सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'कबीरपंथी शब्दावली' कबीरपन्थ में गाए जाने वाले शब्दों (भजनों और पदों) का एक बड़ा संग्रह है। मुखपृष्ठ के अनुसार इसे कबीराश्रम के आचार्य, परमार्थी वंश के भारत-पथिक स्वामी श्री युगलानन्द बिहारी ने तैयार किया। स्वामी युगलानन्द कबीरपन्थी ग्रन्थों के संग्रह, शोधन और प्रकाशन के लिए जाने जाते हैं, और खेमराज श्रीकृष्णदास से छपे कई कबीरपन्थी ग्रन्थों से उनका नाम जुड़ा है।

ग्रन्थ कबीरपन्थ की परम्परागत वन्दना 'सतसुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुरुष मुनीन्द्र करुणामय कबीर' से आरम्भ होता है। इसके शब्दों में सत्यनाम, सतगुरु की महिमा, काल और माया से छुटकारा, सत्यलोक और आत्मा की यात्रा जैसे कबीरपन्थ के प्रिय विषय गाए गए हैं। ऐसे संग्रह सत्संग, आरती और पर्वों पर गाने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यह ग्रन्थ पन्थ के जीवित भक्ति-संगीत का भी दस्तावेज़ है।

यह खेमराज श्रीकृष्णदास, श्रीवेङ्कटेश्वर प्रेस, मुम्बई का प्रकाशन है और यह प्रति सितम्बर २०१६ (संवत् २०७३) के संस्करण की है, जो पुणे के हडपसर स्थित प्रेस में छपी। ९६८ पृष्ठों का यह संग्रह कबीरपन्थी भक्तों और निर्गुण भक्ति-काव्य पर काम करने वालों के लिए उपयोगी है।

पृष्ठ 505–524, कुल 968 में से
पृष्ठ 505
स्थायी लिंक
पृष्ठ 505 स्कैन

शब्दावली

(४९१)

छूटे की काहु न जानी ॥ २३ ॥ घटकी किया रहनि रहाई ।
कालहुते तिनहु डहकाई ॥

सा०-बन्दिछोर मम शब्द है, काटे जमके बन्द ॥ लैराखे
सतलोकमें, चले काल कटि फन्द ॥ २ ॥ ऐसे कारजको शब्द
है, जो तोड़े कुलकान ॥ लै राखे सतलोकमें, करै शब्द पहि-
चान ॥ ३ ॥ शब्द हमारा जो लहै, चले न जमका जोर ॥
काले मारे छय करै, हंसा पहुँचै ओर ॥ ४ ॥ सतलोकमें पहुँ-
चिया, अमरित भोजन पाइ ॥ जोग जुगंतर रम रहै, कहैं कवीर
समझाइ ॥ ५ ॥

रमैनी-यह दुनिया झूठे रंगराची । झूठौ उपाई करे कर नाची
॥ २४ ॥ झूठेसे परतीत कराई । ताते सृष्टी काल सुख जाई ॥
कालक काहु मरम न पावा । काल सबन मिल खसम दिठावा
॥ २५ ॥ काल रूप बरते घट मांही । काल लगन नर आवै
जाहीं ॥ काल सबनपै भेष धरावै । कालक दीन सिमरफल पावै
॥ २६ ॥ सो फल चाखै हुआ उड़ावे । हाथ पिछौरै शीश
डुलावै ॥ सेवा कर पंछी पछताई । ऐसे जीव काल सुख जाई
॥ २७ ॥ अस जिन जानौ पंछि भुलाना । जनम हार जग जिय
पछताना ॥ शब्द हमारे जो फल होई । सो फल कालसु माँगौ
लौई ॥ २८ ॥ कहौ काल कहाँते देई । नंगक आस धोवि का लेई ॥
ऐसे कर कर जग डहकावा । जैसे आगी वनधौं लावा ॥ २९ ॥
अस इन लोगन घर मत कीना । घरके मते अपन पौं लीना ॥
जैसे नाद सो भ्रिग भुलाई । समुझे नहीं पारधि दुखदाई ॥ ३० ॥
नाद सुनाइ प्रान हत कीनौ । ऐसे काल जीव हत कीनौ ॥ ज्यों
जल मध्ये मीन रहाई । निसवासर आपनौ भछ खाई ॥ ३१ ॥
तहाँ पारधी बंशी लाई । गेंडुआ चार तहाँ लटकाई ॥ मीन न

