सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)

विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)

Vivah Vigyan Aur Kam Shastra: Dampatya Manovigyan evam Vaidik Vivaha

विवाह विज्ञान शोध पीठ द्वारा

DevanagariHindipublished704 पृष्ठ

पृष्ठ 396, कुल 704 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 396

विवाह विज्ञान-कामशास्त्र २५६
सन्तान
उत्तम सन्तान उत्पन्न करने के लिये सम्भोग करने की विधि
पीछे बतलाई गई है उसी विधि से पुरुष स्त्री के पास जावे।
अन्यत्र चित्र में देखो, स्त्री पलंग पर लेटी है, पति सफेद वस्त्र धारण
कर माला हाथ में लिये स्त्री के पास खड़ा है। इस प्रकार पति
स्त्री के पास शय्यापर जाकर अनेक प्रकार से प्यार कर आलिंगन
चुम्बन द्वारा स्त्री को प्रसन्न करके उसकी इच्छा उत्पन्न करे। पति
के सच्चे प्यार से ही स्त्री की इच्छा पूरी होजाती है। यह प्यार ही ऐसा
अमूल्य और सर्व श्रेष्ठ उपाय है कि केश पकड़ने नाखून से नोचने
खसोटने की आवश्यकता नहीं है। जैसा कि आजकल की अनेक
मनगढ़ंत पुस्तकों में पाया जाता है।
चौरासी आसन मनगढ़ंत हैं
प्रकृति का बताया हुआ सर्वश्रेष्ठ आसन सब से उत्तम और
उत्तम सन्तान उत्पन्न करने वाला आसन जिसे मनुष्य मात्र
जानते हैं और जिससे स्त्री प्रसन्न होकर संभोग से तृप्त हो गर्भ-
धारण करती है। वह आसन है स्त्री को सीधा लिटाकर पुरुष को
भी ठीक सीध में लेटना और सम्भोग करना।
आलिंगन चुम्बन और प्यारी बातों से जब स्त्री की इच्छा हो
स्त्री के नेत्रों में कुछ आलस्य सा प्रतीत हो तब पति को सम्भोग मे
प्रवृत्त होना चाहियें, इस कार्य में मूर्खतावश जल्दी नही करनी