सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।

प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:

  • गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
  • नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
  • हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
  • ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
  • कुछ शंकाओं का निराकरण

साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।

पृष्ठ 129 स्कैन

जीव ब्रह्म और माया सृष्टि चेतना का खेल है । पशु लोग स्वप्न अवस्था में हैं । मनुष्य जाग्रत में, देव तुरीया में, महान योगेश्वर तुरीयातीत में। उसके परे जो चेतना कभी नहीं बदलती, वो संत कहलाता है । 'नानक संत अकाल सदाहिं।।' उसमें विकार नहीं आ सकते हैं । लोहा था तो जंग लग सकती थी, जब पारस के स्पर्श से सोना बन गया तो कीमती हो गया । अब जंग नहीं लग सकती। एक संत ऐसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 130 स्कैन

है कि अपने असली घर पहुँच गये। नींद के बाद जब जाग्रत में आते हैं तो यह नहीं लगता कि कहाँ आए ! जानते हैं कि स्वप्न में थे, धोखा था । तो ऐसे लगता है कि कुंद अवस्था में थे । वहाँ भूख है, न प्यास, न आलस, न निद्रा । मुझे आश्चर्य लगता है हम एक बात तो कहते हैं कि आत्मा अमर है, पर कहीं व्यवहार में आत्मीयता नज़र नहीं आ रही है, व्यवहार में अनुकरण नहीं कर रहे हैं ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 131 स्कैन

वहाँ चेतना खूब है । आनन्द भी खूब है । कुछ शब्द सुरति अभ्यास भी कह रहे हैं । अन्दर धुनें हैं, उनमें खो जाता है । कुछ इसे पराकाष्ठा कह रहे हैं, पर इससे तुरीयातीत से पार नहीं जा सकते हैं। सबका अपना वजूद है । धुनें खुद ख़त्म हो जाती हैं। ‘जाप मरे अजपा मरे, अनहद भी मर जाय । सुरति समानी शब्द में, उसको काल न खाय ।।' फिर यह कौन सा शब्द हुआ ! यानी धुनात्मक शब्द नहीं है, वर्णनात्मक शब्द

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 132 स्कैन

हुई। इतने में उसने कहा कि ठीक है, निकालो 400 रुपये। मैंने तो भी कुछ नहीं कहा, तो कहा कि 250 दे दो। फिर 200, फिर 100 तक आ गया। मैंने सोचा कि पक्का कोई गड़बड़ है, कहा कि कीमत कम करो। उसने कहा— कम करो, कम करो ही बोले जा रहे हो, खुद मुँह से कहो कि कितना देना चाहते हो ! पहले 700 से 20 रुपये बोलने में शर्म आ रही थी। तो कहा कि 20

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 133 स्कैन

शुकदेव को राजा जनक को गुरु धारण करना पड़ा था, क्योंकि उनमुनि मुद्रा के विशेषज्ञ थे ।

ररंकार खेचरी मुद्रा, दसवां द्वार ठिकाना ।

ब्रह्मा विष्णु महेश्वर देवा, ररंकार को जाना ।।

फिर इन सबसे ऊपर पाँचवीं मुद्रा खेचरी है । इसमें 10वें द्वार को खोल जाना होता है । इसमें पारंगत हैं - त्रिदेव । लोग आलोचना कर रहे हैं, हम कह रहे हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 134 स्कैन

यानी कोई लाभ नहीं। रिद्धियाँ, सिद्धियाँ तो मिल जायेंगी, सुख भी मिल जाएगा, पर भवसागर से सदा के लिए छूट नहीं पाएगा। कैलास पर्वत पर भी वास पा लेगा, पर काल - पुरुष पुनः भवसागर में फेंक देगा। तभी कहा- शिवसाधन की यह गति, शिव हैं भव के रूप ।

बिन समझे यह जगत सब, परे महा भ्रम कूप ।।

क्या मनुष्य- जन्म इसलिए मिला था ? नहीं! मनुष्य - तन तो सदा के लिए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 135 स्कैन

जाय निरंजन माहिं समाई । आगे गम्य न काहू पाई ।।

ऐसे तीन लोक सब अटके । खरे सयाने ते सब भटके ।।

ऋषि मुनि गण गंधर्व अरु देवा । सब मिल करें निरंजन सेवा ।।

साधक सिद्ध साधु जो भयेऊ । इनके आगे कोई न गयेऊ ।।

सिद्ध, साधु, ऋषि, मुनि आदि जितने भी समय-समय पर इस संसार हुए, वे सब निरंजन तक ही गये । उसके आगे कोई नहीं जा पाया। सबने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 136 स्कैन

विषयों में फँसे हुए हैं; विषय भोगकर फिर विषयों में ही आकर समाते हैं । इससे कोई नहीं बच पाया । जो मेरी भक्ति पाकर उसकी युक्ति जानता है, उसका आवागमण मिट जाता है; फिर वो मातृ गर्भ में नहीं आता।

जो तुम पूछो भक्ति प्रकारा । ताका भेद सुनो अब न्यारा।।

भक्ति होय न नाचे गाये । भक्ति होय न घंट बजाये ।।

**भक्ति होय न मूरत पूजा । पाहन सेवे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 137 स्कैन

ताकी भक्ति से उतरे पारा। फिर के नहिं ले जग अवतारा ।।

भक्ति ही भक्ति भेद बहु भारी । यही भक्ति जगत ते न्यारी ।।

हे धर्मदास ! तुम बुद्धिमान हो, इसलिए संतों के संग में जाकर सत्य भक्ति को प्राप्त करो। एक पुरुष अगम है; उसको संसार नहीं जानता है । उसकी भक्ति से ही जीव संसार-सागर से पार होकर फिर वापिस नहीं आता । यही सच्ची

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 138 स्कैन

तक निर्गुण-भक्ति करते हैं, पर आप इन दोनों के पार बता रहे हैं; मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वहाँ कैसे ध्यान लगाऊँ, कैसे वहाँ की भक्ति करूँ। मुझे सगुण और निर्गुण का भेद बताकर तीसरी न्यारी भक्ति बताओ। मैं जानता हूँ कि आप सत्य हैं और आपकी सब बातें भी सत्य ही हैं । फिर साहिब ने कहा-

सुन धर्मन समरथ है न्यारा । ताको नहीं जाने संसारा ।।

योगेश्वर वह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 139 स्कैन

कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । अब निज भेद कहो परकाशा ।।

आदि न अंत हती न माया । उत्पति प्रलय हती न काया।।

आदि ब्रह्म नहीं ओंकारा। नहीं निरंजन नहिं अवतारा ।।

दश अवतार न चौवीस रूपा । तब नहिं होता ज्योति स्वरूपा ।।

नहिं तब शून्य सुमेर न भारा । कूर्म न शेष धरे अवतारा ।।

अक्षर एक न ररंकारा । त्रिगुण रूप है नहिं विस्तारा ।।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 140 स्कैन

अक्षर की सीमा में होने से काल का नाम हुआ। वो अनाम है, वो नि: अक्षर है, उसे कोई नहीं जानता है । हे धर्मदास ! वहीं मेरा वास है; वहाँ काल भी नहीं पहुँच

सकता है । उसकी जो कोई भक्ति करता है, उसका फिर कभी जन्म नहीं होता । ।

पर अब यहाँ एक बात और हो गयी। सगुण या निर्गुण भक्त भी अपने को सद्गुरु समझने लग गये हैं । वे साहिब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 141 स्कैन

रहे हैं कि दान करो, कल्याण हो जायेगा । तीर्थ करो, कल्याण हो जायेगा । नि:संदेह जब उन्हें ठेस लगी तो विरोध हुआ साहिब का । स्वाभाविक भी है। साहिब ने कहा कि निरंजन का पॉवर जो अन्दर में है, वो अपनी ताक़त से पार नहीं होने देगा। आप कथाओं में सुनते भी हैं कि ऋषि-मुनियों ने बड़ी-बड़ी तपस्या की, पर फिर कहीं काम ने वश में कर लिया, कहीं क्रोध के वशीभूत हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 142 स्कैन

हरि सेवा युग चार है, गुरु सेवा पल एक ।

तिसका पटतर ना तुला, संतन किया विवेक ॥

यह संत-मत लोप होता गया । ये निर्गुण-भक्ति वाले इस पर हावी होते गये। संतों के जाने के बाद कुछ महत्वांकाक्षी लोगों ने और उनके रिश्तेदारों ने अधिकार जमाए। पर संतमत को समझ न पाए। इसलिए अपनी निर्गुण-सगुण को भी मिला

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 143 स्कैन

सक्षम नहीं है । क्योंकि बेगाने देश में आकर उसका हंस बहुत बंधनों से बँधा है । और नाम - कमाई से या अपनी ताक़त से जीव कभी भी इन बंधनों से छूटकर उस अमर-लोक में नहीं पहुँच पायेगा। सगुण-निर्गुण दोनों भक्तियों में कमाई की बात है, गुरु का ज़्यादा महत्व नहीं है। इनमें गुरु केवल रास्ता बता देता है। अब साधक जितनी कमाई करता है, उतना ही ऊपर उठ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 144 स्कैन

जिस भी जगह ध्यान लगाएँ, वहाँ का आकर्षण खींचता है। चुंबकीय ताकतों से वो खिंचता है; पर साधक की गुरू से बात नहीं होती है। जबकि विहंगम चाल में गुरु साथ होता है, उससे पूरी-पूरी बात होती है, सब स्थानों को बताते चलते हैं । इच्छा की तीव्र गति से चलना है तो गति तेज़ हो जाती है । इच्छा से ही बल मिलता है । जैसी इच्छा की, वैसे ही होता है । यदि रुकना चाहो तो वो भी हो जायेगा। जितनी गति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 145 स्कैन

कितने तपसी तप कर डारे, काया डारी गारा।

गृह छोड़ भये सन्यासी, कोऊ न पावत पारा॥

यानी उन्हें अमर-लोक का कोई भेद नहीं है, जो कह रहे हैं कि अपनी कमाई से जाया जा सकता है । वहाँ तो कोई कृत ही नहीं है । साहिब I कह रहे हैं-

अदाकर खुद खजाने से, छुड़ा ले अपने बंदे को.....॥

**न कुछ किया न कर सका, न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 146 स्कैन

कौन नाम को सुमिरन करई । कैसे सदा पुरुष चित धरई ॥

कैसे आवागमन मिटाई । क्षर निरअक्षर कह समुझाई ॥

कहा कि वेदों में जो हज़ारों नाम हैं, यह नाम उनमें से कोई है या फिर कोई और! आप जिस नाम के सुमिरन के लिए कह रहे हैं, वो कौन सा नाम है, मुझे समझाकर कहिए, जिससे मेरा आवागमन मिटे । आगे साहिब ने कहा—

**सुनु धर्मनि तुम हंस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 147 स्कैन

हरदम सुमिरै चित्त लगाई । लोक दीप में जाइ समाई ॥

अजर अमर होइ लोक सिधावै । चौरासी बंधन मुक्तावै॥

आवागमन ताहि नहिं भाई । जरा मरण का बीज नसाई ॥

वो नाम कहने में नहीं आता है; वाणी का विषय नहीं है। वो लिखने में भी नहीं आता है। वो अकह है। बिना सद्गुरु के उसे कोई नहीं पा सकता है। पूरा गुरु होगा, वही समझा सकता है । उसी नाम को पाकर जीव चौरासी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 148 स्कैन

संत-सद्गुरु ही परमात्म-तत्व को लाकर शिष्य के भीतर छोड़ते हैं । यही नाम कहलाता है । इस नाम के बिना कोई भी जीव संसार - सागर से पार नहीं हो सकता है । यही नाम अर्थात स्वयं परमात्मा जीव को इस संसार सागर से परे अमर-देश में ले जाता है । आगे फिर कह रहे हैं-

काल तिहकाल का भेद सुनाऊँ । धर्मदास मैं तोहि लखाऊँ ॥

**हि अज्ञर का भेद निज पावै ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें