सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।

प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:

  • गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
  • नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
  • हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
  • ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
  • कुछ शंकाओं का निराकरण

साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।

पृष्ठ 228 स्कैन

यानी इन विरह की प्रार्थनाओं से मिल रहा है कि मैं सक्षम नहीं हूँ । अपनी बढ़ाई करोगे तो कुछ नहीं रह जायेगा । साहिब बड़ा प्यारा शब्द कह रहे हैं—

गुरु को शब्द न सुने अज्ञानी । भवसागर डूबे अभिमानी ॥

सतगुरु की मरयाद न धरई । लख चौरासी कुण्ड में परई ॥

साहिब कह रहे हैं कि हमेशा गुरु-मर्यादा में रहना है। जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 229 स्कैन

छठयें आपको प्रभुहिं समर्पे । ताको कबहुँ काल नहिं दर्पे ॥

यानी खुद को समर्पित कर दे। आप अपने जीवन का सब भार साहिब पर सौंपकर देखना। दिल में यही भाव रखना-

जीवन का सब सौंप दिया अब भार तुम्हारे हाथों में ।

है जीत तुम्हारे हाथों में, है हार तुम्हारे हाथों में ।।

समर्पण ध्यान-भजन से भी बढ़कर है । यदि श्रद्धा है तो बहुत लाभ मिल जायेगा। उदाहरण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 230 स्कैन

कोई-कोई कीट पहली आवाज़ में ही शब्द को ग्रहण कर लेता है, कोई दूसरे और कोई तीसरे शब्द में ग्रहण करता है । कुछ-कुछ कीट कठिन हैं, जो पहली में परिवर्तित नहीं होते हैं। हालांकि वो आवाज़ सुनाई दी, पर कीट डर जाता है, भयभीत हो जाता है, संशय में आ जाता है। जैसे माताएँ बच्चों को बंदगी करवाने महापुरुष के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 231 स्कैन

जहाँ जाके बार बार भृंग करता है फेरा ॥

वही कीट जेहल अपने से गुरुबात न माने ।

तब जाके पास उसके भृंग करता है डेरा ॥

कहता है कीट तुमको लगी आन खराबी ।

नहीं अक्ल ठिकाने रही नहीं इल्म है तेरा ॥

तू बात मेरी मान अबकी बार कान धर।

हो मेरी तू दमशक्ल तेरा होवे निबटेरा ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 232 स्कैन

इसलिए कहा कि समर्पित हो जाओ। तब आप गुरुजी की बात को स्वीकार करेंगे। जो भी कहें, स्वीकार करना है । ....तो ये छ: गुण जिसमें आ गये, वो पल में पार हो जायेगा। उसे कुछ करने की ज़रूरत नहीं है ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

12. पाखण्डियों से बचना

पृष्ठ 233 स्कैन

पाखण्डियों से बचना

इस तीन लोक में सभी काल - पुरुष की भक्ति कर रहे हैं।

गण गन्धर्व ऋषि मुनि अरु देवा, सब मिल लाग निरंजन सेवा ।।

आख़िर दुनिया के लोग ग़लत भक्ति में क्यों लगे हैं? कुछ कारण तो होगा!

अगर हम अपने आस-पास देखें तो एक बात ज़ाहिर होती है कि सभी ग़लत भक्तियों में लगे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 234 स्कैन

फिर गाँव के कुछ बदमाश लोग त्यौहारों के उपलक्ष्य में घर-घर से चन्दा इकट्ठा करते हैं। सबसे जबरन चंदा लिया जाता है । एक सदस्य के 50-100 रुपये तय होते हैं । कुछ ग़रीबों को तो उधार लेकर देना पड़ता है चंदा । कारण बड़ा ही प्यारा होता है - देवताओं की पूजा और भण्डारा । वाह ! क्या भक्ति है! फिर नारे क्या होते हैं ! यहाँ आकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 235 स्कैन

कहा-इधर भी नज़र डालो । वहाँ मखमल का कपड़ा डाला था। मैंने सोचा कि कीमती सामान होगा; कहा-उठा कपड़ा । जैसे ही उसने कपड़ा उठाया, मुझे फौज की याद आ गयी । फौज में जहाँ लड़ने जाना हो, उसके लिए छोटी- छोटी पहाड़ियाँ बना लेते हैं। वहाँ भी ऐसी ही पहाड़ियाँ बनी थीं। मैंने पूछा- क्या है? कहा-मेरे दादे की हत्या है। मैंने कहा- यह तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 236 स्कैन

तो देखो न, कैसी ली जा रही है ! आत्मज्ञान को नहीं देखा जा रहा है, भक्ति के गुणों को नहीं देखा जा रहा है, अंदर की शांति को नहीं देखा जा रहा है। यदि देखा जा रहा है तो नश्वर संसार में मिलने वाले दुखों को। यदि यह कसौटी है तो फिर महापुरुषों को तो दुख ही सहने पड़े हैं। कबीर साहिब को 52 कसनी सहनी पड़ी, गुरु नानक देव जी को जेल में जाना पड़ा, अर्जुन देव जी को तत्ते तवे पर बैठना पड़ा,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 237 स्कैन

गये होंगे, कोई बेचारा अँधा हो गया होगा, कोई कॉमा में चला गया होगा, पर वो कहता है कि प्रभु ने बचा लिया। कई मरे भी होंगे, उनकी ख़बर तो उसे होगी ही नहीं । यदि पूछ लिया जाए तो कहेगा कि प्रभु ने मुक्ति दे दी। वाह! मुक्ति दे दी। यह है दुनिया । 12 अक्तूबर 2007 को अख़बार में मैंने पढ़ा कि कुछ लोग देवतों का दर्शन करने जा रहे थे तो गाड़ी खाई में गिर गयी । उसमें 40 लोग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 238 स्कैन

स्वस्ति कराई तबै प्रगटाना । दीर्घ रूप देखि बलि भय माना ॥

तीन पग तीनौ पुर भयऊ। आधा पाँव नृप दान न दियऊ ॥

देहु पुराय नृप पातालहिं दीन्हा । अँधा जीव छल प्रगट न चीन्हा ॥

तब लै पीठ नपाय तेहि तीन्हा । हरि ले ताहि पतालै कीन्हा ॥

यहि चर जीव देखि नहिं चीन्हा । कहै मुक्ति हरि हमको दीन्हा ॥

आधा पाँव राजा बलि नहीं दे पाया था । उसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 239 स्कैन

निरंजन धन तुमरो दरबार, जहाँ तनिक न न्याय विचार ॥

रंगमहल में बसें मसखरे, पास तेरे सरदार ।

धूर-धूप में साधू बिराजैं, भये जो भवनिधि पार ॥

वेश्या ओढ़े खासा मलमल, गल मोतियन को हार ।

पतिव्रता को मिले न खादी, सूखा निरस अहार ॥ पाखण्डी को जग में आदर, संत को कहैं लबार ।

**अज्ञानी को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 240 स्कैन

हम भक्त भी हैं। हम कह रहे हैं कि नहीं, यह भक्ति नहीं है । लोग माँस खा रहे हैं, शराब पी रहे हैं, छल-कपट आदि कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम भक्त हैं । हम कह रहे हैं कि नहीं, कम-से-कम यह भक्ति नहीं है। ख़ामोशी से एक चीज़ और देख लेना कि आपका विरोध करने वाले लोग ठीक नहीं मिलेंगे; उनका खान-पान ठीक नहीं होगा, आचरण भी ठीक नहीं होगा । यह मेरा दावा है। वे छल-कपट भी कर रहे होंगे । लेकिन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 241 स्कैन

जुल्म की बात थी । उसने ग़लत रास्ता पकड़ा था क्या ! बात यह थी कि पाखण्डी, शास्त्री आदि ने महसूस किया कि यह साहिब बंदगी से जुड़ गया है और बाकी को भी वहाँ ले जायेगा, हमारे काम में रुकावट पड़ेगी, इसलिए उसका बहिष्कार किया था । आपका विरोध होना ही है, क्योंकि लोग चाहते हैं कि आप सही राह पर न आएँ। एक चीज़ दावे से बताता हूँ कि मुझसे नाम लेने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 242 स्कैन

