सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीरपंथी शब्दावली

Kabirpanthi Shabdavali

स्वामी श्री युगलानन्द विहारी द्वारा

स्रोत: Kabirpanthi Shabdavali - Yugalanand Vihari · श्री युगलानन्द विहारी (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished968 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'कबीरपंथी शब्दावली' कबीरपन्थ में गाए जाने वाले शब्दों (भजनों और पदों) का एक बड़ा संग्रह है। मुखपृष्ठ के अनुसार इसे कबीराश्रम के आचार्य, परमार्थी वंश के भारत-पथिक स्वामी श्री युगलानन्द बिहारी ने तैयार किया। स्वामी युगलानन्द कबीरपन्थी ग्रन्थों के संग्रह, शोधन और प्रकाशन के लिए जाने जाते हैं, और खेमराज श्रीकृष्णदास से छपे कई कबीरपन्थी ग्रन्थों से उनका नाम जुड़ा है।

ग्रन्थ कबीरपन्थ की परम्परागत वन्दना 'सतसुकृत आदि अदली अजर अचिन्त पुरुष मुनीन्द्र करुणामय कबीर' से आरम्भ होता है। इसके शब्दों में सत्यनाम, सतगुरु की महिमा, काल और माया से छुटकारा, सत्यलोक और आत्मा की यात्रा जैसे कबीरपन्थ के प्रिय विषय गाए गए हैं। ऐसे संग्रह सत्संग, आरती और पर्वों पर गाने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए यह ग्रन्थ पन्थ के जीवित भक्ति-संगीत का भी दस्तावेज़ है।

यह खेमराज श्रीकृष्णदास, श्रीवेङ्कटेश्वर प्रेस, मुम्बई का प्रकाशन है और यह प्रति सितम्बर २०१६ (संवत् २०७३) के संस्करण की है, जो पुणे के हडपसर स्थित प्रेस में छपी। ९६८ पृष्ठों का यह संग्रह कबीरपन्थी भक्तों और निर्गुण भक्ति-काव्य पर काम करने वालों के लिए उपयोगी है।

पृष्ठ 186–205, कुल 968 में से
पृष्ठ 186 स्कैन

(१७८)

कवीरपंथी—

कहत हैं कवीर तीन अंक जोरि, मोरि स्वास इंगला औ पिगलामें तानि लै ॥ ७७ ॥

द्वैत मत खंडन अद्वैत भाव मण्डन है, सगुन विहंडता बढावत ककार यह ॥ विभव बढावत कढावत भवसागर तैं, सुमति बढावन वकार है सार यह ॥ चित्त चितानन्द भावफन्दको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 187 स्कैन

शब्दावली

(१७९)

जिते जगमाहि किते पापके पूर भरे, करे चूर चूर नेक कक्काके लगाये ते । चित्तकी विपत्ति केती फोरि डारी छिन माहिं, धरि धरि ध्यान वाहि वक्वा उर लाये ते ॥ फूलत कमल दल लोचन छिनक माहिं, रटि रटि राग त्यों रकार गुण गायेते । ताहिंते कहत हैं कवीर तीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 188 स्कैन

(१८०)

कवीरपंथी-

करि ध्यान भयो निर्मल वकारको ॥ अमरहिं लोक अरु अमर है नाम जाको, अमर विहार वन वाही है रकारको। ताहिंते कहत हैं कवीर तीन अंक जोरि, नेक मोर हिये भवसागरके पारको ॥ ८६ ॥

करण कहावे वही कारण कहावे वही, करता कहावे वही जानो जो ककार हैं ॥ सुखके समुद्र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 189 स्कैन

शब्दावली

(१८१)

कायाहीकी सिद्धि सो ककार मांझ जानि लीजै, दयाहूकी सिद्धि सो वकार माहि जानिये । भक्तिका बढौनि ज्ञान ध्यानको बढौनि चित्त, चेतन चढौनि सो रकारहीमें मानिये ॥ दया उर धारि काहू जीव ना विदारि हरे, हरे पग धारि पूरा गुरु चित्त आनिये । ताहिते कहत हैं कवीर तीन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 190 स्कैन

(१८२)

कवीरपंथो-

दोषको हरनहार जानिलै रकार है ॥ ताहिते कहत हैं कवीर तीनि अंक जोरि, मोरि मोरि देख धाय धाय धार धार है ॥ ९५ ॥

सिद्धिनको राजा सब रिद्धिनको राजा, नव निद्धिनको राजा राजै प्रगट ककार जू ॥ ज्ञान औ विज्ञान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 191 स्कैन

शब्दावली

(१८३)

क्रोध अघ फाँसे सोई विविधि वकार यो ॥ रविकोसो मंडल है तेज पुंज खण्डल है, विद्युत विहंडल है डंडल रकार यो। ताहिंते कहत हैं कवीर तीन अंक जोरि, मोरि मोरि देख हिये हाजिर अकार यो ॥ ९९ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 192 स्कैन

(१८४)

कवीरपंथी—

उर देवी जाये विविधि उपासना है, सब शिरमौर राख्यौ बीन
बीन छानिके ॥ २ ॥

एकोत्तर शतक कह्यो साहब कवीर जू को, सुने तू महातमको
नाहीं वार पार है । प्रात उठि पढे जो पै सुने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 193 स्कैन

विनय रत्नावली प्रारम्भः ।
स्वामी परमानन्दजी विरचित ।

दोहा-सत्य कबीर कृपायतन, तन धरि जिवके काज ।
मो सम वायस मलिन भव, तव पद नलिन जहाज ॥१॥
भक्ति गरीबी दीजिये, नाथ कीजिये नेह ।
और दौर मन चूर भय, होस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 194 स्कैन

(१८६)

कवीरपंथी—

सुख साज घनो गज वाजि घनो, सब शोक समाज घनो
जिवकेरो । धन द्रव्य ले नर्कमें गर्क करे, कुल रूप सुजाति कुटुम्ब
बडेरो ॥ बर विद्या जहां लंगि चातुरता, जिउँहिं ज्यों जीवमें होय
घनेरो । तेवहिंत्यों भक्तिसे दूर करे, मद पूर कहे विषयाबन घेरो ॥४॥

सुख स्वर्ग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 195 स्कैन

शब्दावली

(१८७)

घटैया ॥ सुनि आवत वैन पुकारत आय, सहायक राम है बंदि
कटैया ॥ ९ ॥

भवपाट महा अतिपीन जहाँ, किमि दीन पपीलहिं पार करीजे।
बल भंग मतंग भयो जिहिमें, गुरु संग विना तेहि माँह मरीजे ॥
कह मुक्ति कोई जग युक्ति लोई; नहिं नाथ जो साथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 196 स्कैन

( १८८ )

कवीरपंथी—

अमरावति नग्र बसो जेहिमें, तेहि दर चार सुधार बनाये ।
वैराग्य विवेकहुँ ज्ञान गनाय, विचार सो चार गुरु बनि आये ॥
तेहि मध्य सिंहासन आसन तौ, जगे ज्योति सोहंगम चौर
दुराये । सोइ द्वार ते जाय सो पाय तुम्हे, डुतिये विधिसे पुनि
यों कहि गाये ॥ १५ ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 197 स्कैन

शब्दावली

(१८९)

कूप बिहाना । जन राउर यद्यपि बाउर है, पद पंकज पास कियो निज थाना ॥ २० ॥ इति ।

कवोर भानु प्रकाशसे ॥

कवित्त ।

पावन पतित जीवनके हित प्रभु, तूही गुरु पुरुष कहलायो घूँ और है । कहत कवीर धर्म धरत न धीर, करे अचल शरीर न लगे हिम जोर है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 198 स्कैन

(१९०)

कवीरपंथी—

आप कवीरहि स्थावर जंगममें पुनि वोई ॥ ३ ॥ रँग रटना सब लागरही घट, ताहि बिना नहीं औरहि भासे ॥ नित अहे हमरे उर अन्तर, सु तारक बुद्धि सोई प्रकासे ॥ ४ ॥ जौन प्रकार कटे रजनी तम, सोइ उपाय कहो निरधारा । काम रु कोध रु लोभ भ्रमावत, ताहिसे दास जो कीन्ह पुकारा ॥ ५ ॥ आप

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 199 स्कैन

शब्दावली

(१११)

षरे तब, आयके तत्क्षण लीन संभारा । बीजकदास यही बर मांगत, नित्त हृदय मांहि रहु ध्यान तुम्हारा ॥ १६ ॥

इन्द्रविजय ।

आपेही आप गोसाईं सु साहेब, होहु दयाल दया करि हेरो । ऐसी कृपा जो करो हम ऊपर, जे विधि होहुँ तुम्हारो हि चेरो ॥ औरहि व्रत मिटायके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 200
स्थायी लिंक
पृष्ठ 200 स्कैन

(१९२)

कवीरपंथी—

भास मिटाइके फाँस छुटाइ दियो, प्रभु कालहि तू अब नाथी ॥
ऐसो दयालको छांडिके रे शठ, तू बहुदेय भुले देह भाथी ॥६॥

जो प्रभु आप सहाय करो नहिं, तो यह जीव रहे भव भीरा ।
अवगुन बापजि माफ करो अब, मैं कछु शील विचार न थीरा ॥
बाल पुकार करे बहुते सर, हे सुख सिंधु करो मन थीरा । साहेब
संत समाज मिले जब, आय लगूँ गुरु ज्ञानके तीरा ॥ ७ ॥

तुमही सब लायक जानत हो सद्, वेद पुरान कुरान अनेका ।
बुद्धि हीन मलीन पुकारत हों, अबहो प्रभु राखहु वेषको टेका ॥
यद्यपि आप विसारहुगे तब, लोक हँसे नरनारि तरेका । ताहिते
शिष्यको भाव धरो अब, शिष्य भरौंस करै गुरु देका ॥ ८ ॥

करसे सुत मात ना छांडत है, शिर दुःख हजार परे मन जोखा ।
जोपै पूत कपूत सही है, जननी न विचार धरे उर धोखा ॥ कवीर
गोसाई मेरे शिरताज, दूजा कहाँ जाये करो तन पोखा । विपति
शर बान दहैं अतिसय, तुव दास लडे चढ़ि ज्ञान झरोखा ॥९॥

कवित्त ।

बालक ज्यों बोले बात तोतरी बनाय करी, मात पितु वाके
सुख माने प्रेम सानिके । ज्यों पै सुत भूल्यो आय जननी पुकारे
धाय, मारे सुख वचन कहत सहुँ आनिके ॥ रोदन करत पूत चले
जात दूर धाय, झांझाहीं विलाप धारि लोटे बहु ठानके । हाथही
अम्बर लेह पोंछि कर उर देह, पीर सब छीन करी गोद लेवे जानके ॥१॥

दोहा—तैसे तुम गुरुदेव प्रभु, लेहु सकल सुख साज ।

भवबन्धन जाते मिटे, सो चाहत मैं आज ॥ १ ॥

पारख शुद्ध विचार करी, ताहि माँहि सुखधाम ।

ताते कहत हूँ आपसो, मोको राखहु ठाम ॥ २ ॥

पृष्ठ 201
स्थायी लिंक
पृष्ठ 201 स्कैन

शब्दावली

(१९३)

सोरठा ।

खबर लीजिये मोर, परख रूप किरपाल प्रभु ।
तुम तजी अनत न ठौर, अबतो आश तुमार है ॥ १ ॥
तात मातें मित्रादि, नहिं कोइ मेरो जगतमें ।
तुम सुहिर्द बर आदि, भवनधि तारो नाथ हम ॥ २ ॥
अवगुन देखहु मोर, नहिं कल्यान जु कल्पसुधि ।
दया दृष्टि कर तोर, अवगुन चित्त न विचारिये ॥ ३ ॥
साहब परम उदार, सुखसागर सुखरूप घन ।
ताते करत पुकार, जो गुरु होहु सहाय अब ॥ ४ ॥

कवित्त ।

दीनोंके दयाल आप कियो है निहाल मोहिं, करो प्रतिपाल
सुख सागर समान हो। नागर विराजमान आगर कहत सब, जनके
दयाल मोहिं हियमें सोहात हो ॥ कहत अगम वेद पार नहिं पावत
सो, मन भरमात मेरो आप सुख सार हो । शुद्ध बुद्ध ज्ञानभारी
सन्तनके रूपधारी, कहे सहदेव भव पारहुके पार हो ॥

आपही पूरन गुरु साहेब कबीरहीसो, तिनको नम्र होय बन्दनी
हमारी है । सुखही सरूप रूप ज्ञानही अनूप भूप, परख प्रकाश
जहां नसे अन्धकारी है ॥ दरसही पाप टारी झाईं संधि काल
जारी, निजपद आप देहीं, बडे उपकारी है। दीनको दयाल प्रभु
सन्तनके उरमाल, कहे सहदेव गुरु ऐसो सुखधारी है ॥

छन्द त्रोटक दुइपदी ।

गुणबन्द निधान सर्वज्ञ प्रभुं । त्रियताप निधारण धीर विभुं ॥
कर्णधार उबारन जीवधनी । स्वयंपारख शोद्धच सुवाक्य मणी
॥१॥ त्रिगुणं रहितं सत भाषण हे । नित परख प्रकास सुसासन
हे ॥ सुगिरामृतधार प्रवाह सरी । पुट श्रावण पानको प्यास

कबीरपंथी शब्दावली ७

पृष्ठ 202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 202 स्कैन

(१९४)

कबीरपंथी—

हरी ॥२॥ मुझ दासको देव तुहि प्रभु हो । दीननाथके नाथ रखो
शर्णु हो ॥ ३ ॥

छन्द मुनगी ।

गुरुजी कृपालो बडो तु दयालो । करो प्रतिपालो मिटी
दुःखसालो ॥ कहैँ बिनती मैं शिशु जानि तारो । डरों दुःख
देखी भवोंके अपारो ॥ १ ॥

परम सुजान महागुनखान । शीलके निधान सब सुखस्थान ।
कोईना कोईना कोईना हमारो । डरों दुःख देखी भवोंके अपारो ॥२॥

परं विरागी क्षमा उरपागी । मैं तो हूँ अभागी तेरो पाव लागी ॥
हूँ अनारी अनारी मेरो दुःख टारो । डरों दुःख देखी भवोंके अपारो ॥३॥

गिराहे तुमारी हरे शूल भारी । माया मोह डारी देही सुख सारी ॥
अनाथा अनाथा हियोहे अधारो । डरों दुःख देखी भवोंके अपारो ॥४॥

मेरे तुहीं स्वामी तुहीं अन्तर्यामी । नहिँ काम कामी प्रभुजी
अकामी ॥ दयाला दयाला गुरुजी तुं सारों । डरों दुःख देखी
भवोंके अपारो ॥ ५ ॥

मेरी बात मानी कहैँ सो तुं जानों । तेरो ज्ञान भानो करे अन्ध
हानो ॥ डरो अन्ध जारो उजारो उजारो । डरों दुःख देखी
भवोंके अपारो ॥ ६ ॥

मेटो भांतिझारी भुमां शोकफारी । ग्रही टेकयारी करी प्रीति
भारी ॥ चहुँ साथ तेरो मेरेकुं उबारो । डरों दुःख देखी भवोंके उपारो ॥७॥

अहो देव देव करुं तेरो सेव । अबे गुरुदेव देहु सुख भेव ॥ प्रकाशी
प्रकाशी प्रभुजी पुकारों । डरो दुःख देखी भवोंके अपारो ॥ ८ ॥

अथ विनयशब्दावलिल प्रारम्भः ।

श्रीपूर्ण साहब छत.

शब्द १—देखों अति सुन्दर छबि नीकी । मंगलदायक सुख

पृष्ठ 203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 203 स्कैन

शब्दावली

(१९५)

लायक, निरखि सकल छबि लागत पीकी ॥ टे० ॥ कृपा करत लखि दीन दयाकर, भ्रांति मिटाव सकलो जीकी ॥ शरण गये सकलो दुःख मेटत, सुख उपजावत देवत सीकी ॥ निज पद माँहि छेत बैठारी, गांठ छुडावत मैं ममतीकी ॥ गुरु सम को उदार जगमाहीं, पूरन कीन्ह परख अति नीकी ॥ १ ॥

शब्द २-शरण तुम्हारी आयोजी गुरु ॥ टे० ॥ त्रिगुण मायाके फन्द़ा परि; युगन २ जहाँडायो ॥ चाह न योगध्यानकी अब मोहि, नाम जगीरी पायो ॥ १ ॥ लोक परलोक कछु नहि चाहों, सगुण निर्गुण नहि भायो ॥ पूरण ज्ञान ज्ञान विज्ञानको, भयो जब पारख थिति पायो ॥ २ ॥

शब्द ३-हौ प्रभु दीन जनन प्रतिपालक ॥ टे० ॥ हौ मति मन्द छन्द विषयनको, महा अज्ञ इन्द्रिकको चालक ॥ औगुन हरन नाम प्रभु तेरो, मैं औगुणी अधम कुल घालक ॥ मैं अति दीन शरण तुव आयो, छवो अपराध जीवनके पालक ॥ ना मोहि योग भोग मद नाहीं, धन मद नाहि बाँह बल बालक ॥ पूरन दासके तुमहि अधारा; और सकल जगमें यम जालक ॥ ३ ॥

शब्द ४-पतित पावनको सुन्दर ध्याना । निरर्त बदन प्रसन्न सुखदायक, देह आदि बिसरत जग भाना ॥ टे० ॥ चक्रांकित शिर टोप विराजे, ता ऊपर दस्तार बखाना । तिलक लिलाट शुभ अति नीको, तुलसीकी माल गले बिच नाना ॥ १ ॥ ज्ञानको अचला मुक्ति मेखला, अष्ट सिद्ध सेली प्रमाना । दया सिंहासन आई बैठे, पूरणदास चरण लपटाना ॥ ४ ॥

शब्द ५-कहाँलो कहौ गुरुप्रद प्रताप ॥ टे० ॥ जो मुख होय जीव दश लाखा, तऊ न बरनि सकत प्रभुजाप । अनेक जन्मको जीव विहाला, तिनको मिटचो महा भ्रम दाप ॥ सङ्कटमें सन्तनको

पृष्ठ 204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 204 स्कैन

(१९६)

कबीरपंथी—

तारा, साधुरूप धरे पुनि आप। बादशाहको कसनी दीन्है; सिंहरूप धरे पुनि आप ॥ भेषकी टेक राखि करुणामय, पूरण कहा कीन धौ पाप ॥ ६ ॥

शब्द ६—तेरा दिल चाहे उधरे देख मैं देखूँगा तुझे ॥ टे० ॥ तुमतो मुखतार यार स्वतः सिद्ध आपी आप, और को न जानें एक आशरा तेरा है मुझे ॥ १ ॥ चाहे तो चन्द्रमा चकोरनको त्याग करे, पर चकोरनकी आग कहु चन्द्र बिन कैसे बुझे ॥२॥ चाहे तो प्रकाश सकल नेत्रको त्याग करे, पर विनु प्रकाश नेत्रनको जगमें कहु कैसे सूझे ॥ ३ ॥ सतगुरु दयाल तेरो सेवकहूँ बाल, बाल पूरणको तुमही एक और कोई नहिं दूजे ॥ ४ ॥ ६ ॥

शब्द ७—तेरी खुशी देख या न देख मैं देखूँ तेरे चरणोंमें ॥ टेक ॥ माय बाप सकल टारे, जाति पांति सकल सब विसारे, सकल आस छाड़ि गुरु ! आन पडा शरणोंमें ॥ १ ॥ त्याग दर्ई सकल लाज, काहूसे न राख्यो काज, घर घरके भिखारी हूँ नाम सुना करनोमें ॥२॥ हरदम तेरा आभास और कछु नाही भास, सबसो हौ गयो निराश जो तनही भरनोमें ॥३॥ नाम तेरा है दयाल पूरण फिरत बिहाल, कबधौं करिहौं निहाल, जावे जबरनोमें ॥ ४ ॥ ७ ॥

शब्द ८—मेरी प्रीतके निवाहन हारे, लीजे खबरिया हंस पियारे ॥ टे० ॥ हौं अनाथ कहलावत तेरो, काहे निकारि बाहिर मोहिं डारे ॥ १ ॥ जो दूरिआव मोहिको सतगुरु तोहू न छोड़ो चरण तिहारे ॥ २ ॥ तुम्हारा नाम सुना प्रभु श्रवणन, कि प्रभु पतित अनेक उबारे ॥३॥ करहु दया निज टेक निबाहो, जो तुम बिरद जगतमें धारे ॥४॥ जो कहो मोहि न जगतसे काजा, रहत अलिम सबनसों न्यारे ॥५॥ तो उपदेश कीन गहि बाहों, अब हम जाब

पृष्ठ 205
स्थायी लिंक
पृष्ठ 205 स्कैन

शब्दावली

(१९७)

कौनके द्वारे॥६॥ धारी देह जीवन हितलागी, दै परचे अनेक उबारे॥७॥ तार भार दीन्ह तोहि पूरण क्षमा करो अपराध हमारे॥८॥८॥

शब्द ९-धन सतगुरु तुमरी बलिहारी ॥ मैं मति हीन छीन निज कर्मनि, दीन उधारन लीन उबारी ॥ टे० ॥ जिमि अंकुर तपे विलु बारी, ताकी अम्बुज सिद्ध खरारी ॥ आनिके वेगहिं लीन जगाई, नहीं तो परते भर्म बिगारी ॥ परम दयाल दयाके सागर, महाकष्ट दुख द्रन्द निवारी ॥ सदा रहत दासनके संगा, पूरण परखावत भर्म विकारी ॥ ४ ॥ ९ ॥

शब्द १०-मम बोहित तुम खेवनहारा । जग समुद्र अज्ञान भरचो जल, तृष्णा तरंग करत ललकारा ॥ टे० ॥ काम कोध जलजन्तु अपरबल, बैठा मगर भरि हंकारा॥१॥ मोह भर्म बिच आनि पराहूँ, सूझिपरे नहीं वारो पारा ॥२॥ बूडत नाव उबारो साहब, आदि अन्तके हो कड़िहारा ॥३॥ अशरण शरण विरद सम्भारो, पूरण आयो शरण तुम्हारा ॥ ४ ॥ १० ॥

शब्द ११-तुमीरहि दरसको बना हूँ भिखारी ॥ मधुकर इव सब फिरत जगतमें, कबधौ मिलौगे कमल सुखारी ॥ टेक ॥ काम कोध मद लोभ अपरबल, तृष्णा उठत लहरि अति भारी ॥ मन रात्यो नाना विषयनमें; इन्द्रिन बाट निपट मोरि पारी ॥ चित्त चंचल को समुझावे, खाँड छाड़ि फांकत है छारी ॥ गुरु विचार पर छिनहु रहत नहिं, जग अनित्य मां भई मतवारी ॥ ई नाना औगुन मोमें रहत है, मांगो दर्शन करि ढिठियारी ॥ जेहि हित मुनि जन योग करत हैं, त्यागि राज कुटुंब धन नारी ॥ पूरन एक भरोसो आवत हो प्रभु जीवनके हितकारी ॥ शरण आयको त्यागत नाही, बन्दीछोर विरद अति भारी ॥ ११ ॥

शब्द १२-मुझ लाचारके तुम रखवारी ॥ टे० ॥ नहिं मोहि