सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।

प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:

  • गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
  • नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
  • हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
  • ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
  • कुछ शंकाओं का निराकरण

साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।

पृष्ठ 161 स्कैन

खेलना हो तो खेलिये, पक्का होकर खेल ।

कच्ची सरसों पेर के, खड़ी भया न तेल ॥

नशा न करना सबसे ख़तरनाक नशा शराब का मानता हूँ। यह आदमी को जानवर से भी नीचे पहुँचा देती है। शराबी से कभी भी अच्छे काम की उम्मीद नहीं रखना। कभी-न-कभी उसका दिमाग़ ख़राब होगा ही । शराब का नशा लगता है कि सुबह उतर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 162 स्कैन

एक दिन किसान अपने खेत में हल चला रहा था । शैतान ने आकर उसकी रोटी कुत्तों को दे दी । लेकिन यह क्या! किसान को तो गुस्सा नहीं आया । वह शांत ही रहा । शैतान ने वापिस आकर राजा को सारी बात बता दी। राजा ने उसे पुनः वापिस किया। अबकी बार शैतान नौकर बनकर आया; उसके यहाँ नौकर हो गया; जान-बूझकर आड़े- टेढ़े काम करने लगा, जिससे किसान गुस्सा हो जाए, पर किसान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 163 स्कैन

दिमाग़ में कँपकँपी, एक गुदगुदी - सी होती है, तो शराबी सोचता है कि मज़ा आ रहा है। पर उसे नहीं पता है कि यह मज़ा धीरे-धीरे उसे विनाश की ओर ले जा रहा है। शराब दिमाग़ ख़राब कर देती है । जो भी शराब पीने वाला है, उससे हमें कभी अच्छे काम की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि उसका दिमाग़ कभी भी ख़राब हो सकता है; वो मूर्ख के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 164 स्कैन

नोट दिया। मैं बाहर जा रहा था। कहा कि इस पैसे से फल और रोटी खाना । मैं चुप रहा। फिर उसने हामी भराने का प्रयास किया, कहा कि खाओगे न ! मैंने झूठ तो बोलना नहीं था, कहा कि नहीं। पूछा- क्यों? मैंने कहा कि तुम्हारा पैसा हक का नहीं है। वो दुखी हो गया, कहा कि आपने तो आज दिल ही तोड़ दिया। मेरा पैसा तो फौजी से भी मेहनत का है। रात को किसी के घर में घुसकर पैसे निकालना आसान काम नहीं है । कभी पकड़े भी जा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 165 स्कैन

....तो चोरी भी बहुत बड़ा पाप है। पाप कर्मों से है रहता जिसका मन मलीन,

उसको सपने में भी परमात्म नजर आता नहीं ।।

इसलिए आपसे पाप छुड़वाए। यदि एक समय की रोटी मिले तो उसी में संतुष्ट रहना, पर धर्म न छोड़ना । साहिब खुद देख लेगा। आपके साथ दिव्य शक्तियाँ काम कर रही हैं ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 166 स्कैन

जुआ आज न मुआ कल मुआ ।।

जुआ एक-न-एक दिन आपका सर्वनाश कर देता है, इसलिए जुए से भी बचना । हक की कमाई खाना घूस नहीं लेना, दो नम्बर का काम नहीं करना और न ही भीख माँगकर खाना। अपनी मेहनत से ही खानी है । चाहे एक समय की मिले, संतुष्ट रहना। पर भूल कर भी घूस नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 167 स्कैन

शीतल होय।' आपका कोई बैरी नहीं है । सिर्फ अहंकार को ठीक कर लो।

नियमों पर चलने से वैसे ही आत्म-शक्ति बढ़ जायेगी, चेतन हो जायेगी आत्मा । आत्मा में बड़ी शक्तियाँ हैं, पर पाप कर्मों के कारण मनुष्य में ये शक्तियाँ कम हो गयीं। पहले मनुष्य इच्छा करता था तो वर्षा हो जाती थी; इच्छा करता था तो सूर्य निकल आता था । लोग सत्य बोलते थे, पाप नहीं करते थे, इसलिए ये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 168 स्कैन

