सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

सौन्दर्यलहरी (जगद्गुरु आदि शंकराचार्य - आनन्दलहरी एवं सविस्तार हिन्दी व्याख्या सटीक)

Saundaryalahari of Adi Shankaracharya with Hindi Commentary

जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा

DevanagariHindipublished415 पृष्ठ

पृष्ठ 279, कुल 415 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 279

सौन्दर्य लहरी ८२९
समया देवी मे समयाचार की उपास्य देवी निर्दिष्ट है, लास्य
भगवती के नृत्य का नाम है और ताण्डव शंकर के नृत्य का नाम
है । नवरस युक्त ताण्डव नृत्य को महा ताण्डव कहते हैं । नौ रस
ये हैं— १. शृंगार, २. विभत्स, ३. रौद्र, ४. अद्भुत, ५. भयानक
६. वीर, ७. हास्य, ८. करुणा, ९. शान्त । ये नौरस साहित्य,
कविता, नृत्य और गान विद्या के अंग हैं । नवात्मा शिवजी को
कहते हैं, जिसकी व्याख्या ऊपर श्लोक ३४ के नीचे दी जा चुकी है ।
आधार चक्र में प्राण के निरोध होने पर योगी नृत्य करने
लगता है, कहा है
आधार वात रोधेन शरीरं कम्पते यदा,
आधारवात रोधेन योगी नृत्यति सर्वदा ॥ यो. शि. ६ २८)
आधारवात रोधेन विश्वं तत्रैव दृश्यते ।
सृष्टिराधारमाधारमाधारे सर्व देवताः
आधारे सर्ववेदाश्चतस्मादाधारमाश्रयेत् ॥ (६, २९.)
अर्थ:— आधार चक्र में जब प्राण शक्ति का निरोध होता
है, तब शरीर कांपने लगता है योगी नृत्य करने लगता है, और वहाँ
ही विश्व दिखने लगता है । आधार चक्र में जो सृष्टि का आधार
है, सब देवता, सब वेद रहते हैं । इसलिये आधार चक्र का आश्रय
लेना चाहिये ।
समया देवी का नाम मूलाधार और स्वाधिष्ठान चक्रों के
ध्यान में मिलता है, अन्य चक्रों के ध्यान में नहीं, इससे यह प्रतीत