शिव सूत्र (क्षेमराज विमर्शिनी व हिन्दी व्याख्या सहित)
Shiva Sutras with Kshemaraja Vimarshini & Hindi Translation
महर्षि वसुगुप्त / आचार्य क्षेमराज द्वारा
स्रोत: काश्मीर शैव दर्शन ट्रस्ट · काश्मीर शैव दर्शन ट्रस्ट · 1950 (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'शिवसूत्र' काश्मीर शैव दर्शन का मूल ग्रन्थ है। परम्परा के अनुसार नौवीं शताब्दी में आचार्य वसुगुप्त को ये सूत्र महादेव पर्वत पर एक शिला पर अंकित मिले, और उन्हें आदेश हुआ कि इन सूत्रों का मनन करके कश्मीर में शैव-शासन का प्रचार करें। लगभग सत्तहत्तर सूत्र तीन उन्मेषों में बँटे हैं, जो शाम्भव, शाक्त और आणव, इन तीन उपायों से मेल खाते हैं। पहला सूत्र 'चैतन्यमात्मा' अर्थात् चैतन्य ही आत्मा है, पूरे दर्शन का सार माना जाता है। ग्यारहवीं शताब्दी में आचार्य क्षेमराज ने इन पर 'विमर्शिनी' टीका लिखी।
यह पुस्तक 'शिवसूत्र-विमर्श' है: वसुगुप्त के शिवसूत्रों की हिन्दी व्याख्या, जिसके व्याख्याकार जानकीनाथ कौल 'कमल' हैं। यह काश्मीर शैव परम्परा के आचार्य स्वामी लक्ष्मणजू (१९०७–१९९१) के आशीर्वाद से लिखी गई, और आरम्भ में उनका चित्र और तिथियाँ दी गई हैं। मोतीलाल बनारसीदास ने इसे पहली बार १९८४ में वाराणसी से छापा, और २००२ तथा २००५ में दिल्ली से इसके पुनर्मुद्रण हुए।
व्याख्या में हर सूत्र का अर्थ, शिवसूत्रों की उत्पत्ति की कथा, माहेश्वरी आदि मातृकाओं का अर्थ, धारणा, तुर्यानन्द और क्रिया-शक्ति जैसे विषय सरल हिन्दी में समझाए गए हैं, और यह भी बताया गया है कि योगी का शिवत्व कोई नई प्राप्ति नहीं, अपने स्वरूप की पहचान है। कुल १०८ पृष्ठ हैं।
५० : शिवसूत्र विमर्श
सम्बन्ध—योगी के विषय में उसके व्रत और जप का वर्णन करके उसकी चर्या के
बारे में कहते हैं ।
दानमात्मज्ञानम् ॥२८॥
आत्मज्ञानम्—आत्मज्ञान पर रहना (अथवा शिष्यों को आत्मज्ञान प्रदान
करना) ही
दानम्—योगी का दान करना है।
व्याख्या— संसिद्ध योगी का चैतन्यरूप आत्मा का ज्ञान अर्थात् साक्षात्कार ही
दान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र में कही गई है-कवर्गादिषु माहेश्वर्याद्याः पशुमातरः (माहेश्वर्य आदि घोरतरी
तृतीय विकास : ५१
सः- (वह)
च-निश्चय से
ज्ञाहेतुः - ज्ञानशक्ति के हेतु (अर्थात् शिष्यों को परमार्थज्ञान प्रदान करने से
अपने शिवस्वरूप की पहचान कराने में (समर्थ) होता है ।
व्याख्या - बहिर्मुख इन्द्रिय-वृत्तियों को 'अविप' कहते हैं। (अवीन् पशून् पाति इति
अविपं) जो पशुओं अर्थात् इन्द्रिय-वृत्तियों को पालती हैं, बहिर्मुख रहने की ओर सहा-
यता देती हैं महेश्वर की उन घोरतरी शक्तियों को 'अविप' कहते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंसूत्र के साथ जोड़ने से इसका अर्थ पूरा होता है। क्रिया शक्ति द्वारा आभास में आये
५२ : शिवसूत्र विमर्शा
दशा में उन्मीलन का विकास है और यही योगी की उन्मीलन-समाधि का विकास
कहलाता है। अथवा यूँ कहें कि योगी के लिए विश्व क्रियाशक्ति का स्फुरणरूप
विकास है। स्वात्म-साक्षात्कार के बल से योगी के सामने ज्ञान और ज्ञेय पदार्थ भिन्न
सत्ता नहीं रखते, वह दोनों में एकरूपता का अनुभव करता है। इसे अक्रमवेदन कहते
हैं। यही शिखरस्थ ज्ञान अर्थात् ज्ञान की पराकाष्ठा है। यह इस कारण कि इस दशा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ५३
हुए विश्व के अलग-अलग प्रमाता की अपेक्षा से कुछ समय तक बहिर्मुखता में अवभासन
रूप स्थिति और चित्स्वरूप परप्रमाता में विश्रान्ति-रूप लय, यह दोनों भी योगी के
अपने शक्ति चक्र का विकास है । प्रत्येक वेद्य पदार्थ की सृष्टि और लय योगी को
अपना ही संवित्-शक्ति रूप है । संवित्-शक्ति के साथ एकता का अभाव न रहने पर
ही योगी को दोनों
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५४ : शिवसूत्र विमर्शं
अर्थ—इस जगत् में कार्यता और कर्तृता नाम के दो भेद भोग्य और भोक्ता हैं । उन
में जो भोग्य रूप भेद है वह पैदा भी होता है और नष्ट भी । परन्तु भोक्ता रूप भेद
चिद्रूप होने से न कभी पैदा होता है और न कभी नष्ट ही । अतः वह नित्य है ।
और भी कहा है :
भोक्तैव भोग्यरूपेण सदा सर्वत्र संस्थितः
अर्थ—भोक्ता ही भोग्य के रूप में सदा और सब जगह ठहरा है ।
तत्सृष्ट्वा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ५५
विश्व ही स्वशक्ति-चक्र का विकास होता है (स्व-शक्तिप्रचयोऽस्य विश्वम्—सूत्र ३-३०) ।
उसने देहादि अहंकार के महामोह को अतिक्रमण किया होता है। अतः उसे दूसरे लोगों
की तरह सुख-दुःख स्पर्श नहीं कर पाते । इसके विषय में स्पन्दशास्त्र में कहा है :
न दुःखं न सुखं यत्र न ग्राह्यो ग्राहको न च ।
न चास्ति मूढभावोऽपि तदस्ति परमार्थतः ॥ (१-५)
अर्थ—उसका स्वभाव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५६ : शिवसूत्र विमर्श
सम्बन्ध—क्योंकि जीवभाव से उत्तीर्ण इस योगी के अन्तःकरण को सुख दुःख स्पर्श
नहीं करते, इसलिए वह—
तद्विमुक्तस्तु केवली ॥३४॥
तत्—संस्कार शेष रहने तक
तु—विशेष कर
विमुक्तः—सुख-दुःख से मुक्त (होकर)
केवली--केवल अद्वैतनिष्ठ रहता है।
व्याख्या—स्वरूपनिष्ठ होने से योगी को
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ५७
सम्बन्ध—परन्तु इस प्रकार के कर्म रूप जीव को जब कभी महेश्वर का अनर्गल
शक्तिपात होता है तो उसको सहज ही ज्ञानक्रिया का लाभ होता है और उसे स्वातन्त्र्य
योग का उदय होता है। फिर उसे—
भेदतिरस्कारे सर्गान्तरकर्मत्वम् ॥३६॥
भेदतिरस्कारे—संसार-दशारूप भेद के तिरस्कार होने (हटने) पर
सर्गान्तरकर्मत्वम्--विश्व की सृष्टि तथा संहार करने की क्षमता होती है।
व्याख्या—ऐसे योगिवर का देह,
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें५८ : शिवसूत्र विमर्शं
करणशक्तिः स्वतोऽनुभवात् ॥३७॥
करणशक्तिः—विश्व की स्थिति और लय करने की शक्ति
स्वतोऽनुभवात्—अपने ही अनुभव के अन्तर्गत होती है ।
व्याख्या—जिस प्रकार साधारण जन को संकल्पों और स्वप्न आदि में सृष्टि और
लय करने की शक्ति अपने ही अनुभव से होती है, वैसे ही योग-युक्त सम्पन्न आत्मा
को विश्ववैचित्र्य के सम्पादन करने की शक्ति अपनी ही ज्ञानशक्ति और क्रियाशक्ति
के
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ५९
त्रिपदाद्यनुप्राणनम् ॥३८॥
त्रिपद—(सृष्टि, स्थिति और संहार रूप इस) जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्ति में
आदि—प्रधान (जो चौथा तुर्य है, उस) से
अनुप्राणनम्—(आत्मस्वरूप की) सावधानता रखनी चाहिए ।
व्याख्या—सृष्टि, स्थिति और संहार शब्दों के कहने से यहाँ योगी की जाग्रत्,
स्वप्न और सुषुप्ति भाव वाली अवस्थाओं से अभिप्राय है । जाग्रत् से निद्रा में जाते
समय अतीत जाग्रत् और अनागत निद्रा की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६० : शिवसूत्र विमर्श
योगी को मध्य-दशा के क्षणमात्र के तुर्य चमत्कार में होती है वही सावधानता उसे
विषयों के उपभोग के अवसरों पर अभ्यास में ठहरानी चाहिए। यह अभ्यास उसे
अन्तर्मुख भाव से स्वरूप-विमर्श की स्थिति के तारतम्य से बढ़ाना चाहिए। यह अभ्यास
शब्द, स्पर्श, रूप, रसादि भिन्न-भिन्न विषयों के उपभोग के अवसरों पर किये जाते
हैं। कुछ उदाहरण 'रुद्रयामलतन्त्र' के 'विज्ञान भैरव' भाग से सुगम
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ६१
(च) रूप-विषय का अभ्यास—
आनन्दे महति प्राप्ते दृष्टे वा बान्धवे चिरात् ।
आनन्दमुद्गतं ध्यात्वा तन्मयस्तल्लयीभवेत् ॥
अर्थ—स्त्री आदि शक्ति के सम्मुख होने पर, दरिद्रता से पीड़ित किसी व्यक्ति को
अकस्मात् धन की बड़ी राशि मिलने पर अथवा बहुत समय के प्रवास से आए हुए
बन्धु, पुत्र, मित्र आदि से मिलने पर जो आनन्द का उदय होता है उसके उदयस्थान
मात्र
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२ : शिवसूत्र विमर्श
अन्तः स्वानुभवानन्दा विकल्पोन्मुक्तगोचरा ।
याऽवस्था भरिताकारा भैरवी भैरवात्मनः ॥१५॥
तद्वपुस्तत्त्वतो ज्ञेयं विमलं विश्वपूरणम् ।
—(विज्ञान भैरव)
अर्थ—विकल्प-वासना से रहित पूर्णाहन्ता का स्वप्रकाशरूप आनन्द जो भैरवरूप शिव
की भैरव-सम्बन्धी परिपूर्ण स्वरूपा अवस्था है उस निर्मल विश्वपूरण स्वरूप को सावधान
होकर हृदयंगम करना चाहिये । उस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ६३
(३) छींकते समय छींक आने से पहले और छींकने के अनन्तर ही सावधान
रहना चाहिए।
(४) अपने किसी दूरस्थ प्रियजन की याद आते समय पूर्वापर ज्ञानरहित जो
आनन्द-दशा है उसमें ठहरना चाहिए।
(५) सोते समय निद्रा लगने से पूर्व और जाग्रत् के अन्त में मध्य-दशा पर ठहरने
का प्रयत्न करना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६४ : शिवसूत्र विमर्श
व्याख्या—जब तक चित्त की गुणों से भिन्न सत्ता रहती है तब तक वह अपने
कारण में विलीन नहीं हो जाता, उसमें परिणाम होना अनिवार्य है । निरोधकाल में
चित्त व्युत्थान और निरोध दोनों ही प्रकार के संस्कारों में व्याप्त रहता है। संस्कारों
में व्याप्त चित्त के व्युत्थान धर्म से निरोध-धर्म में परिणत होने को महर्षि पतञ्जलि
ने 'निरोध-परिणाम' (अथवा समाधि-परिणाम) का नाम दिया. है। यह अवस्था
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ६५
के अन्तर्गत होती है । अतः अन्तर्मुख वृत्ति को तुर्य-रस से आप्लावित कर बहिर्मुख
जगत्रूप सुषुप्ति को भी इससे आप्लावित करने का दृढ़ अभ्यास करना योगी के लिए
आवश्यक है । इससे उदय और अस्त एक-सा बना रहता है । ऐसे सिद्ध योगी को
अन्तर्मुखता और बहिर्मुखता में कोई भेद नहीं रहता है । उसे विमर्शानन्द का सदा
विकास रहता है ॥३९॥
सम्बन्ध—परन्तु, जब योगी इस अनुत्तर आनन्दमय अवस्था का सर्वात्मभाव से
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६६ : शिवसूत्र विमर्श
अर्थ—परमार्थ अभ्यास आदि क्रमों को त्याग कर (ऐसे) लोग अविद्या में ही रहते
हैं। इस प्रकार अपने से ही उत्पन्न कामादि दोषों के कारण एक योनि से दूसरी योनि में
जाकर नरक-क्लेशों के भागी बनते हैं। अनुत्तर शिव-दशा तो कोसों दूर रहती है ॥४०॥
सम्बन्ध—जब योगी परमेश्वर के शक्तिपात से उदित स्वरूप का ही विमर्श करता
है तब किसी व्यक्तिगत अभिलाषा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ६७
भूतकञ्चुकी तदा विमुक्तो भूयः पतिसमः परः ॥४२॥
तदा—तब (अभिलाषा के क्षय होने पर)
भूतकञ्चुकी—शरीर को ठहराने वाले पंच-भूतों के बने कञ्चुक (आवरण
रूप पोशाक) को धारण करने वाला
(अयं)—(यह योगी)
विमुक्तः- -मुक्ति का अधिकारी (बन जाता है)
(यतः)--(क्योंकि यह)
भूयः—(अभ्यास की) बहुलता से
पतिसमः—शिव के समान
परः--पूर्ण (होता है) ।
व्याख्या—अभिलाषा का क्षय होने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६८ : शिवसूत्र विमर्श
को केवल यन्त्रवत् धारण करता है। फिर तो ऐसे सुबुद्धि का कहना ही क्या है जो
परब्रह्म स्वरूप में अनन्यवृत्ति हो ! ऐसा योगी क्षणमात्र के लिए ही स्वरूप में ठहरे तो
वह मुक्त होता है और सारी प्रजा को मुक्त करता है १ ॥४२॥
सम्बन्ध — अब प्रश्न है कि इस परमयोगी का 'भूतकञ्चुक' (शरीररूपी आवरण)
भी स्वरूपलाभ के अवसर पर ही क्यों नहीं हट जाता है ? इसके उत्तर में कहते हैं।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतृतीय विकास : ६९
अर्थ—कल्याणस्वरूपा, निर्मल, व्यापक अत्यन्तसूक्ष्म पराशक्ति रूप संवित्-देवी
शक्तिचक्र¹ को जन्म देती है । यह देवी प्राणों में परिणत जीवन-शक्ति है और तीन
छायाओं में सर्वत्र ईशन करती है—
[क] १. अघोरा—परानन्द अमृत स्वरूपा
२. घोरा—अन्तर्मुख आनन्द स्वरूपा
३. घोरतरी—बहिर्मुख संसार रूपा —महाघोरेश्वरी
[ख] अपने स्वरूप को छिपाने की चातुर्य-शक्ति —चण्डा
[ग]
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें