सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)

विवाह विज्ञान और कामशास्त्र (दाम्पत्य मनोविज्ञान, शारीरिक-मानसिक सामंजस्य एवं सम्पूर्ण विवाह विज्ञान)

Vivah Vigyan Aur Kam Shastra: Dampatya Manovigyan evam Vaidik Vivaha

विवाह विज्ञान शोध पीठ द्वारा

DevanagariHindipublished704 पृष्ठ

पृष्ठ 158, कुल 704 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 158

विवाह विज्ञान-कामशास्त्र ६१
अंगुष्ठे पद गुल्फजानु जघने नाभौ च सङ्गः स्तने ।
कक्षा कण्ठ कपोल दन्त वसने नेत्रालिके पद्धति ॥
इसका अर्थ यह है कि स्त्री के आर्तव का चढ़ाव उतार
कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आरम्भ होता है।
१—प्रतिपदा को पैर के अंगूठे मे
२—द्वितीया को पैर के तलवे में
३—तृतीया को पैर के घुटने मे
४—चौथ को जांघ में
५—पंचमी को गुप्त स्थान मे
६—छठ को कमर मे
७—सप्तमी को नाभि मे
८—अष्टमी को हृदय मे
९—नवमी को स्तन में
१०—दशमी को बगल में
११—एकादशी को कपोल मे
१२—द्वादशी को गले मे
१३—तेरस को गाल में
१४—चौदश को आंख में
१५—अमावस को शिर मे
इस प्रकार हर महीने की प्रतिपदा से १५ दिन में पैर के