विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)

विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)
Vivah Vigyan Aur Kam Shastra: Dampatya Manovigyan evam Vaidik Vivaha
विवाह विज्ञान शोध पीठ द्वारा
DevanagariHindipublished704 पृष्ठ
पृष्ठ 387, कुल 704 में से
संदर्भ में पढ़ेंपृष्ठ 387
३५२ आनन्द मन्दिर
जितने नियम उत्तम सन्तान के लिये आयुर्वेद मे बतलाए
गये है उसके अनुसार तो करना बड़ा ही कठिन है जब कि
कामान्ध पुरुष साधारण नियमो का भी पालन नहीं करते और
विषयाग्नि की शान्ति के लिये अनेक प्रकार के आसनों की
खोज मे रहते हैं।
सभी पुरुष एक से नहीं होते सैकड़ा पीछे एक दो ऐसे भी
अवश्य मिलेगे जो नियम पूर्वक सन्तान उत्पन्न करने की इच्छा
रखते हैं और उत्तम सन्तान उत्पन्न करने के नियमों की खोज
मे रहते है। जिस प्रकार विषयी लोग आसनों की खोज मे रहते
हैं उसी प्रकार वे भी उत्तम और आरोग्य सन्तान उत्पन्न करने
के लिये आयुर्वेद के नियमो की खोज मे रहते है। मेरे पास
दोनो प्रकार की पुस्तको के लिये प्रतिदिन बीसो पत्र आया
करते है इसलिये मै यहां उत्तम और आरोग्य सन्तान उत्पन्न
करने के नियम आयुर्वेद के अनुसार लिखती हू और यह आशा
रखती हू कि इन नियमो पर चलने से उन कामान्ध लोगो को
भी आरोग्यता और उत्तम सन्तान की प्राप्ति होगी जो अनेक
प्रकार की मनगढंत पुस्तके पढ़कर विषयाग्नि की शान्ति के लिये
उलटे सुलटे अनेक प्रकार के आसनों से पति पत्नी दोनो रोगी
होकर निर्बल दुर्बल सन्तान उत्पन्न करते है।
आरोग्यता और उत्तम सन्तान
दाम्पत्य प्रेम स्वर्ग का भी बहुमूल्य पदार्थ है। दाम्पत्य प्रेम
केवल रतिसुख के ही लिये नहीं किन्तु मनुष्य जीवन का सच्चा