करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।
प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:
- गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
- नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
- हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
- ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
- कुछ शंकाओं का निराकरण
साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।
शीतल होय।' आपका कोई बैरी नहीं है । सिर्फ अहंकार को ठीक कर लो।
नियमों पर चलने से वैसे ही आत्म-शक्ति बढ़ जायेगी, चेतन हो जायेगी आत्मा । आत्मा में बड़ी शक्तियाँ हैं, पर पाप कर्मों के कारण मनुष्य में ये शक्तियाँ कम हो गयीं। पहले मनुष्य इच्छा करता था तो वर्षा हो जाती थी; इच्छा करता था तो सूर्य निकल आता था । लोग सत्य बोलते थे, पाप नहीं करते थे, इसलिए ये
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदूध का मूल रूप नष्ट नहीं होता; एक स्वाद रहता है । वो कभी समाप्त नहीं होता । आप किसी भी शरीर में जाओ, मूल सुरति ख़त्म नहीं होती है । चाहे कुछ भी हो जाए, नहीं होती है । यह मूल सुरति, यह बेसिक कॉन्शियस ही आत्मा है। हालांकि इसमें मन मिल गया । चाहे पानी में खटाई डाली । खट्टा हुआ, पर मूल स्वाद ख़त्म नहीं हुआ । एक महात्मा सबमें मूल सुरति को देखता है । यह मूल सुरति सभी जीवों में
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउसे वहाँ तक लाईं । आधा घण्टा लगा । अब खड्डे के अंदर वो नहीं जा पा रहा था। फिर उन्होंने उसके टुकड़े किये और अंदर बिल में ले गयीं । इसका मतलब है कि पहले चींटी ने वहाँ जाकर सब चींटियों को आवाज़ लगाई होगी, कहा होगा कि चलो जल्दी, बहुत कुछ है खाने को । फिर कमाण्डर ने तगड़ी-तगड़ी चींटियों को चुना होगा । जैसे कुछ भारी काम होता है तो मैं भी सेवा के लिए चुनता हूँ, जो कर सकते हैं। तो उन्होंने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंलेकर जाओ और उसे पानी पिलाओ। तो मैंने उसकी पुकार सुनी। मैंने उसकी भाषा समझी। चोराचौकी में सत्संग कर रहा था तो कौवे आकर पेड़ पर बैठे । वे चिल्लाए जा रहे थे। कोई नहीं उड़ाया उनको । मैंने सुना, वो बाकियों को बुला रहे थे कि आओ, यहाँ बहुत कुछ बना है खाने को । मैंने हारकर एक को कहा कि उड़ाओ; पर पहले इसलिए नहीं कह रहा था कि सोचा यह खुद
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजब भी आप कहीं भी जाते हैं, यह मूल सुरति होती है। यह कहाँ से आई? यही किरणें परम-पुरुष ने अपने से अलग कीं । इसी की मुक्ति चाहिए । इसने अपने को शरीर मान लिया है। यह दुखी है । इसे मत दुखाना । यह प्रभु का रूप है। इसे दुखाया तो समझो कि प्रभु को दुखाया। आप विश्वास करना। आत्मा में हरेक भाषा बोलने की ताक़त भी है । सच बताता हूँ, मैंने संसार के समस्त प्राणियों से बात की है । मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजो भी खाना हो, खिला दूँगा । वहाँ एक बात होती है कि पार्टी करवानी पड़ती है । आपपर मुसीबत आए तो आप कमज़ोर पड़ जाते हैं। पक्के रहें । तो वो खाते भी राक्षस की तरह हैं। मैं मीट, शराब की पार्टी नहीं दे रहा था। कुछ शांति में अशांति का सृजन कर देते हैं और कुछ अशांति में भी शांति ढूँढ़ लाते हैं। मैंने बड़ा कहा कि कुछ भी खाओ, खिला दूँगा, पर यह नहीं । वो नहीं माने। मैंने भी नहीं खिलाया। वैसे 10-15 दिन के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंके कारण इंसान निरीह जीवों की जान लेता है । जिस मृत्यु-लोक में आप बैठे हैं, केवल यहीं कर्म है, और कहीं नहीं है । इसलिए किसी का दिल मत दुखाओ। जब भी लगे कि दिल दुखा तो साँत्वना दो। यह मत सोचना कि क्या बिगाड़ेगा ।
बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो, और भी गिरजाघर हैं ।
लेकिन किसी का दिल मत तोड़ो, खास खुदा का घर है ॥
आपको पेड़ों की बात बताता हूँ; उनमें भी मूल सुरति है
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंलेते हैं। वो फल भी छिपाकर रखता है । ढूँढ़ते रहो, नहीं मिलेगा। इसलिए भाई, सबमें एक आत्मा को देखो; किसी को मत मारो ।
जीव न मारो बापुरा, सबके एकै प्राण ।
हत्या कबहुँ न छूटती कोटि सुनो पुराण ॥
हम कहते भी हैं— ' धर्मराय जब लेखा माँगे, क्या मुख लेकर जायेगा॥' वो इसी मूल सुरति से लेखा लेता है । हरेक जीव का हिसाब होगा । वो कभी भी अन्याय नहीं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभेजकर बात करने के लिए कह रहा है। मैंने पूछा कि कैसी मदद? कहा कि सम्मोहन करो। मैंने कहा कि यह काम नहीं करूँगा मैं । मारण, वशीकरण आदि से किसी को भी तंग किया जा सकता है । किसी को भी उचाट किया जा सकता है । तब उसका दिल ही नहीं लगेगा । वशीकरण कर देंगे तो दौड़ा चला आयेगा। किसी गाँव में एक उचाट विद्या जानने वाला महात्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनियमों के उल्लंघन से क्या होगा कुछ कहते हैं कि आपके सिद्धान्त कड़े हैं। मुझे पता चलता है कि मेरे आदमी ने ग़लत किया है तो फटकारता हूँ। हमारा पंथ समाज को चीज़ क्या दे रहा है ! हम सात नियम बता रहे हैं। शराब नहीं पीना, घूस नहीं लेना, पाप कर्म नहीं करना आदि नियम बाद में नहीं बताते हैं, पहले ही बताते हैं । ये हम एकाग्रता से बोल रहे हैं। जब आप देखेंगे तो अन्य लोग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंचढ़े तो अमृत पावसी, गिरे तो चकनाचूर ।।
जो भी चीज़ें मना की, वो भूलकर भी नहीं करना । जिंदगी-भर के लिए मुसीबत हो जायेगी। बचना । साहिब ने कहा—
गुरु बचना तोपे, ता ऊपर यमराजा कोपे ॥
कुछ पागल बनकर घूम रहे हैं । वो ऐसे ही नहीं हैं। वो शब्द तोड़ने वाले हैं। साहिब कह रहे हैं कि उसपर तो निरंजन भी गुस्सा करता है । कहता है कि आ बच्चे, तेरी खिचड़ी निकालता हूँ ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमिलती है। इसलिए परम - पुरुष ने उसे अपने से डिस्कनेक्ट कर दिया । तो जिस आदमी को मैंने यह सज़ा दी, उसने बहुत बड़ी ग़लती की थी। मैंने कहा- जाओ, अब तुम मेरे पास कभी भी नहीं आना । उसने पूछा- कभी रास्ते में मिल जाओ तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंध्यान किसका करें
कभी-कभी कुछ लोग कहते हैं कि भक्ति करेंगे तो उससे आत्मा को शक्ति मिलेगी। नहीं ! नहीं! ऐसी बात नहीं है । यदि आत्मा को किसी चीज़ की जरूरत है तो फिर वो चीज़ आत्मा से बड़ी हो जायेगी । यदि भक्ति से आत्मा को ताक़त मिलेगी तो भक्ति आत्मा से बड़ी हो जायेगी। पर नहीं, आत्मा से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसंभव नहीं, क्योंकि हमने उसे नहीं देखा । अत: हमें सब संशय छोड़कर गुरु
ही भक्ति, गुरु का ही ध्यान करना चाहिए।
देवी देवल जगत में, कोटिन पूजत कोय।
सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय।।
सद्गुरु की पूजा करने से पूरे ब्रह्माण्ड की पूजा हो जाती है। वास्त गुरु परमात्मा का प्रतिनिध है । धर्म - शास्त्रों में बड़ा सुन्दर कहा है-
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसंशोधित रूप है । यदि साधारण शब्दों में कहा जाए तो परम सत्ता स्वयं जीवों को छुड़ाने में संभव नहीं है, इसलिए वो चंदन के पेड़ की तरह है, जबकि गुरु उस समीर की तरह है, जो परम सत्ता की महक, परम सत्ता का प्रकाश घट- घट में प्रकट कर देते हैं। इसलिए संतों ने गुरु को परमात्मा की बराबरी में भी खड़ा नहीं किया, बल्कि बड़ा कहा । इसलिए यह तो तय है कि गुरु का ध्यान ही सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि-
**ताते सर्वा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंयदि ऐसा संभव नहीं हो सके तो उसका विकल्प है - ध्यान ।
यह ध्यान बड़ी ही लाजवाब चीज़ है । हमारा ध्यान जितनी देर जिसमें मा हुआ है, हम भी उतनी देर वैसे ही हो जाते हैं । यदि हमारा ध्यान थोड़ी देर के लिए क्रोध की ओर हो जायेगा तो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंध्यान करते समय.......
आत्मा के पास एक वांछक ज्ञान है, एक परा ज्ञान है। एक तो क्रियाओं को देखकर, मानव समाज को देखकर सीख लेते हैं, वो बुद्धि से समझा जाता है । पर एक, जो स्वतः ही हमारे अंदर ज्ञान है, वो सही ज्ञान है । कभी-कभी आपके अंदर ज्ञान के भावों का उद्गम होता है। यह क्या है ? यह ज्ञान आपमें है। आत्मा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसुमिरन करना है। यदि सुमिरन नहीं चल रहा है तो समझो कि मन ने भटका दिया है। यह सुमिरन मन को बाँधने के लिए है।
सुमिरन मन की रीत है, भावे जहाँ लगाय ।
भावे गुरु की भक्ति कर, भावे विषय कमाय ॥
यह फ्री नहीं रह सकेगा । जैसे आँख खुली है तो कुछ-न-कुछ दिखेगा। ऐसे ही मन कहीं-न-कहीं लगेगा । इसलिए-
चिंता तो गुरु नाम की, और न चितवे दास।
**जो
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमन की ताक़त ख़त्म हो जायेगी। क्योंकि आत्मा को बाँधने वाला कोई नहीं है। इसने स्वयं अपनी ही ताक़त अपने ख़िलाफ़ लगा रखी है।
आपा को आपा ही बंध्यो ॥
साहिब कह रहे हैं कि इस आत्मा ने स्वयं अपनी ताक़त से अपने को बाँध दिया है। जैसे स्वान काँच मंदिल में, भरमत भूँक परयो । जैसे काँच के महल में रहने वाला कुत्ता शीशे में अपनी ही परछाई को दूसरे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंक्योंकि पहले मैं लेटे - 2 भी ध्यान - भजन के लिए बोल देता था । पर अब नहीं बोलता हूँ । यह तो मैंने उनके लिए कहा कि जो बैठकर न कर सकें । पर जवान आदमी को तो बैठकर करना चाहिए । तो यह शौक से होना चाहिए । बैठने की फार्मेलिटी नहीं हो । जब भी ध्यान में बैठें तो कोई हरकत न हो। अगर हरकत हो रही है तो वो ध्यान नहीं है फिर । साहिब ने सरल शब्दों में कहा - मन की तरंग
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें