सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
तिरुक्कुरळ् (सन्त तिरुवल्लुवर - तमिल वेद / उत्तरवेद: धर्म, अर्थ एवं काम सविस्तार हिन्दी भाषान्तर)

तिरुक्कुरळ् (सन्त तिरुवल्लुवर - तमिल वेद / उत्तरवेद: धर्म, अर्थ एवं काम सविस्तार हिन्दी भाषान्तर)

Tirukkural of Saint Tiruvalluvar in Hindi

सन्त तिरुवल्लुवर (अनुवादक: खेमानन्द 'रहत') द्वारा

DevanagariHindipublished334 पृष्ठ

पृष्ठ 282, कुल 334 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 282

अध्याय ११५ तिरुक्कुरळ 257
११५. प्रवाद का परिज्ञान
११४१ (गुप्त प्रेम का) प्रवाद फैलने के फलस्वरूप मेरे प्राण स्थिर हैं,
परन्तु सौभाग्यवश इसे अनेक लोग नहीं जानते ।
११४२. पुष्प सदृश नेत्रोंवाली मेरी प्रेमिका की विशेषता से
अनभिज्ञ होने के कारण इस नगर ने मुझे प्रवाद प्रदान
किया है ।
११४३. नगर के सभी लोगों को ज्ञात प्रवाद क्या मेरे लिए अमूल्य
नहीं है ? इससे वह मुझे प्राप्त न होकर भी मानो प्राप्त
हो गयी ।
११४४. प्रवाद से प्रेम बढ़ता जा रहा है । अन्यथा वह अपना
गुण तजकर सिकुड़ जाता ।
११४५. मद के अधिकाधिक पान से मस्ती बढ़ते जाने के समान
प्रवाद के अधिकाधिक फैलने पर प्रेम भी आनन्दमय होता
जाता है ।
११४६. प्रेमी के दर्शन केवल एक दिन ही हुए, परन्तु उससे उत्पन्न
प्रवाद चन्द्र को सर्प के ग्रसने के समान सर्वत्र फैल गया ।
११४७. प्रेम का यह ज्वर नगर-वासियों के प्रवाद के खाद तथा
माता के क्रुद्ध वचन के जल से खूब बढ़ता जायगा ।
११४८. प्रवाद से प्रेम को शाँत करने का कथन घृत से अग्नि को
शाँत करने के समान है ।
११४९. निर्भय रहने का आश्वासन देकर आज वे ही सब के
सामने लज्जित कर मुझे छोड़ गये हैं तो इस प्रवाद से
क्यों डरूँ ?
११५०. मेरे इच्छित प्रवाद को नगर-वासी फैला रहे हैं । अब
प्रेमी चाहें तो मेरी सहायता करेंगे ।
38