पृष्ठ 506
स्थायी लिंक
पृष्ठ 506 स्कैन

(४९२)

कबीरपंथी—

जाने कहाँ ते आवा । लालच लागे जीव गवाँवा ॥३२॥ पतंग
न चीन्है जोत की अहाँ । यहाँ न जान यह मोहिँ दहाँ ॥ जो
तो जाने तऊ न डरई । बिन जाने वह नाश जो करई ॥ ३३ ॥
स्वानको स्वान कहाँते आवा । भूसि भूसि उन जीव गवाँवा ॥
अपनो प्रतिमा देखि डराना । ऐसे भरम भरमि पछताना ॥३४॥
कहा केहरिको केहर कीनौ । केहर जाइ रूप जिय दीनौ ॥ ताको
किनहु विचार न कीनौ । यह विचार कोइ ज्ञानी चीनौ ॥ ३५ ॥
यह अच्छर चीन्हहु रे भाई । हिन्दू तुरुकसे कई समुझाई ॥
छाडे नहीं तीरथ वरत आसा ॥ पाप पुत्रको कीनी नासा ॥३६॥
छोडे नहीं गृह दार सुयारी । शबद छाड़ भये अलप अहारी ॥
छाड़ राज पाहन सिर नायो । छाड़िनि तोशः हम कछु न
चलायो ॥ ३७ ॥ औँधूको सतगुरु कर जाना ॥ अंधाके मन
औँधू माना ॥ प्रथम कहैं सुत आसन कीजे । मन पवनाको बस
कर लीजे ॥ अनहद नाद रहै भरपूरी । अब हमते शंसै गो दूरी ॥
इंगला पिंगला सुषमन जागी । दसौ द्वार तब तारी लागी ॥
दीपक रूप निरंजन देखा । जोत सरूप निरंजन पेखा ॥
घटही मांहि निरंजन पाया । कहैं जु आवागमन मिटाया
॥ ३८ ॥ एक कहैं हम अम्बर भयऊ । एक कहैं हम पच्छहि
लयेऊ ॥ ऐसी बाजी काल दिखावे । प्रान पयान काम नहीं
आवे ॥ ३९ ॥ यह मिल औँधू सबहन सीका । अगम पंथको
कहैं जो फीका ॥ कालके फंद पडे सब लोई । साची कहौँ न माने
कोई ॥ ४० ॥ सांचे मरन न काहू पावा । कालक फंदा जग
डहकावा ॥ वेद कितेब फंद यक कीना । जैसे कीर जाल बुन
लीना ॥ ४१ ॥ तेहि फंद अटके सब कोई । हम चीन्है बिन बड
दुख होई ॥ ऐसो फंद जुग जुग चलि आवा । सेवक स्वामी सब

पृष्ठ 507
स्थायी लिंक
पृष्ठ 507 स्कैन

शब्दावली

(४९३)

डहकावा ॥ ४२ ॥ कालै धौ परपंच बनाये । ये परपंच न काहु पाये ॥ तेहिंते बचिके बाहिर आये । हुए निनार सो हंस कहहाये ॥ ४३ ॥ हंस होइ बहुते सुख पावा । जोनी संकट बहुरि न आवा ॥ हंस चाल चले जो कोई । ताको आवागमन न होई ॥ ४४ ॥ चाल बिना लागै बड बारा । तहवां नाही दोष हमारा ॥ यही बात कहै समझाई । तेई हंसको धोख छुडाई ॥ ४५ ॥

सा०-कहत कवीर हंसनते, धरमराइको लूट ।

अमरको निहचल करौं, भवजल जाई छूट ॥ ६ ॥

रमैनी-जीव काजको हम चलि आये । आइ देसको मंझा पाये ॥ मंझा लीना देस हम आई । राजा खोट अनीत तहांई ॥ ४६ ॥ रइयत कर कर मार उजारी । ऊंचेते नीचे ले डारी ॥ नीचे डारे सब संसारा । हमरे शब्द बिनु नाहि सहारा ॥ ४७ ॥ सेवा करै जस मोलक लीनौ । सहस आस उन विनती कीनौ ॥ उहिको पच्छ करै जो कोई ॥ सोच विचार रहै पुन सोई ॥ ४८ ॥ रहै दुचित वह चैन न लेई । जस घरही मार घरही बध देई ॥ हाथक दीना खाइ अधीना । बाकी अटक रहै लौलीना ॥ ४९ ॥ अस जिव काम किये मन ऐई । जस पकड बहलिया दुख देई ॥ जो भावे सो करै विचारा । ऐसे काल जगत यह मारा ॥ ५० ॥ तेई कालको मरम न पावा । सेवा संजम बहुत दिढावा ॥ छोडे गिरह परिवार घनेरा । कह सो गुरु भला कर मेरा ॥ ५१ ॥ कहौ गुरु कहवाँते आवा । कहो गुरु कौनै समझावा ॥ इतनी बुझ न करै अधीना । फटी आँख न कहैं हम चीन्हा ॥ ५२ ॥ घरे गुरु घरही घर चेला । जैसे उठरू चले अपेला ॥ कान न करै कहौ नहीं मानै ॥ जहँ जहँ रुचै तहँ तहँ तानै ॥ ५३ ॥ अस विचार इन सब मिल कीना । झूठे खसमहि सरबस दीना ॥

पृष्ठ 508
स्थायी लिंक
पृष्ठ 508 स्कैन

(४९४)

कवीरपंथी-

कोई कहै राम कोइ रहमाना । ब्रह्मज्ञानी एककै जाना ॥ ५४ ॥
ब्रह्मज्ञान बाँचे नहीं कोई । पानी मिलै कौन सिंधि होई ॥ वाको
सुख यह कैसे पावै । यह बैठे वह खाइ उडावै ॥ ५५ ॥

साखी०—ऐसे डूबे षट् दर्शन, और सकल संसार ।

कविरा हमरे शब्द विनु, कोइ न पावै पार ॥ ७ ॥

रमैनी-लोग कहैं हमही होय स्याना । साँच कहौं कोई नहीं
माना ॥ काम झरै कन्दूप नित झरई । ताको कोइ विचार न
करई ॥ ५६ ॥ कंदरप यह निकस उपजाना । ताको विरही छटी
बखाना ॥ जेहि पिता पुत्रको पालै । जीवन जनम सुफल कर
जाने ॥ कहैं हमारो आगो चलिहै । चीन्है नहीं कालको बलि
है ॥ ५७ ॥

साखी—तैसहि सुता दिढावै, अपने वसीठ चलान ।

दान दहेज दे कर जोरै, कहूं कि उन सरमान ॥ ८ ॥

रमैनी—कहु कौनसी कर यहु आवै । ताको सब मिल माथ
नवावै ॥ रहौ पछताई काल धर खावा । जनम जनम पाछे
पछतावा ॥ ५८ ॥

सा०—मानै शब्द बंदि जम छूटै, बातै सुनत भयान ।

कहैं कवीर नर भोइ, लोके वेद भुलान ॥ ९ ॥

रमैनी—छाड़हु लाज और छाड़हु बडाई । छाड़हु झूठ जो
कथा चलाई ॥ छाड़हु पाखंड छाड़हु भेषा । छाड़हु सब पापन-
को लेषा ॥ ५९ ॥ छाड़हु तीरथ वरत फल भाई । तजौ जोग
आतम समझाई ॥ तजौ आसन जो बैठक दीना । छाड़हु सुन्न
सिखर मन चीना ॥ ६० ॥ चीन्हो जस हम जो चिन्हावै ।
अपर करै सतलोक पठावै । सुन्न सिखरमैं धरम अन्याई । तिह
डहकेको शक्ति पठाई ॥ ६१ ॥ माता बहनी भनजी होई ॥

पृष्ठ 509
स्थायी लिंक
पृष्ठ 509 स्कैन

शब्दावली

(४९५)

मिहरी सुता हुइ बैठी सोई ॥ औरो कुल बहु भांत बनाई। वरन चारमें सब डहकाई ॥ ६२ ॥ जोगियन तपियन अपडर कीना। भाज भाज उन बनखंड लीना ॥ तिनको खनि खनि कंद खवावे। गिरह दारा सुख सबै छुटावे ॥ ६३ ॥ एक जनम भर मिथ्या खोवै। एक जो गुफाके माहीं सोवै ॥ एक जोग जग उदासी फिरई। मन मथ जोग प्रान हत करई ॥ ६४ ॥ एक नगन हुइ आपु दिखावै। चौहटे नट जस पसू नचावै ॥ ऐसे तीनों लोक नचावे। धरम रायको मरम न पावै ॥ ६५ ॥ धरम अहै परपंची देवा। उनहू कीन अमलको भेवा ॥ सकती लै परपंच बनाये। जुग जुग जीव सबै डहकाये ॥ ६६ ॥ वेद कितेब फंद एक कीनौ। मन बच करम सबै जुग लीनौ ॥ वेदहि रच रच ग्रंथि जु दीना। वेद विचारै पेर न चीन्हा ॥ ६७ ॥ तिन ग्रंथिन अटके सब कोई। तिनते छुटत बडो दुख होई ॥ तिन ग्रंथिन जोरे छुटाऊँ। करि अमर सतलोक पठाऊँ ॥ ६८ ॥ अक्षर कहै सो कीजै भाई। हंस होइ सतलोकै जाई ॥ पांच दूत यहि तनमें जाना। यह तो धरम राइका बाना ॥ ६९ ॥ परधन त्रिया क्रोध विकारो। लोभ मोह तिशानाको जारो ॥ पांच पचीसको संग्रह छूटे। धरम राइको जम कुल लूटे ॥ ७० ॥ सत शब्दमें डोर समावै। रहनि गहनि सतलोकै पावै ॥ विनु रहनी कछु काज न होई विनु गहनी सतलोक न कोई ॥ ७१ ॥

साखी-कह कवीर निरमल होय, काट करमके फंद ।

अमरलोक निहचल भये, जुग जुग करे अनन्द ॥१०॥

इति निरख प्रबोधकी रमैनी सम्पूर्ण शुभम् ।

पृष्ठ 510 स्कैन

(४९६)

कवीरपंथी-

अथ ज्ञानचौतीसा प्रारंभः ।

कक्का-केता कहे कवीर कहा कोई नहि मानै । कायामैं कर-
तार, नाहिं कोई पहिचानै । कर्म बन्ध संसार, काल सों नहिं
बचन है । अरे हाँ अवधू ! काम कोध हंकार, कल्पना कठिन
है ॥ १ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 511 स्कैन

शब्दावली

(४९७)

कि, लोभ निवारहू । क्षमा शील सन्तोष, सत्य हियमा धरो ।
अरे हाँ अवधू ! परख, बोलता ब्रह्म चीन्ह ताके करो ॥ ७ ॥

जन्मा-जग जीवन जगदीस, जगत गुरु जीव है । जाने जान
सुजान, सोई निज पीव है ॥ खोजो जो नव खण्ड, भेद निज
कहि दिया । अरे हाँ अवधू ! जुग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 512 स्कैन

(४९८)

कवीरपंथी-

णणा-नन्ना निरगुन निरंकार, निरञ्जन सब जपे । नहि रूप
नहि रेख, ताहीको सब थपे ॥ जहाँ नहीं तहाँ सही, सही तहाँ
नहि किया । अरे हों अवधू ! नर अज्ञानी असल भिटाय,
नकल सिर पर लिया ॥ १६ ॥

तत्ता-तत्त्व यही निज सार, और कहु ना मिले । तुही तुही

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 513 स्कैन

शब्दावली

(४९९)

फहम अकला विना ॥ फिरते रहे खुलान, फिकर दिलमें रही ।
अरे अवधू ! फिकर मिटे दिल माहिं, फकीरी तब सही ॥२२॥

बब्बा-बिबि अक्षर ठहराय, वृछ जो राखि हों। वेद शास्त्र बहु
ग्रन्थ, अदभुत भाखिहों ॥ बकता बकत विस्तार, बहु विधि ले
बढा।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 514 स्कैन

(५००)

कवीरपंथी—

सुमिरन करै । अरे हों अवधू ! सुकृत पडे न चीन्ह, नहीं संसै
टरै ॥ २९ ॥

षष्ण-षोजो खोजी होय, षोज नाही मिलै । खोजी खोज
सिरी न, कहो तुम कहाँ चले ॥ जहाँ मिलनकी मौज, खोज
तहाँ ना किया । अरे हों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 515 स्कैन

शब्दावली

(५०१)

सा०-मनभवंरा यह कठिन है, विषय लहर लपटाय ।

ताहि संग रमता बहे, फिर फिर भटका खाय ॥ १ ॥

खरखा-खलककी खबर नहीं, ख्वाब ख्यालमें भूला ॥ खाना दाना जोडा घोडा, देख जवानी फूला ॥ खासा पलंग सेज बनि तोशक,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 516 स्कैन

(५०२)

कबीरपंथी—

सा०—ऊपर माला जटा जनैऊ, माथे तिलक सुहाय ।

संसै सोग घटभीतर, अंदर मैल रहाय ॥ ६ ॥

चन्ना-चित चेनो चतुर चिकनियाँ, चैन कहा तुम सोया ।
चतुराई सबभार परैगी, जन्म अकारथ खोया ॥ चौथा पन तेरो
आय लगा, अजहुँ चेत गुरु ज्ञानी ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 517 स्कैन

शब्दावली ।

(५०३)

जन्मा-इशक बिना मिले नहीं साहब, केतो भेख बनाये । इशक
खुशक न छिपे छिपाये, के तो कोई छिपावे ॥ इत उत यहाँ उहाँ
सब त्यागो, निहचे गहो गुरु शरना । याहीसे हो दुख नसे, मिटे
जनम औ मरना ॥

सा०-आदि नाम है जा हिये, सोईं गुरु है सार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 518 स्कैन

(५०४)

कवीरपंथी—

कहूँ निजघर तेरा । केहि कारन तुम भरमत डोडौ, तन तज
कहाँ बसेरा ॥

सा०—को रक्षक है जीवका, गहो ताहि पहिचान ।

रक्षकके चीन्हे बिना, अन्त होयगी हान ॥१४॥

णणा-गुणातीत निर्गुण अविनासी, दयानिधि सुखसागर । निह-
चल ठौर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 519 स्कैन

शब्दावली

(५०५)

सा०-ऐसा सुख घर छाड़के, आगे दुखका भार ।

भर्मेवस जिव भेद न जाने, लखै न शब्द हमार ॥ १८ ॥
धध्या-धर्म धर्मकर सबै पुकारै, धर्महिं चीन्ह न पावै । धर्मराय
तिहुँ लोकहिं प्रासे, जीवत बाँध झुलावै ॥ घोखा दे सबको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 520 स्कैन

(५०६)

कवीरपंथी-

सा०-फेर फेर नर भर्म बस, भर्महिं भटका खाय ।

तीरथ बरत लगी जिव भरमें, उरसर प्यास न जाय ॥२२॥
बब्बा-ब्रह्म बसत सरव भूतमें, दुनिया भाव न होई । वर्तमान
चित् चेतत नाहीं, भूत भविष्य बिलोई ॥ बड़े बड़े विषम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 521 स्कैन

शब्दावली

(५०७)

सा०-गुरु प्रताप भये जोर जिव, निबल भया मन चोर ।

तस्कर लाग न पावई, जो गढपति करै अंजोर ॥२६॥

रर्ग-रहनी रहै रजनी नहिं चंपै, रमे सतगुरु बानी । रहनी बाती जीत उजियारे, जाते होय न हानी ॥ रमता राम काम कर अपना, सपना सब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 522 स्कैन

(५०८)

कबीरपंथी-

बध्या-षलक तजै षलक मन रोचै, नर षोये जात सब कामा ।
षबर नहीं घर षर्च बुटाना, चेतो रमता रामा ॥ षोल कपाट चित
चेतो अजहुँ, वाहिदसे लो लावो । ष्वाब ष्याल कर दूर दिवाना,
हिरदे नाम समावो ॥

सा०-षाल भरी है वायुसों,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 523 स्कैन

शब्दावली

(५०९)

अथ चौतीसा प्रारम्भः ॥

(बीचक का)

प्रथम ओंकार ॥

ॐ ओंकार-आदिहि जो जाने । लिखिके मेटि ताहि फ़िरि माने॥
ओंकार कहै सब कोई । जिनहु लखा सो बिरलै होई ॥ १ ॥

चौतीसा ॥

कका-कमल किरणिमें पावै ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 524 स्कैन

(५१०)

कबीरपंथी—

पारो ॥ घटंहीं ज्योति उजियारी करै । जो कछु जानि जानि
पर जै ॥ ८ ॥

झझा-झइझा अरुझि सरुझि कित जाना । हीढत दूढत जाय पराना ॥
कोटि सुमेरू दूढि फिरि आवै । जो गढ गढ़ा गढ़हि सो पावै ॥ ६ ॥
अजा-नन्ना निरर्खत नगर सनेहू । आपन करु निरुवार संदेहू ॥
नहिं देखो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें