सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

वराह पुराण

Varaha Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariHindipublished414 पृष्ठ

१२७- द्वारका-माहात्म्य

पृष्ठ 281 स्कैन
२७०संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १४५

भगवान्‌ने सुदर्शन चक्रसे ग्राहके मुँहको चीर डाला। वसुंधरे! वे अपने चक्रको बार-बार चला रहे थे। इससे शिलाओंपर भी चोट पहुँची। अतः चक्रके आघातसे शिलाओंमें भी उनके चिह्न पड़ गये जिससे वे शिलाएँ वज्रकीटद्वारा खायी-सी दीखती हैं। सुन्दरि! इस त्रिवेणीक्षेत्रके विषयमें तुम्हें संदेह करना ठीक नहीं है। इस क्षेत्रकी ऐसी महिमा है, जिसका वर्णन मैंने तुमसे किया।^१

वसुंधरे! राजा भरत भी पुलह-पुलस्त्यमुनिके आश्रमके निकट जाकर 'त्रिजलेश्वर'भगवान्‌की पूजामें संलग्न हुए तो उनकी संसारसे सर्वथा विरति हो गयी और

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 282 स्कैन

अध्याय १४५ ] शालग्राम-क्षेत्रका माहात्म्य २७१

बैठे थे। मेरी मायाने उन्हें ज्ञानशून्य बना दिया था, अतः वे मुझे देख न सके। सुन्दरि ! कुछ दिनोंके बाद जब वैशाख मासकी द्वादशी तिथि आयी तो वहीं पूर्व दिशामें ही उन्हें मेरा दर्शन प्राप्त हुआ। उस समय उत्तम व्रतका पालन करनेवाले उन तपस्वी मुनिने मुझे वहाँ देखकर बार-बार प्रणाम किया और वेदके मन्त्रोंसे मेरी स्तुति करने लगे। उस अवसरपर मेरे तीक्ष्ण तेजसे मुनिके नेत्र चौंधिया गये, अतः उन्होंने धीरेसे अपने नेत्र बंद कर लिये और स्तुति करने लगे। फिर ज्यों ही उन्होंने अपनी आँखें खोलीं तो उन्होंने देखा कि मैं उस वृक्षके दक्षिणभागमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१२८- सानन्दूर-माहात्म्य

पृष्ठ 283 स्कैन
२७२संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १४५

सबको सुख पहुँचाता है। देवता भी उसके लिये तरसते हैं। पृथ्वी देवि! वह ह्रद सदा जलसे परिपूर्ण रहता है। उसमें अनेक ऐसी मछलियाँ भी विचरण करती रहती हैं, जिनपर चक्रका चिह्न अङ्कित रहता है।

सुनयने! अब वहाँका एक दूसरा प्रसङ्ग बताता हूँ, उसे सुनो। वहाँ एक आश्चर्ययुक्त घटना निरन्तर घटती रहती है। मुझमें श्रद्धा रखनेवाला मानव ही इस अलौकिक आश्चर्यमय दृश्यको देख सकता है, पापी पुरुष उसे देखनेमें असमर्थ है। उस परम पवित्र देवह्रदमें सूर्योदयके समय सुनहरे रंगके छत्तीस स्वर्णकमल दिखायी पड़ते हैं, जिन्हें सभी लोग मध्याह्न कालतक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१२९- लोहार्गल-क्षेत्रका माहात्म्य

पृष्ठ 284 स्कैन

अध्याय १४६ ] रुरुक्षेत्र एवं हृषीकेशके माहात्म्यका वर्णन २७३

देता है। ऐसा मानव मृत्युके समय कभी मोहमें नहीं पड़ता। वह यदि परम सिद्धि चाहता है तो मेरे धाममें चला जाता है। महादेवि! मैंने तुमसे शालग्राम-क्षेत्रके इस श्रेष्ठ माहात्म्यका वर्णन कर दिया। अब तुम्हें अन्य कौन-सा प्रसङ्ग सुननेकी इच्छा है? कहो! [अध्याय १४५]


रुरुक्षेत्र* एवं हृषीकेशके माहात्म्यका वर्णन

**पृथ्वी बोली—**प्रभो! आपने जो शालग्राम-क्षेत्रके बहुत अद्भुत माहात्म्यका वर्णन किया, उसके श्रवण करनेसे मेरी चिन्ता शान्त हो गयी। अब मैं यह जानना चाहती हूँ कि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 285 स्कैन
२७४संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १४६

प्रवादमात्र है। विचारकी दृष्टिसे देखा जाय तो वस्तुतः इनमें बड़ा अन्तर है। क्योंकि घीका घड़ा तो आगपर रखनेसे पिघलता है, न कि देखनेमात्रसे। किंतु पुरुष तो स्त्रीको देखकर ही पिघल उठता है। तथापि इस स्त्रीका यहाँ कोई अपराध नहीं है; क्योंकि मैं स्वयं अपनी इन्द्रियोंपर विजय प्राप्त करनेमें असमर्थ था।'

इस प्रकार पश्चात्ताप करते हुए उन्होंने प्रम्लोचाको वहाँसे विदा कर दिया। फिर वे सोचने लगे—'इस स्थानमें यह विघ्न हुआ, अतः मैं अब इस आश्रमका परित्यागकर कहीं अन्यत्र चलूँ और वहाँ तीव्र तपस्याका आश्रय लेकर इस शरीरको सुखा दूँ। इस प्रकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१३०- मथुरातीर्थकी प्रशंसा

पृष्ठ 286 स्कैन

अध्याय १४७] 'गोनिष्क्रमण'-तीर्थ और उसका माहात्म्य २७५

इन्द्रियोंवाली उस कन्याके सामने स्वयं मैं नियन्त्रित-रूपसे प्रकट हुआ, अतः तबसे मैं 'हृषीकेश' नामसे यहाँ स्थित हुआ*। फिर मैंने उससे कहा—'बाले! तुम्हारी इस उत्तम तपस्यासे मैं पूर्ण संतुष्ट हूँ। तुम्हारे मनमें जो कुछ बात हो, वह मुझसे वररूपमें माँग लो। अन्य किन्हीं व्यक्तियोंके लिये जो अत्यन्त दुर्लभ है, ऐसा अदेय वर भी मैं तुम्हें इस समय देनेके लिये तत्पर हूँ।'

तब 'रुरु' नामकी उस दिव्य कन्याने मुझ श्रीहरिकी बारंबार प्रणाम-स्तुति की और कहा—'जगत्पते! आप यदि मुझे वर देना चाहते हैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 287 स्कैन
२७६संक्षिप्त श्रीवराहपुराण[ अध्याय १४७

संतप्त होकर सारे संसारमें भटकता फिरेगा। फलतः भगवान् शंकर समस्त संसारके स्वामी होते हुए भी उसी क्षण व्याकुल हो उठे और उन्होंने उमा देवीसे कहा—'प्रिये! और्वमुनिकी कठिन तपस्या देखकर देवसमुदायके हृदयमें आतङ्क छा गया था। इसलिये मुझसे उन्होंने प्रार्थना की कि 'भगवन्! अखिल जगत् जल रहा है। फिर भी वे (और्व) इससे बचानेके लिये कोई चेष्टा नहीं करते। हमारी प्रार्थना है कि आप उसके निवारणके लिये कोई ऐसा उपाय कीजिये, जिससे सबकी सुरक्षा हो सके।' जब देवताओंने मुझसे इस प्रकार कहा, तब मैंने और्वके आश्रमपर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१३१- मथुरा, यमुना और अक्रूरतीर्थोंके माहात्म्य

पृष्ठ 288 स्कैन

अध्याय १४८ ] स्तुतस्वामीका माहात्म्य २७७


परम श्रेष्ठ, मङ्गलोंमें परम मङ्गल, लाभोंमें परम लाभ और धर्मोंमें उत्तम धर्म है। यशस्विनि! मेरे निर्दिष्ट पथके पथिक पुरुष इसका पाठ करनेके प्रभावसे तेज, शोभा, लक्ष्मी तथा सब मनोरथोंको प्राप्त कर लेते हैं। मनस्विनि! इसके पाठक इस अध्यायमें जितने अक्षर हैं, उतने वर्षोंतक मेरे धाममें सुशोभित होते हैं। प्रतिदिन इसे पढ़नेवाले मानवका कभी पतन नहीं होता और उसकी इक्कीस पीढ़ियाँ तर जाती हैं। निन्दक, मूर्ख और दुष्टोंके सामने इसका प्रवचन नहीं करना चाहिये। इसके स्वाध्याय करनेकी योग्यतावाले पुत्र या

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 289 स्कैन

२७८ | संक्षिप्तश्रीवराहपुराण | [ अध्याय १४९

जाते हैं। इसके समीप ही 'धूतपाप' नामक तीर्थ है, जो मणिपूरगिरिके ऊपर है। वहाँ निवास करनेवाले प्राणीपर तबतक जलधारा नहीं गिरती, जबतक उसके सभी पाप समाप्त न हो जायें। यह बड़े आश्चर्यकी बात है। सुश्रोणि! सम्पूर्ण पापोंके नष्ट हो जानेपर ही प्राणीपर जलधारा वहाँ गिरती है। ऐसे ही वहाँ एक पीपलका वृक्ष भी है।

पृथ्वी बोली— 'भगवन्! आप ही 'स्तुतस्वामी' हैं, मैंने ऐसी बात सुनी है। अब इस 'स्तुतस्वामी' नामसे आपका अभिप्राय क्या है? इसे बतानेकी कृपा कीजिये।

भगवान् वराह कहते हैं— वसुंधरे! जब मैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 290 स्कैन

अध्याय १४९ ] द्वारका-माहात्म्य २७९

देवि! मेरे इस द्वारकाक्षेत्रमें 'पञ्चपिण्ड' नामसे प्रसिद्ध एक गुह्य स्थान है, उसमें अगाध जल है। उसे पार करना सभीके लिये कठिन है। वह एक कोसके विस्तारमें फैला है। मनुष्य पाँच रात वहाँ रहकर मेरा अभिषेक करे। इससे वह इन्द्रके लोकमें निःसंदेह आनन्द भोगता है। यशस्विनि ! यदि वहाँ उसके प्राण शरीरसे निकल गये तो फिर वह वहाँसे मेरे धाममें पहुँच जाता है। उसी द्वारकाक्षेत्रमें हंसकुण्ड-नामसे विख्यात एक तीर्थ है, जहाँ 'मणिपूर' पर्वतसे होकर एक जलकी धारा गिरती है। उस तीर्थमें छः दिनोंतक रहकर स्नान करनेकी बड़ी महिमा है। महाभागे ! इसमें स्नान करनेवाला

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 291 स्कैन
२८०संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १५०

लाभ एवं हानिसे निश्चिन्त होकर वहाँ निवास करनेवाला मनुष्य सूर्यलोकका उल्लङ्घन कर मेरे लोकमें प्रतिष्ठा पाता है।

देवि! दसों दिशाओंमें चारों ओर फैला हुआ यह मेरा 'द्वारकाक्षेत्र' तीस योजनके प्रमाणमें है। वरारोहे! वहाँ जो पुण्यात्मा मनुष्य मेरा भक्तिपूर्वक दर्शन करेंगे, उन्हें बहुत शीघ्र ही परम गति प्राप्त हो जायगी। यह प्रसङ्ग आख्यानोंमें महान् आख्यान, शान्तियोंमें परम शान्ति, धर्मोंमें परम धर्म, द्युतियोंमें परम द्युति, लाभोंमें परम लाभ, क्रियाओंमें परम क्रिया,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१३२- मथुरा-मण्डलके 'वृन्दावन' आदि तीर्थ और उनमें स्नान-दानादिका महत्त्व

पृष्ठ 292 स्कैन

अध्याय १५१ ] लोहार्गल-क्षेत्रका माहात्म्य २८१

आनन्दपूर्वक निवास करता है। महाभागे! वहाँ जो आश्चर्यकी बात देखी जाती है, उसे कहता हूँ, सुनो। भूमे! जिनका अन्तःकरण पवित्र है तथा जो मुझमें श्रद्धा रखते हैं, वे ही उस दृश्यको देख पाते हैं। उस दृश्यके प्रभावसे संसार-सागरसे पुरुषोंका उद्धार हो जाता है। भद्रे! वहाँ चारों दिशाओंसे जलकी चार धाराएँ गिरती हैं। वहाँका गिरा हुआ जल न अधिक बढ़ता है और न कम ही होता है, उसकी स्थिति सदा समान बनी रहती है। भाद्रपद मासके शुक्ल पक्षकी द्वादशी तिथिके पुण्य पर्वपर कानोंको मनोहर सुनायी पड़नेवाला उत्तम गीत वहाँ उच्चरित होता रहता है।

वसुंधरे!

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 293 स्कैन
२८२संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १५१

हूँ, सुनो। 'सिद्धवट' नामक स्थानसे तीस योजनकी दूरीपर म्लेच्छोंका देश है, जिसके मध्य दक्षिण भागमें हिमालयपर्वत स्थित है। वहीं मेरा 'लोहार्गल'* नामसे प्रसिद्ध एक गुप्त क्षेत्र है। वह पंद्रह आयामका क्षेत्र चारों ओर पाँच योजनतक फैला है। चतुर्दिक् वेष्टित वह स्थान पापियोंके लिये दुर्गम एवं दुःसह है, पर जो सदा मेरे चिन्तनमें तत्पर रहते हैं और जिनका सारा समय पुण्यकार्यमें लगता है, उनके लिये वह परम सुलभ है। भद्रे ! उस स्थानके उत्तर दिशामें मैं निवास करता हूँ। वहाँ सुवर्णमयी मेरी प्रशस्त प्रतिमा है।

वसुंधरे! एक समय मेरे उस उत्तम स्थानपर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१३३- मथुरा-तीर्थका प्रादुर्भाव, इसकी प्रदक्षिणाकी विधि एवं माहात्म्य

पृष्ठ 294 स्कैन

अध्याय १५२ ] मथुरातीर्थकी प्रशंसा [ २८३

देवि! इस ‘लोहार्गल’क्षेत्रमें मेरा एक पञ्चकुण्ड नामक प्रधान तीर्थ है, जहाँ हिमालयसे निकलकर जलकी पाँच धाराएँ गिरती हैं। वहाँ पाँच दिनोंतक निवास एवं स्नानकर मनुष्य ‘पञ्चशिख’ स्थानपर निवास करता है। यदि इन्द्रियोंपर विजय प्राप्त कर वह मेरा भक्त वहाँ प्राण त्यागता है तो वह मेरे लोकको प्राप्त कर लेता है।

इसी ‘लोहार्गल’ क्षेत्रमें ‘सप्तर्षिकुण्ड’ संज्ञक एक अन्य तीर्थ है। वहाँके स्नानके पुण्यसे पुरुष ऋषियोंके लोकोंमें जाकर हर्षपूर्वक निवास करता है। देवि! वहीं ‘अग्निसर’ नामसे विख्यात एक कुण्ड है, जहाँ आठ रातोंतक रहकर तथा उस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 295 स्कैन
२८४संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १५२

प्रतीत नहीं होता। इसी पुरीमें मेरा श्रीकृष्णावतार हुआ, अतः यह पुष्कर, प्रयाग, उज्जैन, काशी एवं नैमिषारण्यसे भी बढ़कर है। यहाँ विधिपूर्वक निवास करनेवाला मानव निःसंदेह आवागमनसे मुक्त हो जाता है। माघमासके उत्तम पर्वपर प्रयागमें निवास करनेसे मनुष्यको जो पुण्य-फल प्राप्त होता है, वह मथुरामें एक दिन रहनेपर ही मिल जाता है। इसी प्रकार वाराणसीमें हजार वर्षोंतक निवास करनेसे जिस फलकी प्राप्ति होती है, वह मथुरामें एक क्षण निवास करनेपर सुलभ हो जाता है। वसुंधरे! कार्तिक मासमें पुष्करक्षेत्रके निवासका जो सुविख्यात पुण्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 296 स्कैन

अध्याय १५३—१५५ ] मथुरा, यमुना और अक्रूरतीर्थोंके माहात्म्य २८५

बलिने पहले सूर्यदेवकी उपासना की थी। उसकी उपासनासे प्रसन्न होकर भगवान् सूर्यदेवने तपका कारण पूछा। इसपर बलिने कहा—‘देवेश्वर! पातालमें मेरा निवास है। इस समय मैं राज्यसे वञ्चित हो गया हूँ एवं धनहीन हूँ।’ इसपर भगवान् सूर्यने बलिको अपने मुकुटसे चिन्तामणि निकालकर दिया, जिसे लेकर बलि पाताललोक चले गये। वहाँ स्नान करनेसे मनुष्यके समस्त पाप समाप्त हो जाते हैं और वहाँ मरनेपर उस प्राणीको मेरे लोककी प्राप्ति होती है। देवि! प्रत्येक रविवारके दिन, संक्रान्तिके अवसरपर अथवा सूर्य एवं चन्द्रग्रहणमें उस तीर्थमें स्नान

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 297 स्कैन

२८६ संक्षिप्तश्रीवराहपुराण [ अध्याय १५३-१५५

पीवरीने कहा—'राजन्! आप यह क्या कह रहे हैं?' राजाने उत्तर दिया—'प्रिये! जो किसी मादक वस्तु आदिके सेवनसे बेसुध रहता है, नींदमें रहता है अथवा जिसका चित्त विक्षिप्त रहता है, उसके मुखसे असम्बद्ध शब्दोंका निकल जाना स्वाभाविक है। मैं नींदमें था, इसीसे ये शब्द निकल गये। अतः इस विषयमें तुम्हें नहीं पूछना चाहिये।' फिर रानीके बार-बार आग्रह करनेपर यक्ष्मधनुने कहा—'शुभानने! यदि मेरी बात तुम्हें सुननी आवश्यक जान पड़ती है तो हम दोनों मथुरापुरी चलें। वहीं मैं तुम्हें यह बात बताऊँगा। ग्राम, रत्न, खजाना और जनताकी सँभालके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१३४- देववन और 'चक्रतीर्थ' का प्रभाव

पृष्ठ 298 स्कैन

अध्याय १५३-१५५ ] मथुरा, यमुना और अक्रूरतीर्थोंके माहात्म्य २८७

'खदिर वन' सातवाँ है और आठवाँ 'महावन'। नवें वनका नाम 'लौहजङ्घवन' है, क्योंकि लौहजङ्घ ही इसकी रक्षा करता था। दसवें वनका नाम 'बिल्ववन' है। वहाँ जाकर प्राणी ब्रह्माजीके लोकमें प्रतिष्ठा पाता है। 'भाण्डीर' वन ग्यारहवाँ है, जिसके दर्शनमात्रसे मनुष्य माताके गर्भमें नहीं आता। बारहवाँ वन 'वृन्दावन' है, जहाँकी अधिष्ठात्री वृन्दादेवी हैं। देवि! समस्त पापोंका संहार करनेवाला यह स्थान मुझे बहुत प्रिय है। वसुंधरे! वृन्दावन जाकर जो गोविन्दका दर्शन करते हैं, उन्हें यमपुरीमें कदापि नहीं जाना पड़ता। उनको पुण्यात्मा पुरुषोंकी गति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 299 स्कैन
२८८संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १५३-१५५

‘वैश्य ! आज मैं तुम्हें खाकर तृप्ति प्राप्त करूँगा।’ इसपर सुधन बोला—‘राक्षस ! बस, तुम थोड़ी देर प्रतीक्षा करो, मैं तुम्हें पर्याप्त भोजन दूँगा और बादमें तुम मेरे इस शरीरको भी भक्षण कर लेना। पर इस समय मैं देवेश्वर श्रीहरिके सामने नृत्य एवं रात्रि-जागरण करनेके लिये जा रहा हूँ। मैं अपना यह व्रत पूरा कर प्रातः सूर्यके उदय होते ही तुम्हारे पास वापस आ जाऊँगा तब तुम मेरे इस शरीरको अवश्य खा लेना। भगवान् नारायणकी प्रसन्नताके लिये किये जानेवाले मेरे इस व्रतको भङ्ग करना तुम्हारे लिये उचित नहीं है।’ इसपर ब्रह्मराक्षस आदरपूर्वक मधुर वाणीसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

१३५- 'कपिल-वराह' का माहात्म्य

पृष्ठ 300
स्थायी लिंक
पृष्ठ 300 स्कैन

अध्याय १५६-१५७] मथुरामण्डलके 'वृन्दावन' आदि तीर्थ और उनमें स्नान-दानादिका महत्त्व २८९

‘राक्षस! मैं तुम्हें अपने रात्रिजागरण एवं नृत्यका पुण्य नहीं दे सकता। आधी रात, एक प्रहर तथा आधे प्रहरके भी जागरणका पुण्य मैं तुम्हें नहीं दे सकता'—वैश्यने कहा।

'तब बस एक नृत्यका ही पुण्य मुझे देनेकी दया करो।'—राक्षस बोला।

'मैं तुम्हें पुण्य तो यह भी नहीं दे सकता। पर जो बात कह चुका हूँ, उसके लिये आ गया हूँ। साथ ही मैं यह भी जानना चाहता हूँ कि तुम किस कर्मके दोषसे ब्रह्मराक्षस हुए? यदि यह बहुत गोप्य न हो तो मुझे बता दो।'—वैश्यने कहा।

अब ब्रह्मराक्षसके मुखपर हँसी छा गयी। उसने कहा—'वैश्यवर! तुम ऐसी बात क्यों कहते हो। मैं तो तुम्हारे पासका ही रहनेवाला हूँ। मेरा नाम 'अग्निदत्त' है। मैं पूर्वजन्ममें वेदाभ्यासी ब्राह्मण था। किंतु चौर्यदोषसे मुझे ब्रह्मराक्षस होना पड़ा। दैवयोगसे तुमसे भेंट हो गयी है। अब तुम मेरा उपकार करनेकी कृपा करो। वैश्यवर! तुम यदि एक ही 'नृत्य एवं गान' का पुण्य मुझे दे दो तो मेरा उद्धार हो जाय।' वैश्यने कहा—'राक्षस! मैंने एक नृत्यके पुण्यका फल तुम्हें दे दिया।' फिर तो उस एक नृत्यके पुण्यके प्रतापसे उसका तत्काल उद्धार हो गया और ब्रह्मराक्षसकी योनिसे सदाके लिये मुक्ति मिल गयी।

भगवान् वराह कहते हैं—देवि! उसी समय वहाँ ब्रह्मराक्षसकी जगह शङ्ख, चक्र, गदा एवं पद्म धारण किये मैं (भगवान् श्रीहरि) प्रकट हो गया। उस समय मेरे (श्रीविष्णुरूपके अपने) श्रीविग्रहकी आभा परम दिव्य थी। भक्तोंकी याचना पूर्ण करनेवाले (श्रीविष्णुरूपमें) मैंने उस वैश्यसे मधुर वाणीमें कहा—'तुम अब सपरिवार उत्तम विमानपर चढ़कर मेरे दिव्य विष्णुलोकको जाओ।'

वसुंधरे! इस प्रकार कहकर मैं (भगवान् श्रीहरि) वहीं अन्तर्धान हो गया और सुधन भी अपने परिवारके सहित दिव्य विमानद्वारा सशरीर विष्णुलोकमें चला गया। देवि! 'अक्रूर-तीर्थ' की यह महिमा मैंने तुम्हें बतला दी। उस कार्तिकमासके शुक्लपक्षकी द्वादशी तिथिको जो तीर्थमें स्नान करता है, उसे 'राजसूययज्ञ' का फल प्राप्त होता है और वहाँ श्राद्ध तथा वृषोत्सर्ग करनेवाला पुरुष अपने कुलके सभी पितरोंको तार देता है। [अध्याय १५३-१५५]


मथुरामण्डलके 'वृन्दावन' आदि तीर्थ और उनमें स्नान-दानादिका महत्त्व

भगवान् वराह कहते हैं—वसुंधरे! अब मैं मथुरामण्डलके 'वत्स-क्रीडन' नामक तीर्थका वर्णन करता हूँ। यहाँ लाल रंगकी बहुत-सी शिलाएँ हैं। यहाँ स्नान करनेमात्रसे मनुष्य वायु-देवके लोकको प्राप्त होता है। यहीं दूसरा एक 'भाण्डीर' वन भी है, जिसकी साखू, ताल-तमाल, अर्जुन, इङ्गुदी, पीलुक, करील तथा लाल फूलवाले अनेक वृक्ष शोभा बढ़ाते हैं। यहाँ स्नान करनेसे मनुष्यके सम्पूर्ण पाप नष्ट हो जाते हैं और वह इन्द्रके लोकको प्राप्त होता है। वल्लरियों तथा लताओंसे आच्छादित यहाँका रमणीय वृन्दावन देवता, दानवों और सिद्धोंके लिये भी दुर्लभ है। गायों और गोपालोंके साथ मैं यहाँ (कृष्णावतारमें) क्रीडा करता हूँ। यहाँ एक रात निवास तथा कालिन्दीमें अवगाहनकर मनुष्य गन्धर्वलोकको प्राप्त होता है और वहाँ प्राणोंका त्याग कर मनुष्य मेरे धामको प्राप्त होता है।

वसुंधरे! यहाँ एक दूसरा तीर्थ 'केशिसथल' है। 'वृन्दावन' के इसी स्थानपर मैंने केशीदैत्यका