दूध का मूल रूप नष्ट नहीं होता; एक स्वाद रहता है । वो कभी समाप्त नहीं होता । आप किसी भी शरीर में जाओ, मूल सुरति ख़त्म नहीं होती है । चाहे कुछ भी हो जाए, नहीं होती है । यह मूल सुरति, यह बेसिक कॉन्शियस ही आत्मा है। हालांकि इसमें मन मिल गया । चाहे पानी में खटाई डाली । खट्टा हुआ, पर मूल स्वाद ख़त्म नहीं हुआ । एक महात्मा सबमें मूल सुरति को देखता है । यह मूल सुरति सभी जीवों में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 169 स्कैन

उसे वहाँ तक लाईं । आधा घण्टा लगा । अब खड्डे के अंदर वो नहीं जा पा रहा था। फिर उन्होंने उसके टुकड़े किये और अंदर बिल में ले गयीं । इसका मतलब है कि पहले चींटी ने वहाँ जाकर सब चींटियों को आवाज़ लगाई होगी, कहा होगा कि चलो जल्दी, बहुत कुछ है खाने को । फिर कमाण्डर ने तगड़ी-तगड़ी चींटियों को चुना होगा । जैसे कुछ भारी काम होता है तो मैं भी सेवा के लिए चुनता हूँ, जो कर सकते हैं। तो उन्होंने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 170 स्कैन

लेकर जाओ और उसे पानी पिलाओ। तो मैंने उसकी पुकार सुनी। मैंने उसकी भाषा समझी। चोराचौकी में सत्संग कर रहा था तो कौवे आकर पेड़ पर बैठे । वे चिल्लाए जा रहे थे। कोई नहीं उड़ाया उनको । मैंने सुना, वो बाकियों को बुला रहे थे कि आओ, यहाँ बहुत कुछ बना है खाने को । मैंने हारकर एक को कहा कि उड़ाओ; पर पहले इसलिए नहीं कह रहा था कि सोचा यह खुद

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 171 स्कैन

जब भी आप कहीं भी जाते हैं, यह मूल सुरति होती है। यह कहाँ से आई? यही किरणें परम-पुरुष ने अपने से अलग कीं । इसी की मुक्ति चाहिए । इसने अपने को शरीर मान लिया है। यह दुखी है । इसे मत दुखाना । यह प्रभु का रूप है। इसे दुखाया तो समझो कि प्रभु को दुखाया। आप विश्वास करना। आत्मा में हरेक भाषा बोलने की ताक़त भी है । सच बताता हूँ, मैंने संसार के समस्त प्राणियों से बात की है । मैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 172 स्कैन

जो भी खाना हो, खिला दूँगा । वहाँ एक बात होती है कि पार्टी करवानी पड़ती है । आपपर मुसीबत आए तो आप कमज़ोर पड़ जाते हैं। पक्के रहें । तो वो खाते भी राक्षस की तरह हैं। मैं मीट, शराब की पार्टी नहीं दे रहा था। कुछ शांति में अशांति का सृजन कर देते हैं और कुछ अशांति में भी शांति ढूँढ़ लाते हैं। मैंने बड़ा कहा कि कुछ भी खाओ, खिला दूँगा, पर यह नहीं । वो नहीं माने। मैंने भी नहीं खिलाया। वैसे 10-15 दिन के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 173 स्कैन

के कारण इंसान निरीह जीवों की जान लेता है । जिस मृत्यु-लोक में आप बैठे हैं, केवल यहीं कर्म है, और कहीं नहीं है । इसलिए किसी का दिल मत दुखाओ। जब भी लगे कि दिल दुखा तो साँत्वना दो। यह मत सोचना कि क्या बिगाड़ेगा ।

बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो, और भी गिरजाघर हैं ।

लेकिन किसी का दिल मत तोड़ो, खास खुदा का घर है ॥

आपको पेड़ों की बात बताता हूँ; उनमें भी मूल सुरति है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 174 स्कैन

लेते हैं। वो फल भी छिपाकर रखता है । ढूँढ़ते रहो, नहीं मिलेगा। इसलिए भाई, सबमें एक आत्मा को देखो; किसी को मत मारो ।

जीव न मारो बापुरा, सबके एकै प्राण ।

हत्या कबहुँ न छूटती कोटि सुनो पुराण ॥

हम कहते भी हैं— ' धर्मराय जब लेखा माँगे, क्या मुख लेकर जायेगा॥' वो इसी मूल सुरति से लेखा लेता है । हरेक जीव का हिसाब होगा । वो कभी भी अन्याय नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 175 स्कैन

भेजकर बात करने के लिए कह रहा है। मैंने पूछा कि कैसी मदद? कहा कि सम्मोहन करो। मैंने कहा कि यह काम नहीं करूँगा मैं । मारण, वशीकरण आदि से किसी को भी तंग किया जा सकता है । किसी को भी उचाट किया जा सकता है । तब उसका दिल ही नहीं लगेगा । वशीकरण कर देंगे तो दौड़ा चला आयेगा। किसी गाँव में एक उचाट विद्या जानने वाला महात्मा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 176 स्कैन

नियमों के उल्लंघन से क्या होगा कुछ कहते हैं कि आपके सिद्धान्त कड़े हैं। मुझे पता चलता है कि मेरे आदमी ने ग़लत किया है तो फटकारता हूँ। हमारा पंथ समाज को चीज़ क्या दे रहा है ! हम सात नियम बता रहे हैं। शराब नहीं पीना, घूस नहीं लेना, पाप कर्म नहीं करना आदि नियम बाद में नहीं बताते हैं, पहले ही बताते हैं । ये हम एकाग्रता से बोल रहे हैं। जब आप देखेंगे तो अन्य लोग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 177 स्कैन

चढ़े तो अमृत पावसी, गिरे तो चकनाचूर ।।

जो भी चीज़ें मना की, वो भूलकर भी नहीं करना । जिंदगी-भर के लिए मुसीबत हो जायेगी। बचना । साहिब ने कहा—

गुरु बचना तोपे, ता ऊपर यमराजा कोपे ॥

कुछ पागल बनकर घूम रहे हैं । वो ऐसे ही नहीं हैं। वो शब्द तोड़ने वाले हैं। साहिब कह रहे हैं कि उसपर तो निरंजन भी गुस्सा करता है । कहता है कि आ बच्चे, तेरी खिचड़ी निकालता हूँ ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 178 स्कैन

मिलती है। इसलिए परम - पुरुष ने उसे अपने से डिस्कनेक्ट कर दिया । तो जिस आदमी को मैंने यह सज़ा दी, उसने बहुत बड़ी ग़लती की थी। मैंने कहा- जाओ, अब तुम मेरे पास कभी भी नहीं आना । उसने पूछा- कभी रास्ते में मिल जाओ तो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 179 स्कैन

ध्यान किसका करें

कभी-कभी कुछ लोग कहते हैं कि भक्ति करेंगे तो उससे आत्मा को शक्ति मिलेगी। नहीं ! नहीं! ऐसी बात नहीं है । यदि आत्मा को किसी चीज़ की जरूरत है तो फिर वो चीज़ आत्मा से बड़ी हो जायेगी । यदि भक्ति से आत्मा को ताक़त मिलेगी तो भक्ति आत्मा से बड़ी हो जायेगी। पर नहीं, आत्मा से

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 180 स्कैन

संभव नहीं, क्योंकि हमने उसे नहीं देखा । अत: हमें सब संशय छोड़कर गुरु

ही भक्ति, गुरु का ही ध्यान करना चाहिए।

देवी देवल जगत में, कोटिन पूजत कोय।

सतगुरु की पूजा किये, सबकी पूजा होय।।

सद्गुरु की पूजा करने से पूरे ब्रह्माण्ड की पूजा हो जाती है। वास्त गुरु परमात्मा का प्रतिनिध है । धर्म - शास्त्रों में बड़ा सुन्दर कहा है-

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें