सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

करूँ जगत से न्यार

Karun Jagat Se Nyaar

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished264 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

करूँ जगत से न्यार सतगुरु मधु परमहंस जी के प्रवचनों पर आधारित हिन्दी पुस्तक है। मधु परमहंस जी जम्मू-कश्मीर के साम्बा ज़िले में राँजड़ी स्थित सन्त आश्रम से जुड़े 'साहिब बन्दगी' पन्थ के गुरु हैं, जो कबीर साहिब की सन्त-परम्परा और सत्यनाम की भक्ति का प्रचार करता है। पुस्तक का पहला संस्करण मई २०१० में सन्त आश्रम राँजड़ी से प्रकाशित हुआ। शीर्षक-पृष्ठ पर कबीर-वाणी की पंक्तियाँ हैं, जिनमें कहा गया है कि जिस गुरु से भ्रम न मिटे, उसे झूठा जानकर छोड़ देने में देर नहीं करनी चाहिए।

प्रस्तावना 'मेरा लक्ष्य' में लेखक बताते हैं कि सगुण और निर्गुण की प्रचलित भक्तियों से अलग सन्तों का मार्ग आत्मज्ञान का है। आगे के अध्याय सरल प्रश्नोत्तर-शैली में गुरु और नाम-दीक्षा के विषय को समझाते हैं:

  • गुरु ज़रूरी है; गुरु और सतगुरु में अन्तर; सतगुरु क्या करेगा
  • नाम से पहले और बाद में; नाम-दान का दिन
  • हमारा पन्थ क्या है और पन्थ के नियम
  • ऐसे करें सतगुरु भक्ति, सहज मार्ग, पाखण्डियों से बचना
  • कुछ शंकाओं का निराकरण

साहिब बन्दगी पन्थ की शिक्षाओं और आधुनिक सन्त-मत को जानना चाहने वाले पाठकों के लिए यह पुस्तक सीधा स्रोत है।

पृष्ठ 122 स्कैन

जो नर्सरी पढ़कर आया है, मास्टर के लिए आसान है। कम से कम तहजीब तो होगी न। मालिक को समझने वाला आदमी नेक होगा। पर निर्गुण वो करे जो ब्रह्मचारी है, जो सन्यासी है। निर्गुण वो करे, जो विषय विकार न करता हो।

जहाँ भोग तहाँ योग विनाशा ।।

जो भी विषय करता है, उसके लिए पंच मुद्राओं की भक्ति वर्जित है । जैसे शराबी पहलवानी नहीं कर सकता है । सिद्धान्त के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 123 स्कैन

शास्त्रों का अध्ययन कर । निर्गुण में जाना है तो पंच मुद्राओं में से कोई कर । योगी कहते हैं कि योग करो। शुकदेव जी सन्यासी थे, ब्रह्मचारी थे। गोरखनाथ ने शादी नहीं की। दत्तात्रेय आदि ने शादी नहीं की, ब्रह्मचारी थे । दुनिया तो खिचड़ी भक्ति कर रही है । बिन जाने जो भक्ति करई । सो नहीं भवसागर से तरई । एक शब्द मैंने कई बार दोहराया है—

**प्रथम पूरन पुरुष

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 124 स्कैन

बात कर रहे हैं। वो कामयाब नहीं होंगे। उसके लिए धीरता की जरूरत पड़ती है । साहिब तो कह रहे हैं-

यहाँ भोग तहाँ योग विनाशा ।।

... पर इस मुद्रा से आत्म ज्ञान नहीं मिलेगा। आदमी के शरीर में काफ़ी ताक़तें भरी पड़ी हैं। इसे नारायणी चोला कहा जाता है । इसमें सब कुछ है। जब तीसरे तिल की कोशिकाएँ जागती हैं तो बड़े आलोकिक रहस्य दिखाती हैं । हम चिकित्सा विज्ञान के

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 125 स्कैन

गोरख की अवस्था 700 साल थी । छ: योगेश्वर धरती पर हुए, जिनमें शिवजी और गोरखनाथ का महत्व है । 'शिव गोरख सो पार ना पाए । और जीव की कौन चलाए ।' शिवजी प्रथम योगेश्वर हैं और अंतिम गोरख जी हैं। इसलिए इनके ध्यान सूत्र हमारे धर्म और योग में प्रचलित हैं । गोरख जी ने मणिपूरक योग द्वारा अस्थियों और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 126 स्कैन

प्रलय हो गयी, तबका ब्रह्मचारी घूम रहा हूँ । पलटू साहिब भी कह रहे हैं. 'कोटि प्रलय हो गयी, हम न मरण हारा ।' मौत क्या है ! यह चार अवस्थाओं का खेल है— सुषुप्ति, स्वप्न, जाग्रत, तुरीया । हम इन चार में घूमते रहते हैं । सुषुप्ति अत्यंत कुंद अवस्था है । जब भी वहाँ पहुँच जाता है इंसान तो उसकी चेतना कुंद हो जाती है । आपको इन अवस्थाओं में इसलिए भुलाया गया कि आप पिछले जन्मों की सुधि न पा सकें, यह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 127 स्कैन

में तो लोग कहते हैं कि महाप्रज्ञा अवस्था में हैं, पर यह आसान नहीं है । इसमें मन पर कण्ट्रोल होता है बड़ा, पर पूरा नहीं होता है । कुछ अंग कण्ट्रोल में आ जाते हैं । चेतना की बड़ी अवस्थाएँ देख सकते हैं । महायोगेश्वर इसमें पहुँच जाते हैं । मन माया में होता है, पर वो बहुत कण्ट्रोल में होता है । जैसे आदमी कॉमा में पहुँच जाता है तो रक्त तो चलता है, पर बंदा क्रिया नहीं कर पाता है । इस तरह मन उसमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 128 स्कैन

यानी तन भी, मन भी, सुरति - निरति भी स्थिर हो तो कल्पांतर की साधना से तुलना नहीं हो सकती है। आत्म अनुभूति कर लेंगे, पर एक पल ऐसा नहीं आता। मन-माया आत्मा को 24 घण्टे भटका रहे हैं । मन हरेक अवस्था में होता है । साधक महाशून्य की सृष्टियों में जाता है तो भी मन में होता है । जो सौर मण्डल को देख रहे हैं, ऐसे अनन्त विराट् एक-एक शून्य में समा जायेंगे। सोचें कि महापुरुष कितने बड़े

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 129 स्कैन

जीव ब्रह्म और माया सृष्टि चेतना का खेल है । पशु लोग स्वप्न अवस्था में हैं । मनुष्य जाग्रत में, देव तुरीया में, महान योगेश्वर तुरीयातीत में। उसके परे जो चेतना कभी नहीं बदलती, वो संत कहलाता है । 'नानक संत अकाल सदाहिं।।' उसमें विकार नहीं आ सकते हैं । लोहा था तो जंग लग सकती थी, जब पारस के स्पर्श से सोना बन गया तो कीमती हो गया । अब जंग नहीं लग सकती। एक संत ऐसी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 130 स्कैन

है कि अपने असली घर पहुँच गये। नींद के बाद जब जाग्रत में आते हैं तो यह नहीं लगता कि कहाँ आए ! जानते हैं कि स्वप्न में थे, धोखा था । तो ऐसे लगता है कि कुंद अवस्था में थे । वहाँ भूख है, न प्यास, न आलस, न निद्रा । मुझे आश्चर्य लगता है हम एक बात तो कहते हैं कि आत्मा अमर है, पर कहीं व्यवहार में आत्मीयता नज़र नहीं आ रही है, व्यवहार में अनुकरण नहीं कर रहे हैं ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 131 स्कैन

वहाँ चेतना खूब है । आनन्द भी खूब है । कुछ शब्द सुरति अभ्यास भी कह रहे हैं । अन्दर धुनें हैं, उनमें खो जाता है । कुछ इसे पराकाष्ठा कह रहे हैं, पर इससे तुरीयातीत से पार नहीं जा सकते हैं। सबका अपना वजूद है । धुनें खुद ख़त्म हो जाती हैं। ‘जाप मरे अजपा मरे, अनहद भी मर जाय । सुरति समानी शब्द में, उसको काल न खाय ।।' फिर यह कौन सा शब्द हुआ ! यानी धुनात्मक शब्द नहीं है, वर्णनात्मक शब्द

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 132 स्कैन

हुई। इतने में उसने कहा कि ठीक है, निकालो 400 रुपये। मैंने तो भी कुछ नहीं कहा, तो कहा कि 250 दे दो। फिर 200, फिर 100 तक आ गया। मैंने सोचा कि पक्का कोई गड़बड़ है, कहा कि कीमत कम करो। उसने कहा— कम करो, कम करो ही बोले जा रहे हो, खुद मुँह से कहो कि कितना देना चाहते हो ! पहले 700 से 20 रुपये बोलने में शर्म आ रही थी। तो कहा कि 20

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 133 स्कैन

शुकदेव को राजा जनक को गुरु धारण करना पड़ा था, क्योंकि उनमुनि मुद्रा के विशेषज्ञ थे ।

ररंकार खेचरी मुद्रा, दसवां द्वार ठिकाना ।

ब्रह्मा विष्णु महेश्वर देवा, ररंकार को जाना ।।

फिर इन सबसे ऊपर पाँचवीं मुद्रा खेचरी है । इसमें 10वें द्वार को खोल जाना होता है । इसमें पारंगत हैं - त्रिदेव । लोग आलोचना कर रहे हैं, हम कह रहे हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 134 स्कैन

यानी कोई लाभ नहीं। रिद्धियाँ, सिद्धियाँ तो मिल जायेंगी, सुख भी मिल जाएगा, पर भवसागर से सदा के लिए छूट नहीं पाएगा। कैलास पर्वत पर भी वास पा लेगा, पर काल - पुरुष पुनः भवसागर में फेंक देगा। तभी कहा- शिवसाधन की यह गति, शिव हैं भव के रूप ।

बिन समझे यह जगत सब, परे महा भ्रम कूप ।।

क्या मनुष्य- जन्म इसलिए मिला था ? नहीं! मनुष्य - तन तो सदा के लिए

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 135 स्कैन

जाय निरंजन माहिं समाई । आगे गम्य न काहू पाई ।।

ऐसे तीन लोक सब अटके । खरे सयाने ते सब भटके ।।

ऋषि मुनि गण गंधर्व अरु देवा । सब मिल करें निरंजन सेवा ।।

साधक सिद्ध साधु जो भयेऊ । इनके आगे कोई न गयेऊ ।।

सिद्ध, साधु, ऋषि, मुनि आदि जितने भी समय-समय पर इस संसार हुए, वे सब निरंजन तक ही गये । उसके आगे कोई नहीं जा पाया। सबने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 136 स्कैन

विषयों में फँसे हुए हैं; विषय भोगकर फिर विषयों में ही आकर समाते हैं । इससे कोई नहीं बच पाया । जो मेरी भक्ति पाकर उसकी युक्ति जानता है, उसका आवागमण मिट जाता है; फिर वो मातृ गर्भ में नहीं आता।

जो तुम पूछो भक्ति प्रकारा । ताका भेद सुनो अब न्यारा।।

भक्ति होय न नाचे गाये । भक्ति होय न घंट बजाये ।।

**भक्ति होय न मूरत पूजा । पाहन सेवे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 137 स्कैन

ताकी भक्ति से उतरे पारा। फिर के नहिं ले जग अवतारा ।।

भक्ति ही भक्ति भेद बहु भारी । यही भक्ति जगत ते न्यारी ।।

हे धर्मदास ! तुम बुद्धिमान हो, इसलिए संतों के संग में जाकर सत्य भक्ति को प्राप्त करो। एक पुरुष अगम है; उसको संसार नहीं जानता है । उसकी भक्ति से ही जीव संसार-सागर से पार होकर फिर वापिस नहीं आता । यही सच्ची

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 138 स्कैन

तक निर्गुण-भक्ति करते हैं, पर आप इन दोनों के पार बता रहे हैं; मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वहाँ कैसे ध्यान लगाऊँ, कैसे वहाँ की भक्ति करूँ। मुझे सगुण और निर्गुण का भेद बताकर तीसरी न्यारी भक्ति बताओ। मैं जानता हूँ कि आप सत्य हैं और आपकी सब बातें भी सत्य ही हैं । फिर साहिब ने कहा-

सुन धर्मन समरथ है न्यारा । ताको नहीं जाने संसारा ।।

योगेश्वर वह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 139 स्कैन

कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । अब निज भेद कहो परकाशा ।।

आदि न अंत हती न माया । उत्पति प्रलय हती न काया।।

आदि ब्रह्म नहीं ओंकारा। नहीं निरंजन नहिं अवतारा ।।

दश अवतार न चौवीस रूपा । तब नहिं होता ज्योति स्वरूपा ।।

नहिं तब शून्य सुमेर न भारा । कूर्म न शेष धरे अवतारा ।।

अक्षर एक न ररंकारा । त्रिगुण रूप है नहिं विस्तारा ।।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 140 स्कैन

अक्षर की सीमा में होने से काल का नाम हुआ। वो अनाम है, वो नि: अक्षर है, उसे कोई नहीं जानता है । हे धर्मदास ! वहीं मेरा वास है; वहाँ काल भी नहीं पहुँच

सकता है । उसकी जो कोई भक्ति करता है, उसका फिर कभी जन्म नहीं होता । ।

पर अब यहाँ एक बात और हो गयी। सगुण या निर्गुण भक्त भी अपने को सद्गुरु समझने लग गये हैं । वे साहिब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 141 स्कैन

रहे हैं कि दान करो, कल्याण हो जायेगा । तीर्थ करो, कल्याण हो जायेगा । नि:संदेह जब उन्हें ठेस लगी तो विरोध हुआ साहिब का । स्वाभाविक भी है। साहिब ने कहा कि निरंजन का पॉवर जो अन्दर में है, वो अपनी ताक़त से पार नहीं होने देगा। आप कथाओं में सुनते भी हैं कि ऋषि-मुनियों ने बड़ी-बड़ी तपस्या की, पर फिर कहीं काम ने वश में कर लिया, कहीं क्रोध के वशीभूत हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें