सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished415 पृष्ठ

पृष्ठ 309, कुल 415 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 309

सौन्दर्य लहरी ३०२
[ ५६ ]
तवापर्णे कर्णे जपनयन पैशुन्य चकिता
निलीयन्ते तोये नियतमनिमेषाः शफरिकाः ।
इयं च श्रीर्बद्धच्छदपुटकवाटं कुवलयं
जहाति प्रत्यूषे निशि च विघटय्य प्रविशति ॥
कठिन शब्दों का अर्थ:— शफरिका=मछली; कुवलय=कुमुद ।
अर्थ:— हे अपर्णे ! निमेष रहित मछलियां तो सदा पानी
में छुपी रहती हैं, उनको यह भय रहता है कि कहीं तेरी
आंखें ईर्ष्या वश उनकी चुगली तेरे कानों से न करदें, और
यह लक्ष्मी सवेरा होने पर कपाटों के सदृश बंद हो जाने वाले
दलयुक्त कुमुदिनी को छोड जाती है, और रात्रि को उन्हें खोल
कर प्रवेश करती है ।
भाव यह है कि भगवती के निमेषोन्मेषवर्जित नेत्रों की प्रति-
द्वंद्वी एक तो मछलियां हैं, दूसरी कुमुदिनी है । मछली तो पानी में
छुपी रहती है, और कुमुदिनी रात्रि को ही खिलती है और दिन में
बंद होकर श्री (कांति) हीन हो जाती है ।