सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।

प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:

  • गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
  • नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
  • हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
  • ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
  • कुछ शंकाओं का निराकरण

साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।

पृष्ठ 223 स्कैन

नहीं करना । यदि कहा है कि माँस नहीं खाना, तो कभी नहीं खाना । जुआ नहीं खेलना कहा है तो कभी नहीं खेलना । यदि किसी भी नियम का उल्लंघन करोगे तो बुद्धि पर कुप्रभाव पड़ेगा, कुंद हो जायेगी बुद्धि। आपको ज़रूरत ही क्या पड़ी है छल, कपट की, चोरी की । एक समय खाना मिले तो उसी में गुज़ारा कर लेना, उसी में खुश रह लेना, पर भूले से भी कभी चोरी नहीं करना । किसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 224 स्कैन

इसी से पूरी दुनिया है, इसी कारण आत्मा मेरा-मेरा कह रही है। जब मन गुरु ने ले लिया तो आपका अपना मान कैसा रहा ! इसलिए गुरुजनों से कभी मान नहीं चाहना । उनकी बात काटकर कभी अपनी न चलाना ।

गुरु की बात मान सब लीजे । सत्य असत्य विचार न कीजे ॥

अपना दिमाग़ नहीं लड़ाना कि गुरु जी सत्य कह रहे हैं या असत्य। जो कहें, मान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 225 स्कैन

योग दान जप तीर्थ नहाना । गुरु सेवा बिनु निष्फल जाना ॥

गुरु सेवा बिनु बहु पछतावे । फिरि फिरि यम के द्वारे जावे ॥

गुरु सेवा बिनु कौन जो तारे । भव सागर से बाहर डारे ॥

गुरु सेवा बिनु कछु न सरि है । महाअन्ध कूपै महँ परि है ॥

गुरु सेवा बिनु घट अँधियारा । कैसे प्रकटे ज्ञान उजियारा॥

**गुरु सेवा बिनु द्वन्द अँधेरा । गुरु सेवा बिनु काल को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 226 स्कैन

जितनी महिमा गुरु-सेवा की है, उतनी किसी अन्य चीज़ की नहीं । साहिब कह रहे हैं— नामवंत कहैं कबीर धर्मदास से, गुरुवंता कोई एक ॥ बहुते मिले, ज्ञानवंत अनेक । गुरु-सेवा में सब फल मिल जायेंगे, सब सुखों को प्राप्ति हो जायेगी। साहिब कह रहे हैं—

गंगा यमुना बद्रीश समेते । जगन्नाथादि धाम हैं तेते॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 227 स्कैन

गुरु शरणागति छाड़ि करि, करै भरोसा और ।

सुख सम्पत्ति की कह चली, नहीं नरक में ठौर ।।

तो शरणागति पक्की रखना ।

एक आस विश्वास तुम्हारी । पड़ा द्वार सब विधि मैं हारी।।

विश्वास को ठीक से समझना । कच्चा जीव विचलित हो जायेगा । मुझे एक उदाहरण याद आ गया।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 228 स्कैन

यानी इन विरह की प्रार्थनाओं से मिल रहा है कि मैं सक्षम नहीं हूँ । अपनी बढ़ाई करोगे तो कुछ नहीं रह जायेगा । साहिब बड़ा प्यारा शब्द कह रहे हैं—

गुरु को शब्द न सुने अज्ञानी । भवसागर डूबे अभिमानी ॥

सतगुरु की मरयाद न धरई । लख चौरासी कुण्ड में परई ॥

साहिब कह रहे हैं कि हमेशा गुरु-मर्यादा में रहना है। जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 229 स्कैन

छठयें आपको प्रभुहिं समर्पे । ताको कबहुँ काल नहिं दर्पे ॥

यानी खुद को समर्पित कर दे। आप अपने जीवन का सब भार साहिब पर सौंपकर देखना। दिल में यही भाव रखना-

जीवन का सब सौंप दिया अब भार तुम्हारे हाथों में ।

है जीत तुम्हारे हाथों में, है हार तुम्हारे हाथों में ।।

समर्पण ध्यान-भजन से भी बढ़कर है । यदि श्रद्धा है तो बहुत लाभ मिल जायेगा। उदाहरण

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 230 स्कैन

कोई-कोई कीट पहली आवाज़ में ही शब्द को ग्रहण कर लेता है, कोई दूसरे और कोई तीसरे शब्द में ग्रहण करता है । कुछ-कुछ कीट कठिन हैं, जो पहली में परिवर्तित नहीं होते हैं। हालांकि वो आवाज़ सुनाई दी, पर कीट डर जाता है, भयभीत हो जाता है, संशय में आ जाता है। जैसे माताएँ बच्चों को बंदगी करवाने महापुरुष के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 231 स्कैन

जहाँ जाके बार बार भृंग करता है फेरा ॥

वही कीट जेहल अपने से गुरुबात न माने ।

तब जाके पास उसके भृंग करता है डेरा ॥

कहता है कीट तुमको लगी आन खराबी ।

नहीं अक्ल ठिकाने रही नहीं इल्म है तेरा ॥

तू बात मेरी मान अबकी बार कान धर।

हो मेरी तू दमशक्ल तेरा होवे निबटेरा ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 232 स्कैन

इसलिए कहा कि समर्पित हो जाओ। तब आप गुरुजी की बात को स्वीकार करेंगे। जो भी कहें, स्वीकार करना है । ....तो ये छ: गुण जिसमें आ गये, वो पल में पार हो जायेगा। उसे कुछ करने की ज़रूरत नहीं है ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

12. पाखण्डियों से बचना

पृष्ठ 233 स्कैन

पाखण्डियों से बचना

इस तीन लोक में सभी काल - पुरुष की भक्ति कर रहे हैं।

गण गन्धर्व ऋषि मुनि अरु देवा, सब मिल लाग निरंजन सेवा ।।

आख़िर दुनिया के लोग ग़लत भक्ति में क्यों लगे हैं? कुछ कारण तो होगा!

अगर हम अपने आस-पास देखें तो एक बात ज़ाहिर होती है कि सभी ग़लत भक्तियों में लगे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 234 स्कैन

फिर गाँव के कुछ बदमाश लोग त्यौहारों के उपलक्ष्य में घर-घर से चन्दा इकट्ठा करते हैं। सबसे जबरन चंदा लिया जाता है । एक सदस्य के 50-100 रुपये तय होते हैं । कुछ ग़रीबों को तो उधार लेकर देना पड़ता है चंदा । कारण बड़ा ही प्यारा होता है - देवताओं की पूजा और भण्डारा । वाह ! क्या भक्ति है! फिर नारे क्या होते हैं ! यहाँ आकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 235 स्कैन

कहा-इधर भी नज़र डालो । वहाँ मखमल का कपड़ा डाला था। मैंने सोचा कि कीमती सामान होगा; कहा-उठा कपड़ा । जैसे ही उसने कपड़ा उठाया, मुझे फौज की याद आ गयी । फौज में जहाँ लड़ने जाना हो, उसके लिए छोटी- छोटी पहाड़ियाँ बना लेते हैं। वहाँ भी ऐसी ही पहाड़ियाँ बनी थीं। मैंने पूछा- क्या है? कहा-मेरे दादे की हत्या है। मैंने कहा- यह तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 236 स्कैन

तो देखो न, कैसी ली जा रही है ! आत्मज्ञान को नहीं देखा जा रहा है, भक्ति के गुणों को नहीं देखा जा रहा है, अंदर की शांति को नहीं देखा जा रहा है। यदि देखा जा रहा है तो नश्वर संसार में मिलने वाले दुखों को। यदि यह कसौटी है तो फिर महापुरुषों को तो दुख ही सहने पड़े हैं। कबीर साहिब को 52 कसनी सहनी पड़ी, गुरु नानक देव जी को जेल में जाना पड़ा, अर्जुन देव जी को तत्ते तवे पर बैठना पड़ा,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 237 स्कैन

गये होंगे, कोई बेचारा अँधा हो गया होगा, कोई कॉमा में चला गया होगा, पर वो कहता है कि प्रभु ने बचा लिया। कई मरे भी होंगे, उनकी ख़बर तो उसे होगी ही नहीं । यदि पूछ लिया जाए तो कहेगा कि प्रभु ने मुक्ति दे दी। वाह! मुक्ति दे दी। यह है दुनिया । 12 अक्तूबर 2007 को अख़बार में मैंने पढ़ा कि कुछ लोग देवतों का दर्शन करने जा रहे थे तो गाड़ी खाई में गिर गयी । उसमें 40 लोग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 238 स्कैन

स्वस्ति कराई तबै प्रगटाना । दीर्घ रूप देखि बलि भय माना ॥

तीन पग तीनौ पुर भयऊ। आधा पाँव नृप दान न दियऊ ॥

देहु पुराय नृप पातालहिं दीन्हा । अँधा जीव छल प्रगट न चीन्हा ॥

तब लै पीठ नपाय तेहि तीन्हा । हरि ले ताहि पतालै कीन्हा ॥

यहि चर जीव देखि नहिं चीन्हा । कहै मुक्ति हरि हमको दीन्हा ॥

आधा पाँव राजा बलि नहीं दे पाया था । उसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 239 स्कैन

निरंजन धन तुमरो दरबार, जहाँ तनिक न न्याय विचार ॥

रंगमहल में बसें मसखरे, पास तेरे सरदार ।

धूर-धूप में साधू बिराजैं, भये जो भवनिधि पार ॥

वेश्या ओढ़े खासा मलमल, गल मोतियन को हार ।

पतिव्रता को मिले न खादी, सूखा निरस अहार ॥ पाखण्डी को जग में आदर, संत को कहैं लबार ।

**अज्ञानी को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 240 स्कैन

हम भक्त भी हैं। हम कह रहे हैं कि नहीं, यह भक्ति नहीं है । लोग माँस खा रहे हैं, शराब पी रहे हैं, छल-कपट आदि कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम भक्त हैं । हम कह रहे हैं कि नहीं, कम-से-कम यह भक्ति नहीं है। ख़ामोशी से एक चीज़ और देख लेना कि आपका विरोध करने वाले लोग ठीक नहीं मिलेंगे; उनका खान-पान ठीक नहीं होगा, आचरण भी ठीक नहीं होगा । यह मेरा दावा है। वे छल-कपट भी कर रहे होंगे । लेकिन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 241 स्कैन

जुल्म की बात थी । उसने ग़लत रास्ता पकड़ा था क्या ! बात यह थी कि पाखण्डी, शास्त्री आदि ने महसूस किया कि यह साहिब बंदगी से जुड़ गया है और बाकी को भी वहाँ ले जायेगा, हमारे काम में रुकावट पड़ेगी, इसलिए उसका बहिष्कार किया था । आपका विरोध होना ही है, क्योंकि लोग चाहते हैं कि आप सही राह पर न आएँ। एक चीज़ दावे से बताता हूँ कि मुझसे नाम लेने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 242 स्कैन

ऐसी ऐसी जगहों पर हैं कि वहाँ की पब्लिक यदि चाहे भी तो 100 साल में भी इतना पैसा नहीं दे पायेगी, जितना वहाँ लगाया है । क्योंकि ग़रीब पब्लिक है। ... तो एक बात के लिए दुनिया हैरान है कि साहिब बंदगी में ग़रीब, बीमार ज्यादा हैं, फिर इन्होंने इतने कम समय में 132 आश्रम कैसे बना दिये ! इतनी बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें हैं, पैसा कहाँ से आया, यह सोचकर वो परेशान हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें