सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

शिव सूत्र (क्षेमराज विमर्शिनी व हिन्दी व्याख्या सहित)

Shiva Sutras with Kshemaraja Vimarshini & Hindi Translation

महर्षि वसुगुप्त / आचार्य क्षेमराज द्वारा

स्रोत: काश्मीर शैव दर्शन ट्रस्ट · काश्मीर शैव दर्शन ट्रस्ट · 1950 (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

DevanagariSanskritpublished108 पृष्ठ

इस ग्रन्थ के बारे में

'शिवसूत्र' काश्मीर शैव दर्शन का मूल ग्रन्थ है। परम्परा के अनुसार नौवीं शताब्दी में आचार्य वसुगुप्त को ये सूत्र महादेव पर्वत पर एक शिला पर अंकित मिले, और उन्हें आदेश हुआ कि इन सूत्रों का मनन करके कश्मीर में शैव-शासन का प्रचार करें। लगभग सत्तहत्तर सूत्र तीन उन्मेषों में बँटे हैं, जो शाम्भव, शाक्त और आणव, इन तीन उपायों से मेल खाते हैं। पहला सूत्र 'चैतन्यमात्मा' अर्थात् चैतन्य ही आत्मा है, पूरे दर्शन का सार माना जाता है। ग्यारहवीं शताब्दी में आचार्य क्षेमराज ने इन पर 'विमर्शिनी' टीका लिखी।

यह पुस्तक 'शिवसूत्र-विमर्श' है: वसुगुप्त के शिवसूत्रों की हिन्दी व्याख्या, जिसके व्याख्याकार जानकीनाथ कौल 'कमल' हैं। यह काश्मीर शैव परम्परा के आचार्य स्वामी लक्ष्मणजू (१९०७–१९९१) के आशीर्वाद से लिखी गई, और आरम्भ में उनका चित्र और तिथियाँ दी गई हैं। मोतीलाल बनारसीदास ने इसे पहली बार १९८४ में वाराणसी से छापा, और २००२ तथा २००५ में दिल्ली से इसके पुनर्मुद्रण हुए।

व्याख्या में हर सूत्र का अर्थ, शिवसूत्रों की उत्पत्ति की कथा, माहेश्वरी आदि मातृकाओं का अर्थ, धारणा, तुर्यानन्द और क्रिया-शक्ति जैसे विषय सरल हिन्दी में समझाए गए हैं, और यह भी बताया गया है कि योगी का शिवत्व कोई नई प्राप्ति नहीं, अपने स्वरूप की पहचान है। कुल १०८ पृष्ठ हैं।

पृष्ठ 18 स्कैन

xvi
सूत्र पृष्ठ
५. विद्यासमुत्थाने स्वाभाविके खेचरी शिवावस्था। १८
६. गुरुरुपायः। २०
७. मातृकाचक्रसंबोधः। २०
८. शरीरं हविः। २१
९. ज्ञानमन्नम्। २२
१०. विद्यासंहारे तदुत्थस्वप्नदर्शनम्। २३
तृतीय विकास

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 19 स्कैन

xvii
सूत्र पृष्ठ
२७. कथा जपः ४९
२८. दानमात्मज्ञानम् । ५०
२९. योऽविवस्थो ज्ञाहेतुश्च । ५०
३०. स्वशक्तिप्रचयोऽस्य विश्वम् । ५१
३१.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 20 स्कैन

(र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 21 स्कैन

शिवसूत्र विमर्श में प्रतिपादित विषय
प्रथम विकास
(शाम्भवोपाय की दृष्टि से शिवस्वरूप के अनुभव का स्फुरण)
क्रमांक विषय सूत्रांक पृष्ठ
१. आत्मा का लक्षण १ १
२. जीव के बन्धन का कारण २, ३ २

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 22 स्कैन

XX
क्रमांक विषय सूत्रांक पृष्ठ
३. मन्त्र-वीर्य ३ १५
४. मितसिद्धियों में ध्येय को भूलना ४ १७
५. ईश्वर-कृपा से परप्रमातृभाव की सहज-स्थिति ५ १८
६. सहज-स्थिति की प्राप्ति का उपाय ६ २०
७. अहं-परामर्श का तात्त्विक क्रम ७,८,९ २०
८.

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 23 स्कैन

xxi
क्रमांक विषय सूत्रांक पृष्ठ
२०. तुर्य-चमत्कार से युक्त योगी २५,२६ ४६
२१. संसिद्ध योगी के आलापादि २७,२८ ४९
२२. परमार्थज्ञान प्रदान करने में

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 24 स्कैन

xxii
या काचिद् वै क्वचिदपि दशा किञ्चिदभ्यासपूरा-
दानन्दाख्या भवभयहरा स्यात् सुभक्तस्य सद्यः ।
सिद्धिः सैषा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 25 स्कैन

ॐ नमः श्री शाम्भवे स्वात्मानन्दप्रकाशवपुषे
शिवसूत्र विमर्श
प्रथम विकास
पहले विकास में शाम्भव उपाय की दृष्टि से शिवस्वरूप के अनुभव का स्फुरण
कहा है । शाम्भव उपाय इस प्रकार है :
'अकिञ्चिच्चिन्तकस्यैव गुरुणा प्रतिबोधतः ।
जायते यः समावेशः शाम्भवोऽसावुदाहृतः ॥'
(मालिनीविजयोत्तर तन्त्र अधिकार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 26 स्कैन

२ : शिवसूत्र विमर्श
चैतन्य (चिति) ही आत्मा है । अतः चैतन्य और आत्मा में राहु के शिर की
तरह कल्पना से ही भेद दिखाई देता है । वास्तव में कोई भेद नहीं ।
जो चेत्यमान न हो ऐसा स्वभाव न कोई हो सकता है, न किसी का हो सकता है
और न कभी हो सकता है । अतः चेत्यमान स्वप्रकाश चिदेकरस चैतन्य ही स्वभाव है,
वही आत्मा है । जब चैतन्य समस्त विश्व का स्वभाव है तो उसकी साधना

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 27 स्कैन

प्रथम विकास : ३
सम्बन्ध—यही आणवमल संसार के अङ्कुर का कारण (कार्ममल) बन जाता है
जिसकी ओर अगले सूत्र में संकेत किया है।
योनिवर्गः कलाशरीरम् ॥३॥
योनि—भेदप्रथा की हेतु माया (का)
वर्गः—प्रपञ्च अर्थात् फैलना (यह मायीयमलस्वरूप बन्धन है और)
कलाशरीरम्—(कलातत्त्व से पृथ्वी तत्त्व तक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 28 स्कैन

४ : शिवसूत्र विमर्श
व्याख्या—तीन मलों को, जिन से आवृत होने के कारण जीवभाव प्राप्त हुआ है,
हटाने और समस्त जगत् में परिपूर्ण अहं-परामर्श करने में उद्योग करना चाहिये। क्षण-
मात्र में स्पन्दशक्ति के उच्छलन से स्वात्म संवित् का अनुभव होता है। सारा जगत्
इसी प्रतिभा में डूब जाता है। सारे विश्व में पूर्णाहन्ता का अभ्यास करने से समस्त
शक्तियों का प्रादुर्भाव होता है जिससे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 29 स्कैन

प्रथम विकास : ५
अर्थ—तीन मलों से आवृत जीव (मनुष्य) इनको हटाने के दृढ़ अभ्यास से चिदा-
नन्दस्वरूप शिव से एक होते हैं जैसे सब छोटी-बड़ी नदियाँ एक ही समुद्र को प्राप्त कर
एक रूप होती हैं :
अतः 'उद्यमो भैरवः' सूत्र का तात्पर्य यही है कि साधक को 'तद्बुद्धयस्तदात्मानः'
(आत्मा में ही मन और बुद्धि लगा कर) रहना चाहिये ॥५॥
सम्बन्ध—बन्धन से छूटने के लिये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 30 स्कैन

६ : शिवसूत्र विमर्श
में कोई अन्तर नहीं रहता । वह यथास्थित अवस्था में स्वरूप संवित् के चमत्कार का
आनन्द लेता है । कहा भी है :
“यथास्थितः तथैवासुः मा गा बाह्यं तथान्तरम् ।”
केवलं चिद्विकासेन विकारनिकराञ्जहि ॥७॥
सम्बन्ध—अब अगले तीन सूत्रों में जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्ति के लक्षण क्रम से
कहते हैं ।
ज्ञानं जाग्रत् ॥८॥
ज्ञानं—(बाह्य

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 31 स्कैन

प्रथम विकास : ७
सम्बन्ध—योगी की तुर्य अवस्था के विचार में लौकिक जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्ति
को समझाया। अब उसी की तुर्यातीत अवस्था का विचार कहते हैं।
त्रितयभोक्ता वीरेशः ॥११॥
त्रितय—जाग्रत्, स्वप्न और सुषुप्ति (अवस्थाओं का)
भोक्ता—स्वतन्त्रता से चमत्कार करने वाला (योगी)
वीरेशः—(भेदप्रथा को ग्रास करने वाले) वीरों में उत्तम वीर (है)।
व्याख्या—जाग्रत् आदि तीनों

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 32 स्कैन

८ : शिवसूत्र विमर्श
रूप समुद्र की कोई परिधि नहीं होती । स्वात्मानन्द में अतृप्त होने से उससे यह आश्चर्य
प्रकट होते हैं ।
'सुखे दुःखे विमोहे च स्थितोऽहं परमः शिवः'
अर्थ—सांसारिक सुख (सत्त्व) दुःख (रजस्) और मोह (तमस्) की अवस्थाओं में
भी मैं परमशिव स्वरूप ही ठहरा हूँ ॥१२॥
सम्बन्ध—ऐसे योगी की इच्छा को कोई शक्ति रोक नहीं सकती ।
इच्छाशक्तिरुमा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सूत्र में बताते हैं।

पृष्ठ 33 स्कैन

प्रथम विकास : ९
पहुँचे । इन्द्र अपने विनोद में मस्त थे। वह भगवान् शिव का स्वागत करने अपने
आसन से नहीं हिले । भगवान् शिव अन्दर आये और अपनी जटाओं को एक झटका
मारा तो आसपास के दो पर्वत आपस में टकराने लगे । इस से नृत्य, संगीत और
हाथियों की टक्कर यह सब नष्ट-भ्रष्ट होने लगा । इन्द्र ने डर कर कहा, "भगवन् !
यह क्या हुआ और कैसे हुआ ?" भगवान् शिव ने कहा कि विषयभोग में अपना विनोद
मानना सांसारिक

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 34 स्कैन

१० : शिवसूत्र विमर्श
सम्बन्ध—उपायक्रमाभ्यास कहकर अब अनुपाय-क्रमाभ्यास में अनादिसिद्ध शिवदशा
का वर्णन करते हैं । यह पूर्णाहंता-विमर्श में दूसरा उपाय है ।
शुद्धतत्त्वानुसंधानाद्वा अपशुशक्तिः ॥१६॥
वा—दूसरे उपाय (अनुपायक्रमाभ्यास) से
शुद्धतत्त्व—(परम शिवरूप) शुद्धतत्त्व में
अनुसंधानात्—प्रपञ्च के ('विश्वात्मा शिव ही मैं हूँ', इस) तन्मयभाव से
अपशुशक्तिः—जगत्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 35 स्कैन

प्रथम विकास : ११
वितर्क आत्मज्ञानम् ॥१७॥
वितर्कः — 'विश्वात्मा शिव ही मैं हूँ' इस प्रकार का जो विचार अथवा
विमर्श है, यह निश्चय ही
आत्मज्ञानम् — आत्मा के स्फार का ज्ञान (इस परम योगी के लिये) है।
व्याख्या — आत्मानुसन्धान में स्थित होने से ऐसे योगी के बन्धन नष्ट हुए होते
हैं। शिवोऽहं भावना में प्रपञ्च का तन्मयीभाव उस को हुआ होता है। अतः उसके
संकल्प-विकल्प रूप साधारण विचार भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 36 स्कैन

१२ : शिवसूत्र विमर्श
गया है। इसके अनुसार योगी की इच्छा जब व्यापकरूप धारण करती है तो वह अन्तः
तथा बाह्य रूप में इसी इच्छा के द्वारा किसी शरीर की उत्पत्ति कर सकता है। यह
शक्ति उसे स्वप्न तथा सुषुप्ति में भी सुलभ होती है ॥१९॥
सम्बन्ध—आगे और सिद्धियों का वर्णन करते हैं।
भूतसन्धान-भूतपृथक्त्व-विश्वसंघट्टाः ॥२०॥
भूत—देह-प्राण-पुर्यष्टकादि का
संधान—पोषण (अथवा सहायता) करना,
भूतपृथक्त्व—देहादि की पृथक्ता (और)

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 37 स्कैन

प्रथम विकास : १३
है। ईश्वर का भजन शान्ति से हो इस कारण इस व्याधि को किञ्चित्कालमात्र के लिए
इस लोई में रखा था।'
(३) योगिराज भगवान् कृष्ण की विश्वमयदशा का वर्णन हमें पुराणों में मिलता है।
वह एक हो समय भिन्न-भिन्न स्थानों पर अपने दिव्य शरीर को प्रकट करते थे। रास-
क्रीडा में प्रत्येक गोपी के साथ एक एक कृष्ण नृत्य में रत रहता था और बीच में भी
राधा के साथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें