सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
वरिवस्यारहस्य (भास्करराय मखी - सरोजिनी हिन्दी व्याख्या, कामकला व श्रीविद्या मन्त्र-दर्शन)

वरिवस्यारहस्य (भास्करराय मखी - सरोजिनी हिन्दी व्याख्या, कामकला व श्रीविद्या मन्त्र-दर्शन)

Varivasyarahasya of Bhaskararaya with Sarojini Hindi Commentary

भास्करराय मखी (टीकाकार: डॉ. श्यामकान्त द्विवेदी आनन्द) द्वारा

DevanagariHindipublished530 पृष्ठ

पृष्ठ 208, कुल 530 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 208

१०६ वरिवस्यारहस्ये
बिन्दु का, निरोधिका में अर्धचन्द्र का अर्धांश है और यही क्रम 'समना' तक
चलता है । मात्रा का सूक्ष्म अंश केवल 'समना' तक ही है । 'उन्मना' अमात्र हैं
क्योंकि वहाँ मात्रा नहीं है क्योंकि वहाँ मन ही नहीं है और मन की ही तो मात्रायें
होती है ।
उन्मना तो कालशून्य है किन्तु समना में काल है । 'समना' से जो काल है
उसकी संज्ञा है एकाणुर्लव 'समनायां पुनःकाल एकाणुर्लव संज्ञकः ।'¹ वस्तुतः
'समना' ही सृष्टिव्यापारा है—
“समनासौ निविर्दिष्टा शक्तिः सर्वाध्ववर्तिनी ।
क्रीडीकरोति या विश्वं सहृत्य सृजते पुनः ॥” (नेत्र तन्त्र) ॥
समना की कलायें निम्नांकित हैं—
सर्वज्ञा सर्वगा दुर्गा सवना स्पृहणा धृतिः ।
समना चेति विख्याता एताः शिवकलाः स्मृताः ।
इच्छाशक्तिमधिष्ठाय इच्छासिद्धिप्रदायिकाः ॥
शिव तत्वं समाश्रित्य सुसम्पूर्णार्णवप्रभा ।
अनन्त शक्तिसंस्थानाः सूक्ष्माश्चात्यन्तनिर्मलाः ॥²
'समना' की कलायें—सर्वज्ञा, सर्वगा, दुर्गा, सवना, स्पृहणा, धृति ॥
समना व्योमरूपात्मिका है । इससे शून्य नाम्नी व्यापिनी शक्ति का उदय होता
है । सदाशिव अनाश्रित पदात्मक सम्पूर्ण भावाभासों की भित्ति रूप अशेष मनन,
मन्तव्य मात्रात्मक 'समना' है जो कि उन्मना की स्वस्वरूपगोपन क्रीड़ा के
परिणामस्वरूप स्फुरित होती है ।³ 'समना' का प्रकाश द्वादश आदित्यों के समतुल्य
है । एक सीधी रेखा के ऊपर एवं नीचे बिन्दु स्थापित कर देने से निर्मित होने
वाला आकार ही 'समना' का आकार है इसका उच्चारण-काल २५६वाँ भाग मात्र
है ।
'समना' की आकृति रेखा के ऊपर नीचे स्थित दो बिन्दुओं के समान होती
है—
'ऊर्ध्वाधोबिन्दुद्वयसंयुतरेखाकृतिः समना ॥'³
'बिन्दुद्वयान्तरालस्थऋजुरेखामयी पुनः समना ॥'⁴
'समना' और 'उन्मना' में अन्तर यह है कि ऊपर वाले बिन्दु के बिना
उपर्युक्त समना ही 'उन्मना' है ।⁵ भास्करराय कहते हैं—'सैवोर्ध्वबिन्दुहीनोन्मना'⁶ इसी
उन्मना के ऊपर 'महाबिन्दु' है—'तदूर्ध्व महाबिन्दु ॥'⁷
१. नेत्रतन्त्र २. स्वच्छन्दोद्योत
३. 'वरिवस्यारहस्यम्' ४. प्रकाश
५-७. 'वरिवस्यारहस्यम्'