सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
स्वरोदय विज्ञान

स्वरोदय विज्ञान

Swarodaya Vigyan

श्री स्वामी जी महाराज (पीताम्बरा पीठाधीश्वर) द्वारा

स्रोत: स्वरोदय विज्ञानं - पीताम्बरा पीठाधीश्वर · पीताम्बरा पीठ (उद्गम)

Devanagarihipublished94 पृष्ठ

पृष्ठ 62, कुल 94 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 62

(स्वरोदय विज्ञान)

(४५)

॥ श्री गणेशायनमः॥

अथ दीपक-ज्ञान-स्वरोदय

(ऋषीकेश कृत)

॥ श्री गणपति स्तुति ॥

दुरद वदन सुख सदन विराजत ।
ईस तनय गनईस सीस रजनीस जु छाजत ।
सिद्धि सिद्धि बुधि देत जाहि कछु विलम न लागै ।
जो सुमिहै चितलाइ भागि ता जन कौ जागै ।
रिषीकेस कलिमल दलन विथन विनासन अघहरन ।
जै गिरिजा नंदन परम गुर, काम धाम मंगल करन ।

अथ नूतक छंद

आदि धरौ ध्यान सुखद स्याम कौ ।
मोहि भरोसी जुहै उनिही के नाम कौ ।
प्राण सकल प्राणनि कौ जानियै ।
देवनि कौ देव सोइ मानियै ।
मैं कौ हरण हार है भगवंत सौ ।
आदि वही मध्य वही अंतसौ ।
वारन की तारन की बार उन ।
वेस्या अजामेर लियौ तारि उन ।
द्रौपती कौ चीर बढ़ायौ उनहीं ।