सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
सन्त नामदेव जी की हिन्दी कविता (डॉ. भगीरथ मिश्र - सन्त नामदेव के सम्पूर्ण हिन्दी पद सटीक)

सन्त नामदेव जी की हिन्दी कविता (डॉ. भगीरथ मिश्र - सन्त नामदेव के सम्पूर्ण हिन्दी पद सटीक)

Sant Namdev Ji Ki Hindi Kavita by Dr. Bhagirath Mishra

सन्त नामदेव (सम्पादक: डॉ. भगीरथ मिश्र) द्वारा

DevanagariHindipublished332 पृष्ठ

पृष्ठ 9, कुल 332 में से

संदर्भ में पढ़ें
पृष्ठ 9

खोज करनी अभी बाकी है। यह शोध प्रबंध संत साहित्य के अध्ययन में एक बहुत ही
महत्वपूर्ण कड़ी है और मेरा विश्वास है कि इसके द्वारा हिन्दी निर्गुण साहित्य के अध्य-
यन के लिये और अधिक प्रेरणा मिलेगी।
आदरणीय डॉ० आनन्दप्रकाश दीक्षित, प्रोफेसर तथा अध्यक्ष हिन्दी विभाग
पूना विश्वविद्यालय, ने प्रस्तुत विषय पर शोधकार्य करने की प्रेरणा और प्रोत्साहन
दिया जिसके लिये मैं उनका चिर ऋणी रहूँगा।
आदरणीय डॉ० राजनारायण मौर्य प्राध्यापक हिन्दी विभाग, पूना विश्व-
विद्यालय के सत्परामर्श द्वारा मेरे इस प्रबंध के विषय का सूत्रपात हुआ। इस प्रबंध को
दिशा निर्देशित करने में और विषय सामग्री की खोज इत्यादि के संबंध में उनसे जो
सक्रिय निर्देशन प्राप्त हुआ, उसके लिए मै उनका अनुग्रह स्वीकार करता हूँ। उनके
सुयोग्य मार्गदर्शन के बिना इस विषय पर कार्य करना लगभग असंभव था। उन्होंने
निरन्तर विषय को गहराई से समझने की प्रेरणा दी है। अपनी स्वभावगत सरलता
एवं शालीनता द्वारा प्रस्तुत प्रबंध के रचनाकाल में उन्होंने जो सहायता प्रदान की है
उसके प्रति आभार मात्र व्यक्त करके मैं उनसे उऋण नही हो सकता। सच तो यह है
कि मैं उनसे उऋण होना भी नही चाहता।
इस प्रबंध के लिखने में मैंने जिन ग्रंथो का उपयोग किया है उनकी प्रायः
समस्त सूची प्रबंध के अंत में दे दी गयी है। वस्तुतः पूर्व के लिखे ग्रंथ प्रत्येक भावी
लेखक के लिये पथ-प्रदर्शन का कार्य करते है। मैने जिन विद्वानो के ग्रंथो एवं विचारो
से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष में लाभ उठाया है उनके प्रति श्रद्धावनत होकर मैं अपना हार्दिक
आभार प्रकट करता हूँ।
इनके अतिरिक्त स्मृतिपटल पर अंकित न होने वाली जिन अन्य प्रत्यक्ष एवं
परोक्ष प्रेरणाओ ने मेरा उत्साह-वर्धन किया उन सबके प्रति भी मैं अपना हार्दिक आभार
व्यक्त करता हूँ।
अन्त में एक निवेदन और। हिन्दी साहित्य में संत नामदेव की हिन्दी रचनाओ
की चर्चा बहुत कम हुई है। प्रस्तुत प्रबंध मेरे विचार से एक नवीन दिशा की ओर
प्रथम प्रयास मात्र है। इसका क्षेत्र इतना अधिक विस्तृत है कि अन्य प्रतिभा-संपन्न
व्यक्ति इस संबंध में अधिकाधिक उपयोगी सामग्री प्रस्तुत कर सकते है। आशा है कि
इस प्रयास से इस दिशा में नवीन अनुसन्धान को बल मिलेगा। इस दृष्टि और संभावना
के साथ यह विनम्र प्रयास आपके समक्ष प्रस्तुत है। इस प्रबंध द्वारा यदि बुध जनो का
कुछ भी अनुरंजन हो सका तो इसे मैं उनकी सहज उदारता एवं अपना परम सौभाग्य