ऐसी ऐसी जगहों पर हैं कि वहाँ की पब्लिक यदि चाहे भी तो 100 साल में भी इतना पैसा नहीं दे पायेगी, जितना वहाँ लगाया है । क्योंकि ग़रीब पब्लिक है। ... तो एक बात के लिए दुनिया हैरान है कि साहिब बंदगी में ग़रीब, बीमार ज्यादा हैं, फिर इन्होंने इतने कम समय में 132 आश्रम कैसे बना दिये ! इतनी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें हैं, पैसा कहाँ से आया, यह सोचकर वो परेशान हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 243 स्कैन

करनी में, आपकी रहनी में बहुत अंतर आ गया है । आप पूरे बदल चुके हैं, ज्ञानी महात्मा हो गये हैं । काशी के एक पंडित हैं। वे ब्राह्मणों को पढ़ाते हैं । काशी हिंदू धर्म की राजधानी है। वो बहुत बड़े विद्वान हैं । एक दिन मेरे पास आए। एक अनपढ़ नामी उन्हें लाया। पंडित जी ने मुझे प्रणाम किया, कहा- महाराज ! यह आपका एक शिष्य है, मैंने इसे देखा तो आपके पास आया ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 244 स्कैन

बंदगी वाला प्रोग्राम न आए, क्योंकि इससे बाकी सभी के प्रवचन फीके पड़ रहे हैं, आपके प्रवचन के आगे उनका वजूद मिट रहा है। वो आनन्द जोशी साफ़-साफ़ कहा कि महात्मा कह रहे हैं कि इनका प्रोग्राम चलाओगे तो हम अपना प्रोग्राम बंद कर देंगे, क्योंकि जबसे इनका प्रोग्राम आ रहा है, हमारा प्रोग्राम फीका पड़ गया है, कोई नहीं देख रहा है। हमने तो किसी का प्रोग्राम बंद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 245 स्कैन

जितनी गहराई से हमारे नामियों ने हमें पकड़ा है, उतना किसी भी पंथ की संगत ने अपने गुरु को न पकड़ा होगा। आप दृढ़ रहना, विरोध की चिंता नहीं करना। यह तो होगी ही । आप नाम में लगे रहना।

तू नाम सुमर जग लड़ने दे ...॥

वो टीम तगड़ी है। उन्हें भय है; उन्हें ठीक-ठीक मालूम है । इसलिए हमारी जान के सौदागर भी बहुत हैं । पर हम डर नहीं रहे । 'जब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 246 स्कैन

तो उसे बिरादरी से छेक दिया ताकि बाकी को न ला सके। मैंने कहा कि उन्होंने क्या छेकना है, हमने उन्हें पहले ही छेक रखा है। वो टीम शातिर है। मैं ठीक से जानता हूँ । आपको समस्या में डालेंगे, भक्ति से डाउन करने की कोशिश करेंगे। निरंजन का अंदर से भी हमला है और बाहर से भी । एक पंडिताइन घूमती रहती है; कहीं भी ठीक न हुई । नाम लेकर ठीक हुई तो पाखंडी कहने लगे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 247 स्कैन

नाम पीव का छाड़ि के, करे आन की आस ।

वेश्या तेरा पूतरा, क कौन को बाप ।।

पत्नी नाराज़ होकर चली जाए, ठीक है । मायके चली गयी। 1 महीना, 2 महीने, 6 महीने नहीं आए, कोई बात नहीं। पर यदि वो दूसरा ख़सम कर ले तो कैसा है! फिर तो पति छोड़ देता है, ख़बर भी नहीं लेता है। शरणागति में भी यही आता है ।

सुख में तुझे न भूलूँ, दुख में न हार मानूँ ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें