सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सन्त नामदेव जी की हिन्दी कविता (डॉ. भगीरथ मिश्र - सन्त नामदेव के सम्पूर्ण हिन्दी पद सटीक)

सन्त नामदेव जी की हिन्दी कविता (डॉ. भगीरथ मिश्र - सन्त नामदेव के सम्पूर्ण हिन्दी पद सटीक)

Sant Namdev Ji Ki Hindi Kavita by Dr. Bhagirath Mishra

सन्त नामदेव (सम्पादक: डॉ. भगीरथ मिश्र) द्वारा

DevanagariHindipublished332 पृष्ठ

पृष्ठ 98, कुल 332 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 98

नामदेव : व्यक्तित्व और रचनाएँ १०१
अन्य सूत्रों से सामग्री प्राप्त होने के संकेत
'संत नामदेव की हिन्दी पदावली' के आशीर्वाद में म० म० दत्त वामन पोतदार
ने कहा है कि 'चालीस वर्ष पूर्व मुझे स्वयं राजवाड़ेजी ने एक हस्तलिखित बाड (ग्रन्थो
का संग्रह) दिया था उसमें नामदेवजू के कुछ पद लिखे मिलते है। बाड में वही पद है
जो गुरु ग्रंथ साहब मे है। यह हस्तलिखित ग्रन्थ 'भारत इतिहास संशोधक मंडल' में है
जिसे शायद इस ग्रन्थ के लेखको ने नही देखा ।'१
इसी प्रकार डॉ० रामचन्द्र मिश्र ने संकेत किया है कि 'पंजाब विश्वविद्यालय के
पाण्डुलिपि विभाग में नामदेव के पद प्राप्त है जो सम्पादको के विचार और विश्लेषण
की सीमा के भीतर नहीं आ सके है और न राजस्थान और पंजाब में अपने नाम के
आगे 'नामा' लगाने वाले नामदेव के अनुयायियो में परम्परा से प्राप्त पदो का आकलन
किया गया है । नामदेव की लोकप्रियता के कारण सम्भव है कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,
उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात आदि के लोक जीवन में भी उनकी पदावली
प्राप्त हो । वस्तुतः नामदेव की पदावली की पूर्णता के लिए इंगित सामग्री का पर्यवेक्षण
भी अपेक्षित है।'२
इस आलोचना का महत्व स्वीकार करते हुए भी यह नही भूलना चाहिए कि
किसी ग्रन्थ के संपादन में इन सारे सूत्रों से सामग्री एकत्र करना बडा कठिन कार्य है,
विशेषतः परवर्ती लेखको-सम्पादकों को शनैः शनैः प्राप्त सामग्री का आरंभिक कार्य-
कर्ता को उपलब्ध हो जाना संभव नही होता ।
जिन सूत्रों की ओर संकेत किया गया है, पर्याप्त खोज करने पर भी 'संत नाम
देव की हिंदी पदावली' में संग्रहीत पदों के अतिरिक्त नामदेव के पद नहीं मिलने । यदि
और कुछ पद मिलते हैं तो वे मराठी अभंगों के रूपान्तर मात्र हैं। डॉ० रामचन्द्र मिश्र
की यह केवल कल्पना है, कहीं नामदेव के पदों का निर्देश नहीं है। यदि भविष्य में
ऐसे पद मिले तो उनका अध्ययन भी प्रस्तुत किया जायगा ।
हिंदी रचनाओं का विषयानुसार विभाजन
नामदेव की हिंदी रचनाओं को विषयानुसार नीचे लिखे वर्गों में विभाजित
किया जा सकता है :-
(१) ईश्वर के नाम स्मरण का आनंद
(२) ईश्वर की सर्वव्यापकता
१. संत नामदेव की हिन्दी पदावली : (आशीर्वचन), पृ० ८ ।
२. संत नामदेव और हिन्दी पद साहित्य, पृ० ६४ ।