सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वराह पुराण

Varaha Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished414 पृष्ठ
पृष्ठ 301
स्थायी लिंक
पृष्ठ 301 स्कैन
२९०संक्षिप्त श्रीवराहपुराण[ अध्याय १५६-१५७

वध किया था। उस ‘केशीतीर्थ’ में पिण्डदान करनेसे गयामें पिण्ड देनेके समान ही फल मिलता है। यहाँ स्नान-दान और हवन करनेसे ‘अग्निष्टोम’-यज्ञका फल मिलता है। यहाँ द्वादशादित्यतीर्थपर यमुना लहराती है, जहाँ कालियनाग आनन्दपूर्वक निवास करता था। यहीं (कालियह्रदमें) मैंने उसका दमन और द्वादश आदित्योंकी स्थापना की थी। इस तीर्थमें स्नान करनेसे मनुष्य सम्पूर्ण पापोंसे मुक्त हो जाता है और जो व्यक्ति यहाँ प्राणोंका परित्याग करता है, वह मेरे धाममें आ जाता है। इस स्थानका नाम ‘हरिदेव’ क्षेत्र और ‘कालियह्रद’ है। इस ‘हरिदेव’ क्षेत्रके उत्तर और ‘कालियह्रद’ के दक्षिण भागमें जिनका पाञ्चभौतिक शरीर छूटता है, उनका संसारमें पुनरावर्तन नहीं होता*।

भगवान् वराह कहते हैं— देवि! यमुनाके उस पार ‘यमळार्जुन’ नामक तीर्थ है, जहाँ शकट (भाण्डोंसे भरी हुई गाड़ी)-भग्न और भाण्ड छिन्न-भिन्न हुए थे। वहाँ स्नान और उपवास करनेका फल अनन्त है। वसुंधरे! ज्येष्ठमासके शुक्लपक्षकी द्वादशी तिथिके दिन उस तीर्थमें स्नान और दान करनेसे महान् पातकी मनुष्यको भी परम गति प्राप्त होती है। इन्द्रियनिग्रही मनुष्य यमुनाके जलमें स्नान करनेपर पवित्र हो जाता है और सम्यक् प्रकारसे श्रीहरिकी अर्चना करके वह परम गति प्राप्त कर सकता है। देवि! स्वर्गमें गये हुए पितृगण यह गाते हैं—‘हमारे कुलमें उत्पन्न जो पुरुष मथुरामें निवास करके कालिन्दीमें स्नान करेगा और भगवान् गोविन्दकी पूजा करेगा तथा ज्येष्ठमासके शुक्ल पक्षकी द्वादशी तिथिके अवसरपर यमुनाके किनारे पिण्डदान करेगा, वह परम कल्याणका भाजन होगा।’

देवि! मथुरातीर्थ महान् है। अनेक नामोंवाले बहुत-से वन उसकी शोभा बढ़ाते हैं। वहाँ स्नान करनेवाला मनुष्य भगवान् रुद्रके लोकमें प्रतिष्ठा पाता है। चैत्रमासके शुक्लपक्षकी द्वादशी तिथिके पुण्य अवसरपर यहाँ अवगाहन करनेवाला मानव मेरे लोकमें निश्चय ही चला जाता है। यमुनाके दूसरे पारमें ‘भाण्डह्रद’ नामसे विख्यात एक दुर्लभ तीर्थ है। विश्वके अलौकिक कार्यको सम्पन्न करनेवाले आदित्यगण वहाँ प्रतिदिन दृष्टिगोचर होते हैं। वहाँ जो मनुष्य स्नान करता है, वह सम्पूर्ण पापोंसे मुक्त होकर सूर्यलोकको प्राप्त होता है। वहीं स्वच्छ जलसे भरा ‘सप्तसामुद्रिक’ नामक एक कूप है। वसुधे! वहाँ स्नान करनेसे मानव सभी लोकोंमें स्वच्छन्दताके साथ विचरण कर सकता है। यहीं वीरस्थल नामसे प्रसिद्ध मेरा एक और परम गुह्य क्षेत्र है, जहाँ खिले हुए कमल जलकी निरन्तर शोभा बढ़ाते हैं। सुमध्यमे! जो मनुष्य एक रात यहाँ निवास करके स्नान करता है, वह मेरी कृपासे वीरलोकमें आदर पाता है।

इसी मथुरामण्डलमें ‘गोपीश्वर’ नामसे विख्यात एक तीर्थ है, जहाँ हजारों गोपियाँ सुन्दर रूप धारण करके भगवान् श्रीकृष्णको आनन्दित करनेके लिये पधारी थीं और मैंने (श्रीकृष्णरूपमें) उनके साथ रासलीला की थी एवं बाल्यकालमें यमलार्जुन नामक दो वृक्षोंको भी तोड़ा था। यहीं इन्द्रने एक कूपके पास रत्न और ओषधियोंसे सम्पन्न


* ग्रीक-ग्रन्थोंमें 'वृन्दावन' का नाम भी Kliso boras या 'कालिकावर्त' अर्थात् कालियनागका स्थान है। १८वीं शतीमें काशीके राजा चेतसिंहने दोनों नगरोंके पूरे दूधसे यहाँ अर्चना की थी। (Cunningham's Anc. Geog. P. 316) वृन्दावनके विशेष वर्णनके लिये 'भागवत', 'कल्याण', 'तीर्थाङ्क', पद्म० पाताल खण्ड ७० से ८२ तथा रघुवंश ६।५० आदि देखना चाहिये। 'दे' के अनुसार आजका वृन्दावन चैतन्य महाप्रभुके अनुयायी गोस्वामी बन्धुओंकी खोज है, प्राचीन वृन्दावन मथुरासे कुछ अधिक दूर होना चाहिये।

पृष्ठ 302
स्थायी लिंक
पृष्ठ 302 स्कैन

अध्याय १५८-१६० ] मथुरा-तीर्थका प्रादुर्भाव, इसकी प्रदक्षिणाकी विधि एवं माहात्म्य २९१

जलपूर्ण कलशोंसे गोप-वेषधारी भगवान् श्रीकृष्णका अभिषेक किया था। तभीसे उस कूपका नाम ‘सप्तसामुद्रिक’ कूप पड़ गया। जो पुरुष इस ‘सप्तसामुद्रिक’ कूपपर जाकर पितरोंके लिये श्राद्ध करता है, वह अपने कुलकी सतहत्तर पीढ़ियोंको तार देता है। सोमवती अमावास्याके दिन जो वहाँ पिण्डदान करता है, उसके पितर करोड़ वर्षके लिये तृप्त हो जाते हैं।

वसुंधरे ! यहाँ ‘वसुपत्र’ नामसे विख्यात एक तीर्थ है, जो मेरा परम पवित्र एवं उत्तम स्थान है। मथुराके दक्षिणभागमें ‘फाल्गुनक’ और लगभग आधे योजनकी दूरीपर पश्चिमकी ओर धेनुकासुरका ‘तालवन’ नामका प्रसिद्ध स्थान है। विशालाक्षि ! यहाँ ‘संपीठककुण्ड’ नामका भी मेरा एक श्रेष्ठ तीर्थ है, जिसमें सदा पवित्र एवं स्वच्छ जल भरा रहता है। जो लोग एक रात यहाँ निवास करके स्नान करते हैं, उन्हें ‘अग्निष्टोम’ यज्ञका फल मिलता है—इसमें कोई संशय नहीं।

वसुंधरे ! कृष्णावतारमें मैंने बड़े पवित्र भावसे सूर्यदेवकी आराधना की थी, जिससे मुझे (पीछे साम्ब-जैसे) रूपवान्, गुणवान् एवं ज्ञानी पुत्रकी प्राप्ति हुई थी। यहीं आराधनाके समय मुझे हाथमें कमल लिये हुए भगवान् सूर्यके दर्शन हुए थे। देवि! तबसे भाद्रपदमासके कृष्णपक्षकी सप्तमी तिथिको प्रखर तेजवाले सूर्य वहाँ सदा विराजते हैं। उस कुण्डमें जो मनुष्य सावधान होकर स्नान करता है, उसे संसारमें कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं रहती; क्योंकि सूर्य सम्पूर्ण सम्पत्तियोंके दाता हैं। देवि! यदि रविवारको सप्तमी तिथि पड़ जाय तो उस शुभ समयमें स्नान करनेवाला पुरुष हो अथवा स्त्री, वह समग्र फल प्राप्त करता है। प्राचीन समयमें राजा शान्तनुने भी इसी स्थानपर तपस्याकर भीष्म नामक परम पराक्रमी पुत्रको प्राप्त किया था और जिसे लेकर वे तुरंत हस्तिनापुरके लिये प्रस्थित हो गये थे। अतएव वहाँ स्नान तथा दान करनेसे निश्चय ही मनोऽभिलषित फल मिलता है।

[ अध्याय १५६-१५७]


मथुरा-तीर्थका प्रादुर्भाव, इसकी प्रदक्षिणाकी विधि एवं माहात्म्य

भगवान् वराह कहते हैं—वसुंधरे ! मेरे मथुराक्षेत्रकी सीमा बीस योजनमें है*, जिसमें जहाँ-कहीं भी स्नानकर मानव सम्पूर्ण पापोंसे छूट जाता है। वर्षा-ऋतुमें मथुरा विशेष आनन्दप्रद रहती है और हरिशयनीके बाद चार मासके लिये तो मानो सातों द्वीपोंके पुण्यमय तीर्थ और मन्दिर मथुरामें ही पहुँच जाते हैं। जो देवोत्थानके समय मेरे उठनेपर मथुरामें मेरा दर्शन करते हैं, उनके सामने वहाँ मैं सदा उपस्थित रहता हूँ, इसमें कोई संशय नहीं। वसुधे! उस समय मेरे (श्रीकृष्णरूपके) कमल-जैसे मुखको देखकर मनुष्य सात जन्मोंके पापोंसे तत्काल मुक्त हो जाता है। जिसने मथुरामें


* मथुराका माहात्म्य इस वराहपुराणके अतिरिक्त 'नारदपुराण' उत्तरभाग अध्याय ७५—८०; पद्मपुराण, पातालखण्ड, अध्याय ६९ से ८३, उत्तरखण्ड ९५; स्कन्दपु० ४।२० आदिमें भी है। यह सप्तपुरियोंमेंसे एक है। इसका पूर्वनाम मधुरा (वाल्मी० उत्तरकाण्ड ७।१०८), मधुपुरी तथा महोली भी है। यहाँ (वराहपुराणमें) इसकी सीमा बीस योजन कही गयी है। हुएनशांगके समय मथुरामण्डल ८३३ मीलमें एवं मथुरानगर प्रायः चार मीलके घेरेमें था। (Julien's Hiueon Thsang II. 20, Cunningham's Ancient Geography. P. 314). जैन-ग्रन्थोंमें इसका नाम 'सौरिपुर' है। पीछे वीरसिंह, जयसिंह तथा पेशवाओंने यहाँ बार-बार अनेक मन्दिर बनवाये। यहाँके मन्दिरों तथा वनोंके विशेष परिचय एवं आधुनिक निर्देशके लिये "कल्याण" 'तीर्थाङ्क' को देखना चाहिये।

१३६- अन्नकूट (गोवर्धन) पर्वतकी परिक्रमाका प्रभाव

पृष्ठ 303
स्थायी लिंक
पृष्ठ 303 स्कैन

२९२ संक्षिप्तश्रीवराहपुराण [ अध्याय १५८–१६०

पहुँचकर मेरी (श्रीकृष्णके विग्रहकी) विधिवत् पूजाकर प्रदक्षिणा कर ली, उसने मानो सात द्वीपोंवाली पृथ्वीकी प्रदक्षिणा कर ली।

धरणीने पूछा— भगवन्! प्रायः सभी तीर्थ-क्षेत्र पशु, भूत, पिशाच और विनायक—इन उपद्रव करनेवाले प्राणियोंसे बाधित होते रहते हैं। फिर यह मथुरापुरी किस देवताके द्वारा सुरक्षित रहकर अनन्त फल प्रदान करनेमें समर्थ है?

भगवान् वराह कहते हैं— देवि! मेरे प्रभावसे विघ्नकारी शक्तियाँ मेरे इस क्षेत्रपर या भक्तोंपर कभी दृष्टि नहीं डाल पातीं। इसकी रक्षाके लिये मैंने दस दिक्पालों और चार लोकपालोंको नियुक्त कर रखा है, जो निरन्तर इस पुरीकी रक्षामें तत्पर रहते हैं। इसके पूर्वमें इन्द्र, दक्षिणमें यम, पश्चिममें वरुण, उत्तरमें कुबेर तथा मध्यभागमें उमापति महादेवजी रक्षा करते हैं। जो मनुष्य मथुरामें कोठेदार मकान बनवाता है, उस जीवन्मुक्त पुरुषको चार भुजाओंवाले विष्णुका ही रूप समझना चाहिये।

अब यहाँके निर्मल जलवाले 'मथुराकुण्ड' की एक आश्चर्यकी बात कहता हूँ, सुनो। हेमन्त-ऋतुमें इसका जल गर्म रहता है और ग्रीष्म-ऋतुमें बर्फके समान शीतल। साथ ही वर्षा-ऋतुमें वहाँका पानी न बढ़ता है और न ग्रीष्म-ऋतुमें सूखता ही है। वसुंधरे! मथुरामें पग-पगपर तीर्थ हैं, जिनमें स्नानकर मनुष्य सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है।

'मुचुकुन्दतीर्थ' नामक यहाँ एक दिव्य क्षेत्र है, जहाँ देवासुरसंग्रामके बाद राजा मुचुकुन्दने शयन किया था। वहाँ स्नान करनेवालेको अभीष्ट फलकी प्राप्ति होती है तथा मरनेवालोंको मेरे लोककी।

देवि! भगवान् केशवके नाम-संकीर्तनमें ऐसी शक्ति है कि वह इस जन्मके तथा पूर्वजन्मोंमें किये हुए सभी पापोंको उसी क्षण नष्ट कर डालता है। अतः कार्तिक शुक्लकी अक्षय-नवमीको भगवन्नाम-कीर्तन करते हुए मथुराकी प्रदक्षिणा करनेसे मनुष्य सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है। इसकी विधि यह है कि कार्तिक शुक्ला अष्टमीको मथुरामें जाकर ब्रह्मचर्यका पालन करते हुए निवास करे तथा रात्रिमें ही प्रदक्षिणाका संकल्प कर ले। प्रातःकाल दन्तधावनकर स्नान करके धौतवस्त्र पहन ले और मौन होकर इसकी प्रदक्षिणा प्रारम्भ करे। इससे मनुष्यके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। प्रदक्षिणा करते समय मनुष्यको यदि कोई दूसरा व्यक्ति स्पर्श करता है तो उसके भी सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं, इसमें कुछ विचार करनेकी आवश्यकता नहीं है। प्रदक्षिणा करनेपर जो पुण्य मिलता है, वही पुण्य मथुरामें जाकर स्वयं प्रकट होनेवाले भगवान् श्रीहरिके दर्शनसे सुलभ हो जाता है।

भूमिकी परिक्रमाकी गणना भी योजनोंके प्रमाणमें की गयी है। पृथ्वीमें स्थित साठ हजार करोड़ और साठ सौ करोड़ तीर्थ हैं। देवताओं और आकाशमें स्थित तारागणोंकी संख्या भी इतनी है। यह गणना विश्वके आयुस्वरूप वायु, ब्रह्मा, लोमश, नारद, ध्रुव, जाम्बवान्, बलि और हनूमान्ने की है। इन लोगोंने वन, पर्वत-समुद्रसहित इस भूमिकी बाहरी रेखासे अनेक बार परिक्रमाएँ की थीं। सुग्रीव, पाँचों पाण्डव और मार्कण्डेय-प्रभृति कुछ योगसिद्धलोगोंने पृथ्वीके भीतर भ्रमण कर भी तीर्थोंकी गणना की। पर अन्य जो थोड़े ओज-बल अथवा बुद्धिवाले हैं, वे मनसे भी इन सबोंके परिभ्रमणमें असमर्थ हैं, प्रत्यक्ष गमनकी तो बात ही क्या? किंतु इन सातों द्वीपों और तीर्थोंमें घूमनेसे जो फल होता है, उससे भी अधिक फल मथुराकी परिक्रमामें मिल जाता है। जो मथुराकी

पृष्ठ 304
स्थायी लिंक
पृष्ठ 304 स्कैन

अध्याय १५८—१६०] मथुरा-तीर्थका प्रादुर्भाव, इसकी प्रदक्षिणाकी विधि एवं माहात्म्य २९३

प्रदक्षिणा करता है, वह मानो सात द्वीपोंवाली पृथ्वीकी प्रदक्षिणा कर लेता है। सभी मनोरथको चाहनेवाले मनुष्योंको सब प्रकारसे प्रयत्नकर मथुरा जाकर इसकी विधिपूर्वक प्रदक्षिणा करनी चाहिये। एक बार सप्तर्षियोंके पूछनेपर ब्रह्माजीने कहा था—'समस्त वेदोंके अध्ययन, सभी तीर्थोंमें स्नान, अनेक प्रकारके दान और यज्ञ-यागादि एवं कुआँ-तालाब, धर्मशाला बनवानेसे जो पुण्य होता है और उनका जो फल मिलता है, उससे सौ गुना अधिक फल मथुराकी परिक्रमासे प्राप्त होता है।' ब्रह्माजीसे यह बात सुनकर सातों ऋषियोंने उन्हें प्रणाम किया और वहाँसे मथुरा आकर वहाँ आश्रम बनाये। उनके साथ ध्रुव भी थे। फिर उन सबोंने अपनी कामनाकी पूर्तिके लिये कार्तिकमासके शुक्लपक्षकी नवमी तिथिको मथुराकी विधिवत् परिक्रमा की। इससे वे सभी मुक्त हो गये।

भगवान् वराह कहते हैं—वसुंधरे! कार्तिक मासके शुक्लपक्षकी अष्टमी तिथिको व्रती साधक मथुरामें उपस्थित होकर 'विश्रान्तितीर्थ' में स्नान करे और देवताओं तथा पितरोंके पूजनमें संलग्न हो जाय। फिर विश्रान्तिके दर्शन करनेके पश्चात् दीर्घविष्णु और भगवान् केशवदेवका दर्शन करना चाहिये। उस रात ब्रह्मचर्यपूर्वक उपवास या अल्पाहार करे, साथ ही अपने अन्तःकरणको शुद्ध करनेके लिये अपवादभूत सायंकाल भी दन्तधावन करे। फिर स्नान करके धौतवस्त्र पहने और मौनव्रत धारणकर हाथमें तिल, चावल और कुशा लेकर पितरों एवं देवताओंकी पूजा करे।

फिर नवमीको प्रातःकाल ब्राह्ममुहूर्तमें संयमपूर्वक पवित्र होकर सूर्योदयके पूर्व ही प्रदक्षिणार्थ यात्राका कार्य आरम्भ कर देना चाहिये। प्रातःकालका स्नान 'दक्षिणकोटि' नामक तीर्थमें करनेकी विधि है। सर्वप्रथम दोनों पैरोंको धोकर आचमन करके मङ्गलोंके स्वरूप तथा बालब्रह्मचारी हनुमान्‌जीको प्रसन्न करनेकी चेष्टा करे, जिनके स्मरणसे समस्त उपद्रव शान्त हो जाते हैं। फिर प्रार्थना करे—'भगवन्! आपने जिस प्रकार भगवान् श्रीरामकी यात्रामें सिद्धि प्रदान की थी, उसी प्रकार मेरी इस परिक्रमा-यात्रामें सफलता प्रदान करें।' फिर गणेश्वर, भगवान् विष्णु, हनुमान्‌जी तथा कार्तिकेयकी विधिपूर्वक फल, माला तथा दीप आदिके द्वारा पूजनकर यात्रा आरम्भ करे। यात्रामें 'वसुमती' देवीका दर्शन बहुत आवश्यक है। वहीं राजाओंके आयुध रखनेके स्थानमें सम्पूर्ण भयको भगानेवाली भगवती 'अपराजिता' का भी दर्शन करे। देवि! फिर 'कंसवासनिका', 'औग्रसेना', 'चर्चिका' तथा 'वधूटी' देवियोंका दर्शन करे। ये देवियाँ दानवोंको पराजय और देवताओंको विजय प्रदान करानेवाली हैं। पुनः देवताओंसे सुपूजित आठ माताओं, गृहदेवियों और वास्तुदेवियोंका दर्शनकर तथा उनसे आज्ञा लेकर यात्रा आरम्भ करे। जबतक परिक्रमामें 'दक्षिणकोटि' तीर्थ न मिले, तबतक मौन होकर यात्रा करनी चाहिये। 'दक्षिणकोटि' तीर्थमें स्नान, पितृतर्पण, देवदर्शन और प्रणामकर भगवान् श्रीकृष्णद्वारा पूजित भगवती 'इक्षुवासा' को प्रणाम करे। इसके बाद 'वासपुत्र', 'अर्कस्थल', 'वीरस्थल', 'कुशस्थल', 'पुण्यस्थल' और प्रचुर पापोंके नाशक 'महास्थल' पर जाय। ये सभी तीर्थ सम्पूर्ण पापोंको दूर भगा देते हैं। फिर 'हयमुक्ति', 'सिन्दूर' और 'सहायक' नामके प्रसिद्ध स्थानोंपर जाय।

इस विषयमें ऋषियोंकी कही हुई एक प्राचीन गाथा सुनी जाती है—कहते हैं, कभी कोई राजकुमार घोड़ेपर सवार होकर मथुराकी सुखपूर्वक परिक्रमा कर रहा था। पर बीचमें ही नौकरसहित घोड़ेकी तो मुक्ति हो गयी, पर वह राजकुमार इस

पृष्ठ 305
स्थायी लिंक
पृष्ठ 305 स्कैन

२९४ संक्षिप्त श्रीवराहपुराण [ अध्याय १५८—१६०

संसारमें ही पड़ा रह गया। अतएव जिसे श्रेष्ठ फलकी इच्छा हो, उसे सवारीपर चढ़कर मथुराकी कदापि परिक्रमा नहीं करनी चाहिये, क्योंकि इससे मुक्ति नहीं मिलती।

उस ‘हयमुक्ति’ तीर्थका दर्शन एवं स्पर्श करनेसे पापोंसे मुक्ति मिल जाती है। बीचमें ‘शिवकुण्ड’ नामसे प्रसिद्ध एक महान् तीर्थ है। भगवान् कृष्णको विजयी बनानेवाली ‘मल्लिका’ देवीका भी दर्शन करना चाहिये। फिर ‘कदम्बखण्ड’ की यात्राकर सपरिवार ‘चर्चिका’ योगिनीका दर्शन करे। फिर पापोंके हरण करनेवाले ‘वर्षखात’ नामक श्रेष्ठ कुण्डपर जाकर स्नान और तर्पण करना चाहिये।

देवि! यहाँ भूतोंके अध्यक्ष भगवान् महादेवका दिव्य विग्रह है। इसके आगे ‘कृष्णक्रीडा-सेतुबन्ध’ तथा ‘बलिह्रद’ कुण्ड है, जहाँ श्रीकृष्णने जलविहार किया था। इसके दर्शनमात्रसे मनुष्य सम्पूर्ण पापोंसे छूट जाता है। यहीं कुछ आगे गंधोंसे सुवासित रहनेवाला ‘स्तम्भोच्चय’ नामक एक शिखर है, जिसे भगवान् श्रीकृष्णने सजाया और पूजित किया था। इसकी भी यत्नके साथ प्रदक्षिणा तथा पूजा करनी चाहिये, इससे प्राणी सभी पापोंसे मुक्त होकर विष्णुलोकको जाता है। इसके पश्चात् ‘नारायणस्थान’ तीर्थपर जाकर फिर ‘कुब्जिका’ तथा ‘वामनस्थान’ पर जाये। यहीं ‘विद्येश्वरी’ देवीका भी स्थान है, जो श्रीकृष्णकी रक्षा करनेके लिये यहाँ सदा तत्पर रहती हैं। कंसको मारनेकी अभिलाषा रखनेवाले श्रीकृष्ण, बलभद्र और गोपोंने देवीके संकेतसे यहाँ मन्त्रणा की थी। तबसे इन्हें ‘सिद्धिदा’, ‘भोगदा’ और ‘सिद्धेश्वरी’ भी कहा जाता है और कुछ व्यक्ति इन्हें ‘संकेतकेश्वरी’ भी कहते हैं। इनका दर्शन करनेसे अवश्य सिद्धि प्राप्त होती है। यहाँके कुण्डका स्वच्छ जल सब पापोंको नष्ट कर देता है। इसके बाद ‘गोकर्णेश्वरी’-देवीका दर्शनकर सरस्वती नदी और विघ्नराज गणेशके दर्शन करनेसे मनुष्य श्रेयको प्राप्त करता है।

फिर प्रचुर पुण्यवाले ‘गार्ग्यतीर्थ’, ‘भद्रेश्वरतीर्थ’ तथा ‘सोमेश्वर’ तीर्थमें जाना चाहिये। ‘सोमेश्वर’ तीर्थमें स्नान करके भगवान् सोमेश्वरका दर्शन फिर ‘घण्टाभरणक’, ‘गरुडकेशव’, ‘धारालोपनक’, ‘वैकुण्ठ’, ‘खण्डवेलक’, ‘मन्दाकिनी’, ‘संयमन’, ‘असिकुण्ड’, ‘गोपतीर्थ’, ‘मुक्तिकेश्वर’, ‘वैलक्षगरुड़’ और ‘महापातक-नाशन’ तीर्थोंमें भी जाना चाहिये।

तत्पश्चात् भगवान् शिवसे यों प्रार्थना करे—‘देवेश! आप मुक्ति देनेवाले प्रधान देवता हैं। सप्तर्षियोंने भी पृथ्वीकी परिक्रमाके समय आपकी स्तुति की थी। इसी प्रकार मैं भी आपसे प्रार्थना करता हूँ। आपकी आज्ञासे मथुराकी प्रदक्षिणामें मुझे सफलता प्राप्त हो जाय।’ इस भाँति उस क्षेत्रके स्वामी देवाधिदेव शिवकी प्रार्थना कर ‘विश्रान्तिसंज्ञक’ तीर्थमें जाना चाहिये। वहाँ जाकर स्नान, तर्पण एवं प्रणाम करना चाहिये।

तदनन्तर श्रीकृष्णकी बहन आर्तिहरा भगवती ‘सुमङ्गला’ देवीके मन्दिरमें जाकर उनसे मथुरा-यात्राकी सिद्धिके लिये इस प्रकार प्रार्थना करे—‘शिवे! आप सम्पूर्ण मङ्गलपूर्ण कार्योंको सम्पन्न करनेमें कुशल हैं। आपकी कृपासे प्राणीके सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। आप प्रसन्न हो जायँ, जिससे मुझे भी इस यात्रामें सफलता प्राप्त हो।’ इसके उपरान्त ‘पिप्पलेश्वर’ महादेवके स्थानपर जाय। पिप्पलादमुनिने यहाँ उनकी अर्चना की थी। वे महान् तपस्वी मुनि परिक्रमा करनेसे थक गये थे। इस स्थानपर भगवान् शिवने उनकी थकावट दूर की थी। उस समय पिप्पलादमुनिने वहाँकी भूमिका उपलेपन किया और उसके ऊपर

१३७- असिकुण्ड-तीर्थ तथा विश्रान्तिका माहात्म्य

पृष्ठ 306
स्थायी लिंक
पृष्ठ 306 स्कैन

अध्याय १६१-१६२] देववन और 'चक्रतीर्थ' का प्रभाव २९५

अपने नामसे अङ्कित भगवान् शंकरकी प्रतिमा स्थापित कर दी। इससे उन्हें यात्रामें सफलता मिली। अतः इनका दर्शन शुभका सूचक है। मन्दिरमें प्रवेश करते समय दक्षिण-भागका सुशब्द कार्यकी अनुकूलता सूचित करता है। स्वयं श्रीकृष्णको कंसवधकी सफलताके लिये प्रार्थना करनेपर इन देवीका शुभसूचक उत्तम दर्शन पहले और अन्तमें भी प्राप्त हुआ था। अतः इनका दर्शन करनेसे मनुष्यके सभी अभीष्ट कार्य पूर्ण होते हैं। उस समय कंसके बड़े-बड़े पहलवानोंको मारनेके विचारसे श्रीकृष्णने वज्रके समान मुखवाले भगवान् सूर्यका भी ध्यान किया था। जब वे सभी मल्ल कालके ग्रास बन गये, तब उन्होंने वहीं उन वज्रानन सूर्यकी स्थापना कर दी। तबसे मथुरामें निवास करनेवाले व्यक्तियोंने इन वरदाता सूर्यको अपने कुलका प्रधान देवता मान लिया है। अतः 'सूर्य-तीर्थ' पर उनका दर्शन करके प्रदक्षिणाकी यात्रा समाप्त करनी चाहिये। मथुराकी प्रदक्षिणाके समय मनुष्यके जितने पैर पृथ्वीपर पड़ते हैं, उसके कुलके उतने व्यक्ति सनातन सूर्यलोकमें स्थान पाते हैं। मथुराकी परिक्रमा पूर्ण करके आनेवाले मनुष्यको जो कोई भी देख लेता है तो वह भी पापोंसे छूट जाता है और जो परिक्रमाकी बात सुनते हैं, वे भी अपराधोंसे मुक्त होकर परमपद प्राप्त कर लेते हैं।

[अध्याय १५८-१६०]


देववन और 'चक्रतीर्थ' का प्रभाव

भगवान् वराह कहते हैं— वसुंधरे! अधर्मी एवं दुरात्मा मनुष्य भी मथुराके सेवनसे तथा वहाँके वनोंके दर्शन अथवा उस पुरीकी परिक्रमासे नरकक्लेशसे मुक्त हो जाते हैं तथा स्वर्गभोगके अधिकारी हो जाते हैं।

देवि! इस मथुरामण्डलमें बारह वन हैं, जिनके नाम क्रमशः इस प्रकार हैं—मधुवन, तालवन, कुन्दवन, काम्यकवन, बहुवन, भद्रवन, खदिरवन, महावन, लौहवन, बिल्ववन, भाण्डीर-वन और वृन्दावन। ये सभी परम श्रेष्ठ और मुझे अत्यन्त प्रिय हैं। लौहवनके प्रभावसे प्राणीके समस्त पाप दूर हो जाते हैं तथा बिल्ववन तो देवताओंसे भी प्रशंसित है। जो मानव इन वनोंका दर्शन करते हैं, उन्हें नरक नहीं भोगना पड़ता।

भगवान् वराह कहते हैं— वसुंधरे! अब मथुराके उत्तर भागमें स्थित 'चक्रतीर्थ' की महिमा कहता हूँ, उसे सुनो। पहले जम्बूद्वीपकी शोभा बढ़ानेवाला 'महागृहोदय' नामसे प्रसिद्ध एक उत्तम नगर था। शुभे! उस दिव्य नगरमें एक वेदोंका पारगामी प्रतिष्ठित ब्राह्मण रहता था। देवि! एक समयकी बात है, वह अपने पुत्रको लेकर शालग्राम (मुक्तिनाथ) तीर्थको गया और वहीं अपना निवास बना लिया। सदा वह नियमतः वहाँ पवित्र नदीमें स्नानकर देवताओंका दर्शन करता, यही उसका नित्यकर्म था। वहीं उसे एक 'कान्यकुब्ज' के सिद्ध पुरुषके दर्शन हुए, जो बहुधा 'कल्पग्राम' में भी जाया करता था। बातचीतके प्रसङ्गमें वह सिद्ध प्रायः प्रतिदिन 'कल्पग्राम' की प्रशंसा करता। उस ग्रामकी विभूति सुनकर उस श्रेष्ठ ब्राह्मणके मनमें भी विचार उठा कि मैं भी उस 'कल्पग्राम' में चलूँ और उसने सिद्ध पुरुषसे प्रार्थना की—'मित्रवर! आप सिद्ध पुरुष हैं, अतः एक बार मुझे भी आप 'कल्पग्राम' ले चलनेकी कृपा कीजिये।'

पृथ्वि! उस श्रेष्ठ ब्राह्मणकी बात सुनकर सिद्ध पुरुषने कहा—'द्विजवर! वहाँ तो केवल सिद्ध पुरुष ही जा सकते हैं, सामान्य व्यक्तिका वहाँ जाना सम्भव नहीं है।' इसपर उस ब्राह्मणने

पृष्ठ 307
स्थायी लिंक
पृष्ठ 307 स्कैन
२९६संक्षिप्त श्रीवराहपुराण[ अध्याय १६१-१६२

कहा—'मुझे भी आत्मयोगकी शक्ति सुलभ है, अतः उसके सहारे मैं अपने पुत्रके साथ वहाँ चल सकूँगा।' फिर तो उस सिद्ध पुरुषने अपने दाहिने हाथमें उस वेदज्ञ ब्राह्मणको तथा बायें हाथमें उसके परम बुद्धिमान् पुत्रको लेकर ऊपर उड़ा और 'कल्पग्राम' में पहुँच गया। वहाँ पहुँच जानेपर वे पिता-पुत्र अब 'कल्पग्राम' में ही रहने लगे। बहुत समय व्यतीत हो जानेपर उस ब्राह्मणके शरीरमें व्याधि उत्पन्न हो गयी, वृद्धावस्था तो थी ही, अतः मरनेका निश्चयकर उस धर्मात्मा ब्राह्मणने अपने सुयोग्य पुत्रको सामने बुलाया और कहा—'वत्स! मुझे गङ्गाके तटपर ले चलो।' पुत्रने उसे गङ्गाके किनारे पहुँचाया और वह भी अपने पिताके प्रति अपार श्रद्धा-भक्तिके कारण वहीं उसके पास रहने लगा।

भद्रे! एक दिनकी बात है, दैववश कान्यकुब्ज-देशके निवासी उस सिद्ध पुरुषके घर वह ब्राह्मणकुमार भोजनके लिये गया। उस सिद्धने ब्राह्मणकुमारका स्वागत-सत्कार किया और न्यायपूर्वक उसकी अर्चना करनेके पश्चात् उसके साथ अपनी कन्याका विवाह भी कर दिया। तबसे वह ब्राह्मणकुमार प्रतिदिन अपने श्वशुरके ही घर जाकर भोजन करने लगा। अपने पिताकी चिन्तनीय स्थिति देखकर उस ब्राह्मणकुमारने एक दिन अपने उस सिद्ध पुरुष श्वशुरसे पूछा—'स्वामिन्! आप मुझे यह बतानेकी कृपा करें कि पिताजीका यह कष्टजर्जरित शरीर कब शान्त होगा?' इसपर उस सिद्ध पुरुषने मुस्कुराकर कहा—'द्विजवर! तुम्हारे पिताने अपवित्र अन्न खाया था। इसी आहार-दोषने उन्हें इस दुर्गति‌को पहुँचा दिया है। वह अन्न अभी इनके पैरोंमें पड़ा है।

लड़केने किसी दिन यह बात अपने पिताको बतला दी, अतः शरीरकी जर्जरतासे अत्यन्त दुःखी उस श्रेष्ठ ब्राह्मणने एक दिन गङ्गातटपर पड़े एक पत्थरसे (अन्नदोषयुक्त) अपनी दोनों टाँगें तोड़ दीं, जिससे उसके प्राण निकल गये। उस समय उसका पुत्र अपने श्वशुरके गृह स्नान तथा भोजनादिके लिये गया हुआ था। लौटनेपर उसने जब अपने पिताका शव देखा तो विलाप करने लगा। आपस्तम्बमुनिने ठीक ही कहा है—'सर्पके काटनेसे, सींग एवं दाँतवाले जानवरोंके मारनेसे तथा सहसा अपने प्राणोंके त्यागनेसे अर्थात् आत्महत्या करनेसे जिसके प्राण जाते हैं, वह मनुष्य पापका भागी होता है।'

अब वह ब्राह्मणकुमार जब पुनः अपने श्वशुरके घर गया तो उसे देखते ही श्वशुरने कहा—'अरे! तुम्हें तो ब्रह्महत्या लगी है, तुम यहाँसे चले जाओ।' श्वशुरकी बात सुनकर जामाताने कहा—'महानुभाव! मैंने तो कभी किसी ब्राह्मणकी हत्या नहीं की, फिर आप मुझपर ब्रह्महत्याका दोषारोपण कैसे कर रहे हैं?' श्वशुरने उससे कहा—'पुत्रक! तुम अपने पिताकी ही मृत्युके हेतु बने हो, अतः तुम ब्रह्महत्याके भागी हुए हो। ऐसा नियम है कि 'यदि किसी पतितके साथ संनिकटमें एक वर्षतक शयन, भोजन अथवा वार्तालाप किया जाय तो शुद्ध पुरुष भी पतित हो जाता है। अतएव अब मेरे घरपर तुम्हारे रहनेके लिये कोई स्थान नहीं है।' श्वशुरकी यह बात सुनकर जामाताने कहा—'सुव्रत! जब आपने मेरा त्याग कर ही दिया तो अब मेरे लिये कौन-सा प्रायश्चित्त कर्तव्य है—यह बतानेकी कृपा कीजिये।' इसपर श्वशुर बोला—' 'अब तुम कल्पग्रामका त्यागकर 'मथुरा' जाओ। मथुराको छोड़कर तुम्हारी शुद्धि कहीं भी सम्भव नहीं है।' ' अब वह ब्राह्मण उसी क्षण 'कल्पग्राम' से चलकर 'मथुरा' आया और नगरके बाहर ही

१३८- मथुरा तथा उसके अवान्तरके तीर्थोंका माहात्म्य

पृष्ठ 308
स्थायी लिंक
पृष्ठ 308 स्कैन

अध्याय १६३ ] 'कपिल-वराह' का माहात्म्य २९७

अपने रहनेका प्रबन्ध किया। उस समय मथुरामें कान्यकुब्जके महाराज कुशिकका नित्य-सत्र चल रहा था, जिस सत्रमें प्रतिदिन दो हजार ब्राह्मण भोजन करते थे। वहाँ ब्राह्मणोंके खाते समय छूटे हुए जूठे (उच्छिष्ट) अन्नके खानेसे उस ब्राह्मण-कुमारका उद्धार हो गया। वह सदा 'चक्रतीर्थ' में जाकर स्नान करता। न किसीके घर वह भिक्षा माँगता और न कहीं अन्यत्र ही जाता था।

वसुंधरे! बहुत दिनोंके बाद उसके श्वशुरके मनमें उसकी चिन्ता हुई। उसने अपने दिव्य ज्ञानसे जामाताकी स्थिति ज्ञात कर ली और अपनी पुत्रीको आदेश दिया—'तुम भोजन लेकर अब मथुरापुरी जाओ; तुम्हारा पति वहीं है। वह कन्या भी योगसिद्धा एवं दिव्य ज्ञानसे सम्पन्न थी। अतएव अपने स्वामीको भोजन करानेके विचारसे वह प्रतिदिन उसके पास आने-जाने लगी और यह उसका नित्यका एक कार्यक्रम बन गया। सायंकाल भोजन लेकर वह ब्राह्मणपुत्री उस ब्राह्मणके पास जाती। वह ब्राह्मणकुमार पत्नीका दिया हुआ भोजन कर लेता और रात्रिमें उसी सत्रशालामें ही पड़ा रहता। इस प्रकार वहाँ निवास करते ब्राह्मणके छः महीने और व्यतीत हो गये। कुछ समयके पश्चात् वहाँ रहनेवाले ब्राह्मणोंने उससे पूछा—'आप यहाँ कहाँ निवास करते हैं और प्रतिदिन आपको भोजन कहाँसे प्राप्त होता है?'

अब उस ब्राह्मणने उन लोगोंसे अपना सम्पूर्ण वृत्तान्त स्पष्ट कह दिया। इसे सुनकर वे सभी ब्राह्मण एकत्रित होकर उससे बोले—'द्विजवर ! अब तो आप सर्वथा शुद्ध हो गये हैं। इस 'चक्रतीर्थ' के प्रभावसे आपके सारे पाप दूर हो गये हैं। फिर हमलोगोंके शरीरसे सम्पर्क होनेके कारण आपके बचे-खुचे दूसरे पाप भी समाप्त हो गये हैं।' उन ब्राह्मणोंकी बात सुनकर उस ब्राह्मणका मन प्रसन्नतासे खिल उठा। अब वह स्नानार्थ पुनः 'चक्रतीर्थ' आया। यहाँ उसकी भार्या भोजन लेकर पहलेसे ही उपस्थित थी। उसने हर्षित मनसे अपने पतिसे कहा—'स्वामिन् ! मुझे ऐसा दिखायी पड़ता है कि आप अब ब्रह्महत्यासे सर्वथा मुक्त हो गये हैं।' पत्नीकी बात सुनकर उसने कहा—'प्रिये ! तुमने जो कहा है, उसे पुनः स्पष्ट करनेकी कृपा करो।' यह सुनकर पत्नीने कहा—'इससे पहले आप बात करनेमें भी अयोग्य हो चुके थे। क्योंकि आप उस समय ब्रह्महत्यासे ग्रस्त थे। द्विजवर ! अब आप 'चक्रतीर्थ' के प्रभावसे पापमुक्त हो गये हैं। कान्त ! अब आप उठें और परम पवित्र 'कल्पग्राम' को चलें।' तदनन्तर वह श्रेष्ठ ब्राह्मण अपनी भार्याके साथ 'कल्पग्राम' चला गया। वसुंधरे ! उस परम पवित्र 'चक्रतीर्थ' में भगवान् 'भद्रेश्वर' विराजते हैं, जिनका दर्शन करनेसे तीर्थका फल प्राप्त होता है। वसुंधरे ! 'चक्रतीर्थ' के सेवनसे समग्र 'कल्पग्राम' की अपेक्षा भी सौगुना फल मिलता है। एक दिन-रात वहाँ उपवास करनेपर मनुष्यका ब्रह्महत्यासे भी उद्धार हो जाता है। [अध्याय १६१-१६२]


'कपिल-वराह' का माहात्म्य

भगवान् वराह कहते हैं— वसुंधरे ! मिथिला-प्रान्तमें जनकजीकी 'जनकपुरी' नामकी एक प्राचीन एवं परम रमणीय पुरी है, जहाँ ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र—ये चारों वर्णोंके लोग निवास करते एवं तीर्थयात्रा आदिके लिये बाहरसे भी आते-जाते रहते थे। फिर वहाँके समीपवर्ती 'सौकरव-तीर्थ' में स्नानकर वे 'मथुरापुरी' की यात्रा करते थे; और वहाँ वे कुछ कालके लिये ठहर

पृष्ठ 309
स्थायी लिंक
पृष्ठ 309 स्कैन
२९८संक्षिप्त श्रीवराहपुराण[ अध्याय १६३

जाते। उसी समाजमें एक ऐसा ब्राह्मण था, जिसके शरीरमें ब्रह्महत्याके चिह्न थे। उसके हाथसे सदा रुधिरकी धारा गिरती रहती थी, जिसे प्रायः सभी लोग देखते थे। वह ब्राह्मण उस हत्यासे मुक्त होनेके लिये सभी तीर्थोंमें भ्रमण-स्नान कर चुका था, फिर भी उसकी ब्रह्महत्या दूर न हुई। किंतु इसके बाद जब उसने 'वैकुण्ठ' तीर्थमें स्नान किया तो वह रुधिरधारा स्वतः बंद हो गयी। अब उसके सभी सहवासी आश्चर्यसे कहने लगे—'यह कैसे हो गया, यह कैसे हो गया!' उसी समय ब्राह्मणका रूप धारणकर एक दिव्य पुरुष वहाँ आया और उसने उन सभी उपस्थित लोगोंसे पूछा—'यहाँसे ब्रह्महत्या इस ब्राह्मणको छोड़कर कैसे चली गयी?' इसपर उन लोगोंने उसे उस ब्राह्मणके ब्रह्महत्यासे छूटनेके सारे प्रयत्न और अन्तमें 'वैकुण्ठ-तीर्थ' में स्नानद्वारा हत्यामुक्तिकी बात बतला दी, अतः इस तीर्थकी महिमामें किंचित् भी संदेह नहीं करना चाहिये।

सूतजी कहते हैं— ऋषियो! इसके बाद भगवान् वराहने पुनः पृथ्वीसे कहा—'देवि! यहाँ अमित पुण्य प्रदान करनेवाला 'असिकुण्ड' नामक एक दूसरा क्षेत्र है, अब मैं उसे बताता हूँ। उस क्षेत्रमें एक अन्य कुण्ड भी है, जिसे 'गन्धर्वकुण्ड' कहते हैं। वह सभी तीर्थोंमें प्रमुख है। वहाँ अवगाहन करनेवाला गन्धर्वोंके साथ आनन्द भोगता है और जो उस स्थानपर प्राणोंका त्याग करता है, वह मेरे लोकमें चला जाता है।

देवि! मथुरामण्डलकी सीमा बीस योजनमें है और सभीको मुक्ति देनेमें परम समर्थ उस पुरीकी आकृति कमलके समान है। इसकी कर्णिकाके मध्यभागमें क्लेशोंके नाशक भगवान् केशव विराजते हैं। इस स्थानपर जिनके प्राण प्रस्थान करते हैं, वे मुक्तिके भागी होते हैं। यही क्यों? मथुराके भीतर कहीं भी जिनकी मृत्यु होती है, वे सभी मुक्त हो जाते हैं। इस तीर्थके पश्चिम भागमें 'गोवर्धनपर्वत' है, जहाँ भगवान् श्रीकृष्ण निवास करते हैं। वहाँ उन देवेश्वरके दर्शन प्राप्त कर लेनेपर मनमें संताप नहीं रह जाता।

पृथ्वि! पूर्वकालमें मान्धाता नामके एक राजा थे। उनकी भक्तिपूर्वक स्तुतिसे प्रसन्न होकर मैंने उन्हें यह प्रतिमा सौंपी थी। राजा मान्धाताके मनमें मुक्ति पानेकी अभिलाषा थी, अतः वे नित्य इस प्रतिमाकी अर्चना करने लगे। जिस समय मथुरामें लवणासुरका वध हुआ था, उसी समय वह प्रतिमा इस तीर्थमें स्थापित की गयी थी। यह विग्रह परम दिव्य, पुण्यस्वरूप एवं तेजसे सम्पन्न है।

इसके मथुरा आनेकी कथा विचित्र है। कपिल नामके मुनिने अपार श्रद्धा और मनोयोगपूर्वक मेरी इस वाराही प्रतिमाका निर्माण किया था। ये विप्रवर कपिल प्रतिदिन इस प्रतिमाका ध्यान एवं पूजन करते थे। देवि! फिर इन्द्रने उन मुनिवर कपिलसे इसके लिये प्रार्थना की। तब कपिलने प्रसन्न होकर यह दिव्य रूपवाली प्रतिमा उन्हें दे दी। जब इन्द्रको यह प्रतिमा प्राप्त हुई तो उनके हृदयमें हर्ष भर गया और नित्यप्रति भक्तिके साथ मेरा पूजन करने लगे। इसके फलस्वरूप शक्रको सर्वोत्कृष्ट दिव्य ज्ञान प्राप्त हो गया। इन्द्रने मेरी इस 'कपिलवराह' नामक प्रतिमाकी बहुत वर्षोंतक पूजा की। इसके बाद रावणनामक दुर्दान्त राक्षस हुआ। वह महान् पराक्रमी निशाचर इन्द्रके लोकमें गया और स्वर्गको जीतनेकी चेष्टा करने लगा और देवराजके साथ युद्ध करने लगा। उसने देवताओंको परास्त कर दिया। परम पराक्रमी इन्द्र भी उससे हार गये और उन्हें बन्दी बनाकर

१३९- गोकर्णतीर्थ और सरस्वतीकी महिमा

पृष्ठ 310 स्कैन

अध्याय १६३ ] 'कपिल-वराह' का माहात्म्य २९९


रावण उनके भवनमें घुस गया। जब वह राक्षस रत्नोंसे सुशोभित इन्द्र-भवनमें गया तो उसे इन भगवान् ‘कपिलवराह’ के दर्शन हुए। देखते ही उसने अपना मस्तक जमीनपर टेक दिया और दीर्घकालतक इन श्रीहरिकी स्तुति की। इसपर भगवान् विष्णु सौम्यरूप धारणकर पुष्पक विमानपर आरूढ़ होकर उस राक्षसके पास आये। साथ ही उस विग्रहमें उनका प्रवेश हो गया। रावणने प्रतिमा उठानी चाही, किंतु वह उठा न सका। अब उसके आश्चर्यकी सीमा न रही। उसने कहा—'भगवन्! बहुत पहलेकी बात है, मैंने शंकरसहित कैलासपर्वतको भी अपने हाथोंसे उठा लिया था।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 311 स्कैन
३००संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[अध्याय १६४-१६५

प्रसन्न होकर उनसे कहा—'शत्रुघ्न! तुम्हारे मनमें जिस वस्तुकी अभिलाषा हो, वह तुम मुझसे वरके रूपमें माँग लो। उस समय श्रीरामकी बात सुनकर शत्रुघ्नने कहा—'भगवन्! आप मेरे पूज्य हैं। यदि आप मुझपर प्रसन्न हैं और वर देना चाहते हैं तो मुझे यह भगवान् 'कपिलवराह' की प्रतिमा देनेकी कृपा करें।' तब शत्रुघ्नके वचन सुनकर श्रीरामने कहा—'शत्रुघ्न! तुम इन वराह भगवान्‌की प्रतिमा ले जा सकते हो। तुम्हारे अनुगत मण्डलीको धन्यवाद और संसारमें पवित्र उस मथुरापुरीको धन्यवाद! मथुराका वह जनसमाज धन्य है, जो सदा 'श्रीकपिलवराह'

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१४०- सुगेका मथुरा जाना और वसुकर्णसे वार्तालाप

पृष्ठ 312 स्कैन

अध्याय १६४-१६५] अन्नकूट (गोवर्धन)-पर्वतकी परिक्रमाका प्रभाव ३०१

कुण्ड' है। वहाँ स्नान करनेसे सभी पाप धुल जाते हैं। उस कुण्डपर तर्पण करनेसे राजसूय और अश्वमेध-यज्ञोंका फल निश्चय ही मिल जाता है। मथुरामें 'संकर्षण' नामसे विख्यात एक तीर्थ है, उसके रक्षक बलभद्रजी हैं। वहाँ जाने एवं स्नान करनेसे पहलेसे लगी हुई गोहत्याके पापसे मुक्ति हो जाती है।

पृथ्वि! गोवर्धनके पासमें ही एक 'शक्रतीर्थ' है। यहाँ श्रीकृष्णने इन्द्रकी पूजाके लिये किये जा रहे यज्ञको नष्ट कर दिया था। उस यज्ञके अवसरपर भोज्य आदि पदार्थोंकी बहुत बड़ी ऊँची ढेरी लग गयी थी। उस समय इन्द्रके साथ श्रीकृष्णका विवाद छिड़

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 313 स्कैन

३०२ संक्षिप्तश्रीवराहपुराण [ अध्याय १६४-१६५

मिली और बिना जलवाले तथा छायारहित जङ्गलोंमें भूख-प्याससे व्याकुल होकर वह इधर-उधर भटकने लगा। यों घूमता हुआ वह भयंकर प्रेत मरुस्थलमें पहुँच गया और बहुत दिनोंतक वहाँ एक वृक्षपर निवास करता रहा।

पृथ्वि! इस प्रकार बहुत समय व्यतीत हो जानेपर दैवयोगसे वहाँ एक खरीद-बिक्री करनेवाला वैश्य आया, जिसे देखकर उस प्रेतको अत्यन्त प्रसन्नता हुई और नाचते हुए वह बोला—'अहो! तुम इस समय मेरा आहार बनकर यहाँ आ गये हो।' अब क्या था, प्रेतकी बात सुनकर वह व्यापारी वैश्य अत्यन्त भयभीत होकर भाग चला। पर प्रेतने दौड़कर उसे पकड़ लिया और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१४१- गोकर्णका दिव्य देवियोंसे वार्तालाप तथा मथुरामें जाना

पृष्ठ 314 स्कैन

अध्याय १६६-१६७ ] 'असिकुण्ड'-तीर्थ तथा विश्रान्तिका माहात्म्य ३०३

देना चाहिये।' इसपर मैंने उन कथावाचकको एक 'सुवर्ण' (आठ रत्ती सोनेकी एक मुद्रा) प्रदान कर दिया। इसके बाद जब मेरी मृत्यु हुई तो मेरे पूर्वकर्मोंके अनुसार यमराजकी आज्ञासे मुझे यह दुःखद प्रेतयोनि मिली। मैंने पूर्वजन्ममें कभी तीर्थस्नान, दान-हवन अथवा पितरोंके लिये तर्पण नहीं किये थे, इसी कारण मुझे प्रेत बनना पड़ा।' इसपर उस वैश्यने पुनः पूछा—'तुम इस वृक्षकी जड़में रहकर कैसे प्राण धारण करते हो?'

प्रेत बोला—'पहलेकी बातें मैं तुम्हें बता ही चुका हूँ। मैंने उन कथावाचकको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 315 स्कैन
३०४संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १६६-१६७

बातोंने प्रसङ्गमें मुनिने उससे कहा—'राजन्! पिताके ऋणको चुका देनेपर ही पुत्र धर्मका भागी हो सकता है।' यों कहकर नारदमुनि वहीं अन्तर्धान हो गये। मुनिके चले जानेपर राजाने अपने मन्त्रियोंसे नारदजीकी बातका अर्थ पूछा। मन्त्रियोंने कहा—'अपनी तीर्थयात्राका फल आप महाराजको समर्पण कर दें तो पिताका ऋण चुक सकता है, क्योंकि उनकी तीर्थयात्रा अधूरी ही रही थी।' नारदजीके कथनका यही आशय था।

देवि! मन्त्रियोंकी बात सुनकर विमतिने मथुरापुरीमें निवासकी बात सोची, क्योंकि वहाँ प्रायः सभी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१४२- ब्राह्मण-प्रेत-संवाद, सङ्गम-महिमा तथा वामन-पूजाकी विधि

पृष्ठ 316 स्कैन
अध्याय १६८-१६९]मथुरा तथा उसके अवान्तरके तीर्थोंका माहात्म्य३०५

बात है कि कार्यवश वहीं एक जनसमाज आ गया। उसीमें एक ऐसा ब्राह्मण भी था, जो रक्षोघ्नमन्त्र पढ़कर सबकी रक्षा करता था। अब वह ब्रह्मराक्षस उस ब्राह्मणसे आकर कहने लगा—'विप्र! तुम्हारे मनमें जिस वस्तुकी इच्छा हो, वह मैं तुम्हें देनेके लिये तत्पर हूँ। बहुत दिनोंके बाद आज मुझे मनचाहा भोजन प्राप्त हुआ है। विप्र! तुम उठो और यहाँसे अन्यत्र जाकर कहीं सो जाओ। जिससे मैं इन सबको खाकर तृप्त हो जाऊँ। इसपर ब्राह्मणने कहा—'राक्षस! मैं इन्हींके साथ यहाँ आया हूँ, ये सभी मेरे परिवार ही हैं। अतः मैं इन्हें छोड़ नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 317 स्कैन
३०६संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १६८-१६९

हजार तीर्थ हैं। गोवर्धन तथा अक्रूरक्षेत्र—ये दो
करोड़ तीर्थोंके समान हैं एवं 'प्रस्कन्दन' और
'भाण्डीर'—ये छः कुरुक्षेत्रोंके समान हैं। 'सोमतीर्थ',
'चक्रतीर्थ', 'अविमुक्त', 'यमन', 'तिन्दुक' और
'अक्रूर' नामक तीर्थोंकी 'द्वादशादित्य' संज्ञा है।
मथुराके सभी तीर्थ कुरुक्षेत्रसे सौ गुना बढ़कर हैं,
इसमें कोई संशय नहीं। जो मथुरापुरीके इस माहात्म्यको
समाहित चित्तसे पढ़ता या सुनता है, वह परमपदको
प्राप्त होता है और अपने मातृ-पितृ—दोनों पक्षोंके
दो सौ बीस पीढ़ियोंका उद्धार कर देता है।

मथुराके सभी स्थानोंमें भगवान् श्रीकृष्णके
चरणके चक्रचिह्न सुशोभित हैं। उन्हींके मध्यमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 318 स्कैन

अध्याय १७० ] गोकर्णतीर्थ और सरस्वतीकी महिमा ३०७

जिनके भीतर पाप भरे हैं, वे ही मथुरावासियोंको मुझसे भिन्न देखते हैं।' इस प्रकार कहकर भगवान् कृष्ण तत्क्षण वहीं अन्तर्धान हो गये और गरुड भी वहाँसे वैकुण्ठ गये। यहाँ मरकर मनुष्य, पशु, पक्षी अथवा तिर्यग्योनिके कीड़े, पतंगेतक भी—सब-के-सब चार भुजावाले विष्णुके रूप बन जाते हैं—

यह नितान्त निश्चित है। देवि! यहाँ आकर श्रीकृष्णकी बहन भगवती एकानंशा, उनकी माता यशोदा-देवकी तथा 'महाविद्येश्वरी' देवियोंका अवश्य दर्शन करना चाहिये। यहाँके विश्रान्तितीर्थ, दीर्घविष्णु और केशवके दर्शन करनेसे सभी देवताओंके दर्शन एवं पूजनका पुण्य-फल

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१४३- ब्राह्मण-कुमारीकी मुक्ति

पृष्ठ 319 स्कैन
३०८संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १७०

हो गये तो उसे चिन्ता हुई। यह सोचकर कि 'अब महान् कष्टका समय उपस्थित हो गया; क्योंकि माता-पिता तथा आश्रित परिवारके भोजनकी व्यवस्था मुझपर निर्भर है और धनके बिना यह कार्य सुकर नहीं' उसने पुनः व्यापार करनेके लिये मनमें निश्चय किया और कुछ सहायकोंको साथ लेकर मथुरामण्डलसे बाहर गया और कुछ क्रय-विक्रयकी सामग्री लेकर वह अपने घर आया।

एक दिन वह थोड़े विश्रामकी इच्छासे पासके एक पर्वतकी चोटीपर गया, जहाँ बहुत-सी सुन्दर कन्दराएँ थीं। वहाँ जब वह इधर-उधर घूम रहा था कि उसकी दृष्टि एक अनुपम स्थानपर पड़ी, जो स्वच्छ जलसे सम्पन्न था। वहाँ फलवाले वृक्षों और सुगन्धित लता-पुष्पोंकी भी भरमार थी। एक जगह दो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 320 स्कैन

अध्याय १७१ ] सुग्गेका मथुरा जाना और वसुकर्णसे वार्तालाप ३०९

‘पान्थ! इसके बाद मैं वहाँसे उड़कर इस हिमालयपर आकर इस गुहामें रहने लगा और सावधानीसे सदा ‘मथुरा'का नाम जपता रहता हूँ। फिर मैं एक बहेलियेके चंगुलमें फँस गया, जिससे इस पिंजड़ेमें रहना पड़ता है।' अब गोकर्ण कहने लगा—‘भद्र! मैं पापनाशिनी मथुरापुरीमें ही रहता हूँ और व्यापारसे थककर विश्रामके विचारसे यहाँ आया हूँ। इधर इन दोनोंमें इस प्रकारकी बात हो ही रही थी कि शबरकी स्त्री, जो उस समय सो रही थी, कुछ आहट पाकर नींदसे जग गयी। तोतेने उससे कहा—‘माँ! ये अतिथिरूपमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें