्नी
तत्खण्डवर्गैक्ययुता कृतिर्वा ॥
अन्वयः-वा खण्डद्वयस्याभिहतिः द्विनिघ्नी तत्खण्डवर्गैक्ययुता कृतिः स्यात् ॥
अर्थः-अथवा जिस अंकका वर्ग करना हो उसके दो खंड करके उनको परस्पर
गुणा करके द्विगुणा करे फिर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 33 स्कैन

वर्गकरणप्रकारः। ( १७ )
अथवा खण्डे ४ । १० तथापि सैव कृतिः ।
अथवा १४ चौदह मूल राशिके ४ । १० चार और दश दो खंड करने पर भी
पूर्वोक्त रीतिके अनुसार १९६ एकसौ छियानवे ही वर्गफल होता है ॥
मूलराशिः | दो खंड. | परस्परगुणा | द्विगुणा | दोनों खंडोंका वर्ग | जोड.
१४ | | ४ | ४० | ४ १० | ८०
| |

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

( १८ ) लीलावती ।
वर्गमूले करणसूत्रं वृत्तम्--
वर्गमूल करनेका सूत्र श्लोक १
(सू०१४) त्यक्त्वान्त्याद्विषमात्कृतिं द्विगुणयेन्मूलं समे तद्धृते
त्यक्त्वा लब्धकृतिं तदाद्यविषमाल्लब्धं द्विनिघ्नं न्यसेत् ॥
पंक्त्यां पंक्तिहते समेऽन्त्यविषमात्त्यक्त्वाप्तवर्गं फलम्
पंक्त्यां तद्द्विगुणं न्यसेदिति मुहुः पंक्तेर्दलं स्यात्पदम् ॥ १० ॥
अन्वयः-गणकः अन्त्यात् विषमात् कृतिं त्यक्त्वा मूलं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

वर्गकरणप्रकारः । ( १९ )
कारण विषम अंकोंके ऊपर ( ' ) ऐसा चिह्न देना चाहिये और सम अंकके ऊपर
( - ) ऐसा चिह्न देना चाहिये. वर्गमूल निकालनेमें राशिमें जितने अंक विषम
होते हैं उतनेही अंक मूलमें नियत करके आते हैं ॥
न्यासः-४।९ । ८।१।९६ । ८८२०९ । १००१०००२५
लब्धानि क्रमेण मूलानि २। ३। ९। ९४। २९७। १०००५ ॥
(क) उपरोक्त रीतिके अनुसार ४' का वर्गमूल २ दो होता है. क्योंकि दोका ही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 36 स्कैन

( २० ) लीलावती ।
पंक्ति ५८ अट्ठावनका भाग देनेसे ४ चार शेष रहे. उसके ऊपर विषम अङ्क ९ नौंको
उतारा तब ४९ उनंचास हुए इसमें सम अङ्कमें भाग देनेसे लब्धि हुए ७ सातका
वर्ग घटाया तब निःशेष होगया. जिसका वर्ग घटाया, उस सातको द्विगुणा १४
करके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 37 स्कैन

एक स्थान बढाकर रक्खा. इसी प्रकार क्रिया करते २ जब राशि निश्शेष हो गया तब
पंक्ति का जोड २००१० बीश हजार दश हुआ. उसका आधा करा तो वही १०००५
दश हजार पांच वर्गमूल हुआ ॥
घने करणसूत्रं वृत्तत्रयम्-
घन करनेके सूत्र तीन श्लोक.
समत्रिघातश्च घनः प्रदिष्टः-
अन्वयः-समत्रिघातः घनः प्रदिष्टः ॥
अर्थः-सम तीन अङ्कोंके गुणा करनेसे जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 38 स्कैन

( २२ ) लीलावती ।
अत्रोद्देशकः-
घन करनेके विषयमें उदाहरण.
नवघनं त्रिघनस्य घनं तथा कथय पञ्चघनस्य
घनञ्च मे ॥ घनपदञ्च ततोऽपि घनात्सखे यदि
घनेऽस्ति घना भवतो मतिः ॥ ५ ॥
अन्वयः-हे सखे ! यदि घने भवतः मतिः घना अस्ति तदा नवघनम् । त्रिघनस्य
घनम् । तथा पञ्चघनस्य घनंच । ततः घनपदं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 39 स्कैन

घनकरणप्रकारः । (२३)
तैंतालीस हुआ उसको भी पंक्तिमें एक स्थान बढाकर रक्खा फिर जोड देनेसे जो
राशि हुआ वही ४७ सत्ताईसका घन है ॥
(ग) इसी प्रकार १२५ एकसौ पचीसका घन करना है यहाँ आदिके दो
अंकोंको अन्तका और आदिका माना तब अन्तका अंक जो १ एक है उसका वर्ग
किया तब १ एक ही हुआ. उसको एक स्थानमें लिखा फिर अन्तके अंक १ एकका
वर्ग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 40 स्कैन

( २४ ) लीलावती ।
एकसौ पचीस हुआ. इसको भी पंक्तिमें एकस्थान बढाकर लिखा फिर जोडनेसे जो
राशि हुआ वही १२५ का घन है ॥
अथवा आदि अंककी तरफसे घन करनेसे भी वही फल प्राप्त होता है परन्तु
उलटी तरफसे किया जाता है इसकारण एक एक स्थान १२५
पीछे हटाकर सब अंक जोडे जाते हैं और जहाँ जो कार्य ९००
आदिके अंकसे लिखा है वह अन्तके अंकसे लिया जाता है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 41 स्कैन

घनकरणप्रकारः। (२५)
अथवा राशिः २७ अस्य खण्डे २० । ७ आभ्यां हतस्त्रिघ्नश्च
११३४० खण्डघनैक्येन ८३४३ युतो जातो घनः १९६८३
फैलाव- उपरोक्त नियमानुसार राशि २७ सत्ताईसके २० । बीस और ७ सात
दो खण्ड किये फिर प्रथम पहले खण्ड २० बीससे राशि २७ को गुणा किया तब
५४० पाँचसौ चालीस हुए फिर दूसरे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 42 स्कैन

( २६ ) लीलावती ।
फैलाव-तथा वर्गराशि ९ नौ है इसका मूल तीन हुआ उसका घन किया तब
२७ सत्ताईस हुआ इसको स्वसमान अंक सत्ताईससे ही गुणा किया तब २७
× २७ = ७२९ सातसौ उनतीस हुआ यही नौ ९ का घन है ॥ जो वर्गका घन होता है, वही
वर्गमूलका घनवर्ग होता है इससे बीज गणितमें बहुत साहाय्य होता है ॥ इति घनः॥
अथ घनमूले करणसूत्रं वृत्तद्वयम्-
घनमूल करनेके विषयमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 43 स्कैन

घनमूलकरणप्रकारः । ( २७ )
फैलाव-उपरोक्त नियमानुसार घनराशि ७२९ सातसौ उनतीस पर घन और
अघनका चिह्न दिया फिर अन्तके घनसे ९ नौका घन घटानेसे राशि निःशेष हो
जाता है. इस कारण इस घनराशिका मूल ९ नौ ही होता है ॥
-।-।-।
तथा घनराशि १९६८३ उन्नीस हजार छ सौ तिरासीपर घन और अघनका चिह्न
दिया. फिर अन्तके घन ९ नौमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें