सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सिद्धान्तदर्पण (महामहोपाध्याय सामन्त चन्द्रशेखर सिंह - नग्न-नेत्र खगोल वेध एवं गणित महाकोश)

सिद्धान्तदर्पण (महामहोपाध्याय सामन्त चन्द्रशेखर सिंह - नग्न-नेत्र खगोल वेध एवं गणित महाकोश)

Siddhanta Darpana of Mahamahopadhyaya Samanta Chandrasekhara

सामन्त चन्द्रशेखर सिंह (सम्पादक: प्रो. योगेशचन्द्र राय) द्वारा

DevanagariHindipublished609 पृष्ठ

पृष्ठ 118, कुल 609 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 118

ग्रहानयन वर्णनम् २१
वासराधिपतिः सूर्यान्निः शेषत्वेतु सप्तम
खाऽग्न्याप्तो (३०) द्यु गणो लब्धं द्वि (२) निघ्नं रूप (१) संयुक्तम् । १४ ।
अहर्गण को ३० से भाग देकर लब्धि को २ से गुणा करें । उसमें १ जोड़कर
७ से भाग दें । भाग शेष से रवि आदि वार की गणना होगी । यह वार अधिपति
ही मास का अधिपति होगा ।
सप्तभिः क्षयितं शेषो मासेषो ऽवार्त्तमानकः ।
खराम (३०) शेषास्तद् भुक्त घस्रा भोग्या स्तदोऽपरे । १५ ।
अहर्गण को ३० से भाग देने पर शेष चलित मास का गत दिन (३०) से
इसको घटाने पर इस मास का भोग्य या बाकी दिन मिलेगा ।
दिनौघः खरसाग्न्याप्त (३६०) स्त्रिघ्न (३) श्चन्द्र (१) युतो नगैः (७)
हतः शेषः स्ववर्षेशो गतैष्या हानि पूर्ववत् । १६ ।
अहर्गण को ३६० से भाग देकर ३ से गुणा करे और १ जोड़े । फल को ७
से भाग देने पर शेष द्वारा रवि आदि वार मिलेगा, जो इस वर्ष का अधिपति है ।
३६० से भाग देने पर प्राप्त शेष चलित वर्ष का भुक्त दिन है अर्थात् इतना दिन पूर्व
वर्ष समाप्त हुआ था ।
प्रत्यब्दम् प्रतिमासञ्च स्ववारे तत् प्रवर्तनम् ।
शतानन्दादिभिः प्रोक्त भिन्नोयः पालकाधिपः । १७ ।
मास के प्रथम दिन का अधिपति उस मास का अधिपति तथा वर्ष के प्रथम
दिन का अधिपति उस वर्ष का अधिपति होता है । शतानन्द और उनके अनुयायियों
का भिन्न मत है ।
स सौराब्दाधियो ज्ञेयो मेष संक्रान्ति वार पात् ।
वार प्रवृत्ति समया देष्यात् संक्रान्ति नाड़िका । १८ ।
उनके अनुसार मेष संक्रान्ति, जिस वार को पड़े उसी वार का अधिपति वर्ष
का अधिपति होता है । (इसके लिए) मेष संक्रान्ति समय को अगले वार आरम्भ
होने के समय से घटाये (दण्ड आदि) ।
प्रोञ्छ्य शेषः कृत (४) गुणः स्त्रि (३) धाऽधो ऽधोऽ रधोक्रमात् ।
सप्ताग्न्या (३७) प्ता युतो ऽष्टा (८) प्ता संयुक्त स्तद्दिनादिकम् । १९ ।
शेष को तीन स्थानों में रखकर तृतीय स्थान में ३७ से भाग देकर उसे द्वितीय
स्थान में जोड़े, योग में ८ से भाग देकर भागफल को प्रथम स्थान से दण्डादि में
जोड़े । योगफल दिन संख्या होगी । (जितना दण्ड उतना दिन) ।
सपालयति मेषादेत स्तत्पर खेचरः ।
स्वार्थशोनेन्दु शैलाशि दिनानि प्रति पालकः । २० ।
इतने दिन इस वर्ष का पति (मेष संक्रांति वार का पति) शासन करेगा वर्ष