तरुण के स्वप्न (नेताजी सुभाष चन्द्र बोस - युवा भारत के नाम क्रान्तिकारी वैचारिक घोषणा-पत्र)
Tarun Ke Swapna by Netaji Subhash Chandra Bose
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा
पृष्ठ 104, कुल 174 में से
संदर्भ में पढ़ेंAn exact line-by-line transcription of the Hindi text:
जेल-मुक्तिके प्रस्तावका उत्तर
मैंने अत्यन्त संयत होकर मिस्टर मोवार्लीके प्रस्ताव-
को पढ़ा। उनके प्रत्येक शब्द और प्रत्येक बातपर बार-
बार विचार किया और उससे मैं इस नतीजापर पहुंचा हूं
कि यह तो मानना ही पड़ेगा कि उन्होंने अत्यन्त साव-
धानीके साथ अपने वक्तव्यके शब्द चुने हैं और खूब सोच
समझकर उन्हें प्रकट किया है। उनके प्रस्तावके सब पह-
लुओंको अच्छी तरह सोचनेके बाद आज मैं अपना मत
प्रकट कर रहा हूं। इस समय मैं आपको जो कुछ भी
लिख रहा हूं उसे अनेक बार सोचकर निश्चय किया है।
तब भी मुझसे यदि कोई भूल हो गयी हो तो जाननेपर
उसपर फिर विचार करनेकेलिये प्रस्तुत हूं।
पहले ही कह देता हूं कि मिस्टर मोवार्लीकी स्पष्ट-
वादिताकी मैं प्रशंसा करता हूं और सोचता हूं उनकी ही
तरह यदि मैं भी सब बातोंको स्पष्ट रूपसे व्यक्त न करूंगा
तो बड़ा अन्याय होगा, तथा मेरा कर्तव्य भी अधूरा रह
जायगा। स्पष्टवादितामें मेरा हमेशा ही विश्वास रहा है
और मैं समझता हूं साफ-साफ कहनेसे दोनों पक्षोंको
अन्तमें लाभ ही होता है।
मिस्टर मोवार्लीकी कई बातोंके लिये मैं उन्हें धन्यवाद
दिये बिना नहीं रह सकता,खासकर जहांपर उन्होंने कहा है
१०३