सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
वरिवस्यारहस्य (भास्करराय मखी - सरोजिनी हिन्दी व्याख्या, कामकला व श्रीविद्या मन्त्र-दर्शन)

वरिवस्यारहस्य (भास्करराय मखी - सरोजिनी हिन्दी व्याख्या, कामकला व श्रीविद्या मन्त्र-दर्शन)

Varivasyarahasya of Bhaskararaya with Sarojini Hindi Commentary

भास्करराय मखी (टीकाकार: डॉ. श्यामकान्त द्विवेदी आनन्द) द्वारा

DevanagariHindipublished530 पृष्ठ

पृष्ठ 424, कुल 530 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 424

३२२ वरिवस्यारहस्ये
की 'तापिनी' आदि, चन्द्रमा की 'अमृता' आदि एवं अग्नि की 'धूम्रार्चिरादि' कलायें
हैं ।
१. सूर्य की १२ कलाओं का ककारादि १२ अक्षरों से सम्बंध है ।
२. चन्द्र की १६ कलाओं का १६ स्वरों से सम्बंध है ।
३. अग्नि की १० कलाओं का यकारादि १० वर्णों से सम्बंध है ।
'कुण्डलिनी' 'पंचाशद्भिर्वर्णैरभिन्न देहा' इसलिए कही गई है क्योंकि वह
मातृकारूपिणी है ।
मंत्र के ३ खण्ड हैं—
१. 'सूर्यखण्ड'— क से म पर्यन्त वर्णों का द्योतक है ।
२. 'सोमखण्ड'— समस्त स्वरों का द्योतक है ।
३. अग्निखण्ड'— मंत्र का अग्नि खण्ड—य, र, ल, व, श, ष, स,
का द्योतक है ।
४. 'बैन्दवखण्ड'— मंत्र का बैन्दवखण्ड—यह 'क्ष' का द्योतक है । इस
प्रकार समस्त मातृकाएँ पंचदशी मंत्र के एवं
कुण्डलिनी के रूप हैं ।
भगवती का त्रिखण्डात्मक रूप

खण्डमंत्र का भागयंत्र का भागछःकमलकुण्डलिनी
सोमशक्तिकूटशिव के
चार चक्रआज्ञा तथा
विशुद्धसोमकुण्डलिनी
सूर्यकामकूटचतुर्दशार तथा
बहिर्दशारहृदय एवं
मणिपूरसूर्यकुण्डलिनी
अग्निवाग्भवकूटअन्तर्दशार,
अष्टार एवं बिन्दु
सहित त्रिकोणस्वाधिष्ठान
एवं मूलाधारअग्निकुण्डलिनी
१. वाग्भवकूटआग्नेय खण्डभगवती का मुख ।
२. कामकूटसौर खण्डभगवती का कण्ठ से कटिपर्यन्त देह ।
३. शक्तिकूटचान्द्र खण्डभगवती का कटि से नीचे का देह ।

'अभिन्नवर्णैरभिन्नदेहा'—कुण्डलिनी देवी वर्णात्मिका है—
१. सा प्रसूते कुण्डलिनी शब्दब्रह्ममयी विभुः । (शारदातिलक)