सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सिद्धान्तदर्पण (महामहोपाध्याय सामन्त चन्द्रशेखर सिंह - नग्न-नेत्र खगोल वेध एवं गणित महाकोश)

सिद्धान्तदर्पण (महामहोपाध्याय सामन्त चन्द्रशेखर सिंह - नग्न-नेत्र खगोल वेध एवं गणित महाकोश)

Siddhanta Darpana of Mahamahopadhyaya Samanta Chandrasekhara

सामन्त चन्द्रशेखर सिंह (सम्पादक: प्रो. योगेशचन्द्र राय) द्वारा

DevanagariHindipublished609 पृष्ठ

पृष्ठ 210, कुल 609 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 210

त्रिप्रश्नाधिकारः ११३
छाया से सूर्य (स्पष्ट) लाने की विधि कहता हूँ। अपने देश का जो पलांश
(विषुव छाया है) उसी दिशा में मध्यान्ह सूर्य की छाया (नतांश) हो तो दोनों
(पलांश और नतांश) का अन्तर करते हैं।
दिग् भेदे इत्युति क्रान्तिस्तज्ज्या त्रिगुण (३४३८) ताड़िता
परमापक्रम ज्या (१३७७)प्ता भुजज्यास्या धनुः कलाः । २९ ।
दिशा भिन्न होने पर पलांश, और नतांश को जोड़कर सूर्य कान्ति निकालेंगे।
क्रान्ति की ज्या को त्रिज्या (३४३८) से गुणा कर परम क्रान्ति ज्या (१३७०) से
भाग देकर सूर्य का भुजज्या निकालेंगे। भुजज्या का चाप कला में निकालेंगे।
ग्राह्यास्ताः सायने ऽजादौ कर्यादौ भार्द्धतश्च्युता
तुलादौ भार्द्ध संयुक्ताश्चक्रादूनां मृगादिके । ३० ।
यह भुजांरा (भुज चाप कला) प्रथम पाद (मेषादि ३ राशि में) रहने पर वही
उस समय का सूर्य है। द्वितीय पाद (कर्क आदि ३ राशि) में रहने पर ६ राशि
से घटायेंगे, तृतीय पाद (तुला आदि ३ राशि) में रहने पर उसे ६ राशि में जोड़ेंगे
तथा चतुर्थ पाद (मकर आदि २ राशि में ) में रहने पर १२ राशि से घटायेगे।
ततो ऽयनांश लिप्ताद्यै वैपरीत्येन संस्कृताः
भवन्ति स्व दिनार्द्धार्क भुक्त स्फुट गृहादयः । ३१ ।
इस सायन रवि में विपरीत भाव से अयनांश संस्कार करने से (नक्षत्र का
आदि बिन्दु मेष ०° वसन्त क्रान्ति पात से आगे रहने पर अयनांश घटायेंगे) निरयन
मेष से स्फुट सूर्य राशि आदि मालूम होगी।
स्फुटाकर्कोनात् स्वमन्दो ज्ञात् फलं वामं स्फुटे रवौ
असकृद्धन हीनञ्चेत् स्यान्मध्यार्कः स्थिरत्व भाक् । ३२ ।
इस स्फुट रवि को अपने मन्दोच्च से घटाकर जो मन्द फल होगा उससे विपरीत
प्रकार से स्फुट रवि को संस्कार करने पर (मध्य) रवि आयेगा। बार बार क्रिया
करने पर मध्य रवि का मान स्थिर (ज्यादा शुद्ध) होगा।
सूर्य सिद्धान्तेः-स्वाक्षार्का पक्रम युतिर्दिक् साम्येऽन्तरमन्यया
स्यु र्नतांशारवेस्तेभ्यः साध्ये दोः कोटि मौर्विके । ३३ । इति
सूर्य सिद्धान्त से-मध्यान्ह काल की छाया और छाया कर्ण जानना (सूर्य की
क्रान्ति और अक्षांश से)- अपने स्थान का अक्षांश और मध्याह्न कालिक सूर्य की
क्रान्ति एक दिशा में हो तो जोड़ दें। और भिन्न दिशा में हो तो घटायें। यह
सूर्य का मध्यान्ह कालिक नतांश होगा। इसकी भुजज्या और कोटिज्या बनायें।
शंकुमानांगुलाभ्यस्ते दोर्ज्या त्रिज्ये यथाक्रमम् ।
कोटिज्यया विभज्यासौ छायाकर्णा वहर्दले । ३४ ।
शंकु के अंगुलात्मक मान (१२) को भुज (नतांश की भुजज्या) से गुणा कर