सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

सेहत संजीवनी

Sehat Sanjivani

सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा

स्रोत: June 2009 First Edition · Sahib Bandgi Sant Ashram Ranjri, Post-Raya, Distt.-Samba (J & K) · 2009 (उद्गम)

DevanagariHindipublished104 पृष्ठ

महत्वपूर्ण रोगों के लक्षण

महत्त्वपूर्ण रोगों के लक्षण

बवासीर के लक्षण

बवासीर दो तरह की होती है—खूनी और बादी।

  • □ इसमें गुदा स्थान पर मस्से निकल आते हैं। मस्से यानी माँस के छोटे-छोटे अंकुर।

बादी बवासीर के लक्षण

  • □ गुदा भारी लगती है।
  • □ हाथ, पैर, मुख, गुदा, पसली आदि में दर्द होती है।

खूनी बवासीर के लक्षण

  • □ गुदा के बीच मस्से हो जाते हैं और गुदा में खून चलता है।
  • □ शरीर दुर्बल हो जाता है।
  • □ अतिसार होता है।
  • □ भोजन में अरुचि हो जाती है।
  • □ प्यास बहुत सताने लगती है

भगन्दर रोग के लक्षण

  • □ गुदा के पास में छोटा-सा फोड़ा हो जाता है। बाद में वो पककर

5

पीड़ा देता है। फिर फूटने पर उसमें से लाल फेन बहता है, जिससे अनेक घाव हो जाते हैं। यही भगन्दर रोग को जन्म देता है।

शीतपित्त ( पित्ती उछलना ) के लक्षण

  • ❑ शरीर में सूजन हो जाती है।
  • ❑ लाल-लाल चकते (गोल दाग) निकल आते हैं।
  • ❑ खुजली होती है।

अम्लपित्त के लक्षण

  • ❑ शरीर भारी रहता है।
  • ❑ खट्टी डकारें आती हैं।
  • ❑ गले में जलन होती है।
  • ❑ भोजन नहीं पचता है।
  • ❑ भोजन में अरुचि हो जाती है।

वातपित्त ज्वर के लक्षण

  • ❑ मुँह सूखता है।
  • ❑ नींद अच्छी नहीं आती है।
  • ❑ सारे शरीर में दर्द होती है।
  • ❑ जँभाई अधिक आती है।
  • ❑ शरीर में जलन महसूस होती है।
  • ❑ भोजन में अरुचि लगती है।
  • ❑ मूर्छा आती है।

वातकफज्वर के लक्षण

  • ❑ शरीर भारी-भारी लगता है।
  • ❑ पेट में दर्द होती है।
  • ❑ खौंसी होती है।
  • ❑ नींद नहीं आती।
  • ❑ भोजन में अरुचि हो जाती है।

कफपित्त ज्वर के लक्षण

  • ❑ बार-बार प्यास लगती है।
  • ❑ शरीर ठंडा रहता है।
  • ❑ मुख कड़वा हो जाता है।
  • ❑ आलस्य हो जाता है।
  • ❑ खौंसी आती है।
  • ❑ भोजन में अरुचि होती है।

कफज्वर के लक्षण

  • ❑ पेशाब, आँखें, नाखून सब सफेद हो जाते हैं।
  • ❑ आलस्य होता है और उसके कारण नींद भी अधिक आती है।
  • ❑ शरीर भारी-सा लगने लगता है।
  • ❑ भोजन करने का दिल नहीं करता है।
  • ❑ मल-विसर्जन में कठिनाई होती है।
  • ❑ खौंसी होती है।

पित्तज्वर के लक्षण

  • ❑ अधिक प्यास सताती है।

8

साहिब बन्दगी

  • □ मुँह सूखने लगता है।
  • □ अधिक पसीना आता है।
  • □ पेशाब पीला आता है।
  • □ आँखें भी पीली हो जाती हैं।
  • □ उलटियाँ होती हैं।
  • □ नींद नहीं आती है।
  • □ आँखों में जलन के साथ दर्द होती है।
  • □ होंठ सूखे रहते हैं।
  • □ हृदय में जलन होती है।
  • □ सिर गर्म रहता है।
  • □ मुख कड़वा लगता है।
  • □ शरीर में व्याकुलता होती है।

वातज्वर के लक्षण

  • □ मुख, गला, होंठ आदि सूखने लगते हैं।
  • □ शरीर में कंपन होती है।
  • □ आलस्य रहता है।
  • □ शरीर में ताप रहता है और पीड़ा का अनुभव होता है।
  • □ मुँह का स्वाद फीका हो जाता है।
  • □ पेट में दर्द होने लगता है।
  • □ अधिक जंभाई आती है।
  • □ नींद नहीं आती।

मूत्रकृच्छ्र के लक्षण

  • □ लिंग, पेट, जाँघ में पीड़ा का अनुभव होता है।

सेहत संजीवनी

9

  • □ मूत्र बार-बार होता है।
  • □ यदि लाल, पीला, गर्म मूत्र पीड़ा सहित आए तो पित्त-मूत्रकृच्छ होता है।
  • □ यदि मूत्र में झाग आए, लिंग और पेडू भारी लगेँ, मूत्र त्याग में पीड़ा हो तो कफ-मूत्रकृच्छ होता है।

उपदंश के लक्षण

  • □ मुख काला पड़ जाता है।
  • □ पेशाब में कड़क होती है।
  • □ भूख नहीं लगती है।
  • □ ज्वर होता है।

श्वास रोग के लक्षण

  • □ मल-मूत्र ठीक से नहीं होता है।
  • □ रोगी लंबे-लंबे श्वास लेता है, जिसका स्वर दूर तक सुनाई देता है।
  • □ अपफारा होता है।

कफोदर के लक्षण

  • □ नींद बहुत आती है।
  • □ भोजन का दिल नहीं करता।
  • □ शरीर ठंडा और भारी रहता है।
  • □ पीड़ा का अनुभव होता है।
  • □ पेट आवाज करता है।

10

साहिब बन्दगी

पित्तोदर के लक्षण

  • ❑ चमड़ी पीली पड़ जाती है।
  • ❑ मुँह कड़वा लगने लगता है।
  • ❑ प्यास बहुत सताती है।
  • ❑ पसीना भी बहुत आता है।
  • ❑ सिर चकराता है।
  • ❑ ज्वर हो जाता है।

वातोदर के लक्षण

  • ❑ आँखें, नाखून, चमड़ी सब काले पड़ जाते हैं।
  • ❑ शरीर भारी रहता है।
  • ❑ रूखी खाँसी होती है।
  • ❑ अफारा होता है।
  • ❑ पेट से आवाज होती है।

कफपाण्डु रोग के लक्षण

  • ❑ शरीर में सूजन हो जाती है।
  • ❑ आलस्य होता है।
  • ❑ शरीर भारी हो जाता है।
  • ❑ मूत्र सफेद रंग का हो जाता है।
  • ❑ नेत्र भी सफेद हो जाते हैं।
  • ❑ मुख से बार-बार थूक निकलता है।

वातपाण्डुरोग के लक्षण

  • ❑ मूत्र काला और लाल हो जाता है।

सेहत संजीवनी

11

  • ❑ अफारा होता है।
  • ❑ त्वचा और नेत्र रूखे हो जाते हैं।

पित्तपांडु के लक्षण

  • ❑ मल-मूत्र पीला हो जाता है।
  • ❑ शरीर पीला पड़ जाता है।
  • ❑ ज्वर होता है।
  • ❑ मल पतला हो जाता है।

आमवात के लक्षण

  • ❑ भोजन में अरुचि लगती है।
  • ❑ शरीर भारी लगने लगता है।
  • ❑ प्यास बहुत लगती है।
  • ❑ बुखार हो जाता है।
  • ❑ आलस्य आ जाता है।
  • ❑ अंगों में सूजन हो जाती है।

Three decorative floral symbols, each consisting of a stylized flower or leaf pattern, arranged horizontally in a row.