गीतावली (गोस्वामी तुलसीदास - गीताप्रेस सम्पूर्ण ७ काण्ड सान्वय सटीक)
Gitavali of Goswami Tulsidas with Gita Press Commentary
गोस्वामी तुलसीदास द्वारा
इस ग्रन्थ के बारे में
गीतावली गोस्वामी तुलसीदास की ब्रजभाषा रचना है, जिसमें राम-कथा को रागबद्ध पदों में गाया गया है। रामचरितमानस की तरह यह भी सात काण्डों में है, पर इसकी शैली कथा कहने की नहीं, गाने की है; इसलिए इसमें राम के बालरूप, वन-गमन, सीता-वियोग और राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों के भावपूर्ण चित्र अधिक मिलते हैं।
यह गीताप्रेस, गोरखपुर का 'सरल भावार्थ सहित' संस्करण है, जिसमें प्रत्येक पद के नीचे हिन्दी में अर्थ दिया गया है। निवेदन के अनुसार द्वितीय संस्करण में प्रो. विश्वनाथप्रसाद मिश्र ने अनुवाद में कई स्थानों पर संशोधन किए थे। छापे के विवरण से इसकी लोकप्रियता का अनुमान होता है: संवत् १९९१ से २०२७ तक १,४१,२५० प्रतियाँ छपीं, फिर संवत् २०३१ में तेरहवाँ और संवत् २०४१ में चौदहवाँ संस्करण आया। यह प्रति लखनऊ के भार्गव प्रेस में छपी थी।
स्कैन की गई प्रति श्रीनगर के श्री रामकृष्ण आश्रम पुस्तकालय की है। आरम्भ में तुलसीदास और उनकी माता हुलसी पर एक सवैया भी छपा है। ४५४ पृष्ठों की यह पुस्तक तुलसी-साहित्य के पाठकों, भजन गाने वालों और ब्रजभाषा काव्य के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
गीतावली २६८
ही आपसे कहूँगा' ॥ ६ ॥ हृदयमें हर्ष और शोकका उद्वेग होनेसे
हनूमानजी कोई कर्तव्य निश्चित नहीं कर पाते थे, अन्तमें तुलसीके
प्रभु उन पवननन्दनने अपने मनमें कहा कि 'लङ्काको मैं घनी
घमोइ (सत्यानाशी या भड़भाँड़) बना डालूँगा । [अर्थात् सोनेकी
लंकाको खण्डहरके रूपमें परिणत कर डालूँगा, उसे उजाड़
डालूँगा ]' ॥ ७ ॥
राग केदारा
[ ६ ]
हौं रघुबंसमनि को दूत ।
मातु मानु प्रतीति जानकी ! जानि मारुतपूत ॥ १ ॥
मैं सुनी बातें असैली, जे कही निसिचर नीच ।
क्यों न मारै गाल, बैठो काल-दाढ़नि बीच ॥ २ ॥
निदरि अरि, रघुबीर-बल लै जाऊँ जौ हठि आज ।
डरौं आयसु-भंगतें, अरु बिगरिहै सुरकाज ॥ ३ ॥
बांधि बारिधि साधि रिपु, दिन चारिमें दोउ बीर ।
मिलिहिंगे कपि भालु-दल संग, जननि ! उर धरु धीर ॥ ४ ॥
चित्रकूट कथा-कुसल, कहि सीस नायो कीस ।
सुहृद-सेवक नाथको लखि दई अचल असीस ॥ ५ ॥
भये सीतल स्त्रवन-तन-मन सुने बचन-पियूष ।
दास तुलसी रही नयननि दरसहीकी भूख ॥ ६ ॥
माता जानकि ! विश्वास करो, मैं रघुवंशमणि भगवान् राम-
का दूत हूँ; मुझे साक्षात् पवनपुत्र समझो ॥ १ ॥ नीच निशाचर
रावणने जो अण्डबण्ड बातें कही हैं वे मैंने सब सुन ली हैं। वह
कालकी दाढ़ोंके बीचमें पड़ा हुआ है, फिर बैठा-बैठा इस प्रकार गाल
२६६ सुन्दरकाण्ड
क्यों न बजावेगा ? ॥२॥ मैं रघुनाथजीकी कृपासे आज ही शत्रु का
तिरस्कार कर हठपूर्वक तुम्हें ले जा सकता हूँ; किन्तु स्वामीकी
आज्ञा भंग करने से डरता हूँ और इससे देवताओंका काम भी
बिगड़ता है ॥ ३ ॥ मातः ! तुम हृदयमें धैर्य धारण करो; दोनों
भाई चार दिन पीछे ही समुद्रपर पुल बांध, शत्रुको परास्तकर रीछ
और वानरोंकी सेनाके सहित तुमसे मिलेंगे ॥ ४ फिर हनूमान्-
जीने चित्रकूटकी कथा और रघुनाथजीकी कुशल कह उन्हें सिर
नवाया। इससे उन्हें स्वामीका प्रिय दास समझकर सीताजीने अटल
आशीर्वाद दिया ॥ ५ ॥ हनूमान्जीके वचनामृत सुनकर सीताजीके
कान, शरीर और हृदय तो शीतल हो गये; अब नेत्रोंको केवल
भगवान्के दर्शनोंकी ही भूख रह गयी है ॥ ६ ॥
[ ७ ]
तात ! तोहूसों कहत होति हिये गलानि ।
मनको प्रथम पन समुझि अछत तनु
लखि नइ गति भइ मति म्लानि ॥ १ ॥
पियको बचन परिहरयो जियके भरोसे
संग चली बन बड़ो लाभ जानि ।
पीतम-बिरह तौ सनेह सरबसु सुत !
औसरकौ चूकिबो सरिस न हानि ॥ २ ॥
१. इन्द्रके पुत्र जयन्तकी कथा । इस कथाको सुनानेमें हनूमान्जीके
दो अभिप्राय थे । एक तो यह कि जिस प्रकार तुमसे विरोध करनेके
कारण जयन्तकी दुर्दशा हुई थी, उसी प्रकार अब रावण भी बच नहीं
सकता । दूसरे इसे सुनाकर उन्होंने रघुनाथजीके प्रिय दूत होनेकी साक्षी
दी; क्योंकि यह कथा बहुत गुप्त थी ।
गीतावली ३००
आरज-सुवनके तो दया दुवन्हुपर,
मोहि सोच, मोतें सब बिधि नसानि ।
अपनौ भलाई भलो कियो नाथ सबहीको,
मेरे ही दिन सब बिसरी बानि ॥ ३ ॥
नेम तौ पपीहाहीके, प्रेम प्यारो मीनहीके,
तुलसी कही है नीके हृदय आनि ।
इतनी कही सो कही सोय, ज्योंही त्योंही
रही, प्रीति परी सही, बिधिसों न बसानि ॥ ४ ॥
'हे तात ! इस समय तुमसे बात कहते हुए भी चित्तमें खेद होता
है। मेरे चित्तका जो पहला प्रण था [कि पतिके बिना प्राण नहीं रखूँगी]
उसे याद कर और शरीरको विद्यमान जान, इस नयी गतिको देखकर
मेरी बुद्धि मलिन हो रही है ॥ १ ॥ अपने चित्तका विश्वास करके
ही मैंने पतिके वचनका उल्लंघन किया और बड़ा लाभ समझकर
उनके साथ साथ वनको चली आयी। हे पुत्र ! पतिका वियोग तो स्नेह-
का सर्वस्व लुटना है। [उस समय मुझे अवश्य प्राण त्याग देने चाहिये
थे, परन्तु मुझसे ऐसा नहीं बना।] सच है, अवसर चूक जानेके
समान और कोई हानि नहीं है ॥ २ ॥ आर्यपुत्रकी तो शत्रुओंपर
भी दया है; मुझे तो इसी बातका शोक है कि मुझसे सब प्रकार
उलटा ही हुआ है। प्रभुने अपनी भलमनसाहतसे ही सबकी भलाई
की है; पर मेरे ही दिन (मेरे ऊपर कृपा करनेके अवसरपर ही)
उन्हें अपना स्वभाव विस्मृत हो गया है ॥ ३ ॥ भैया ! नियम तो
पपीहाका और प्यारा प्रेम तो मछलीका ही है जिसे लोगोंने भली-
भाँति हृदयमें विचारकर कहा है। तुलसीदासजी कहते हैं कि
३०१ सुन्दरकाण्ड
सीताजीने इतना कहा सो कहा, फिर वे ज्यों-की-त्यों रह गयीं।
उनकी प्रीति सही पड़ गयी [अर्थात् वे रामचन्द्रके विरहमें व्याकुल
होकर बेहोश हो गयीं]। विधातासे कुछ भी वश नहीं चलता॥ ४॥
[ ८ ]
मातु ! काहेको कहति अति बचन दीन ?
तबकी तुही जानति, अबकी हौं ही कहत,
सबके जियकी जानत प्रभु प्रबीन ॥ १ ॥
ऐसे तो सोचहिं न्याय निठुर-नायक-रत
सलभ, खग, कुरग, कमल, मीन ।
करुनानिधानको तो ज्यों ज्यों तनु छीन भयो,
त्यों त्यों मनु भयो तेरे प्रेम पीन ॥ २ ॥
सियको सनेह, रघुबरकी दसा सुमिरि
पवनपूत देखि भयो प्रीति-लीन ।
तुलसी जनको जननी प्रबोध कियो,
'समुझि तात ! जग बिधि-अधीन' ॥ ३ ॥
[हनूमान्जी कहने लगे—] 'माता ! तुम ऐसे अत्यन्त दीन
वचन क्यों कहती हो ! पहले रघुनाथजीकी तुम्हारे प्रति कैसी प्रीति
थी, सो तो तुम्हींको मालूम है, किन्तु अबकी तो मैं भी कह सकता
हूँ। प्रभु बड़े प्रवीण हैं, वे सबके हृदयकी बात जानते हैं ॥ १ ॥
ऐसा शोक तो निष्ठुर प्रियतममें प्रीति करने वाले शलभ, पपीहा, मृग
कमल और मत्स्य आदि किया करते हैं, सो ठीक ही है, परन्तु
करुणानिधान भगवान् रामका तो जैसे-जैसे शरीर दुर्बल होता है
वैसे-वैसे ही उनका मन तुम्हारे प्रेमसे पुष्ट होता जाता है' ॥ २ ॥
गीतावली ३०२
इस समय सीताका स्नेह और रघुनाथजीकी दशा स्मरण कर पवन-
पुत्र प्रेममें डूब गये । तुलसीदासजी कहते हैं, तब जगज्जननी
जानकीजीने अपने जन हनूमान्जीको 'हे तात ! इस संसारको
विधाताके अधीन समझो' ऐसा कहकर समझाया ॥ ३ ॥
राग जैतश्री
[ ९ ]
कहु कपि ! कब रघुनाथ कृपा करि, हरिहैं निज वियोग-
संभव दुख ।
राजिवनयन, मयन-अनेक-छबि, रबिकुल-कुमुद-सुखद,
मयंक-मुख ॥ १ ॥
बिरह-अनल स्वासा-समीर निज तनु जरिबे कहँ रही न
कछु सक ।
अति बल जल बरषत दोउ लोचन, दिन अरु रैन रहत
एकहि तक ॥ २ ॥
सुदृढ़ ग्यान अवलंबि, सुनहु सुत ! राखति प्रान बिचारि
दहन मत ।
सगुन रूप, लीला-बिलास-सुख सुमिरति करति रहति
अंतरगत ॥ ३ ॥
सुनु हनुमंत ! अनंत-बंधु करुनासुभाव सीतल कोमल अति ।
तुलसिदास यहि त्रास जानि जिय, बरु दुख सहौं, प्रगट
कहि न सकति ॥ ४ ॥
[ फिर वे कहने लगीं—] 'कपिवर ! बताओ, जिनका मुख-
चन्द्र सूर्यवंशरूप कुमुदको सुख देनेवाला है, वे अनेकों कामदेवों-
की-सी कान्तिवाले कमलनयन भगवान् राम अपने वियोगसे प्राप्त हुए
३०३ सुन्दरकाण्ड
मेरे दुःखको कृपा करके कब दूर करेंगे ? ॥१॥ अबतक विरहानलसे
संतप्त हुए अपने प्राणवायुसे मेरे शरीरके दग्ध हो जानेमें कोई
सन्देह नहीं था; परन्तु मेरे ये दोनों नेत्र रात-दिन एकतार होकर
बड़े वेगसे जल बरसाते रहते हैं [इसीसे वह ज्वाला शान्त होती रहती
है और शरीर भी अभीतक बचा हुआ है ] ॥२॥ पुत्र ! सुनो, मैं
तो सुदृढ़ ज्ञानका आश्रय लेकर ही अपने प्राण बचाये हुए हूँ और
इस शरीरको दग्ध नहीं होने देती । मैं हर समय अपने मन-ही-मन
प्रभुके सगुण-स्वरूप और दिव्य लीलाविलासका स्मरण करती हुई
उन्हें हृदयमें धरती रहती हूँ ॥ ३ ॥ हनुमान् ! सुनो, लक्ष्मणजीके
भाई बड़े ही करुण-स्वभाववाले शान्त और अत्यन्त कोमल हैं ।
अतः यह समझकर कि इन बातोंको सुनकर उन्हें बड़ा दुःख होगा,
मैं यद्यपि बहुत कष्ट सह रही हूँ तो भी प्रकटमें नहीं कह सकती॥४॥
राग केदारा
[ १० ]
कबहूँ, कपि ! राघव आवहिंगे ?
मेरे नयन चकोर प्रीतिबस राकासंसि मुख दिखरावहिंगे ॥१॥
मधुप, मराल, मोर, चातक ह्वै लोचन बहु प्रकार धावहिगे ।
अंग अंग छवि भिन्न भिन्न सुख निरखि निरखि तहँ तहँ छावहिगे ॥२॥
बिरह-अगिनि जरि रही लता ज्यों कृपादृष्टि-जल पलुहावहिगे ।
निज बियोग-दुख जानि दयानिधि मधुर बचन कहि समुझावहिगे ॥३॥
लोकपाल, सुर, नाग, मनुज सब परे बंदि कब मुनिजन गावहिगे ?
रावनबध रघुनाथ-बिमल-जस नारदादि मुनिजन गावहिगे ॥४॥
यह अभिलाष रैन-दिन मेरे, राज बिभीषन कब पावहिगे ।
तुलसिदास प्रभु मोहजनित भ्रम, भेदबुद्धि कब बिसरावहिगे ? ॥५॥
गीतावली ३०४
हे कपि ! क्या रघुनाथजीकभी आवेंगे ? मेरे प्रीतिविवश नयन-
चकोरोंको क्या वे अपना मुखचन्द्र दिखलायेंगे ? ॥ १ ॥ मेरे नेत्र
भ्रमर, हंस, मयूर और पपीहा होकर अनेक प्रकारसे दौड़ेंगे और
उनके अंग-अंगकी छविमें भिन्न-भिन्न प्रकारका सुख देखकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकहूँ हम पसु साखामृग चंचल, बात कहौं मैं बिद्यमानकी !
कहँ हरि सिव-अज-पूज्य ग्यान-घन, नहि बिसरति वह लगनि कानकी
तुव दरसन-सँदेस सुनि हरिको बहुत भई अवलम्ब प्रानकी ।
तुलसिदास गुन सुमिरि रामके प्रेम-मगन, नहि सुधि अपानकी ॥४॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३०६
तपबल, भुजबल, कैसनेह-बल सिव बिरंचि नीकी बिधि तोषे ।
सो फल राजसमाज-सुवन-जन आपु न नास आपने पोषे ॥२॥
तुला पिनाक, साहु नृप, त्रिभुवन भट बटोरि सबके बल जोषे ।
परसुराम-से सूर-सिरोमनि पलमें भए खेतके धोखे ॥३॥
कालिकी बात बालिकी सुधि करि समुझि हिताहित खोलि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०७ सुन्दरकाण्ड
समझो ॥ ४ ॥ अहो ! जिनकी कृपासे पूर्वपुरुषोंने जगत्में जन्म
लेकर समुद्रोंको रचा, खोदा और शोषण भी किया, यदि उन प्रभुको
तुमने न पहचाना तो तुम्हारे बीस नेत्र घरके झरोखोंके समान
ही हैं ॥ ५ ॥
राग मारू
[ १३ ]
जो हौं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३०८
कर्म और दिकपालादि सम्पूर्ण प्रपञ्च जिस प्रभुके करतलगत है उसके
शत्रुसे उसीके देशमें यदि मेरा युद्ध छिड़ जाता तो मेरा जीवन और
मरण दोनों ही सफल हो जाते ॥४॥ रावण ! मैने तुम्हारी सारी
सभा देख
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३०६ सुन्दरकाण्ड
जहाज आदिकी हमें आवश्यकता नहीं होगी। फिर हमारा प्रबल
कटक आधे पलमें ही शत्रु की सेनाका संहारकर पापी रावणको
जीता ही पकड़ लेगा॥ २॥ तुम शत्रु-समूहकी विधवा नारियोंका
अश्रुजल बहना देखोगी और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३१०
आया ॥ १॥ वे संदेश कहना चाहती थीं; परन्तु पतिके चित्तकी
अवस्थाको विचारकर नहीं कहा, अपने दुःसह दुःखको हृदयमें
ही छिपा रखा। उनकी वह दशा देखकर कपिपति हनूमान्जी
व्याकुल हो गये, जैसे ग्रीष्म ऋतुमें सूर्यके तापसे तपी हुई भूमिपर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३११ सुन्दरकाण्ड
हनुमान-हाँक सुनि बरषि फूल । सुर बार बार बरनहिं लँगूर ॥८॥
भरि भुवन सकल कल्यान-धूम । पुर जारि बारिनिधि बोरि लूम ॥६॥
जानकी तोषि पोषेउ प्रताप । जय पवन-सुवन दलि दुअन-दाप ॥१०॥
नाचहिं-कूदहिं कपि करि बिनोद । पीवत मधु मधुबन मगन मोद ॥११॥
यों कहत लषन गहे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंनगरको भस्म कर समुद्रमें पूँछ बुझायी और जानकीजीको धैर्य बँधा
आपके प्रतापको पुष्ट किया। अतः शत्रुओंके दर्पको दलित करने-
वाले पवननन्दन हनूमान्जीकी जय हो ॥९-१०॥ इस समय
इनके साथी वानर क्रीड़ा करते हुए नाच-कूद रहे हैं और आनन्द-
मग्न होकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३१३ सुन्दरकाण्ड
'हे सौमित्रिबन्धो ! हे करुणानिधे !' ऐसा रटती रहती हैं ॥१॥ अपने
चरणकमलोंकी ओर देखते हुए उनके शोकातुर नेत्रोंका जल एक
क्षणके लिये भी बन्द नहीं होता, मानो चन्द्रमामें प्रकट हुए दो
नीलकमल सूर्यका वियोग होनेके कारण अमृतकी बूंदें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३१४
वियोगकी मूर्ति ही उदासचित्तसे बैठी हो ॥ १ ॥ उनके नेत्र चित्रके
समान निश्चल थे, हाथ-पाँव मानो गढ़े-से जान पड़ते थे तथा कर्ण
मढ़े हुए-से हो रहे थे; अतः वे पुकारनेपर भी नहीं सुनती थीं। वे
जिह्वासे आपका नाम रटती रहती हैं, हाथ अधिक देरतक
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४. लंका एवं उत्तरकाण्ड: रावण-वध, राज्याभिषेक एवं रामराज्य पद उपसंहार
३१५ सुन्दरकाण्ड
अतः आपके बाह्य वियोगके सामने उनका ध्यानादिजनित आन्तरिक
सुख हार मान जाता है ॥ ३ ॥
[ २० ]
तुम्हरे बिरह भई गति जोन ।
चित दै सुनहु, राम करुनानिधि ! जानौं कछु, पै सकौं कहिं हौं न ॥१॥
लोचन नीर कृपिनके धन ज्यों रहत निरंतर लोचनन-कोन ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगीतावली ३१६
दीजिये और उनका दुःख दूर कीजिये, क्योंकि आप तो दीनजनों-
के दुःखका दमन करनेवाले हैं ॥ ४ ॥
[ २१ ]
कपिके सुनि कल कोमल बैन।
प्रेमपुलकि सब गात सिथिल भए, भरे सलिल सरसीरुह-नैन ॥१॥
सिय-बियोग-सागर नागर-मनु बूडन लाग्यो सहित चित-चैन।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें३१७ सुन्दरकाण्ड
प्रयत्न किया, परंतु वे शब्द न निकाल सके। तुलसीदास कहते हैं,
तब अन्तमें प्रभुने सखा सुग्रीव और भाई लक्ष्मणसे संकेतद्वारा कहा
कि 'सेना सजाकर चलो' ॥ ४ ॥
वानरसेनाकी लंकायात्रा
राग मारू
[ २२
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें