करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।
प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:
- गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
- नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
- हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
- ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
- कुछ शंकाओं का निराकरण
साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।
निरंजन धन तुमरो दरबार, जहाँ तनिक न न्याय विचार ॥
रंगमहल में बसें मसखरे, पास तेरे सरदार ।
धूर-धूप में साधू बिराजैं, भये जो भवनिधि पार ॥
वेश्या ओढ़े खासा मलमल, गल मोतियन को हार ।
पतिव्रता को मिले न खादी, सूखा निरस अहार ॥ पाखण्डी को जग में आदर, संत को कहैं लबार ।
**अज्ञानी को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहम भक्त भी हैं। हम कह रहे हैं कि नहीं, यह भक्ति नहीं है । लोग माँस खा रहे हैं, शराब पी रहे हैं, छल-कपट आदि कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम भक्त हैं । हम कह रहे हैं कि नहीं, कम-से-कम यह भक्ति नहीं है। ख़ामोशी से एक चीज़ और देख लेना कि आपका विरोध करने वाले लोग ठीक नहीं मिलेंगे; उनका खान-पान ठीक नहीं होगा, आचरण भी ठीक नहीं होगा । यह मेरा दावा है। वे छल-कपट भी कर रहे होंगे । लेकिन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजुल्म की बात थी । उसने ग़लत रास्ता पकड़ा था क्या ! बात यह थी कि पाखण्डी, शास्त्री आदि ने महसूस किया कि यह साहिब बंदगी से जुड़ गया है और बाकी को भी वहाँ ले जायेगा, हमारे काम में रुकावट पड़ेगी, इसलिए उसका बहिष्कार किया था । आपका विरोध होना ही है, क्योंकि लोग चाहते हैं कि आप सही राह पर न आएँ। एक चीज़ दावे से बताता हूँ कि मुझसे नाम लेने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंऐसी ऐसी जगहों पर हैं कि वहाँ की पब्लिक यदि चाहे भी तो 100 साल में भी इतना पैसा नहीं दे पायेगी, जितना वहाँ लगाया है । क्योंकि ग़रीब पब्लिक है। ... तो एक बात के लिए दुनिया हैरान है कि साहिब बंदगी में ग़रीब, बीमार ज्यादा हैं, फिर इन्होंने इतने कम समय में 132 आश्रम कैसे बना दिये ! इतनी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें हैं, पैसा कहाँ से आया, यह सोचकर वो परेशान हो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकरनी में, आपकी रहनी में बहुत अंतर आ गया है । आप पूरे बदल चुके हैं, ज्ञानी महात्मा हो गये हैं । काशी के एक पंडित हैं। वे ब्राह्मणों को पढ़ाते हैं । काशी हिंदू धर्म की राजधानी है। वो बहुत बड़े विद्वान हैं । एक दिन मेरे पास आए। एक अनपढ़ नामी उन्हें लाया। पंडित जी ने मुझे प्रणाम किया, कहा- महाराज ! यह आपका एक शिष्य है, मैंने इसे देखा तो आपके पास आया ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबंदगी वाला प्रोग्राम न आए, क्योंकि इससे बाकी सभी के प्रवचन फीके पड़ रहे हैं, आपके प्रवचन के आगे उनका वजूद मिट रहा है। वो आनन्द जोशी साफ़-साफ़ कहा कि महात्मा कह रहे हैं कि इनका प्रोग्राम चलाओगे तो हम अपना प्रोग्राम बंद कर देंगे, क्योंकि जबसे इनका प्रोग्राम आ रहा है, हमारा प्रोग्राम फीका पड़ गया है, कोई नहीं देख रहा है। हमने तो किसी का प्रोग्राम बंद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजितनी गहराई से हमारे नामियों ने हमें पकड़ा है, उतना किसी भी पंथ की संगत ने अपने गुरु को न पकड़ा होगा। आप दृढ़ रहना, विरोध की चिंता नहीं करना। यह तो होगी ही । आप नाम में लगे रहना।
तू नाम सुमर जग लड़ने दे ...॥
वो टीम तगड़ी है। उन्हें भय है; उन्हें ठीक-ठीक मालूम है । इसलिए हमारी जान के सौदागर भी बहुत हैं । पर हम डर नहीं रहे । 'जब
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतो उसे बिरादरी से छेक दिया ताकि बाकी को न ला सके। मैंने कहा कि उन्होंने क्या छेकना है, हमने उन्हें पहले ही छेक रखा है। वो टीम शातिर है। मैं ठीक से जानता हूँ । आपको समस्या में डालेंगे, भक्ति से डाउन करने की कोशिश करेंगे। निरंजन का अंदर से भी हमला है और बाहर से भी । एक पंडिताइन घूमती रहती है; कहीं भी ठीक न हुई । नाम लेकर ठीक हुई तो पाखंडी कहने लगे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनाम पीव का छाड़ि के, करे आन की आस ।
वेश्या तेरा पूतरा, क कौन को बाप ।।
पत्नी नाराज़ होकर चली जाए, ठीक है । मायके चली गयी। 1 महीना, 2 महीने, 6 महीने नहीं आए, कोई बात नहीं। पर यदि वो दूसरा ख़सम कर ले तो कैसा है! फिर तो पति छोड़ देता है, ख़बर भी नहीं लेता है। शरणागति में भी यही आता है ।
सुख में तुझे न भूलूँ, दुख में न हार मानूँ ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगयीं। उन्हें काल से कोई नहीं बचा सका । इधर बुखार भी हो जाए तो दुनिया कहती है कि देखो-देखो, साहिब बंदगी में चला गया, इसलिए बीमार हुआ । हमने आपको एक ही बिंदू पर एकाग्र किया कि साहिब को पकड़े रहना। मुसीबतें आयेंगी; दिक्कतें आयेंगी, पर साहिब को नहीं छोड़ना, पकड़े रहना ।
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय ।
**टूटे ते फिर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसमझ लिया न उसका कष्ट क्या था । मैंने ही पाखंड का विरोध किया है। इसी से सयाने डर रहे हैं। साहिब नाम के आगे भूत टिक नहीं पायेंगे । चाहे चांडाल भी आ जाए, सयाने तो भीड़ इकट्ठी करते हैं,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकुछ शंकाओं का निराकरण
मुझसे काफ़ी लोग सवाल करते हैं । उनमें वज़न होता है । कुछ सवाल करते हैं कि क्या परम-पुरुष को नहीं पता था कि जीवों को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें13. कुछ शंकाओं का निराकरण
अंकुरी जीव कौन हैं? कौन से जीव भटकते हैं ? जो भी हमसे दीक्षा लेगा, भटकेगा तो भी लाइन पर आ जायेगा । पर आपकी कोशिश होनी चाहिए कि अगला जन्म न लें। कहीं भी कुछ गड़बड़ होगी तो आपको संकेत मिलेंगे । आपको सुरक्षा भी पूरी-पूरी मिल रही है, फिर भटकना क्यों है ? माँ छोटे बच्चे का कितना ध्यान रखती है, खिलाने का, नहलाने का, दूध पिलाने का,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजा! तुझे मृत्यु को दान में दिया । वो चित्रगुप्त के पास पहुँचा । यमराज ने कहा कि तुम न्यायप्रिय हो, गलती से यहाँ आ गये हो, मैं तुमसे बहुत प्रसन्न हूँ, माँगो क्या चाहते हो ? उसने कहा कि मुझे आत्मा का ज्ञान चाहिए । यमराज ने कहा कि यह मत माँगो। और जो कुछ तुम्हें चाहिए, मैं दे सकता हूँ, पर यह नहीं माँगो, यह नहीं दे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहै। कभी किसी ने नहीं कहा कि महाराज, पहले हनुमान जी की भक्ति करते थे, अब वो गदा लेकर हमें मार रहा है। इसलिए यक़ीन करना पहले। हम कोई शास्त्रों के ख़िलाफ़ नहीं हैं । हम कह रहे हैं-
देवी देवल जगत में, कोटिक पूजे कोय।
सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय ॥
एक सद्गुरु की उपासना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतो एक बार कहीं राँजड़ी में शादी थी। उनकी रिश्तेदारी थी तो वो आ गये। माई ने कहा कि दो मिनट चलो। वो बोला कि नहीं, वो जादू - जड़ी वाला है, फँसा लेता है । माई ने कहा कि नाम नहीं लेना, चलो तो सही । कहा- अच्छा बाद में चलूँगा। इतने में माई आई, कहा कि बंदा आया है, थोड़ी देर में लाती हूँ। वो आया तो मैंने बात उठाई कि गुरु ज़रूरी है। क्योंकि माई ने पहले इशारा दे दिया था कि वो आ रहा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंध्यान मूलम् गुरू रूपम् ॥
इसलिए जो ऐसी बात कह रहे हैं, वो शास्त्रों का ज्ञान नहीं रखते हैं। कल्पांतर तक साधना करते रहने पर भी गुरु के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें14. आप दुनिया से निराले हो गये हैं
आप दुनिया से निराले हो गये हैं
हम अपने सामने भक्ति का स्वरूप देख रहे हैं। एक चीज़ देख रहे हैं। कई पंथ समाज में शामिल हो गये; घुल-मिल गये। पर समाज ने साहिब- बंदगी वालों को खुले हृदय से शामिल नहीं किया। कभी सवाल उठता होगा कि क्या बात है; हमसे घृणा क्यों है ? यह विचार आता होगा। आप किसी से मैच नहीं हो रहे हैं । जितने भी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसे 2 पैगंबरों को मानते हैं, इसलिए मतभेद है । दूसरा सुन्नी का मानना है कि शिया जिसे भी कुछ खिलाते हैं, पहले उसमें थूकते हैं । पानी का भी गिलास देंगे तो थूकते हैं पहले। भोजन भी खिलायेंगे तो थूकेंगे। ऐसे में कहते हैं कि भाई हो गया। मेरे ऊपर लगे आरोपों में बड़े शातिर लोग हैं । जो विरोध में काम कर रहे हैं, आपने गंभीरता से विचार नहीं किया है । यह ऑइडिया उनका अपना नहीं है। यह
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकिया, आपकी महिमा नहीं थी । अगर आप अपने समकक्ष देखें तो बाकी सब कुछ मान रहे हैं, बकरा भी चढ़ा रहे हैं, जादू-टोना, भूत-प्रेत भी मान रहे हैं, अन्य काम भी कर रहे हैं । मैं जो भी बात करता हूँ, सही होती है। झूठ से सावधान हूँ । माँस खाने से सेहत ख़त्म हो जाती है, झूठ बोलने से अक्ल ख़त्म हो जाती है। झूठे लोग अपने में ही उलझे रहते हैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें